Back
बेगूसराय में गैस सिलेंडर और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
JCJitendra Chaudhary
Mar 24, 2026 13:38:28
Begusarai, Bihar
एंकर गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार खिलाफ जमकर हंगामा और देश के प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बताते चले बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया। साथ ही इन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए हैं। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला परिषद मार्केट के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी खाली गैस सिलेंडर और सरकार विरोधी तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट के उत्तरी द्वार स्थित कैंटीन चौक पहुंचे। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जिले में गैस की भारी किल्लत है। लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी हो रही है। आम जनता के साथ धोखा कर रही है। वही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही है। दूसरी तरफ भारत में गैस और ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम इप्सटीन फाइल में दर्ज है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, नौजवानों और मजदूरों के हितों से समझौता कर रहे हैं। गरीब जनता, रिक्शा चालक एवं छोटे दुकानदार भोजन पकाने के लिए मोहताज हैं। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मक्का, गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन सरकार ने अब तक मुआवजे की कोई घोषणा नहीं की है। जब तक गैस की किल्लत दूर नहीं होती और किसानों को फसल बर्बादी का उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक ले जाएगी और सड़क से सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी। वही सरकार विरोधी नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। सभी ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत सोची-समझी साजिश है। गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाज़ारी हो रही है। बाइट शिव प्रकाश उर्फ गरीब दास युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बाइट अभय कुमार सर्जन जिला अध्यक्ष कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:48:37Noida, Uttar Pradesh:योगीफोर्स ने ढाबे से गैस सिलेंडर बरामद किया; जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 24, 2026 14:48:260
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 24, 2026 14:48:060
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 24, 2026 14:47:540
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:47:390
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 24, 2026 14:47:250
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 24, 2026 14:47:090
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 14:46:560
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 14:46:410
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:46:010
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 24, 2026 14:45:500
Report
SSSHAILESH SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:45:280
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 24, 2026 14:45:160
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 24, 2026 14:39:56569
Report