औरंगाबाद में सफेद कौआ बना आकर्षण का केंद्र
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में एक सफेद कौआ लोगों के आकर्षण का केंद्र और कौतूहल का विषय बन गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से इसे शुभ माना जा रहा है, जबकि पशु चिकित्सकों के मुताबिक यह पक्षियों में होने वाली एक रेयर जेनेटिक बीमारी है जिसे ल्यूसिज्म कहते हैं। लाखों पक्षियों में से किसी एक को यह बीमारी होती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
