icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में हनुमान बेनीवाल का गुस्सा, सर्किट हाउस का कमरा खुल गया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल को आया गुस्सा! सर्किट हाउस में कमरा ना खुलने के बाद आया गुस्सा मैनेजर ने कहा— आचार संहिता है, नहीं खुल पाएगा कमरा इसके बाद गुस्से में दिखे सांसद हनुमान बेनीवाल हालांकि बाद में खोल दिया गया सर्किट हाउस का कमरा प्रेस वार्ता करने के बाद लौटे सांसद हनुमान बेनीवाल ने लगवाए नारे आरएलपी जिंदाबाद के नारे लगवाए सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर मैनेजर और सांसद की बहस का वीडियो वायरल झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं पहुंचे आरएलपी प्रमुख नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को उस वक्त गुस्सा आ गया। जब झुंझुनूं सर्किट हाउस के मैनेजर ने पंचायतराज चुनावों का हवाला देते हुए सर्किट हाउस का कमरा खोलने से मना कर दिया। दरअसल आरएलपी प्रमुख नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज झुंझुनूं के दौरे पर थे। इस दौरान प्रेस वार्ता करने के लिए हनुमान बेनीवाल झुंझुनूं के सर्किट हाउस अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां पर सर्किट हाउस के मैनेजर ने हनुमान बेनीवाल के लिए कमरा खोलने से मना कर दिया। जिस बेनीवाल को गुस्सा आ गया और उन्होंने पहले तो मैनेजर को अपने सख्त लहजे में बताया कि गांवों में आचार संहिता लगी हुई है। फिर अधिकारियों से बात करके कमरा खुलवाया। प्रेस वार्ता करने के बाद हनुमान बेनीवाल ने जाते वक्त सर्किट हाउस में अपने समर्थकों से आरएलपी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
0
0
Report

पटवारी से मारपीट: दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में निकला जुलूस

Datia, Madhya Pradesh:पटवारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गांव में निकाला जुलूस दतिया। जौहरिया गांव में रजिस्ट्री एवं स्वामित्व संबंधी शासकीय कार्य के दौरान पटवारी विजय सिंह चाहर के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में जिगना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद यादव और प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार करने के बाद गांव में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को सख्त संदेश देने का प्रयास किया गया। पूरी कार्रवाई जिगना थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में की गई।
0
0
Report

विश्व आदिवासी दिवस के बयान पर सियासत गरमा गई; कांग्रेस ने पुतला दहन किया

Katni, Madhya Pradesh:एंकर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर अब सियासत गरमा गई है। बयान के विरोध में कटनी में आदिवासी कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के बयान को आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। VO 01 - विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का बयान दिया जाना बेहद अनुचित है। उनके बयान से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे समाज में नाराजगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की।वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के बजाय विकास के नाम पर उनके अधिकारों और अस्तित्व को नुकसान पहुंचा रही है। आदिवासी कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय कोल ने भी भाजपा सरकार पर आदिवासी और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में योग दिवस, पर्यावरण दिवस और मानव दिवस सहित कई आयोजन होते हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान ने आदिवासी समाज को आहत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के मुखिया हैं, ऐसे में उन्हें आदिवासी समाज की भावनाओं और सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाइट - अमित शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाइट - रितेश सिंह, नायब तहसीलदार।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर में डिग्गी में डूबकर 4 मासूमों की दर्दनाक मौत

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से बड़ी दुखद खबर, खेत मे बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 4 मासूमों की मौत, रूपसी गांव में ट्यूबवेल पर काम कर रहा था परिवार, अचानक डिग्गी में गिरी एक बच्ची, बच्ची को बचाने के लिए तीन अन्य बच्चे भी पानी में उतरे, चारों की डूबने से दर्दनाक मौत, मृतकों में 3 बच्चियां और 1 बालक शामिल, मृतकों में दिलीप पुत्र अमृतराम (18) निवासी रूपसी, मोरु पुत्री नारायणराम (16) धीया पुत्री नारायणराम माया पुत्री नारायणराम (14) तीनो निवासी सिपला की दर्दनाक मौत परिजन चारों को लेकर पहुंचे जवाहिर चिकित्सालय, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, तीनों मृतक बच्चियां है सगी बहने, वही मृतक बच्चा बताया जा रहा मामा का लड़का मृतक सिपला गांव के भील परिवार के बताए जा रहे, पुलिस जुटी हादसे की जांच में!
0
0
Report

शाजapur चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता-नवजात मौत, स्थानीय प्रशासन पर सवाल

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में बीते सोमवार रात को प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद प्रसुता को ब्लीडिंग और नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने पर शाजापुर रैफर किया गया था। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य जांच टीम के साथ बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। यहां परिजनों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मृतका के पति ने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां की और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान लापरवाही के चलते अब तक दस नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक साल पहले ही यहां प्रसव कराने पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसके बावजूद यहां पदस्थ एएनएम मधुबाला द्वारा लगातार डिलीवरी कराए जाने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब केंद्र पर प्रसव कराने की अनुमति नहीं है तो फिर यहां डिलीवरी कैसे हो रही है और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की। डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी प्रसूता और नवजात की हालत मामला ग्राम सिमरोल निवासी मोनिका पति हंसराज परमार से जुड़ा है। परिजन बीते सोमवार को डिलीवरी के लिए उन्हें बोलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां प्रसव के बाद मोनिका को ब्लीडिंग होने लगी, वहीं नवजात को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर दोनों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन कुछ समय बाद प्रसूता और नवजात दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जब वे गंभीर हालत में प्रसूता और नवजात को लेकर पहुंचे तो अस्पताल का स्टाफ मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त था और समय पर उपचार नहीं मिल पाया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सीएमएचओ से पूछे तीखे सवाल शुक्रवार को जांच टीम के बोलाई पहुंचने पर ग्रामीणों ने सीएमएचओ से कई सवाल किए। ग्रामीणों ने पूछा कि जब एक साल पहले प्रसव कराने पर रोक लगा दी गई थी तो इसके बावजूद एएनएम मधुबाला डिलीवरी कैसे कर रही थी? पूर्व में भी एक प्रसूता और नवजात की मौत का मामला सामने आया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एएनएम मधुबाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही निजी क्लीनिक संचालित कर रखा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण एक बार फिर प्रसूता और नवजात की जान चली गई। इस दौरान मृतका के पति हंसराज परमार ने भी जांच टीम के सामने अपना दर्द बयां किया。 सीएमएचओ ने बताया कि एएनएम मधुबाला के संबंध में पूर्व कलेक्टर ऋजु बाफना और वर्तमान कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े को भी शिकायत की जा चुकी है। उनके द्वारा एएनएम को तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं। करीब एक वर्ष पहले ही बोलाई स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी कराने पर रोक लगा दी गई थी। अब संबंधित एएनएम को यहां से हटाकर मोहन बड़ोदिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
0
0
Report

कश्मीर के ऊँचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, पर्यटन स्थल विंटर वंडरलैंड बन गए

Chaka, ताजी बर्फबारी से कश्मीर के ऊंचे इलाके किसी 'विंटर वंडरलैंड' (बर्फ की जादुई दुनिया) में बदल गए हैं, जिसे देखकर पर्यटक बेहद खुश हैं। कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर के ऊँचे इलाकों में ताजी बर्फबारी हुई, जिससे मशहूर पर्यटन स्थल पूरी तरह सफेद चादर से ढक गए। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश और तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। एक सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, माछिल, जोजिला दर्रा, पीर की गली, साधना टॉप, राजदान दर्रा और अन्य ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। गुलमर्ग के ऊपरी हिस्सों, जैसे कोंगडूरी और अफारवत में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि सोनमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। साधना टॉप और राजदान दर्रे पर एक फुट से ज्यादा, सिंथन टॉप पर 8-10 इंच, जोजिला में 5-6 इंच और पीर की गली में 5-8 इंच बर्फ जमा हो गई। पर्यटकों ने इस बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया; उन्होंने तस्वीरें खींचीं, बर्फ में खेले और बर्फ से ढकी चोटियों के बेहद खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया। घाटी के निचले इलाकों (श्रीनगर सहित) में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में 6-8°C की गिरावट आई और ठंड और बढ़ गई। बर्फबारी के कारण कई मुख्य रास्ते भी बंद हो गए हैं। जोजिला में बर्फ जमा होने की वजह से श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बंद रहा, पीर की गली के पास मुगल रोड ब्लॉक हो गई, और राजदान दर्रे पर बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद कर दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है। 14-15 नवंबर को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि 16 से 20 नवंबर के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर ले लें। इस ताजी बर्फबारी ने पर्यटकों को सर्दियों की शुरुआत में ही एक खूबसूरत नजारा देखने का मौका दिया है, लेकिन कड़ाके की ठंड और बंद सड़कों की वजह से स्थानीय लोगों के लिए नई मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

धमतरी के बैगा मंदिर में संतान को लेकर महिलाओं की अनोखी रस्म

Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी में आस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया...... गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में सैकड़ों महिलाएं संतान सुख की मन्नत लेकर ज़मीन पर लेट गईं..... करीब 400 मीटर लंबा रास्ता महिलाओं से पट गया..... किसी के हाथ में नारियल, किसी के हाथ में नींबू और फूल, खुले बाल, सुबह से निराहार और हर दिल में बस एक ही दुआ...... मां अंगारमोती उनकी गोद भर दें..... बताया गया है दिवाली के बाद पहले शुक्रवार को आयोजित पारंपरिक मड़ई मेले में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है.... यहां सदियों पुरानी मान्यता है कि मेले के दिन बैगा पर मां अंगारमोती की शक्ति सवार होती है....... विशेष पूजा के बाद जब बैगा मंदिर की ओर बढ़ते हैं, तो संतान की चाहत रखने वाली महिलाएं रास्ते में पेट के बल लेट जाती हैं..... बैगा उनके ऊपर से गुजरते हैं.... श्रद्धालुओं का विश्वास है कि उनके पैरां का स्पर्श मां का आशीर्वाद बनकर संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी करता है..... शुक्रवार शाम जैसे ही बैगा और मुख्य पुजारी मंदिर की ओर बढ़े, इंतजार कर रही महिलाओं की कतारें लग गईं...... माहौल में आस्था का जुनून था, तो चेहरों पर उम्मीद की चमक..... इस अनोखी रस्म में ग्रामीण ही नहीं, पढ़ी-लिखी महिलाएं भी शामिल हुईं..... किसी को वर्षों से संतान का इंतजार है, तो किसी ने मां बनने का सपना संजो रखा है..... हर महिला की अपनी दास्तान, अपना दर्द और अपनी मन्नत है...... श्रद्धालु किरण वैष्णव, संगीता यादव और देविका साहू ने अपनी आस्था से जुड़ी बातें साझा कीं, जबकि पुजारी ईश्वर सिंह नेताम ने इस प्राचीन परंपरा की जानकारी दी...... हालांकि बैगा के पैरों के स्पर्श से संतान प्राप्ति होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यहां आने वाली महिलाओं का विश्वास पीढ़ियों से कायम है...... आस्था और विज्ञान की बहस अपनी जगह.... मगर मां अंगारमोती के इस दरबार में हर साल हजारों उम्मीदें दस्तक देती हैं...... कोई मन्नत लेकर आता है, कोई दुआ लेकर, और कोई इस यकीन के साथ लौटता है कि एक दिन उसके आंगन में भी बच्चों की किलकारियां जरूर गूंजेंगी
0
0
Report

महासमुंद में सोना-चांदी गिरवी धोखाधड़ी: श्याम ज्वेलर्स संचालक के खिलाफ केस

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद के सांकरा में सोना-चांदी गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप। श्याम ज्वेलर्स के संचालक राकेश उर्फ विक्की अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के आभूषण गिरवी रखकर रकम देने और बाद में आभूषण वापस नहीं करने की शिकायत। शिकायत पर सांकरा थाना में अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 316(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी के वर्ष 2015 से सोना-चांदी खरीदने और गिरवी रखने का कारोबार करने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने गिरवी रखे सोना-चांदी के आभूषणों का विवरण दर्ज 20 रजिस्टर जब्त किए। इसके अलावा 7 गिरवी रिकॉर्ड कॉपियां और 2 गिरवी रसीद बुक भी बरामद। आरोपी के कब्जे से Samsung Galaxy S22 Ultra मोबाइल और दो सिम भी जब्त किए गए। पुलिस ने साहूकार लाइसेंस और पंजीयन संबंधी दस्तावेज भी कब्जे में लिए। मामले में पुलिस की जांच जारी, गिरवी रखे आभूषणों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल जारी。
0
0
Report

खंडवा में पति ने ही पत्नी की हत्या की साजिश का खुलासा

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा के किशोर नगर में गुरुवार शाम को हुई सनसनीखेज चाकू बाजी की घटना में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ही निकला। इस घटना में चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पति पत्नी पिछले दो-तीन साल से अलग रह रहे थे पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था। पतिपत्नी में पिछले दो-तीन साल से विवाद चल रहा था। पत्नी पूजा पति से अलग रह रही थी। गुरुवार शाम को पति शराब पीकर पत्नी के कमरे पर पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पत्नी ने अपने को बचाने की कोशिश भी की। हमले में शोर होने के बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। हमले के दौरान ही पति ने भी अपने आप को चाकू से घायल कर लिया था। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी पति अजय पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसने किसी तीसरे व्यक्ति पर हमला कर भाग जाने की बात कही थी। लेकिन जब पुलिस ने साक्ष्य और परिचितों से जानकारी निकाली और उससे कड़ाई से पूछताछ की तब पता चला कि पत्नी पर उसी ने हमला किया था। वह अपनी पत्नी पर चरित्र शंका भी करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण का बिगुल बजा, डीएम ने 97 नोडल अधिकारियों को खास निर्देश दिये

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow5m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ('व्यक्तियों की गणना') को समयबद्ध, त्रुटिरहित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद के सभी 97 नामित जनगणना नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि जनगणना एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए। ​प्रशासनिक अमले की रही मौजूदगी जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अरविन्द कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान एडीएम (वि./रा.) अरविन्द कुमार ने सभी अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं और समय-सारणी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
0
0
Report

CAQM की कड़ाके कार्रवाई: चार जिलों में पराली जलाने पर FIR और जुर्माने

Hisar, Haryana:हवा में घुलते ज़हर और प्रदूषण के बढ़ते ख़तरे के बीच अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. इसी कड़ी में आयोग की एक विशेष कमेटी ने हिसार पहुंचकर हरियाणा के चार जिलों के प्रशासनिक, पुलिस और कृषि अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की. प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए क्या रहा इस बैठक का निचोड़ और किन सख्त निर्देशों पर बनी सहमति, रिपोर्ट आसमान में छाई धुंध और लगातार बिगड़ता एक्यूआई (AQI) स्तर आने वाले बड़े ख़तरे की घंटी बजा रहा है. इसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए वायु गुणवत्ता आयोग की टीम ने ज़मीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है और प्रदेश के चार-चार जिलों का क्लस्टर बनाकर समीक्षा बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. शुक्रवार को हिसार जिला मुख्यालय पर हिसार, हांसी, रोहतक और फतेहाबाद जिलों के आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. इस दौरान चारों जिलों के पुलिस, प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली प्रबंधन, धूल नियंत्रण और प्रदूषण की रोकथाम के लिए अब तक उठाए गए कदमों का पूरा ब्यौरा आयोग की टीम के सामने रखा.
0
0
Report

हनुमानगढ़ से जम्मू तवी एक्सप्रेस के मार्ग बदले जाने पर क्षेत्रवासियों में रोष

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ से जम्मू तवी एक्सप्रेस का रूट बदलने की तैयारी, क्षेत्रवासियों में रोष खबर हनुमानगढ़ से है, भगत की कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रेस का मार्ग बदलने की प्रस्तावित योजना के विरोध में क्षेत्रवासियों और रेल यात्रियों ने आवाज उठाई है। गोपाल शर्मा उर्फ शेरू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने सांसद कुलदीप इंदौरा के नाम ज्ञापन तैयार कर ट्रेन को पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही संचालित करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे की ओर से ट्रेन को सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ के बजाय श्रीगंगानगर होते हुए बठिंडा की ओर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे जिले के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हनुमानगढ़ से ब्यास और अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण सीधी रेल सेवा है। मार्ग परिवर्तन होने से राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास और श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर जाने वाले श्रद्धालुओं का सीधा रेल संपर्क प्रभावित होगा। गोपाल शर्मा उर्फ शेरू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने बताया कि ट्रेन का मार्ग बदलने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और धार्मिक यात्रियों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ेगा। वहीं, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम व नगर आयुक्त ने खन्नौत घाट का किया निरीक्षण

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow31m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत खन्नौत नदी स्थित लोधीपुल छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाट पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। ​घाट पर होंगी ये प्रमुख व्यवस्थाएं: ​स्वच्छता और प्रकाश: पूरे घाट क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई और शाम के समय पर्याप्त रोशनी (प्रकाश) की समुचित व्यवस्था। ​मूलभूत सुविधाएं: व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और अस्थायी चेंजिंग रूम का निर्माण। ​सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: नदी के गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य आवश्यक प्रबंध। ​विशेष आकर्षण: पर्व के उत्साह को बढ़ाने और श्रद्धालुओं के लिए घाट परिसर में आकर्षक 'सेल्फी पॉइंट्स' भी बनाए जाएंगे। ​जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि छठ पर्व स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top