Back
बेगूसराय में हथियारबंद बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट, दहशत फैलाया
JCJitendra Chaudhary
Dec 25, 2025 09:50:51
Begusarai, Bihar
जितेंद्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। और बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। जब लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली गांव स्थित पंचायत भवन के पास पिपरा समसा पथ पर दिनदहाड़े बेखौफ हथियार बंद बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। गुरुवार को सुबह करीब दस बजकर तीस मिनट पर पीड़ित माइक्रो फाइनेंस सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के कर्मी मुंगेर जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान गांव निवासी अरविंद प्रसाद सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भर्डीहा गांव से महिला समूह से राशि वसूल कर वापस कार्यालय जाने के क्रम में मेहदौली पंचायत भवन के पास एक पल्सर बाइक पर सवार हथियार बंद तीन बदमाशों के द्वारा मेरे बाइक में ठोकर मार कर गिरा दिया गया। उसका बाद पिस्तौल के बट से मारपीट कर मुझसे 37 हजार 7 सौ 50 रुपये छीन लिया गया। मेरे द्वारा हल्ला करने पर तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए भगवानपुर की ओर भाग गया। तत्पश्चात मैं डायल 112 पुलिस टीम को सूचना देकर बुलाया। उक्त घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं डायल 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार अपने टीम के साथ चोटिल पड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई सुमित कुमार एएसआई अभिषेक रंजन अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 25, 2025 11:23:270
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 25, 2025 11:23:120
Report
PSPreeti Srivastava
FollowDec 25, 2025 11:22:41Lucknow, Uttar Pradesh:बीजेपी मनीष शुक्ला बाइट ऑन केजीएमसी केस
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 25, 2025 11:22:140
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 25, 2025 11:21:120
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 25, 2025 11:21:020
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowDec 25, 2025 11:20:440
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 25, 2025 11:20:230
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 25, 2025 11:19:530
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 25, 2025 11:19:410
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 25, 2025 11:19:270
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 25, 2025 11:18:040
Report
