Back
बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला हत्या से इलाके में दहशत, जांच तेज
JCJitendra Chaudhary
Feb 01, 2026 11:40:08
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थمने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरा मामला तेयाय थाना क्षेत्र का है। मृत महिला की पहचान रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुमन कुमारी अपने पति चंदन कुमार और अपनी छोटी पुत्री के साथ घर से किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी फंक्शन में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महिला को शौच लगने पर वह खेत की ओर गई। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी मौके पर पहुंचे और दिनदहाड़े महिला की बेटी के सामने ही गोली मार दी। गोली लगते ही सुमन कुमारी जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब पति और बच्ची घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। महिला की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना तेयाय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका की पुत्री ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के यहां जा रही थी। मां जब खेत की ओर शौच के लिए गईं, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या किस वजह से की गई, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान की कोशिश तेज कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर बेगूसराय में एक महिला और एक छात्र की गोली मारकर हत्या हो चुकी है, जिसने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 09, 2026 18:04:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 09, 2026 18:03:580
Report