Back
बेगूसराय की रुचि सिंह UPSC में 171वीं रैंक से IPS अधिकारी बनीं
JCJitendra Chaudhary
Mar 06, 2026 14:30:36
Begusarai, Bihar
बेगूसराय की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। यूपीएससी की कठिन परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर बेगूसराय की रुचि सिंह ने इतिहास रच दिया है। रुचि सिंह अब भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करेंगी। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।दरअसल बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के महदरपुर गांव की रहने वाली रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रुचि सिंह पुलिस इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह की पुत्री हैं, जो वर्तमान में बांका जिले में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी माता निशा सिंह चेरिया बरियारपुर प्रखंड के कोरजना गांव की रहने वाली हैं।रुचि सिंह की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव महदरपुर और ननिहाल कोरजना गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि रुचि की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।बताया जा रहा है कि रुचि सिंह का बचपन अपने ननिहाल चेरिया बरियारपुर के कोरजना गांव में बीता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय के बीआर डीएवी स्कूल से हुई, जहां उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चली गईं और वहां के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।खास बात यह है कि रुचि सिंह वर्तमान में लखीसराय में कार्यपालक पदाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में बीपीएससी के माध्यम से उनका चयन पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में हुआ था।लगातार मेहनत और लगन के बाद उन्होंने चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर यह बड़ी सफलता प्राप्त की है।रुचि सिंह ने एंथ्रोपोलॉजी विषय से यूपीएससी परीक्षा पास की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे बेगूसराय जिले में गर्व का माहौल है और लोग कह रहे हैं कि जिस पिता की वर्दी को देखकर बेटी बड़ी हुई, अब वही पिता अपनी अफसर बेटी को सैल्यूट करेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report