Back
बेगूसराय में बच्चा चोरी की अफवाह से सनसनी, महिला हिरासत में
JCJitendra Chaudhary
Feb 23, 2026 04:49:38
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक अज्ञात महिला को पकड़कर घंटों तक बंधक बनाए रखा। इतना ही नहीं, महिला को ड्रम में बंद कर मोटरसाइकिल से बांध दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला शाम्हो थाना क्षेत्र के शाम्हो बिजोलिया पावर ग्रिड के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला बच्चों को पैसे देकर बहला-फुसलाने की कोशिश कर रही थी। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने महिला को एक ड्रम में बंद कर दिया और मोटरसाइकिल पर बांधकर घंटों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान महिला ड्रम के अंदर बंद रहने से काफी परेशान हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और तमाशबीनों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही शाम्हो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की वेशभूषा संदिग्ध जरूर लग रही थी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह बच्चा चोरी के इरादे से आई थी या नहीं।गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 23, 2026 06:19:490
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 23, 2026 06:19:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 23, 2026 06:19:200
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 06:19:050
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 23, 2026 06:18:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 23, 2026 06:18:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 23, 2026 06:17:580
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 06:17:210
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 06:16:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 06:15:510
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 23, 2026 06:15:290
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 23, 2026 06:15:120
Report