802301
शौच के लिए घर से निकले 13 वर्षीय बच्चे की गई जान
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले में शौच के लिए गए 13 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। घटना पनवारी गांव की है जहां सुबह शौच के लिए 13 वर्षीय बच्चा अपने घर से निकला और फिर गायब हो गया। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी बच्चा कहीं नहीं मिला। वहीं आज जब बच्चे का बड़ा भाई बगीचे की तरफ खोजबीन में गया तो लौटते समय घर के पास ही बने पोखर में भाई का शव दिखा। जिसकी सूचना बड़े भाई ने परिजनों को दी तथा लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी में बड़ी ड्रग कार्रवाई: 20.967 किग्रा गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Thane, Maharashtra:भिवंडीत गुन्हे शाखेने मोठी कारवाई करत 10 लाख रुपयांपेक्षा जास्त किमतीचा गांजा जप्त केला आहे. भिवंडीतील इदगाह कब्रस्तानसमोरील इदगाह रोडवर गुन्हे शाखा घटक 2 ने ही कारवाई केली. पोलीस हवालदार वसंत चौरे यांना मिळालेल्या गुप्त माहितीनुसार वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक शितल राऊत यांच्या मार्गदर्शनाखाली पथकाने सापळा रचला. यावेळी मोहम्मद अफसर मुमताज अन्सारी या 22 वर्षीय तरुणाच्या ताब्यातून 20 किलो 967 ग्रॅम गांजा जप्त करण्यात आला असून त्याची किंमत 10 लाख 38 हजार रुपये आहे. याप्रकरणी भोईवाडा पोलीस ठाण्यात एनडीपीएस कायद्यांतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पुढील तपास गुन्हे शाखा करत आहे.0
0
Report
विरार-एलिबाग कॉरिडोर के मुआवजे में बड़ा फासला, सांसद सुरेश म्हात्रे की बैठक
Thane, Maharashtra:विरार-अलिबाग कॉरिडॉर प्रकल्पासाठी भूसंपादित जमिनीच्या मोबदल्यात मोठी तफावत असल्याचा आरोप करत खासदार सुरेश म्हात्रे यांनी उपविभागीय अधिकाऱ्यांची भेट घेतली. या संदर्भात भिवंडी उपविभागीय अधिकारी अमित सानप यांच्यासोबत बैठक आयोजित करण्यात आली होती. यावेळी तहसीलदार अभिजित खोले, गटविकास अधिकारी गोविंद खामकर आणि मोठ्या संख्येने बाधित शेतकरी उपस्थित होते. बुलेट ट्रेनसाठी दिला जाणारा मोबदला आणि विरार-अलिबाग कॉरिडॉरसाठी दिला जाणारा मोबदला यामध्ये मोठी तफावत आहे. शासनाच्या दोन यंत्रणा वेगवेगळा दर का देतात, असा सवाल खा. म्हात्रे यांनी उपस्थित केला. हा दर अन्यायकारक असून यामध्ये एकवाक्यता आणण्यासाठी जिल्हाधिकाऱ्यांना सविस्तर अहवाल सादर करण्याची मागणी त्यांनी केली आहे.0
0
Report
चतरा के हरियोखार झरने में युवक की डूबकर मौत, गोताखोर तलाश जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : हरियोखार झरना में डूबने से एक युवक की हुई मौत। मृतक युवक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ सहोर गांव निवासी खेमलाल उर्फ मनोज सिंह के रूप में की गई। मृतक मवेशी चराने के लिए झरना की ओर गया था। बताया जाता है कि खेमलाल का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। वहीं ग्रामीणों ने अंचल एवं जिला प्रशासन से गोताखोर बुलाकर डूबे युवक को निकालने का गुहार लगाया है।0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा जयंती पर सभी के लिए सृजन और उन्नति की शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:निर्माण, सृजन और तकनीकी कौशल के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आप सभी के जीवन में सृजनशीलता, उत्कृष्टता और उन्नति का संचार हो, यही भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है।0
0
Report
गंगोत्री धाम में CM पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर धारा पूजन-आरती
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर गंगोत्री में विशेष पूजा अर्चना। उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर तीर्थ पुरोहितों की ओर से धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया और मां भगवती गंगा जी से मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के रावल तीर्थ पुरोहित एवं पदाधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
त्योहारों में भोपाल पुलिस की महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात्री गश्त
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट त्योहारों के मद्देनजर महिला पुलिसकर्मियों की रात्रि गश्त त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस सतर्क महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रात के समय गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर महिलाओं से अपील की जा रही है कि किसी भी परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है0
0
Report
Advertisement
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर: प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान से जनसेवा के कार्यक्रम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सेवा संकल्प अभियान में प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के कार्य प्रदेश भर में होंगे रचनात्मक, जनभागीदारी और विकसित भारत से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को उज्जैन के शिप्रा नदी के रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीया‘ कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों के लाभार्थियों के घरों में प्रज्जवलित करेंगे 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे कई कार्यक्रम स्कूलों में ‘विकसित भारत‘ विषय पर चित्रकारी, भाषण प्रतियोगिताएं होंगी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत संगीतमय नाटकों, नुक्कड़ नाटकों से पीएम मोदी के जीवन और योजनाओं को गांव-गांव, स्कूल, कॉलेज, चौपालों तक पहुंचाया जाएगा 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आयोजन होंगे कार्यकर्ताओं, आशा दीदियों का सम्मान किया जाएगा महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी प्रदेश के सभी 11404 शक्ति केंद्रों में सेवा की कहानी कार्यक्रम के जरिए केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियों को साझा किया जाएगा 7 से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम 7 अक्टूबर को हर जिले और गांव में पदयात्रा, साइकिल, बाइक रैलियां निकाली जाएंगी गुजरात के वडनगर स्थित हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर 250 बाइकों पर 500 यात्री जल लेकर वाराणसी (काशी विश्वनाथ) के लिए 10 अलग-अलग समूह में प्रस्थान करेंगे वाराणसी से इतने ही यात्री 10 अलग-अलग समूह में वडनगर के लिए निकलेंगे 20 यात्राओं में से 13 यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुज़रेंगी सेवा मेरा योगदान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता, आमजन 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों में कम से कम 25 मिनट का श्रमदान करेंगे ‘सेवा सेतु शिविर‘ लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय स्तर पर सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन, सेवा, संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सेवा सुशासन संवाद 17 अक्टूबर को देशभर का एक कार्यक्रम होगा ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच से लेकर पीएम मोदी तक शामिल होंगे कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की भी शामिल होंगे0
0
Report
नोएडा: अवैध बिजली कनेक्शन के आरोप में 23 पर मुकदमा
Noida, Uttar Pradesh:बिजली चोरी मामले में तीन गैंग समेत 23 के खिलाफ केस, अवर अभियंता ने दर्ज कराया मुकदमा नोएडा। हिडन क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और वसूली के आरोपों के मामले में विद्युत निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। विद्युत निगम के तीन जेई, एक टीजी-2 और दो लाइनमैन समेत 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि हिडन क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही थी। सेक्टर-63 विद्युत सबस्टेशन पर तैनात अवर अभियंता मनोज कुमार की ओर से सेक्टर-63 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर विद्युत अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में हिडन क्षेत्र के हिजरसी, चोटपुर, पर्थला और आसपास के इलाकों में अवैध कनेक्शन, बिजली चोरी और स्थानीय निवासियों से वसूली का मामला सामने आया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जा रही है। इसमें कुछ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं, जो इन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।0
0
Report
मैहर के बिगौड़ी में आदिवासी युवक की हत्या, शव कुएं में मिला
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में एक आदिवासी युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मृतक की पहचान भैयावन कोल पिता रामाश्रय कोल, उम्र 35 साल निवासी बिगौड़ी ताला जिला मैहर के रूप हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक भैया कोल देर शाम घर से बाहर निकला था। इसी दौरान शराब पीने के दौरान उसका अफसर खान और उसके अन्य साथियों से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और गला दबाने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थिति को देखते हुए एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा सहित दो थाना प्रभारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को लेकर सहमत नहीं थे। करीब तीन घंटे तक पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन माने, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ख्याति मिश्रा एसडीओपी। मृतक का भाई।0
0
Report
Advertisement
नोएडा: सेक्टर-68 हार्डवेयर दुकान से लाखों का सामान चोरी, CCTV से चोरों पहचान की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा— सेक्टर-68 गढ़ी गोल चक्कर के पास हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार के मुताबिक, चोर दुकान से कई लाख रुपये का हार्डवेयर सामान चोरी कर ले गए हैं। हालाँकि, चोरी हुए सामान की सही कीमत और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थाना फेस-3 क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
भारतीय किसान यूनियन का धरना एक माह के लिए स्थगित, अधिकारी समाधान की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:अधिकारियों के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन का धरना स्थित, तीनों प्राधिकरण से हटे किसान जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तीनों प्राधिकरण पर धरने को बुधवार देर शाम एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया, तीनों प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था,इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया गया।यह लोग 14 सितम्बर को धरने पर बैठे थे। बुधवार को राकेश टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ अलग-अलग प्राधिकरण में बैठक की देर शाम यमुना प्राधिकरण में बैठक हुई,जिसके बाद राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांग कर रहे हैं,जो किसानों का हक है वह उन्हें मिलना चाहिए और इसी को लेकर तीनों प्राधिकरण का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह धरना एक माह के लिए स्थगित कर रहे हैं और प्राधिकरण के अधिकारियों से उम्मीद है कि वह एक माह के अंदर किसानों की समस्याओं का हल कर देंगे,उन्होंने यह भी कहा कि प्राधिकरण को 10% प्लॉट 64.7 % मुआवजा देना ही होगा और क्षेत्र को विकसित करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है, अगर प्राधिकरण अपनी जिम्मेवारी नहीं समझता, तो एक महीने बाद फिर से भारतीय किसान यूनियन तीनों प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करेंगे। वही,भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर हमने 14 सितंबर को तीनों प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था और उसके बाद डेरा डाल दिया था। उन्होंने कहा कि तीनों प्राधिकरण पर चल रहे धरने को अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा एक माह का प्राधिकरण के अधिकारियों को समय दिया गया है, इसलिए तीनों प्राधिकरण पर चल रहे धरने को भारतीय किसान यूनियन द्वारा फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया। धरना स्थगित होने के बाद तीनों प्राधिकरण पर मौजूद सैकड़ो की तादाद में किसान अपने-अपने घरों के लिए वापस चले गए,वहीं अधिकारियों ने भी धरना स्थगित होने के बाद राहत की सांस ली।0
0
Report
सांवेर के जर्जर मकान के गिरने से चार महिलाओं की मौत; मुआवजे का आश्वासन
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के पास सांवेर में बुधवार शाम जर्जर मकान तोड़ते समय दूसरे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार की 3 महिलाएं शामिल हैं। रीना, चंदा और सीमा बाई आपस में रिश्तेदार थीं। रीना जेठानी, चंदा देवरानी और सीमा बाई काकी सास थीं। रीना और चंदा की सास सुंदर बाई भी हादसे में घायल हुई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर रेस्क्यू किया। मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री तुलसी सिलावट भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी मृतकों के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांवेर के सभी जर्जर मकानों को चिन्हित कर तोड़ा जाएगा। जर्जर मकान तोड़ते समय दूसरे मकान की दीवार गिरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह बिल्डिंग ‘नेताजी’ के नाम से प्रसिद्ध है। इसे तोड़ते समय पास के दूसरे मकान की पुरानी और जर्जर दीवार ढह गई। इसके नीचे मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने जेसीबी से مलबा हटाकर रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर लाया गया। एक महीने पहले गिरा था छज्जा, मिला था नोटिस स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर परिषद को दी थी। इसके बाद मकान मालिक को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। लोगों ने सांवेर नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के समय मकान मालिक ठेकेदार के साथ मौके पर था। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने शाम सवा छह बजे तक जेसीबी से मलबा हटाकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। घटनास्थल पर जमा लोगों को भी पुलिस ने हटाया। मृतकों और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां भीड़ लग गई। वही घटनास्थल के सामने किराने की दुकान संचालित करने वाले परिवार के बच्चे ने इस पूरी घटना को देखा कैसे उसने देखा कि दीवार गिरी तत्काल उन्होंने दूसरे को चिल्लाया और लोगों को इकट्ठा किया और दीवार में दबे लोगों की मदद के लिए पहुंचे। मंत्री तुलसीराम सिलावट मौके पर पहुंचे तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने बताया कि बड़ी लापरवाही के कारण आज हमने अपनों को खो दिया।0
0
Report
Advertisement
विश्वकर्मा जयंती पर देशभर के श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:सृजन, कौशल एवं श्रम-साधना के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। 'देवशिल्पी' की कृपा से सभी शिल्पकारों, अभियंता बंधुओं एवं कर्मठ श्रमिकों के जीवन में उन्नति व समृद्धि का वास हो, आपके कर्म और कौशल से 'नया भारत' निरंतर प्रगति एवं वैभव के नवीन शिखरों को प्राप्त करे, यही प्रार्थना है।0
0
Report
आगरा में दरोगा की अजीब सलाह पर हंगामा, हत्या की उकसावे वाली बात वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा पुलिस की फरियादों को अजब सलाह पारिवारिक विवाद के मामले में पहुंचे दरोगा की इंसाफ के नाम पर अजब सलाह फरियादियों से बोला दरोगा तुम्हारे दामाद और जीजा ने किया है परेशान तो साले का क़त्ल कर दो ,साले का इंतजाम कर दो खुलेआम दरोगा की हत्या करने की की सलाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आगरा के थाना सदर क्षेत्र की सीडीओ कॉलोनी चौकी इंचार्ज R N सिंह बताया जा रहा दरोगा का नाम0
0
Report
नरवल में तमंचा तानकर बाइक लूट, चार टीमों ने जांच तेज की
Kanpur, Uttar Pradesh:नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआगांव मोड़ के पास बुधवार रात तमंचे की नोक पर बाइक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया, जहां नवोदय नगर निवासी प्रवीण कुमार अपने बच्चों को बाइक पर बैठाकर सर्विस रोड से ट्यूबवेल की ओर जा रहे थे, तभी एक बदमाश ने उन्हें रोककर सीने पर तमंचा तान दिया और मोटरसाइकिल छीन ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के पास एक कारतूस भी मिला है। वारदात के बाद आरोपी जब बाइक लेकर भाग रहा था, तभी साइकिल से गुजर रहे गांव के एक युवक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथापाई के दौरान आरोपी युवक के कंधे पर काटकर बाइक समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी शिवा सिंह और एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचने व घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगा दी गई हैं।0
0
Report
Advertisement
