icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नशे में नदी में गिरा युवक पेड़ पर फंसा, वीडियो वायरल—पुलिस ने बचाया

Bareilly, Uttar Pradesh:नशे में नदी में गिरा व्यक्ति पेड़ पर बैठा मिला, वीडियो वायरल मीरगंज के पुल के पास सोमवार रात नशे की हालत में पेशाब करने गया 59 वर्षीय व्यक्ति अचानक नदी में गिर गया। नदी में गिरने के बाद वह एक पेड़ में फंस गया और पेड़ पर बैठा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सकुशल नदी से बाहर निकाला। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया कि राम प्रकाश पुत्र बुद्ध प्रकाश, निवासी मोहल्ला साहूकारा, रन सिंह की टाल के पास, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी, सोमवार रात करीब नौ बजे भाखड़ा नदी के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और नदी में मौजूद एक पेड़ में फंस गया। वायरल वीडियो में राम प्रकाश नदी के बीच पेड़ पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रयास कर उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

बरगी बांध का पानी गांवों में घुसा, विस्थापितों के घर डूबे; सड़कें बंद

Seoni, Madhya Pradesh:बरगी बांध के बढ़ते जलस्तर ने सिवनी जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर जिले के घंसौर तहसील के ग्राम बिजासेन सहित तीन-चार डूब प्रभावित गांवों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलभराव के चलते विस्थापित परिवारों के घरों तक पानी पहुंच गया है, वहीं सड़कें जलमग्न होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। कई जगह शौचालय और बच्चों के खेल मैदान भी पानी में डूब गए हैं। हालात को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ पानी घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। जलभराव के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा भी बना हुआ है। सूचना मिलते ही घंसौर SDM बिसन सिंह राजस्व अमले के साथ डूब प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। SDM ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जलभराव के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बरगी बांध के 17 गेट खोले जाने के बाद जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी, आवागमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

सआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

AKAnil Kumar ChowdhryFollowJust now
Babaganj, Uttar Pradesh:क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री चित्रांशु गौतम द्वारा महिला थाना नानपारा की मिशन शक्ति टीम के साथ शआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों एवं साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करते हुए बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराधों की शिकायत हेतु 1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 108 तथा साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान प्रधानमंत्री योजना, विधवा पेंशन योजना एवं उज्ज्वला योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद कर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया
0
0
Report

दमोह में घरेलू जानवरों में रेबीज खतरे के बीच शुरू हुआ वैक्सीनेशन कैंप

Damoh, Madhya Pradesh:रेबीज को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। घरेलू कुत्तों और बिल्लियों में रेबीज का खतरा बढ़ रहा है और इसके प्रति सरकार सजग है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ खास लक्षण दिखने पर सतर्क हों और जानवरों से संक्रमण दूसरे जानवरों और इंसानों में फैल सकता है। भारत में सालाना रेबीज से होने वाली मौतों में करीब 18 से 20 हजार लोग शामिल होते हैं। जंगलों के आसपास के इलाकों में खतरा अधिक दिखता है। दमोह जिले में यह खतरा अधिक है क्योंकि चारों तरफ जंगल हैं और पन्ना टाइगर रिजर्व तथा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से घिरा है। केंद्र और राज्य सरकारें वैक्सीनेशन कैंपorganized कर रही हैं और जागरूकता अभियान चला रही हैं। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर वैक्सीनेशन कैंप में लोग अपनी पशु सुरक्षा के साथ खुद की सुरक्षा के लिए भी सतर्क रहे।
0
0
Report

चक अहमदीपुर में अंधेरे की लकीर: कब होगी स्ट्रीट लाइट?

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गांव में अंधेरा, सोशल मीडिया पर सवाल चक अहमदीपुर गांव में स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। एक फेसबुक पोस्ट में गांव के अंधेरे की तस्वीर दिखाते हुए सांसद पुष्पेंद्र सरोज, विधायक इंद्रजीत सरोज और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खंभे तो हैं, लेकिन उन पर लाइट नहीं है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कृष्ण का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और 15 से 20 दिन में पूरे ग्राम सभा में लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा。 मंझनपुर तहसील के चक अहमदीपुर गांव से सामने आई ये तस्वीरें गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सुमित्रा नाम की फेसबुक आईडी से एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें गांव में अंधेरा होने की समस्या बताई गई है। पोस्ट में सांसद और विधायक निधि का जिक्र करते हुए सवाल किया गया कि आखिर गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कौन करेगा। साथ ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हमने डीएम अंकल से वायरल वीडियो के जरिए मांग की है कि गांव में लाइट लगाई जाए। किसी भी खंभे में लाइट नहीं है। रात में घर से बाहर निकलने में डर लगता है, कहीं कोई जंगली जानवर न आ जाए। ग्रामीण कंचन दीप गौतम का दावा है कि गांव में करीब 20 साल से बिजली के खंभे लगे हैं, लेकिन आज तक उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव की रहने वाली लखी देवी ने अंधेरा होने से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका आरोप है कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाएं होती हैं। गांव में लाइट नहीं है। शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। राम कृष्ण, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि चुनावी माहौल में बच्चों से इस तरह बोलने के लिए कहा जाता है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेने की बात कही है। उनका कहना है कि 15 से 20 दिन में पूरे ग्राम सभा में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रयास किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

बरुआ नदी में डूबे अजय शुक्ला का शव चार दिन बाद बरामद

Satna, Madhya Pradesh:सतना। उचेहरा नगर के सन्यासी टोला घाट पर 26 सितंबर की सुबह बरुआ नदी में तैरते समय लापता हुए 47 वर्षीय अजय शुक्ला का शव मंगलवार को चौथे दिन बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा दो दिन तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद अजय का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पुरानी पुलिया के पास संतोषी माता मंदिर के समीप पेड़ की जड़ में फंसा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक सोमवार को एसडीआरएफ ने नदी के बड़े हिस्से में दिनभर तलाश की, लेकिन अजय का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। दोपहर में टीम को नदी किनारे पेड़ की जड़ के नीचे शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनो ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को अजय अपने दोस्त राहुल ताम्रकार के साथ नदी की ओर गए थे। दोनों सन्यासी घाट से नदी में उतरे और तैरने लगे। कुछ दूर तैरने के बाद राहुल वापस किनारे आ गया, लेकिन अजय नहीं लौटे। काफी देर इंतजार के बाद राहुल घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात तक अजय का पता नहीं चला तो अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने उनकी तलाश शुरू की。
0
0
Report
Advertisement

पानी की मांग पर किसानों ने खाजूवाला पंचायत चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान 31 K.Y.D. ग्राम पंचायत के किसानों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर, प्रशासन के सामने रखी पानी की माँग किसानों का ऐलान—समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में नहीं करेंगे मतदान खाजूवाला से पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है सिंचाई पानी की समस्या को लेकर 31 K.Y.D. ग्राम पंचायत क्षेत्र के किसानों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है किसानों ने इस संबंध में उपखंड कार्यालय खाजूवाला पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन किया किसानों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सिंचाई पानी की समस्या बनी हुई है पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानों ने प्रशासन के सामने सिंचाई पानी की समस्या के समाधान की मांग रखी है ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए किसानों ने कहा कि यदि सिंचाई पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 31 K.Y.D. ग्राम पंचायत में होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा अब किसानों की इस घोषणा के बाद प्रशासन के सामने पानी की समस्या के समाधान को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है।
0
0
Report

पंचायती राज चुनावों के लिए भाजपा की तेज तैयारी, प्रभारियों और प्रत्याशी चयन रणनीति तय

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए भाजपा की तेज तैयारी, प्रभारियों और प्रत्याशी चयन रणनीति तय डूंगरपुर जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति व वार्डो में आरक्षण की लोटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राजनैतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। इसी के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक में वार्ड प्रभारियो, संयोजको की नियुक्ति व प्रत्याशियो के चयन की रणनीति पर चर्चा की गई। आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड प्रभारियों और संयोजकों की नियुक्ति के साथ चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद व पंचायत समिति वार्डों के लिए प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। निष्पक्षता और बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के लिए अन्य वार्डों से प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि स्थानीय स्तर पर काम संभालने के लिए उसी वार्ड के व्यक्ति को संयोजक बनाया जाएगा। साथ ही बताया गया कि चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर योग्य, जिताऊ, टिकाऊ और ईमानदार उम्मीदवारों के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे, जिसमें उनका पूरा बायोडाटा शामिल होगा। आवेदन में प्राप्त जानकारी और सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
0
0
Report

दीपक बैज ने रोडमैप बनाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई तेज करने की बात कही

Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस में लगातार बैठकों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा- संगठन् के अंदर बेहतर बैठक हुई. संगठन को मजबूत करने के लिए हमने बेहतर रूप से चर्चा किए है. हमारे कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह है. हमारे प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में हम आगे बढ़ेंगे. 60 दिन का रोड मैप तैयार करेंगे. सरकार के खिलाफ हम मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी की जांच करेगी सीबीआई. इस मसले पर दीपक बैज का बयान, कहा- राज्य में पुलिस जांच नहीं कर सकती थी क्या? यह चोरी छोटी चोरी नहीं बड़ी चोरी है. संबंधित नेताओं की गिरफ्तारी हुई है. क्या उनसे CBI पूछताछ करेगी क्या? कुल मिलकर मामले को लटकाने के लिए CBI को डायवर्ड कर रही है. बीजेपी के पोस्टर वार पर दीपक बैज का बयान, कहा- रायपुर में कल बड़ा प्रदर्शन हुआ, उससे भाजपा डरी हुई है, इस लिए बीजेपी डरी हुई है
0
0
Report
Advertisement

AAP नेताओं के दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत

Noida, Uttar Pradesh:सौरभ भारद्वाज, आप विधायक जरनैल सिंह से बातचीत पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप नेता और कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा पर FIR की माँग को को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है।दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी मांग कर रही है कि मंत्री पर FIR दर्ज होनी चाहिए।
0
0
Report

गोकशी और हत्या के प्रयास के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गोकशी और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक सूचना पर टीम ने रबर फैक्ट्री कॉलोनी में झाड़ियों के पीछे बने खंडहर मकान के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल (24) और सचिन पुत्रगण यादराम, निवासी ग्राम पैगानगरी उर्फ नलनगरिया, थाना मीरगंज,के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को ग्राम नगरिया सादात निवासी जतिन ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि मुन्त्याज अली और ज्ञानसू अपने साथियों के साथ टेंपो में गोवंश भरकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने 8 अगस्त को मुन्त्याज अली और ज्ञानसू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान राहुल और सचिन के नाम सामने आए, जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे थे।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली में रहकर सबमर्सिबल और चाट का काम करते थे। गांव लौटने के बाद मुन्त्याज अली ने रुपयों का लालच देकर उन्हें गोकशी के धंधे में शामिल कर लिया। 7 अगस्त को धनेटा फाटक के पास टेंपो में गोवंश लादने के दौरान स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दोनों मौके से भाग निकले थे।पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे,तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top