Back
नवगछिया के डीजे-आर्केस्ट्रा मंच पर हथियार संग नाचते दो युवक, खौफ का माहौल
AKAshwani Kumar
Feb 24, 2026 02:46:31
Bhagalpur, Bihar
भागलपुर में डीजे और आर्केस्ट्रा के मंच अब मनोरंजन से ज्यादा खौफ का अखाड़ा बनते जा रहे हैं। हथियार लहराकर रील बनाने की सनक युवाओं में इस कदर बढ़ चुकी है कि कानून का डर जैसे खत्म होता दिख रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं और अब नवगछिया पुलिस जिला से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है।
वायरल वीडियो में डीजे की तेज धुन पर भोजपुरी के रंगदारी और अश्लील गानों के बीच दो युवक खुलेआम हथियारों के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में थ्री फिफ्टिन राइफल जैसी घातक बंदूक है, जबकि दूसरा युवक देशी कट्टा लहराते हुए बेखौफ अंदाज में डांस कर रहा है। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इस खतरनाक करतब को देखती रही और किसी ने रोकने की कोशिश तक नहीं की।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो आदर्श थाना नवगछिया क्षेत्र के सोच गांव का है और इसे आर्यन यादव नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच में हथियार के साथ नाच रहे युवक की पहचान भी आर्यन यादव के रूप में ही की है। सूत्रों के मुताबिक उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ रील बनाते हुए नजर आ रहा है, जिससे यह साफ होता है कि यह कोई पहली घटना नहीं बल्कि लगातार चल रही खतरनाक प्रवृत्ति है। वीडियो सामने आते ही नवगछिया पुलिस जिला में हड़कंप मच गया। नवगछिया एसपी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को वीडियो का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध, और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की चाह में युवक कानून और जान दोनों से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह खुलेआम हथियार लहराना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि कानून को चुनौती देने वाले इन रिलबाज रंगदारों पर शिकंजा कब कसता है और क्या ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई कर इस खतरनाक ट्रेंड पर लगाम लगाई जा सकेगी। वायरल वीडियो की पुष्टि zee media नहीं करता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KPKAILAS PURI
FollowFeb 24, 2026 04:00:170
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 24, 2026 03:49:56Mathura, Uttar Pradesh:दूसरी फीड में आरोपियों को पुलिस वैन मैं बैठाने और उन्हें कोर्ट के लिए लिए ले जाने वाले शॉट्स है
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 24, 2026 03:49:420
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 24, 2026 03:48:100
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 24, 2026 03:48:000
Report
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 24, 2026 03:47:000
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 24, 2026 03:46:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 24, 2026 03:45:410
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 24, 2026 03:45:280
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 24, 2026 03:45:110
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 24, 2026 03:36:200
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 24, 2026 03:35:590
Report