icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
824101
MANISH KUMARMANISH KUMARFollow4 Sept 2024, 04:29 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तीन दोस्तों की हत्या: सचिन मीणा समेत 5 गिरफ्तार, 48 घंटे में खुलासा

Alwar, Rajasthan:तीन दोस्तों की कार से कुचलकर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी सचिन मीणा समेत 5 गिरफ्तार अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्म्मीनगर-काली मोरी नाले के पास तीन दोस्तों को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सचिन मीणा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने तीनों युवकों की हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच तीनों दोस्त मोटरसाइकिल से लक्ष्मीनगर-काली मोरी नाले के पास किसी व्यक्ति से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे सचिन मीणा, सागर मीणा, अमित उर्फ पल्टा, महेश सैनी, तन्मय उर्फ तन्नू और अन्य आरोपियों ने स्विफ्ट कार संख्या RJ02CJ3437 और दो मोटरसाइकिलों से उनका पीछा किया।। आरोप है कि आरोपियों ने कार से पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद तीनों युवकों पर सरियों, डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया। गंभीर चोटों के चलते तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण संख्या 368/2026 में धारा 189(2), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में अरावली विहार थाना पुलिस, डीएसटी, साइबर सेल सहित पांच थानों की पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन मीणा (26), सागर मीणा (22), अमित उर्फ पल्टा (25), महेश सैनी (26) और तन्मय उर्फ तन्नू (22) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है。
0
0
Report

हाजन खातून टाक का नामांकन नोहर नगरपालिका अध्यक्ष पद: भाजपा के दावे तेज

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) भाजपा की ओर से हाजन खातून टाक ने दाखिल किया नामांकन, 18 निर्दलीय व 2 भाजपा पार्षदों के समर्थन का दावा हनुमानगढ़ की नोहर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हाजन खातून टाक ने बुधवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हाजन खातून टाक वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं और पार्षद निर्वाचित हुईं। हाजन खातून टाक पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मेहरूनिशा टाक की सास हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया है। नामांकन के बाद भाजपा खेमे की ओर से 18 निर्दलीय पार्षदों और भाजपा के 2 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 20 निर्वाचित पार्षद हैं। नोहर नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं, ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों के समर्थन को लेकर दोनों पक्षों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं नगर परिषद सभापति चुनाव: आशीष दुसाद बनाम रजनी सैनी, भाजपा की कड़ी टक्कर

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं नगर परिषद में सभापति पद पर सस्पेंस खत्म..! भाजपा से आशीष दुसाद ने नामांकन किया दाखिल कांग्रेस से रजनी सैनी ने सभापति के लिए नामांकन किया दाखिल आशीष दुसाद पहले भी रह चुके हैं चेयरमैन चौमूं के 45 वार्डों में से 30 वार्डो पर बीजेपी है काबिज चौमूं नगर परिषद के 45 वार्डों में से भाजपा के 30 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा होने के चलते अब सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सभापति पद के लिए चुनावी मुकाबला भाजपा के आशीष दुसाद और कांग्रेस की रजनी सैनी के बीच होगा। वही नगर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी महिला आयोग के अध्यक्ष रह चुकी सुमन शर्मा को दी गई थी तो वहीं भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी रात दिन इस चुनाव को लेकर जुटे थे। बाइट सुमन शर्मा ,भाजपा नेत्री
0
0
Report

झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव: अब्दुला अगवान बनाम मनु धनखड़ में तीखा मुकाबला

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में कांग्रेस के अब्दुला अगवान ने दाखिल किए दो सेट नामांकन पूर्व चेयरमैन तैयब अली और निर्दलीय वीरेंद्र डारा बने प्रस्तावक 30 कांग्रेसी पार्षदों के साथ 31वें पार्षद का दिया ''संदेश'' पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा निर्दलीय चुनाव जीतकर पहुंचे परिषद नामांकन के बाद विक्ट्री साइन दिखाकर मुस्कुराते हुए रवाना हुए अगवान भाजपा के सीए मनु धनखड़ से होगा सभापति पद का सीधा मुकाबला झुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुला गुलाम नबी अगवान ने सभापति पद के लिए नगर परिषद कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने दो सेट में नामांकन जमा करवाए। दोनों नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर ही दाखिल किए गए। अब्दुला अगवान ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामकरण सिंह के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई गई। कांग्रेस ने दो सेट नामांकन के जरिए अपनी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पहले सेट में पूर्व सभापति तैयब अली को प्रस्तावक बनाया गया। जबकि दूसरे सेट में निर्दलीय पार्षद एवं पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा प्रस्तावक बने। वीरेंद्र डारा निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर परिषद पहुंचे हैं। ऐसे में उनके प्रस्तावक बनने को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल नगर परिषद में कांग्रेस के 30 पार्षद हैं। नामांकन के दौरान वीरेंद्र डारा के प्रस्तावक बनने के जरिए कांग्रेस की ओर से 30 कांग्रेसी पार्षदों के साथ 31वें पार्षद के समर्थन का संदेश देने की कोशिश दिखाई दी। सभापति चुनाव में 31 का आंकड़ा बहुमत के लिए अहम है। ऐसे में नामांकन के साथ ही कांग्रेस ने अपने समर्थन का गणित सार्वजनिक तौर पर दिखाने की रणनीति अपनाई। नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना और पूर्व पार्षद कैलाश कुमावत भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया ने अब्दुला अगवान से कई सवाल पूछने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वे मुस्कुराते हुए बाहर निकले और विक्ट्री का साइन दिखाकर रवाना हो गए। आपको बता दें कि सभापति पद के चुनाव में भाजपा की ओर से सीए मनु धनखड़ मैदान में हैं। ऐसे में अब झुंझुनूं नगर परिषद में मुकाबला अब्दुला अगवान बनाम मनु धनखड़ हो गया है। कांग्रेस ने दो सेट नामांकन और वीरेंद्र डारा को प्रस्तावक बनाकर जहां 31 के आंकड़े का संदेश दिया है। वहीं अब निगाहें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।
0
0
Report

जोधपुर के गणपति पंडाल में तोड़फोड़, प्रतिमा फेंके जाने से भारी आक्रोश

Jodhpur, Rajasthan:देशभर में गणेश उत्सव की धूम के बीच जोधपुर में गणपति पंडाल में तोड़फोड़ और भगवान गणेश की प्रतिमा को फेंकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर एकत्र हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मामला मंडोर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह गणपति पंडाल में तोड़फोड़ की गई। पंडाल को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही वहां स्थापित गणेश प्रतिमा को हटाकर फेंकने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मंडोर थाना अधिकारी सुरेश ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों और मोहल्लेवासियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जिस स्थान पर गणपति प्रतिमा स्थापित की गई थी, वहां कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। इसी स्थान पर बाद में मोहल्लेवासियों ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर पंडाल बनाया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थान मोहल्ले के पार्क की जमीन है और यहां अन्नदाराम बिश्नोई द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया था। लोगों के अनुसार जोधपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए स्थान को अतिक्रमण मुक्त करवाया था। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने वहां गणपति प्रतिमा स्थापित की थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुधवार सुबह पंडाराम अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गणेश प्रतिमा को वहां से हटाकर फेंक दिया। इसके बाद पंडाल में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मौके पर मौजूद अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने कपिल पुरोहित को सभापति प्रत्याशी बनाया; भाजपा ने पिंकी चतुर्वेदी से पलटवार किया

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट नगर परिषद सभापति प्रत्याशियों की तस्वीर साफ कांग्रेस से कपिल पुरोहित ने किया नामांकन दाखिल भाजपा से पिंकी चतुर्वेदी उतरी मेडन में कुल 35 पार्षद है लालसोट नगर परिषद में कांग्रेस के 18 , भाजपा के 12 ओर पांच निर्दलीय कांग्रेस के पास है स्पष्ट बहुमत लेकिन उसके बावजूद भाजपा का दावा भगवान करेंगे उनकी नैया पार अब 21 को मतदान के बाद परिणाम आने पर स्थिति होगी साफ दौसा जिले की लालसोट नगर परिषद सभापति के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है कांग्रेस ने कपिल पुरोहित को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने पूर्व सभापति पिंकी चतुर्वेदी पर एक बार फिर से दाव खेला है लालसोट में कुल 35 पार्षद हैं ऐसे में कांग्रेस के 18 , भाजपा के 12 और पांच निर्दलीय पार्षद है कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है लेकिन भाजपा भगवान के सहारे बोर्ड बनाने का दावा कर रही है अब 21 सितंबर को मतदान के बाद परिणाम आएंगे तब यह साफ होगा की सभापति की खुशी किसकी झोली में गई लेकिन फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रही है कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा और भाजपा की तरफ से क्षेत्रीय विधायक रामविलास मीणा ने कमान संभाल रखी है बाइट कपिल पुरोहित कांग्रेस प्रत्याशी सभापति लालसोट बाइट पिंकी चतुर्वेदी भाजपा प्रत्याशी सभापति लालसोट
0
0
Report

पवन जैन चौधरी भाजपा प्रत्याशी के रूप में खेड़ली नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल

Alwar, Rajasthan:खेड़ली नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पवन जैन चौधरी ने दाखिल किया नामांकन खेड़ली नगरपालिका अध्यक्ष नामांकन खेड़ली (अलवर) नगरपालिका चुनाव के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में पवन जैन चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई है। बुधवार को पवन जैन चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पवन जैन चौधरी खेड़ली नगरपालिका के वार्ड नंबर 22 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। खेड़ली नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा के 19 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस के 2 और 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अध्यक्ष पद पर पार्टी के प्रत्याशी की जीत का रास्ता भी साफ माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा ने पवन जैन चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया, जिसके बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन दाखिल किया।
0
0
Report
Advertisement

गांव की बेटियां उठा रही हैं लोहा, स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगी ताकत का जौहर और लोहा।

RavindraRavindraFollow5m ago
Muskara, Uttar Pradesh:गांव की बेटियां उठा रही हैं लोहा, स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगी ताकत का जौहर! कहते हैं कि प्रतिभा किसी शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो गांव की मिट्टी से भी बड़ी उपलब्धियों की कहानी लिखी जा सकती है। हमीरपुर जिले के मुस्करा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की तीन होनहार छात्राओं और एक छात्र ने इसी बात को सच कर दिखाया है। इन चारों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग यानी भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सहारनपुर में आगामी 19, 20 और 21 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। गांव की इन बेटियों ने पारंपरिक सोच और सीमित संसाधनों को पीछे छोड़ते हुए खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है। वेटलिफ्टिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में लगातार मेहनत करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा के चार खिलाड़ियों ने पहले जिला और फिर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां प्रदेश के 18 मंडलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें कक्षा 12 के राकेश, जबकि कक्षा 11 की हिमांशी राजपूत, काजल और रश्मि शामिल हैं। चित्रकूट मंडल से कुल छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें दो खिलाड़ी बांदा जिले से और चारों खिलाड़ी हमीरपुर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा से हैं। यह उपलब्धि पूरे जिले और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। बताया गया कि 1 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। मंडल स्तर पर कुल सात खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें से चार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। इन चारों खिलाड़ियों में हमीरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा के राकेश, हिमांशी राजपूत, काजल और रश्मि शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के साथ-साथ प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी अग्रवाल का भी विशेष योगदान बताया जा रहा है। गांव से निकलकर राज्य स्तर तक पहुंची इन बेटियों की सफलता यह संदेश देती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर छोटे शहर और गांव के खिलाड़ी भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। अब सभी की निगाहें सहारनपुर में 19 से 21 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप पर हैं, जहां हमीरपुर के ये चारों खिलाड़ी प्रदेश के अन्य मंडलों से आए खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर के झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम की मौत, शव सड़क पर जाम

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज की वजह से सात साल के मासूम की जान चली गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर के अस्पताल को सीज कर दिया है। पीलीभीत जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी राजीव सिंह के 7 वर्षीय बेटे आरव को सोमवार को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र स्थित मियापुर गांव ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां शिवसरन नाम के झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम को ड्रिप (बोतल) चढ़ाई, जिसके तुरंत बाद आरव की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। लापरवाही से हुई बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को निगोही-पुवायां मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की साफ मांग थी कि कथित डॉक्टर शिवसरन को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उसके अवैध अस्पताल पर ताला लगाया जाए।सड़क जाम की सूचना पर पहुंची सिंधौली पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर के अस्पताल को सीज कर दिया है। कथित झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है, लेकिन एक मासूम की जान जाने के बाद अब सवाल प्रशासन की निगरानी पर भी उठ रहे हैं। फिलहाल अस्पताल सीज हो चुका है और पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। बाइट - राजीव, मृतक का पिता बाइट - सदानंद सरोज, एसडीएम बाइट - प्रवीण मालिक, सीओ
0
0
Report

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद छात्र संघ चुनाव में हॉस्टल बनाने पर जोर

New Delhi, Delhi:दिल्ली छात्र संघ चुनाव के आखिरी समय प्रचार में उम्मीदवार नेता छात्र वोटरों के पहुँन रहे हैं सत्य निकेतन बिल्डिंग का मुद्दा तेज है ईशू मौर्या उपाध्यक्ष ABVP उम्मीदवार ने कहा जीत कर आयेंगे हॉस्टल पीजी बनाकर देंगे छात्र संघ चुनाव में सत्य निकेतन बिल्डिंग का मुद्दा जोर पकड़ रहा है लोकेशन सत्य निकेतन एंकर दिल्ली में छात्र संघ के आखिरी समय चुनाव प्रचार में अपनी पूरी जान लगा रहे हैं साउथ कैंपस में छात्र वोटरों के बीच ईशू मौर्या उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार ABVP पहुँचे खुद उम्मीदवार ने कहा सत्य निकेतन एबीपी पहुँचे खुद उम्मीदवार ने कहा कि सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे से सबक सीखा है और जीतेंगे तो छात्र आवास हॉस्टल बनाएंगे, इस बार छात्र चुनाव सत्य निकेतन बिल्डिंग पीजी गिरने के बाद छात्र संघ चुनाव में मुद्दा बन रहा है हर उम्मीदवार DU में हॉस्टल बनाने की मांग कर रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top