Back
बेगूसराय के गांव में प्रेम की नाराजगी से युवक-युवती सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश
JCJitendra Chaudhary
Feb 04, 2026 03:02:26
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है,जहां एक ही गांव के एक युवक और एक युवती ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि समय रहते दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर गांव का है।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं परिजन अलग-अलग वजह बता रहे हैं।जानकारी के मुताबिक,रूपनगर गांव निवासी छोटू कुमार ने सबसे पहले सल्फास की गोली खाली,जिसके बाद वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक के परिजनों का कहना है कि उसने गलती से कोई दवा खा ली थी,जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई।लेकिन इसी घटना के करीब दो घंटे बाद, उसी गांव की एक युवती ने भी सल्फास की गोली खाकर जान देने की कोशिश की। गोली खाने के बाद युवती पूरी तरह से बेहोश हो गई,जिसे परिजनों ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया।युवती के परिजनों का कहना है कि पढ़ाई को लेकर डांट-फटकार से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।लेकिन गांव में चर्चा कुछ और ही है।स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थेऔर प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों की नाराजगी के बाद दोनों ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की।यह भी बताया जा रहा है कि लड़के के परिजनों ने युवती से बातचीत को लेकर उसे डांटा था,जिससे नाराज होकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा होगा। वही दोनों के परिजन अलग-अलग तरीके से अपना बयान दे रहे हैं। फिलहाल,घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और इलाज के बाद दोनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
जखनियां में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत कर 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
0
Report
0
Report
0
Report
महाहर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तकरीबन 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग पर...
0
Report
0
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 17:32:190
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 15, 2026 17:32:130
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:32:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:140
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:31:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 17:30:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 17:30:371
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 15, 2026 17:30:160
Report
0
Report