बेगूसराय में बीपीएससी परीक्षा में दो 'मुन्ना भाई' हुए गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में आयोजित बीपीएससी टियर 3 की लिखित परीक्षा में दो 'मुन्ना भाई' को पकड़ा गया। ये दोनों अन्य परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। बायोमेट्रिक जांच के दौरान इनकी पहचान हुई। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद कॉलेज प्रिंसिपल को इसकी जानकारी मिली। कॉलेज प्रशासन ने दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज के प्रचार्य विमल कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वासुदेव देवनानी ने अर्जुन मेघवाल से मुलाकात, विधानसभा नवाचारों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली स्पीकर वासुदेव देवनानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से की मुलाकात राजस्थान के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा देवनानी ने मेघवाल को विधान सभा आने का दिया निमंत्रण विधानसभा में हुए नवाचारों एवं संविधान दीर्घा के बारे में दी जानकारीजोधपुर में सबसे अधिक मतदाता, दूसरे चरण के मतदान की प्रमुख बहस
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में गांव की सरकार के लिए कल फिर सियासी महासंग्राम होगा... दूसरे चरण में प्रदेश के 22 जिलों की 124 पंचायत समितियों में मतदान होगा... जिला परिषद के 352 वार्डों में 1086 प्रत्याशी और पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में 7318 उम्मीदवार मैदान में हैं... यानी कुल 2549 वार्डों के लिए 8404 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 मतदाता करेंगे... इसके लिए 11 हजार 799 मतदान केंद्र बनाए गए हैं... कुल मतदाताओं में 55 लाख 19 हजार 336 पुरुष, 51 लाख 36 हजार 744 महिलाएं और 47 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं... मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईवीएम से होगा... दूसरे चरण में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला जोधपुर जिले में है... यहां 17 पंचायत समितियों के 261 वार्डों में 787 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं... जिला परिषद के 34 वार्डों में 104 प्रत्याशी हैं... जोधपुर में सर्वाधिक 1262 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 लाख 77 हजार 600 मतदाता हैं... वही कोटा जिले में सबसे कम 2 पंचायत समितियों के 34 वार्डों में 83 उम्मीदवार और जिला परिषद के 6 वार्डों में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं... वही 30 अक्टूबर को 3 हजार 626 ग्राम पंचायतो में सरपंच और 33 हजार 804 वार्डपंच के लिए मतदान होगा।चार बूथों से 416 नाम गैरकानूनी हटे; वोट चोरी पर विपक्ष का हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी वोट देना भारत के हर नागरिक का अधिकार है। हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते आ रहे हैं। आज लोग समझ गए हैं कि 'वोट चोरी' हो रही है और वोटर लिस्ट से गरीबों के नाम हटाए जा रहे हैं। इस बैठक के जरिए आपने दिखाया है कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए। जब हम ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक विपक्ष नहीं रुकेगा।कैबिनेट विस्तार के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासत गरम, विपक्ष ने हमला बढ़ाया
Jammu, कैबिनेट विस्तार के बाद गरमाई सियासत, रविंदर रैना का NC सरकार पर हमला जम्मू-कश्मीर में कैबिनेट विस्तार के बाद सियاسي बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कैबिनेट विस्तार को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर निशाना साधा है। रविंदर रैना का कहना है कि कैबिनेट विस्तार के बाद भी जम्मू-कश्मीर में कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल के गठन में क्षेत्रीय संतुलन और अनुपात को बिगाड़ा गया है। रैना के मुताबिक, जनता अब सरकार से उब चुकी है, क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। हालांकि, कैबिनेट विस्तार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का अधिकार क्षेत्र बताते हुए रविंदर रैना ने कहा कि इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन उन्होंने सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार डांवाडोल स्थिति में है। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सियासी सवाल यही है कि क्या नए मंत्रियों को शामिल करने से सरकार के कामकाज में तेजी आएगी, या फिर क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और चुनावी वादों को लेकर विपक्ष के हमले और तेज होंगे?देवास में काजी इरफान अहमद पर 100 करोड़ की वक़्फ़ जमीन की बंदरबांट का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:एमपी में दिनदहाड़े काजी ने 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन बिल्डरों को बेची - एमपी में काजी ने बेच डाली 100 करोड़ की वक़्फ़ भूमि .... - रक्षक ही बना भक्षक... - एमपी के देवास में काजी इरफान अहमद ने वक़्फ़ को 100 करोड़ की करोड़ की जमीन रजिस्ट्री की बिल्डरों को की... - काजी के जमीनी खेल का खुलाशा ... - देवास में वक़्फ़ की 30 एकड़ भूमि को काजी इरफान अहमद पिता हाकिम ने वक़फ़ भूमि बिल्डरों के नाम कर दी रजिस्ट्रार से लेकर प्रशासन नहीं पकड़ पाया काजी का खेल.... - काजी ने खेला हराम का खेल ... दूसरो को धर्म का ग्यान देने वाला काजी निकला भू माफिया... - ज़ी न्यूज़ के पास वो रजिस्ट्री है जो काजी ने वक़्फ़ की जमीन बिल्डरों के नाम रजिस्ट्री की है... - वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि अभी एमपी में वक़्फ़ की जमीन को बंदरबांट करने का काजी का खेल पकड़ा है... - वक़्फ़ वोर्ड ने तहसीलदार को कार्यवाही और पुलिस को FIR के लिए लिखा है... - ऐसी कई और प्रॉपर्टी को बंदरबांट करने की शिकायत मिली है जिनकी जांच की जा रही है...जयपुर में साइबर ठगी: पेंशन खाते से 1.5 लाख निकाले गए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठगों का जाल! बैंककर्मी बनकर पेंशनर को लगाया 1.50 लाख चपत, कई मामलों में लाखों की ठगी नोट - वेब कॉपी जयपुर राजधानी जयपुर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कहीं बैंककर्मी बनकर पेंशन खाते से रकम निकाली जा रही है, तो कहीं क्रेडिट कार्ड चालू कराने और दूसरे की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मुरलीपुरा, करणी विहार, कालवाड़, जवाहर नगर, विद्याधर नगर और मुहाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं। पेंशन खाते से 1.50 लाख रुपए निकाले..... मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय विमलेश चंद्र जोशी साइबर ठगाें का शिकार हुए। जोशी ने पुलिस में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने में मदद का भरोसा दिया। आरोपी ने कहा कि अगले 24 घंटे में प्रमाण पत्र अपडेट हो जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार, रात में मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी जांचने पर पता चला कि उनकी अनुमति के बिना खाते से कुल 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर ठगी..... करणी विहार थाना क्षेत्र में विकास भागवानी ने शिकायत दी कि उन्हें नया क्रेडिट कार्ड चालू करवाना था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताकर उनसे संपर्क किया। शिकायत के मुताबिक खाते से 50-50 हजार रुपए के दो ट्रांजैक्शन हुए और कुल एक लाख रुपए निकल गए। कालवाड़ में 1.29 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी.... कालवाड़ थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी, हाथोज निवासी सुजाता ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनके साथ 1,29,350 रुपये की धोखाधड़ी हुई। मामले में साइबर पोर्टल के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जवाहर नगर में पहचान बदलकर 2.13 लाख रुपए की ठगी... जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तोलाराम ने शिकायत दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने किसी अन्य की पहचान बनाकर उन्हें धोखा दिया और 2,13,500 रुपये की संपत्ति हड़प ली। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मोबाइल चोरी के बाद खाते से रकम ट्रांसफर... विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में अनिल कुमार मीणा के मोबाइल चोरी होने के बाद खाते से रुपये ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से साइबर पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। इसके बाद जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया गया। मुहाना में खाते से एक लाख रुपए निकाले मुहाना थाना क्षेत्र के केसर नगर निवासी ओमनारायण ने शिकायत दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ี้ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पत्रकार कॉलोनी में कंपनी के रिकॉर्ड से धोखाधड़ी... पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में टेक हैड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अंकुर बंसल की ओर से कंपनी के रिकॉर्ड के साथ धोखाधड़ी की शिकायत दी गई है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क... साइबर ठगी के इन मामलों में बैंककर्मी बनकर फोन करना, क्रेडिट कार्ड संबंधी सहायता का झांसा देना, पहचान बदलकर धोखाधड़ी करना और चोरी हुए मोबाइल का दुरुपयोग जैसे तरीके सामने आए हैं। ये सावधानी बरतें: फोन पर किसी अंजान व्यक्ति को बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी न दें। ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और नेट बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें। पेंशन का जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के लिए बैंक के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें। मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सिम और बैंकिंग सेवाएं ब्लॉक कराएं। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं。जयपुर विष्णुशहर में बदमाशों ने स्कूटी से 20 लाख उड़ाए; CCTV से तलाश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विष्णुशहर में बदमाशों ने स्कूटी पर रखे 20 लाख रुपए उड़ाए नाहरगढ़ थाना इलाके में सोमवार रात की बताई जा रही घटना टिक्कीवालों का रास्ता निवासी पीड़ित चम्पालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट आरोप है कि दो बदमाश चम्पालाल की स्कूटी पर रखा थैला लेकर चले गए परिवादी चम्पा लाल ने बताया कि थैले में 20 लाख रुपए थे पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिएनाकाबंदी करवाई पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैबीकानेर रेंज ने दूसरे चरण के मतदान के लिए सख्त सुरक्षा और दबिश का दावा
Bikaner, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर बीकानेर रेंज पुलिस अलर्ट मोड पर, आईजी ओमप्रकाश कर रहे चारों जिलों की मॉनिटरिंग दूसरा चरण के मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की खास नजर बीकानेर जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए आरएसी की कंपनियां तैनात, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया पंचायत समिति स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी, पुलिस मोबाइल पार्टियां भी रहेंगी सक्रिय कहा-निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी चुनाव में शराब और पैसे के वितरण से लेकर हिंसा तक की गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर पहले चरण में हुई घटनाओं के बाद पुलिस सख्त, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान में बीकानेर रेंज की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 790 ठिकानों पर पुलिस की दबिश अभियान के दौरान 64 मामले दर्ज, करीब 70 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस के वांछित अपराधियों पर भी कसा शिकंजा रेंज में 37 वाहन जब्त किए जाने के साथ दो इनामी अपराधियों से जुड़ी कार्रवाई का भी दावा आईजी का संदेश—चुनाव के दौरान शांति भंग करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में एनडीपीएस कार्रवाई को लेकर रेंज की सक्रियता, चुनाव और नशे के खिलाफ अभियान दोनों पर पुलिस का फोकसराजस्थान के छह एयरपोर्ट्स पर एविएशन कनेक्टिविटी पिछले साल से कम
Jaipur, Rajasthan:टूरिज्म की रौनक, एविएशन में सून !, जैसलमेर, उदयपुर, किशनगढ़ एयरपोर्ट से पिछले साल से 40 फीसदी तक घटी फ्लाइट्स - राज्य के एयरपोर्ट्स पर नहीं बढ़ी फ्लाइट्स, उदयपुर, जैसलमेर, किशनगढ़ एयरपोर्ट पर घटी एयर कनेक्टिविटी - उदयपुर, किशनगढ़ से डेस्टिनेशन भी कम हुए, जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले साल की तुलना में 11 फ्लाइट कम संचालित जयपुर。 राज्य में पर्यटन की रौनक बढ़ने लगी है। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह के दौरान अब प्रदेश में पर्यटकों की आवक बढ़ रही है। लेकिन इस बार राज्य के एयरपोर्ट्स पर एविएशन की रौनक नहीं लौट सकी है। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सभी एयरपोर्ट्स पर एयर कनेक्टिविटी कमजोर हुई है। सर्दियों के दौरान राज्य के सभी 6 एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में बढ़ोतरी होती है। जैसलमेर एयरपोर्ट से तो केवल सर्दियों के दौरान ही फ्लाइट चलती हैं। वहीं बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट पर भी सर्दियों में ही फ्लाइट बढ़ती रही हैं। लेकिन इस बार हालात सामान्य नहीं दिख रहे। एविएशन एक्सपर्ट प्रकाश मीना की मानें तो ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से ही ग्लोबल लेवल पर एविएशन टरबाइन फ्यूल के दाम बढ़े हैं। किसी भी फ्लाइट संचालन में करीब 40 फीसदी लागत ईंधन की रहती है। ऐसे में एविएशन टरबाइन फ्यूएल की दरें बढ़ने से एयरलाइंस फ्लाइट कम करने के लिए मजबूर हुई हैं। पिछले 8 माह के दौरान ईंधन की दरें 40 फीसदी तक बढ़ी हैं। इस कारण एयरलाइंस ने फ्लाइट संचालन में कटौती की है। राज्य के एयरपोर्ट्स पर इस तरह घटी कनेक्टिविटी - उदयपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में रोज औसतन 23 फ्लाइट संचालित - दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, हैदराबाद, जयपुर, नोएडा की फ्लाइट संचालित - पिछले वर्ष इंदौर, भोपाल, सूरत और कोलकाता के लिए भी थी फ्लाइट - जोधपुर एयरपोर्ट से फिलहाल रोज औसतन 14 फ्लाइट संचालित - जोधपुर से 10 एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट उपलब्ध - इंदौर, नोएडा, दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, नवी मुम्बई के लिए फ्लाइट - अहमदाबाद, जयपुर, पुणे और हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट उपलब्ध - पिछले वर्ष जोधपुर एयरपोर्ट से इन दिनों में 15 फ्लाइट चल रही थीं - जैसलमेर एयरपोर्ट से वर्तमान में रोज 5 फ्लाइट संचालित - दिल्ली और मुम्बई मात्र 2 शहरों के लिए ही फ्लाइट उपलब्ध - पिछले वर्ष जयपुर और बेंगलूरु के लिए भी फ्लाइट थी संचालित - किशनगढ़ एयरपोर्ट से वर्तमान में रोज औसतन 2 फ्लाइट संचालित - पुणे, नोएडा और दिल्ली की फ्लाइट हो रही संचालित - जबकि पिछले वर्ष हैदराबाद और सूरत की फ्लाइट भी उपलब्ध थी बीकानेर में बदलाव नहीं बीकानेर एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी पिछले साल के लगभग समकक्ष ही चल रही है। पिछले वर्ष सर्दियों में बीकानेर से दिल्ली और जयपुर की एक-एक फ्लाइट थी। इस बार भी दोनों शहरों के लिए ही फ्लाइट संचालित हो रही हैं। वहीं राज्य के सबसे बड़े एयरपोर्ट जयपुर एयरपोर्ट पर भी पिछले साल की तुलना में फ्लाइट संचालन कम हुआ है。 जयपुर एयरपोर्ट पर इस तरह घटी एयर कनेक्टिविटी - पिछले वर्ष 26 अक्टूबर से लागू विंटर शेड्यूल में थी 76 फ्लाइट - जबकि वर्तमान में रोज औसतन 65 फ्लाइट ही संचालित - यानी पिछले वर्ष की तुलना में 11 फ्लाइट कम संचालित हो रही - जयपुर से अमृतसर, वाराणसी, आगरा, जैसलमेर, भोपाल की फ्लाइट नहीं - गोवा, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़ की फ्रिक्वेंसी भी पिछले साल से कमवाराणसी में मायावती के दुर्गा अवतार पोस्टर ने मचाई चर्चा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के जिला मुख्यालय पर मायावती का पोस्टर बना चर्चा का विषय बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को दुर्गा रूप में दिखाया गया. वाराणसी के जिलाधिकारी गेट के पास लगा मायावती का दुर्गा अवतार में पोस्टरBJP MLA ने मंच से कबूला, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे 10 सदस्य
Ashta, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के आष्टा से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने मंच से ये कहकर कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए खरीदे 10 जिला पंचायत सदस्य खरीदे थे, ने खरीद फरोख्त की चर्चाओं को फिर से हवा देती है।
वीडियो में बीजेपी विधायक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए खुलेआम यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने पद हासिल करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को खरीदा था।
वायरल वीडियो में विधायक गोपाल सिंह मंच से हंसते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि जब वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशीर्वाद मांगने गए थे, तो उन्होंने 18 में से 10 सदस्यों को खरीद लिया था। उनके इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
बीजेपी विधायक का वीडियो
गोपाल सिंह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्होंने वह पद छोड़ दिया था। अब उनका यह वीडियो सामने आने और खुद उनके मुंह से खरीद-फरोख्त की बात स्वीकार किए जाने से विपक्षी दलों को बड़ा सियासी हथियार मिल गया है।
खास तौर पर ऐसे समय में जब देश और प्रदेश में राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली और चुनावी शुचिता पर सवाल उठ रहे हैं, सत्ताधारी दल के विधायक का यह बयान पार्टी की किरकिरी करा रहा है।
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती कहा कि आष्टा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर पर उन्होंने यह आरोप लगाया है कि वे 10 वोट खरीदकर जिला पंचायत के अध्यक्ष बने थे। यह लोकतंत्र का चीरहरण है, और भाजपा अर्थ और पावर के दम पर वोट चोरी और सीनाजोरी कर रही है, जब शिवराज सिंह चौहान के जिले के यह हाल हैं, तो अन्य जिलों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
