Back
बेगूसराय में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
JCJitendra Chaudhary
Mar 28, 2026 10:52:05
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला तेयाय थाना क्षेत्र के पाली गांव का है, जहां शौकुनी ठाकुर के पुत्र सत्यम कुमार ने घर में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि सत्यम कुमार नासिक में काम करता था और शुक्रवार की शाम ही छुट्टी लेकर अपने घर लौटा था। लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों के मुताबिक, घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था, ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं पाई जा पाई है। घटना की सूचना मिलते ही तेयाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है, जांच की जा रही है। वह बाहर काम करता था, अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 12:01:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:160
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:000
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 28, 2026 12:00:470
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 28, 2026 12:00:300
Report
199
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 28, 2026 11:48:32229
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 28, 2026 11:48:2085
Report
228
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 11:47:5680
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 11:47:34135
Report
IAImran Ajij
FollowMar 28, 2026 11:46:58186
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 28, 2026 11:46:46108
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 28, 2026 11:46:2049
Report
MJManoj Jain
FollowMar 28, 2026 11:46:10207
Report