Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बेगूसराय में अतिक्रमण मुक्ति अभियान के दौरान दुकाने तोड़ीं, आक्रोश फैल गया

JCJitendra Chaudhary
Oct 13, 2025 03:49:55
Begusarai, Bihar
बेगूसराय में अतिक्रमण अभियान मुक्त चला. जेसीबी के माध्यम से दुकान तोड़ी गई. अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमित वाहनों को जिला प्रशासन के द्वारा जब्त किया गया. ट्रैफिक चौक पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गया और दुकानदारों में दुकान टूटने से हड़कंप मच गया. जिला प्रशासन और नगर-निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान ट्रैफिक चौक से लेकर पूरे शहर में चलाया गया. जेसीबी से दुकानों को तोड़कर हटाया जा रहा है. दुकानदार देख कर रोने को बेबस हैं. प्रशासन को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ रहा है. लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण मुक्ति के नाम पर तानाशाही रवैया दिखाया गया है. लोगों के जीविका का सहारा दुकानदारी है. प्रशासन के द्वारा पहले उन लोगों की व्यवस्था नहीं की गई और जबरन दुकानों को तोड़ दिया गया. शहर में जाम की समस्या बनी रहती है. जाम से निजात दिलाने के लिए नोटिस देकर अतिक्रमणकारियों को दुकाने हटाने के निर्देश दिए गये थे, पर दुकानदारों ने नहीं हटाई. इस कारण जेसीबी से दुकानें तोड़ी जा रही है. जाम की समस्या से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियाँ होती थीं. अभियान जारी रहेगा.
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Oct 13, 2025 06:12:58
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में दीपावली से पहले पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ही आज सुबह 5:00 बजे अवैध पटाखे को लेकर मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर मोहल्ले में छापेमारी की गई है। जहां छापेमारी के दौरान 10 गत्तों में भर दो कुंतल 20 किलोग्राम कई प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। जिसमें सुतली बम, देशी बम सहित कई अन्य बारूद से बने पटाखे है। छापेमारी के दौरान आरोपी लवकुश गुप्ता को मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जवाहर नगर मोहल्ले में आरोपी लवकुश गुप्ता द्वारा बिना किसी लाइसेंस बिना किसी अग्निशमन यंत्र के बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पटाखे की बिक्री को लेकर की भंडारण किया गया था। जहां मुखबीर की सूचना पर मनकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाल निर्भय नारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Oct 13, 2025 06:12:46
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 13, 2025 06:12:32
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। अवैध शराब के कारोबार को लेकर खूनी गैंगवार। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो गुटों में जमकर भिड़न्त हुई और इस झगड़े ने एक युवक की जान ले ली। शराब की एक बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के जहां अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि करबला निवासी किशन यादव अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ ब्लैक में शराब खरीदने तिफरा सब्जी मंडी के पास पहुँच गया था। वहीं, आरोपी साहिल साहू अवैध रूप से शराब बेच रहा था। दोनों युवकों ने जब 120 रुपये की बोतल के लिए 250 रुपए ज्यादा दाम मांगे जाने पर आपत्ति जताई तो बात बिगड़ गई और फिर हुआ खूनी टकराव। साहिल साहू ने अपने साथियों को बुला लियाऔर देखते ही देखते सड़क पर लाठी-डंडे और बत्तों से हमला शुरू हो गया। हमलावरों ने दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में साहिल सोनकर की मौत हो गई, जबकि किशन यादव किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने साहिल सोनकर को मृत घोषित कर दिया। घायल किशन यादव का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। घायल युवक से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी साहिल साहू और उसके साथी फरार हैं। सिरगिट्टी की यह वारदात न केवल अवैध शराब कारोबार की सच्चाई उजागर करती है बल्कि यह भी बताती है कि ब्लैक में शराब बेचना अब गैंगवार की वजह बन चुका है। फिलहाल पुलिस सभी हमलावरों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 13, 2025 06:12:17
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीजेपी के स्थानीय नेता प्रशांत चौधरी और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि यह हमला गांव के प्रधान पति विकास और उसके गुर्गों ने चुनावी रंजिश के चलते किया. घटना में बीजेपी नेता प्रशांत चौधरी समेत उनके परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक गांव में पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चला. सोमवार देर रात विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि प्रधान पति विकास अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर बीजेपी नेता के घर पहुंचा और हमला कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्रधान पति विकास और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Oct 13, 2025 06:11:28
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग इंदौर में लोगों को धमकाने के लिए गुंडा करता था; सिर पर पेशाब और रौब के लिए बनाता था वीडियो. 35 साल की उम्र में 40 से ज्यादा अपराध को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा. करवाचौथ पर पत्नी से मिलने आया तो पुलिस ने दबोच लिया. बदमाश के मोबाइल की जांच में मिले वीडियो से हुआ खुलासा. हिस्ट्री शीटर लखन जाट सूरज जाट गैंग का शूटर हैं; बदमाश आशीष पाल. मोबाइल में मिले वीडियो में बदमाश उसके खिलाफ शिकायत करने वाले युवक पर पेशाब करते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है. पुलिस कर्मियों को भी धमकी दे चुका है बदमाश आशीष पाल. परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी आशीष पाल को पकड़ा; बदमाश से पुलिस कर रही पूछताछ. बदमाश जब पेशाब कर रहा था तो उस वक्त उसका एक साथी चाकू हाथ में लेकर पास में ही खड़ा था...
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Oct 13, 2025 06:10:53
Jalore, Rajasthan:जालोर में रात को हरिदेव जोशी सर्किल के पास साइड देने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक कार चालक को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल फॉर्च्यूनर कार में जा रहे थे, इसी दौरान एक अन्य कार को ओवरटेक करने पर विवाद हो गया। कार चालक ने फॉर्च्यूनर चालक पर गलत तरीके से ओवरटेक करने का आरोप लगाते हुए आगे कुछ दूरी पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों के बीच बहसबाजी हो गई। बाद में कार चालक वहां से रवाना हो गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं ने इसे पूर्व मंत्री पर हमला बताया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। पुलिस ने मामला शांतिभंग का मानते हुए कार चालक को पकड़ लिया और पूछताछ जारी है।
0
comment0
Report
STSrikanta Thakur
Oct 13, 2025 06:08:28
Dinajpur, Rangpur Division:অত রাতে কী ভাবে ক্যাম্পাসের বাইরে ছাত্রী? দুর্গাপুরকাণ্ডে প্রশ্ন মমতার শ্রীলেখা ধর্ষকদের হয় পাবলিকের হাতে ছেড়ে দিক, নাহলে রাষ্ট্রপতি শাসন হোক。 অপারেশন ব্লাস্টার এক ভুল! এইভাবেই ইন্দিরা গান্ধীর পদক্ষেপের বিরোধিতায় প্রবীণ কংগ্রেস নেতা পি চিদম্বরম। অপারেশন ব্লাস্টার ভুল ছিল বলেই প্রাণ দিয়ে তার মূল্য চোকাতে হয়ে ইন্দিরা গান্ধীকে। এমন মন্তব্য পি চিদম্বরমের কণ্ঠে。 মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় এটা রাজনীতি। পলিটিক্যাল ভাইরাস ছাড়া আর কিছুই নয়। উনি রিপোর্ট দেবার কে আমাদের অ্যাডমিনিস্ট্রেশনের সঙ্গে কোনো রকম আলোচনা করেনি (কিরেন রিজিজু র প্রধানমন্ত্রীকে উত্তরবঙ্গ নিয়ে রিপোর্ট দেয়া প্রসঙ্গে) JOYPRAKASH MAJUMDER--আমাদের সংগঠন আছে। কর্মী আছে, কিন্তু আমাদের জনসংযোগ নেই। জেলায় বিজেপির সংগঠন না থাকলেও ভোট রয়েছে। যার কারণে আমরা ২০১৯ লোকসভা নির্বাচনে বালুরঘাট আসনে তৃণমূলের পরাজয় হয়েছে
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 06:08:14
Patna, Bihar:

बिहार चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आईआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है।दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आज (सोमवार) को आइआरसीटीसी होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, धारा 120 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत आरोप तय कर दिए हैं।यह मामला रांची और पुरी स्थित दो आइआरसीटीसी होटलों के टेंडर आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि होटल आवंटन के बदले में परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन सौदे किए गए थे।

2
comment0
Report
Oct 13, 2025 06:06:39
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Oct 13, 2025 06:06:16
Ranaghat, West Bengal:২০১৮ সালের ঘোষিত শান্তিপুর নৃসিংহপুর ঘাট থেকে কালনা যাবার ব্রিজ তৈরির জন্য মাটি পরীক্ষার কাজ শুরু, বহু প্রতীক্ষিত এই ব্রিজ তৈরির জন্য প্রহর গুনছে দুপারের বাসিন্দারা। যা নিয়ে 시작 হয়েছে রাজনৈতিক তরজা। ২০১৬ সালে শান্তিপুর নৃসিংহপুর ঘাটের নৌকাডুবির ঘটনার পর রাজ্য সরকার ব্রিজ তৈরি করবার জন্য ঘোষণা করেছিলেন এরপর অনেকদিন হয়ে গেলেও সেই ব্রিজের সামান্যতম মাটি খোঁড়ার কাজ শুরু হয়নি। নির্বাচনের মুখে দাঁড়িয়ে প্রতিবছর এই ব্রিজ তৈরি করবার বিতর্ক তৈরি হয়। সর্বভারতীয় তৃণমূলের সভাপতি অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় কথা দিয়েছিলেন শান্তিপুরে বিধানসভায় ভোটে জয়লাভ করলে ব্রিজ তৈরি করে দেবেন। অনেকদিন হয়ে গেলেও সেই ব্রিজের কোন কাজ শুরু হয়নি। বর্তমানে আরও একটি নির্বাচনের দোরগোড়ায় দাঁড়িয়ে হঠাৎ করেই মাটি পরীক্ষার কাজ শুরু করলো। ২০১৮ সাল থেকে জমি অধিগ্রহণ এর কাজ শুরু হয়, কেউ টাকা পেলেও অনেকে প্রাপ্য টাকা না দেওয়ার অভিযোগ জেলা পরিষদের বিরুদ্ধে। ব্রিজ তৈরির মাটি পরীক্ষার প্রক্রিয়া চলাকালীন যে সমস্ত বাসিন্দারা এখনো টাকা পাননি তারা বিক্ষোভ দেখান। ২০১৮ সালে ব্রিজ তৈরির জন্য জমি অধিগ্রহণ হলেও এখনো পর্যন্ত প্রাপ্য টাকা থেকে বঞ্চিত একশ্রেণী প্রাপকরা এদিন একে কেন্দ্র করেই প্রতিবাদে সরব হন। নদিয়ার শান্তিপুর নৃসিংহপুর বড় ডাঙ্গাপাড়া এলাকার ঘটনা। সম্প্রীতি নদিয়ার শান্তিপুর কালনার ব্রিজ তৈরির জন্য অনেক আগে থেকেই শুরু হয়েছিল জমি অধিগ্রহণের কাজ, কিন্তু ২০২৫ সাল হয়ে গেলেও এখনো পর্যন্ত শুরু হয়নি ব্রিজ তৈরির কাজ। বর্তমানে চলছে মাটি পরীক্ষা নিরীক্ষার প্রক্রিয়া। নৃসিংহপুর বড়ডাঙ্গা পাড়া এলাকার একশ্রেণি মানুষের দাবি, জেলা পরিষকদের তরফ থেকে তাদের জমি অধিগ্রহণ করা হয়, কিন্তু চাষযোগ্য জমিগুলিকে প্রাপ্য টাকা বুঝিয়ে দিলেও তাদের বসত জমির টাকা থেকে এখনো বঞ্চিত তারা। শুক্রবার ওই এলাকায় মাটি পরীক্ষা-নিরীক্ষা তাদের মূলত দাবি, যতদিন না পর্যন্ত তাদের জমির টাকা হাতে পাচ্ছে ততদিন পর্যন্ত এই কাজ তারা বন্ধ করে রাখবেন। তাদের আরো অভিযোগ, ব্রিজ তৈরির জমি অধিগহণ নিয়ে হয়েছে দালালচক্র, সেই কারণে এখনও তারা জমির টাকা হাতে পাচ্ছেন না। যারা এই চক্রের সাথে জড়িত তাদের বিরুদ্ধে ব্যবস্থা কেন নিচ্ছে না প্রশাসন। যদিও এই ঘটনায় নতুন করে আবারো বিতর্কে সৃষ্টি হয়, এখন দেখার ব্রিজ তৈরির জমি অধিগহণের টাকা আদেও কি ফেরত পায় প্রাপকরা, নাকি হবে বঞ্চিত উঠছে প্রশ্ন। যদিও শান্তিপুর বিডিও তিনি জানান তার কাছে কেউ অভিযোগ করেনি অভিযোগ করলে খতিয়ে দেখা হবে। বিজেপির অবশ্য দাবি এই ব্রিজ আদৌ হবেনা। তৃণমূল বলছে উন্নয়নকে সামনে রেখেই এই কাজ করা হচ্ছে এবং হবে। এই ব্রিজ সম্পন্ন হলে একদিকে যেমন হাওড়া থেকে শান্তিপুর আসা পাশাপাশি শান্তিপুর শহরের সাথে বর্ধমানের সরাসরি যোগাযোগ স্থাপন হবে এমনটাই মনে করেন স্থানীয় ব্যবসায়ীরা। ২০১৬ সালের সেই নৌকাডুবির ঘটনা আজও চোখের সামনে ভাসতে দেখেছেন অনেকেই সকলেই চাইছেন অবিলম্বে ব্রীজের কাজ সম্পন্ন হোক
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top