icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
851101
Jitendra KumarJitendra KumarFollow25 Jul 2024, 10:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SIR फॉर्म 6 में बड़ा बदलाव: 2003 से पहले के दस्तावेज अब मांगे नहीं जाएंगे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SIR के फार्म 6 में बड़ा बदलाव: नए मतदाता और SIR के तहत हटाए गए वोटर को जोड़ने के लिए BLO की घर-घर दस्तक. घर-घर दस्तक देकर दिए जा रहे फॉर्म 6. नया फॉर्म 6 में 2003 की नहीं मांगी गई जानकारी. SIR के दौरान फॉर्म 6 में मांगी गई थी 2003 के पहले के दस्तावेज. 2003 के पहले के डॉक्यूमेंट नहीं मांगे जा रहे इसलिए अब लोगों को नाम जोड़ने में आसानी होगी: BLO. Blo ने बताया पहले SIR के दौरान जिनके पास 2003 का रिकॉर्ड नहीं था उनका नाम काट दिया गया था लेकिन नए फॉर्म 6 में यह शर्तें हटा दी गई हैं. पिता का आधार कार्ड बच्चे की मार्कशीट फोटो और बिजली बिल के आधार पर नाम जोड़ दिया जाएगा.
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा माँगते हुए वाशीम में इलेक्शन आयोग के समक्ष प्रदर्शन

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशीममध्ये इंडिया आघाडी कडून जिल्हाधिकारी कार्यालय समोर मुख्य निवडणूक आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्या प्रतिमेला जोडे मारो आंदोलन करण्यात आलं,मत चोरी करून ज्ञानेश कुमार यांनी सरकार बनवण्यासाठी भाजपाला मदत केली,एस आय आर प्रक्रियेमध्ये हजारो लोकांची नावे मतदार यादीतून वगळण्यात आली. त्यामुळे ज्ञानेश कुमार यांनी तात्काळ राजीनामा द्यावा अशी मागणी करत कार्यकर्त्यांकडून जोरदार घोषणाबाजी करण्यात आली.या आंदोलनात ठाकरेांची शिवसेना,काँग्रेस,शरद पवारांची राष्ट्रवादी काँग्रेस,मनसे,समनक जनता पार्टी आणि आम आदमी पार्टी पार्टीचे कार्यकर्ते मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते.यावेळी जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदन देण्यात आलं. बाईट:बालाजी वानखेडे, जिल्हा प्रमुख ठाकरेची शिवसेना.
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन से सियासी ताप बढ़ा; पुतला दहन

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में आज सियासत उस वक्त गरमा गई, जब महागठबंधन के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध जताते हुए महागठबंधन के नेताओं ने बेगूसराय समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूरा इलाका राजनीतिक नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ता लगातार ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाते नजर आए। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन में महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। समाहरणालय के मुख्य द्वार पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस, राजद, वीआईपी, सीपीआई और एआईएसएफ के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास, कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार, राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, सीपीआई जिला मंत्री अवधेश राय, एआईएसएफ जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार और सचिव मंडल सदस्य अमीन हमजा समेत महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। समाहरणालय के मुख्य द्वार और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता वहां से हटे। प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया।
0
0
Report

जीतू पटवारी अभ्यर्थियों के बीच पहुँचकर अनशन छुड़वाने की कर रहे दावे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों के बीच अनशन पर बैठे नरेंद्र राजपूत का नारियल पानी पिलाकर छुड़वाया अनशन पिछले 28 दिन से नरेंद्र राजपूत से अनशन पर पिछले 50 दिन से चयनित शिक्षक अभ्यर्थी कर रहे है धरना प्रदर्शन वर्ग दो और तीन में पद वृद्धि की कर रहे है मांग जीतू पटवारी बोले हठधर्मिता का छोड़ें सरकार शिक्षकों की माने बात जब मध्य प्रदेश में लाखों पहले खाली तो क्यों नहीं की जा रही है भर्ती विधानसभा सत्र में कांग्रेस उठे कि मुद्दा अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने कहा जीतू पटवारी जी आए हैं इसलिए रखा गया है उनका मान लेकिन धरना आगे भी रहेगा जारी जब तक पदवृद्धि की मांग सरकार नहीं करती है स्वीकार。
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR में धांधली का लगाया आरोप

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow8m ago
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘ब्लैक डे ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन’ के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडे और जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दावा किया कि सुल्तानपुर में भी SIR के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और धांधली हुई है। कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। कलेक्ट्रेट गेट पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर इलाके में कुछ देर तक सियासी हलचल बनी रही। हालांकि, कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
0
0
Report
Advertisement

असम में मुसलमान पर जुल्म के विरोध में MUSA 5 नवंबर जंतर मंतर प्रदर्शन

Guwahati, Assam:असम में मुसलमान पर जुल्म के विरोध में MUSA 5 नवंबर जंतर मंतर प्रदर्शन इसी को लेकर मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ आसाम के प्रमुख आशिक रब्बानी से बातचीत की. बातचीत के दौरान आशिक रब्बानी ने कहा कि असम में जो मुसलमान पर हर रोज जुल्म हो रहे हैं कभी बुलडोजर एक्शन कभी बांग्लादेशी बनाकर इंडियन लोगों को बांग्लादेश में पुश बैक करना या कभी एनआरसी को लेकर हरासमेंट इसी को लेकर हम आने वाले 5 नवंबर को जंतर मंतर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंग . क्योंकि असम में बहुत ही जुल्म हो रहा है मुसलमान पर खासतौर से देखा जाए तो कुछ दिन पहले एक नौगांव की महिला को बांग्लादेश में पुश बैक कर दिया जिसका नाम मुमताज बेगम है अभी गुवाहाटी हाई कोर्ट ने भी ऑर्डर दे दिया है कि मुमताज बेगम को फिर से बांग्लादेश से असम लाया जाए और उनके पति को दो लाख मुआवजा दिया जाए परंतु देखा जाए तो अभी तक मुमताज बेगम का कोई भी अता पता नहीं है सरकार अभी तक मुमताज बेगम को नहीं ले इस तरह से और भी बहुत से जुल्म मुसलमान पर हो रहे हैं कभी बुलडोजर से मुसलमान के घर तोड़ दिए जाते हैं अभी इस तरह से जुल्म के खिलाफ हम लोग असम में हर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में जैसे की 5 नवंबर को दिल्ली राजधानी में जंतर मंतर में जोरदार प्रदर्शन करेंगे मूसा के तरफ से. गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
0
Report

पशुपतिनाथ मंदिर सुरक्षा बढ़ी: मुस्लिम दंपत्ति के गर्भगृह प्रवेश के बाद पाबंदियाँ कड़ी

Patna, Bihar:नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार की घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पशुपतिनाथ एरिया में प्रवेश से लेकर मन्दिर के गर्भ गृह तक जांच प्रकिया कड़ी की गई है। दरअसल, सोमवार 19 आसोज को इसी पशुपति नाथ मंदिर की मर्यादा के साथ मुस्लिम दंपत्ति ने छेड़छाड़ किया था और मुस्लिम टोपी पहनकर अंसारी और उसकी हिन्दू पत्नी प्रियंका ने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पशुपति ट्रस्ट ने नेपाल पुलिस को जांच और करवाई को लिखा जिसके बाद नेपाल पुलिस ने इटहरी से अंसारी और प्रियंका को अरेस्ट कर लिया। मंदिर परिसर में मौजूद संत कहते है कि मंदिर के गर्भगृह में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है। सरकार को सोचना चाहिए कि ऐसी घटना ना हो। आप उस वीडियो को देखिए जिसके बाद प्रियंका सानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया। इसी वीडियो के बाद पशुपति क्षेत्र विकास परिषद ने पत्र लिखा और हिन्दू संगठन विरोध पर उतर आए।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज में कांग्रेस-राजद ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर पर विरोध प्रदर्शन

Kishanganj, Bihar:भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की गड़बड़ियों के विरोध में आज किशनगंज में कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसीे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों में बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया। वही शहर के गांधी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा और राजद के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसे वे वोट चोरी बताते हुए, इस प्रक्रिया को रद्द करने, हटाए गए नामों को बहाल करने और सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मांग पूरी नही हुई तो इससे बड़ा उग्र आंदोलन कर राष्ट्रीय राज को जाम किया जायेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top