icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटारसी से बिहार जाने वाली ट्रेनों में छठ पूजा के दौरान भीड़ भारी

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- इटारसी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर बिहार अपने घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इटारसी जंक्शन से होकर बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि यात्रियों को ट्रेनों में बैठने तक की जगह नहीं मिल रही। कोच के अंदर यात्रियों की भीड़ के चलते लोग दरवाजों के पास, ड्रम के नजदीक और शौचालय के सामने बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। छठ पर्व पर परिवार के साथ घर पहुंचने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर परेशानी का सबब बन गया है। घंटों स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को कोच में जगह नहीं मिल पा रही है। वीओ01- छठ महापर्व आस्था, विश्वास और सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व। बिहार में इस पर्व का विशेष महत्व है। यही वजह है कि हजारों किलोमीटर दूर काम करने वाले लोग भी अपने घर-परिवार के साथ छठ मनाने के लिए बिहार का रुख कर रहे हैं। लेकिन घर पहुंचने की इस उम्मीद के बीच यात्रियों के सामने रेलवे का सफर बड़ी मुसीबत बन गया है। इटारसी जंक्शन से होकर बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की चिंता लगातार बढ़ रही है। वीओ02- छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 40 स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। इटारसी रेलवे स्टेशन से कुल 193 ट्रेनों का संचालन किया जाता है। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक, त्योहार के मद्द्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के साथ जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। हालांकि, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और कोच में जगह नहीं मिलने की परेशानी सामने आ रही है। रेलवे के अतिरिक्त ट्रेनों के दावों के बीच यात्रियों का सवाल है कि आखिर उन्हें आरामदायक और सुरक्षित सफर कब मिल पाएगा।
0
0
Report

मंडला में गलत दिशा से कार ने फॉरेस्ट कर्मी बाइक को टक्कर मारी, घायल

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला – रोंग साइड से आ रही कार ने बाइक सवार फॉरेस्ट कर्मियों को मारी टक्कर, दो घायल कार में लगा मध्यप्रदेश शासन का स्टिकर मंडला - जिले के बकौरी घाट में तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गलत तरफ से आ रही एक कार ने सामने से आ रही फॉरेस्ट कर्मचारियों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों फॉरेस्ट कर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एक कर्मचारी का पैर टूटने की भी सूचना मिल रही है जबकि दूसरा गंभीर घायल है । हादसे के बाद घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है । वन कर्मचारियों को गलत दिशा से चलकर आ रही टक्कर मारने वाली कार में मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है । सवाल यह है कि आखिर सड़क पर रॉन्ग साइड से दौड़ते वाहन कब तक लोगों की जान जोखिम में डालते रहेंगे?
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में 400 किलो मावा खुले मैदान में मिला, स्वच्छता पर उठे सवाल

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और शुद्धता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। शहर में करीब 400 किलो मावा संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मावा कचरे और मिट्टी के ढेर के पास बोरियों में भरकर रखा गया था। रविंद्र आव्हाड ने इसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मावे की जांच के लिए सैंपल लिए गए। मावा शहर के ही दो मावा विक्रेता का था जो रतलाम से आया था। मामलے की सूचना देने वाले हिंदू नेता रविंद्र आव्हाड ने कहा कि चिंता केवल मावे की गुणवत्ता को लेकर नहीं, बल्कि उसके परिवहन और रखरखाव के तरीके को लेकर भी है। कचरे के ढेर के पास खुले में मावा रखना और फटी टोकरियों में उसका मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने दुकानों में पुराने मावे से मिठाइयां बनाने और बेचने की आशंका जताते हुए इसकी भी जांच कराने की मांग की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मावे की स्पॉट टेस्टिंग की, जिसमें मावा प्राथमिक जांच में मानक स्तर का पाया गया। यानी जांच में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि लैब जांच के लिए सेम्पल भी लिए जिससे लैब भेजा जाएगा। जिस तरह इतनी बड़ी मात्रा में मावा खुले स्थान पर कचरे और मिट्टी के पास रखा गया था, उससे स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हुए। उन्होंने बताया कि यह मावा बस के द्वारा रतलाम से आया था लेकिन मावा उतारने वाला हम्माल समय पर नहीं पहुंचा तो बस के स्टाफ ने उसे पेट्रोल पंप के पास ही सड़क के किनारे उतार दिया। खाद्य एवं औषधि निरीक्षक राधेश्याम गोले ने बताया कि संबंधित विक्रेताओं को मावा साफ-सुथरे और निर्धारित मानकों के अनुरूप तरीके से परिवहन करने की समझाइश दी गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री को इस तरह अस्वच्छ स्थान पर रखना उचित नहीं है।
0
0
Report

इटावा जेल में भाई दूज पर भाई-बहनों का भावुक मिलन

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जिला कारागार में भाई दूज के मौके पर भाई-बहनों के बीच भावुक मुलाकात देखने को मिली।जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंचीं। भाई दूज पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की। कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक नजर आए। जेल प्रशासन के मुताबिक, भाई दूज के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुलाकात का कार्यक्रम चला। इस दौरान छह बैच में मुलाकात कराई गई। 155 पुरुष और एक महिला बंदी से उनके परिजनों की मुलाकात कराई गई। वहीं, बाहर से 258 महिलाएं और 91 बच्चे समेत बड़ी संख्या में परिजन जेल पहुंचे। जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाई-बहनों को मुलाकात का मौका दिया गया। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह के मुताबिक, भाई दूज के अवसर पर बंदियों की बहनों और परिजनों के लिए मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई थी। कुछ देर की इस मुलाकात में जेल की दीवारों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की भावनाएं साफ दिखाई दीं। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं, तो भाइयों ने भी अपनी बहनों के सुखी जीवन की कामना की। भाई दूज का यह आयोजन उन बंदी भाइयों के लिए भी खास रहा, जिन्हें त्योहार के दिन अपने परिवार से मिलने और अपनों के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में 220 टन रेत से 58 फीट राम दरबार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना मधुरेंद्र कुमार

Munger, Bihar:मुंगेर: बिहार के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अद्भुत कलाकारी से उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में इतिहास रच दिया है। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर सरयू नदी के तट स्थित रामकथा पार्क में उनके द्वारा निर्मित विशाल रेत कलाकृति को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इस उपलब्धि से मधुरेंद्र कुमार ने बिहार सहित पूरे देश का मान बढ़ाया है। रेत के जादूगर के नाम से मशहूर मधुरेंद्र कुमार ने अपने पांच सहयोगियों के साथ मिलकर लगभग 220 टन सरयू नदी की बालू से 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची भव्य कलाकृति तैयार की। इसमें दिव्य राम दरबार, भव्य राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर की आकर्षक आकृतियां उकेरी गईं। उनकी इस कलाकृति ने दीपोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उपलब्धि के लिए 30 अक्टूबर 2026 को कलाकृति से संबंधित विवरण बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा गया था। इसके बाद 7 नवंबर 2026 को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से ईमेल के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई। इसी दिन इस कलाकृति को आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड में दर्ज करते हुए कलाकार को डिजिटल प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि इससे पहले अयोध्या में 54 फीट लंबी और 24 फीट चौड़ी रेत कलाकृति तैयार की गई थी, जबकि इस बार 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची विशाल कलाकृति का निर्माण किया गया है। अयोध्या में बिहार के लाल मधुरेंद्र ने रचा इतिहास, 58 फीट लंबी रेत कलाकृति वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज 220 टन सरयू की बालू से बनाया भव्य राम दरबार, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी का मॉडल; बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दिया प्रमाणपत्र
0
0
Report

मांडल की खंभों वाली छतरी पर महाराव खंगार कच्छवाहा वंशजों ने पूर्वजों को नमन

Noida, Uttar Pradesh:नाम : जितेंद्र सिंह गौड़ मो. 9828504062 जिला: भीलवाड़ा खबर लोकेशन: -मांडल, मांडल ( भीलवाड़ा ) से खबर, महाराव खंगार कच्छवाहा की छतरी पर पूर्वजों को नमन करने पहुंचे 55 गांवों के वंशज जयपुर और टोंक के करीब 300 गांवों में निवासरत हैं वंशज, 12 खंभों वाली ऐतिहासिक छतरी की साफ-सफाई कर किया पूजन मांडल। कस्बे की ऐतिहासिक छतरियों में स्थित 12 खंभों वाली छतरी पर बुधवार को पूर्वजों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के लिए महाराव खंगार कच्छवाहा के वंशजों का जुटाव हुआ। जयपुर एवं टोंक जिले के करीब 300 गांवों में उनके वंशज निवास करते हैं। पूर्वजों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मांडल की इस ऐतिहासिक छतरी पर पहुंचने की परंपरा निभाई जा रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 55 गांवों के वंशज बुधवार को मांडल पहुंचे। सभी ने मिलकर छतरी परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूर्वजों को नमन किया। इस दौरान वंशजों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर अपने समाज की ऐतिहासिक विरासत, पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनोहर सिंह गहलोता, लोकपाल सिंह गणपत्या खेड़ा, दिलीप सिंह झरना, डूंगर सिंह झाडली, मोती सिंह झाडली, सज्जन सिंह झाडली, नवल सिंह झाडली, रूपेंद्र सिंह बड़ का अमराणा, खुशाल सिंह अहेड़ा, लक्ष्यजीत सिंह सिरोही कल्लां, किशन सिंह मोरुदा, उदय सिंह झाड़ोली, नरेंद्र सिंह गिदानी, वीरेंद्र सिंह गदड़ी, करण सिंह, सत्येंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, प्रबोध सिंह एवं अनिरुद्ध सिंह गणपत्या खेड़ा, सुरेंद्र सिंह व लक्ष्मण सिंह उनियारा खुर्द, महिपाल सिंह उदयपुरिया, शक्ति सिंह झाड़ोली, ओमपाल सिंह रोजड़ी, अश्वेंद्र सिंह गणपत्या खेड़ा, अजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह, हेमंत सिंह गहलोता, ललित सिंह, प्रेम सिंह, महावीर सिंह व मूल सिंह माल्यावास, धीरेन्द्र सिंह गदड़ी, जितेंद्र सिंह भगवतपुरा, पूरण सिंह जयसिंहपुरा सहित विभिन्न गांवों के वंशज उपस्थित रहे।
0
0
Report

PMGSY के तहत 7.08 किमी सड़क से कोटिया के गांव मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे

Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। खड़गवां जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का विधिवत भूमिपूजन किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत कोटिया के शासकीय प्राथमिक शाला पटेलपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इस परियोजना के तहत पहली सड़क ग्राम उधमपुर से कोटिया व्हाया पटेलपारा तक 5 किलोमीटर 40 मीटर लंबी बनाई जाएगी। वहीं दूसरी सड़क बोडेमुड़ा से रतनपुर रोड व्हाया सरनापारा तक 2 किलोमीटर 40 मीटर लंबी होगी। दोनों सड़कों की कुल लंबाई 7 किलोमीटर 80 मीटर है, जिसके निर्माण के लिए 641.37 लाख रुपये यानी करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है कि कोटिया और आसपास के गांव एमसीबी जिले के अंतिम छोर पर स्थित हैं। ऐसे में लंबे समय से ग्रामीण बेहतर सड़क और सुगम आवागमन की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की बात कही। PMGSY के तहत स्वीकृत यह सड़क परियोजना जिले के अंतिम छोर के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी。
0
0
Report
Advertisement

नवादा में साइबर अपराधियों पर छापे के दौरान पुलिस पर हमला, 4 जवान घायल

Nawada, Bihar:बिग ब्रेकिंग नवादा में साइबर अपराधियों का दुस्साहस! पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत 4 जवान घायल सौरीपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को भीड़ ने घेरा, जमकर किया पथराव, शाहपुर, वारिसलीगंज, काशीचक और नवादा की स्पेशल टीम ने संभाला मोर्चा, इलाके में कार्रवाई जारी बिहार के नवादा में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौरीपुर गांव में हुई इस घटना में एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। साइबर डीएसपी शाहनवाज अख्तर ने एक पुलिस अधिकारी के घायल होने की पुष्टि की है。 बताया जाता है कि बुधवार को साइबर अपराध की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पुलिस टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई。 घटना के बाद शाहपुर, वारिसलीगंज, काशीचक और नवादा की स्पेशल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त बल के साथ पुलिस ने मोर्चा संभाला और कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति का इंतजार है।
0
0
Report

धनबाद के टुंडी में युवती का शव पलाश पेड़ से, हत्या–आत्महत्या पर जांच शुरू

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़बाद गांव के बीरबाँध टोला स्थित जंगल से पलाश के पेड़ पर मंगलवार रात झूलते मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रानी मरांडी के रूप में हुई है, जो गोरगा पंडरा बेजड़ा निवासी पदो मरांדי की पुत्री थीं। जानकारी के अनुसार, मृतका रानी मरांडी विवाहित थी। शादी करीब 6 साल पहले निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा मारमा निवासी युवक के साथ हुई थी और एक 5 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 5 वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थीं और दुर्गापूजा के समय से ही रहस्यमय तरीके से लापता थी। उनके पिता पेशे से चरवाहा का काम करते हैं। शव की पहचान को लेकर पुलिस प्रयास कर रही थी। मीडिया के माध्यम से शव मिलने की खबर फैली, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के पिता को दी। सूचना पाकर पिता और अन्य ग्रामीण तुरंत पूर्वी टुंडी थाना पहुंचे, जहां शव की शिनाख्त की गई। पुलिस ने पुलिस को बताया कि बेटी विवाहित थी। 5 साल से मायके में रह रही थी। दुर्गापूजा के समय से गायब थी। गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के SNMMCH भेज दिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। मृतका के पिता और परिजनों ने पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग का मामला होने की बात कही है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और हत्या व आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पायेगा।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में IB इकता शक्ति के महामंत्री पर मारपीट: पुलिस जांच शुरू

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना गांव में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट अक्षित शर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अक्षित शर्मा एक मामले में फैसला कराने गए थे, लेकिन वहां मौजूद कुछ दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामला में बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। वहीं घटना को लेकर बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना से संबंधित वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

पन्ना नाका शोरूम संचालक को उपभोक्ता फोरम ने 21,700 रुपये के मुआवजे का आदेश दिया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के पन्ना नाका क्षेत्र में संचालित पटरानी साड़ी शोरूम के संचालक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। फोरम ने सेवा में कमी मानते हुए शोरूम संचालक को साड़ी की कीमत के साथ 10 हजार रुपए क्षतिपूर्ति और 5 हजार रुपए वाद व्यय देने का आदेश दिया है। मामला गढ़ीमलहरा निवासी राहुल चौरसिया का है। राहुल ने 12 फरवरी 2026 को पन्ना नाका क्षेत्र की रेडियो कॉलोनी के सामने संचालित पटरानी शोरूम से दो साड़ियां खरीदी थीं। एक साड़ी 4700 रुपए की और दूसरी 750 रुपए की थी। साड़ी खरीदते समय शोरूम संचालक ने कहा था कि साड़ी में कोई समस्या आती है या कपड़े और कलर में कोई परिवर्तन आता है तो साड़ी वापस लेकर रुपए लौटा दिए जाएंगे। जब राहुल साड़ी लेकर घर पहुंचे तो 4700 रुपए वाली साड़ी में डिफेक्ट निकला। 16 फरवरी को वे साड़ी वापस करने शोरूम पहुंचे। संचालक ने डिफेक्टिव साड़ी रखकर दूसरी साड़ी लेने को कहा, लेकिन राहुल को कोई और साड़ी पसंद नहीं आई तो उन्होंने रुपए वापस करने को कहा। आरोप है कि संचालक ने पहले शाम को रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम को पहुंचने पर रुपए वापस नहीं किए और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ग्राहक ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। फोरम के अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय, सदस्य श्रीमती निशा गुप्ता एवं धीरज कुमार गर्ग के समक्ष राहुल ने खरीदी के बिल प्रस्तुत किए। 17 फरवरी को शोरूम संचालक को विधिक नोटिस भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया,फोरम ने माना कि शोरूम संचालक ने उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन किया है और सेवा में कमी की है। फोरम ने आदेश दिया कि शोरूम संचालक 45 दिवस के अंदर ग्राहक को साड़ी की कीमत 4700 रुपए वापस करे, साथ ही अनुचित व्यवहार और सेवा में कमी के लिए 10 हजार रुपए और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपए अदा करे。
0
0
Report

CM भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे; भाजपा संवाद कार्यक्रम शुरू

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जैसलमेर, नगर परिषद उपसभापति मधुबाला ने तिलक लगाकर एवं पार्षद सुशीला जेठा, सुमन शर्मा, भूमिका भाटिया ने पुष्पवर्षा कर सीएम का किया स्वागत, भाजपा के संवाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित किया जा रहा है संवाद कार्यक्रम, भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे संवाद, आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर होगा मंथन, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा, मुख्यमंत्री के जैसलमेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी रहेंगे कार्यक्रम में मौजूद, भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी भी रहेंगे प्रमुख रूप से मौजूद, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में होंगे शामिल, पंचायती राज चुनाव में जीत का रोडमैप तैयार करने पर रहेगा फोकस, स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और चुनावी समीकरणों पर होगी चर्चा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पदाधिकारियों से लेंगे फीडबैक, आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को देंगे दिशा-निर्देश।
0
0
Report

बारां में जुआ नकेल: 10 जुआरियों समेत 1.10 लाख जब्त

Baran, Rajasthan:बारां में जुए पर पुलिस का शिकंजा, 10 जुआरी गिरफ्तार, 1.10 लाख बरामद बारां कोतवाली थाना पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की राशि 1,10,420 रुपये भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी रोहिताश्व देवंदा के सुपरविजन में थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मण्डोला और कृषि उपज मंडी बारां में कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामभरोस गुर्जर, रामचन्द्र नागर, बृजमोहन धाकड़, महेश नागर, योगेश गुर्जर, महावीर गुर्जर, सचिन कश्यप, कैलाश सुमन, अभिषेक कुमार प्रजापति और शोभित बैरवा शामिल हैं। सभी आरोपी बारां जिले के निवासी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top