Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

तेघरा में पानी भरे गड्ढे में डूबकर युवक की मौत; परिजनों में कोहराम

JCJitendra Chaudhary
Mar 16, 2026 11:50:11
Begusarai, Bihar
मां को खाना देने जा रहे एक युवक की पानी भरे गड्ढे में पैर फिसलने से डूब कर कोई दर्दनाक मौत। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली के पास की है। मृतक युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र पिढौली के रहने वाले दीपक महतो के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी माँ को खाना देने के लिए घर से निकला था। रस्ते में देवसबन घाट पिढौली के पास पानी से भरे गड्ढे के पास उसका पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 16, 2026 13:05:32
चौंढेरा, उत्तर प्रदेश:छतारी। क्षेत्र के नेशनल हाइवे 93 पर छतारी दोराहा पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हवन पूजन का और भंडारे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी,स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक सहित क्षेत्रीय लोगों ने हवन में आहुतियां दी। सोमवार को छतारी दोराहा पर कल्याण सिंह की मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ हवन हुआ। डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन में आहुतियां दीं। विधायक चंद्रपाल लोधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह ने प्रदेश के विकास और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए उनके योगदान को प्रदेश और देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा, जो सभी के लिए प्रेरणा है।इस मौके पर शिवकुमार लोधी, सतीश कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल सूर्यवंशी, सुशील प्रधान, विक्रम सिंह, स्वामी शर्मा, आशीष शर्मा,गजेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 16, 2026 13:04:30
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस ने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है जो उत्तराखण्ड, यूपी, बिहार व बंगाल तक फैला हुआ था। इस गिरोह के मास्टरमाइंड ने बताया कि चोरी का हाईटेक तरीका उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 फरवरी को थाना बछरावां में एक स्कॉर्पियो चोरी हुई थी। पुलिस ने यक्ष एप की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद मऊ जिले का आरोपी सामने आया। एक अपराधी के पकड़ में आने के साथ ही इनके गिरोह के अन्य सदस्य भी पकड़े गए। इनके कब्जे से 6 गाड़ियाँ बरामद की गई हैं। इस मामले में कुल आठ अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें अनिल उर्फ अनीश, रिंकू उर्फ राहुल निवासी बुलंदशहर, जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू निवासी एटा, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू निवासी जनपद मऊ, अरविंद निवासी संत कबीर नगर, राकेश कुमार निवासी जुमई (बिहार), राजू सिंह उर्फ योगेश जनपद हरिद्वार उत्तराखंड, नौशाद उर्फ फईम निवासी सिकंदरा थाना सतपुड़ा बिहार शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की गाड़ियों के अलावा 4 ECM (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) और 4 अदद इग्नेशन लॉक सहित अन्य चोरी के सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इनसे इनके गिरोह के अन्य सदस्य व नेटवर्क का भी पता किया जा रहा है।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Mar 16, 2026 13:02:48
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक कर विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने मरीजों के पुतले और खाली कुर्सियां दिखाकर डॉक्टरों के रिक्त पदों और अस्पताल की स्थिति को दर्शाया. इस दौरान पर्चे बांटकर सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल की व्यवस्थाओं की तुलना भी की गई. यूकेडी का कहना है कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर, कर्मचारी और सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, अल्ट्रासाउंड में देरी और दवाइयों की समस्या बनी हुई है. कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर भी व्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताया. उनका आरोप है कि मरीजों को कई बार बाहर की दवाइयां लिखी जाती हैं और इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया जाता है. यूकेडी नेताओं ने शासन प्रशासन से डॉक्टरों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की.
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 16, 2026 13:02:25
Noida, Uttar Pradesh:LPG के कालाबजारी की शिकायत पर जी न्यूज ने नोएडा के कई LPG डीलरों और वेंडरों की पड़ताल की .. लोगों की शिकायत थी कि अभी भी आपदा में अवसर की तलाश में LPG डीलर और वेंडर लगे हुए हैं.. मुनाफेखोरी के चक्कर में घरेलू सिलेंडर की कीमत तीगुने चौगुने ले रहे हैं.. लेकिन मौके पर कुछ और ही तस्वीर निकली.. प्रशासन की मुस्तैदी से सोमवार को लगभग लगभग खुलेआम हो रही कालाबजारी पर लगाम लग गया.. हलांकि लोग-बाग अब भी कह रहे हैं जिनको जानते नहीं हैं उनकों सिलेंडर देते ही नहीं है.. जिनको जानते हैं जिनका बुकिंग नहीं है उनसे 2500-3000 रुपया लिया जा रहा है.. इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी सोमवार को कम दिखी.. नोट- कालाबजारी की कोई शिकायत नहीं मिली है कैमरे पर..
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 16, 2026 13:02:00
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 16, 2026 13:00:58
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top