Back
पछीयारी मलाही में खसरे के 12 संदिग्ध, डब्ल्यूएचओ डोर-टू-डोर टीकाकरण शुरू
CRCHANDAN RAI
Feb 18, 2026 09:04:46
Barh, Bihar
बाढ़ अनुमंडल के पछीयारी मलahi में खसरा के 12 संदिग्ध मरीज मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में खसरा का आउटब्रेक होना सरकार की दिसंबर 2026 तक भारत से खसरा मुक्ति अभियान को खुली चुनौती है। अभी तक इब्राहिमपुर पंचायत के पछीयारी मलाही वार्ड नं 9 में 8 केस और नयाटोला सलेमपुर वार्ड नं 12 में 4 खसरा के संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन इलाकों में डब्ल्यूएचओ की टीम कई दिनों से लगातार डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। इसके साथ ही खसरा के संदिग्ध मरीजों की जांच भी कर रही है। अभी डब्ल्यूएचओ की टीम 28 दिनों तक लगातार इन क्षेत्रों में कैंप करेगी। पांच संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच के लिए पटना भेज दिया गया है। अगर इनमें से दो भी मरीज का पॉजिटिव रिजल्ट होता है, तो इसे क्षेत्र में खसरा का आउटब्रेक माना जाएगा। सभी ग्रामीणों को अपने बच्चों को खसरा का टीका समय पर लगाने की सलाह दी जा रही है। आंगनवाड़ी की आशा दीदीयों पर ही बच्चों में टीकाकरण अभियान की कमान होती है। क्षेत्र में खसरा का आउटब्रेक होने की स्थिति में सरकार को एक बार फिर खसरा का टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाना होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 18, 2026 10:51:480
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 18, 2026 10:51:200
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 18, 2026 10:50:590
Report
NMNilesh Mahajan
FollowFeb 18, 2026 10:50:460
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 10:50:320
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 18, 2026 10:50:110
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 10:49:070
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 18, 2026 10:47:570
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 10:47:410
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 18, 2026 10:47:020
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 18, 2026 10:46:400
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 18, 2026 10:46:280
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 10:46:200
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 18, 2026 10:46:060
Report