Back
11kV तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, बलिया में कोहराम
JCJitendra Chaudhary
Jan 06, 2026 04:01:59
Begusarai, Bihar
बलिया में नूरजमापुर गांव में छत ढ़लाई के लिए छड़ बांधने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ जाने से राजमिस्त्री अशोक यादव की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक नूरजमापुर वार्ड नंबर-6 के रहने वाले रामजी यादव के पुत्र थे. घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव की है. रोज की तरह वह अवधेश यादव के घर निर्माण में छत की ढ़लाई के लिए छड़ बांध रहा था. इसी दौरान घर के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह मौके पर ही झुलस गया. साथी मजदूरों ने तार से उसे अलग किया, फिर इलाज के लिए बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों में कोहराम मचा है. अशोक यादव अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जो राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे. उनके तीन छोटे-छोटे बेटे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली. पुलिस बल भेज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के आवेदन के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report