Back
प्रसूता की मौत से हड़कंप: अस्पताल सील, डॉक्टर पर मुकदमा
NTNagendra Tripathi
Feb 18, 2026 09:00:31
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के बड़हलगंज में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि जांच में अस्पताल का रजिस्ट्रेशन न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कस्बे में स्थित सिया मैटरनिटी सेंटर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महुलिया पोयल गांव निवासी शशांक तिवारी उर्फ गोलू अपनी गर्भवती पत्नी प्रिया तिवारी को इलाज के लिए सिया मैटरनिटी सेंटर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल की चिकित्सक डॉ. पूनम यादव ने तत्काल ऑपरेशन की जरूरत बताते हुए महिला को भर्ती कर लिया जबकि परिजनों का कहना है कि कोई आपात स्थिति नहीं थी। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर भर्ती के बाद दोपहर में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने एक यूनिट खून की मांग की, जिसे परिजनों ने उपलब्ध कराया। करीब 12 बजकर 22 मिनट पर महिला और नवजात को बाहर लाया गया, लेकिन उस समय महिला की हालत गंभीर बताई गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और डॉक्टर ने कमजोरी बताकर खून चढ़ाने से सुधार का आश्वासन दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे एक और यूनिट खून की मांग की गई। इस दौरान परिजनों को आंतरिक रक्तस्राव से भी इनकार किया गया। परिवार का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद अस्पताल का स्टाफ भी मौके से चला गया। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे महिला को दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे डेरवा पीएचसी प्रभारी ने अस्पताल की ओपीडी को सील कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 18, 2026 10:51:480
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 18, 2026 10:51:200
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 18, 2026 10:50:590
Report
NMNilesh Mahajan
FollowFeb 18, 2026 10:50:460
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 10:50:320
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 18, 2026 10:50:110
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 10:49:070
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 18, 2026 10:47:570
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 10:47:410
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 18, 2026 10:47:020
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 18, 2026 10:46:400
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 18, 2026 10:46:280
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 18, 2026 10:46:200
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 18, 2026 10:46:060
Report