icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर में Gen अल्फा प्रदर्शन के बाद कच्ची सड़क के पक्के निर्माण की उम्मीद

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-Gen अल्फा के प्रदर्शन के बाद कच्ची सड़क का अस्थायी निर्माण कार्य शुरु, कच्ची सड़क को फिलहाल मोटरेबल कराने का प्रयास जारी, कच्ची सड़क के गड्ढो को पाटकर बजरी और बालू डालकर की जा रही मरम्मत, SDM अभिषेक कुमार स्वयं मौके पर मॉनिटरिंग कर सड़क को मोटरेबल करने का करवा रहे काम, आज़ादी के बाद से अभी तक बदहाल थी करीब 2 किलोमीटर सड़क, बीते दिन Gen अल्फा और उनके परिजनों ने पक्की सड़क के निर्माण के कलेक्ट्रेट परिसर में किया था जोरदार प्रदर्शन, विभाग ने पक्की सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 81 लाख रूपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, प्रसाशनिक कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में जगी पक्की सड़क के निर्माण की उम्मीद, हमीरपुर जिला मुख्यालय से चंदूपुर गांव को जाने वाली सड़क का मामला।
0
0
Report

बलरामपुर गैसडी युवक की हत्या, 1 गिरफ्तार और 1 बाल अपचारी अभिरक्षा में, आलाकत्ल डण्डा बरामद

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollowJust now
Newal Garh, Uttar Pradesh:कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ठकुरापुर में मारपीट के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया और 1 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डण्डा भी बरामद कर लिया है। *क्या था मामला* वादी फूलकुमार निवासी विशुनपुर कला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त को उनका भाई रामसनेही गैसड़ी बाजार जा रहा था। रास्ते में ठकुरापुर के पास विपक्षी गुड्डे पुत्र अकबर अली और कुछ अन्य लोगों ने रामसनेही को बुरी तरह मार-पीटा। गंभीर हालत में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना को0 गैसड़ी में मु0अ0सं0 52/26 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व 3(2)V SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। *पुलिस की कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व सीओ तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बरूनी नाला के पास से अभियुक्त अकबर अली पुत्र युनूस निवासी ठकुरापुर और एक 14 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक उनके ढाबली में चोरी का प्रयास कर रहा था। पकड़कर खम्भे में बांधकर डण्डे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुआ एक डण्डा भी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। *गिरफ्तारी टीम*: प्र0नि0 राजकुमार पाण्डेय, उ0नि0 गुलाबशाही, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 विपिन कुमार, कां0 अमित कुमार यादव
0
0
Report

चूरू में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी: हर घर तिरंगा अभियान की पहल

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत चूरू सूचना केंद्र में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का आयोजन, विधायक हरलाल सहारण ने किया अवलोकन, राजीविका की ओर से लगाई गई तिरंगा स्टॉल, आमजन से 14 August तक अवलोकन की अपील, चूरू। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चूरू विधायक हरलाल सहारण, सीईओ श्वेता कोचर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 1947 के विभाजन की विभीषिका, लाखों विस्थापितों के संघर्ष, पलायन की पीड़ा एवं उस कालखंड की ऐतिहासिक स्मृतियों को चित्रों एवं दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले एवं विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारत वासियों को स्मरण किया जा सके। विधायक हरलाल सहारण ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लाखों परिवारों ने अपनी जड़ें, अपने घर और अपने प्रियजनों को खोया — यह पीड़ा पीढ़ियों तक महसूस की जाती रही है। उन्होंने हर-घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर किये एवं कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना एक अत्यंत सार्थक कदम है जो हमें हमारे इतिहास की उस विभीषिका की याद दिलाता है और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर राजीविका की ओर से तिरंगा स्टॉल भी लगाई गई है जहाँ राजीविका महिला अंजू देवी द्वारा तिरंगा एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आमजन से राजीविका स्टॉल का सामान खरीदकर ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने की अपील की। एसीईओ भागचंद खारिया ने हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में बताते हुए इस अभियान के तहत नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया। जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करवाते हुए बताया कि यह दो दिवसीय प्रदर्शनी 14 August तक आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। बाइट _हरलाल सहारण, विधायक चूरू।
0
0
Report
Advertisement

बांदा में खाद संकट से किसान सड़क पर जाम, कोऑपरेटिव सोसायटी में भारी भीड़

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक बार फिर खाद की किल्लत को लेकर के किसानों की कोऑपरेटिव सोसाइटी में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भारी संख्या में किसान खेतों का कामकाज छोड़कर खाद के लिए लाइनों में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। खाद की किल्लत के साथ-साथ खाद की कालाबाजारी से किसानों में आक्रोश उमड़ रहा है। सैकड़ो की तादाद में किसान सुबह से लंबी-लंबी कारों में लगे हुए खाद के लिए मस्कत करते दिखाई दे रहे हैं। बांदा में आज खाद न मिलने से परेशान होकर किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया ट्रैक्टर लेकर लाइन में खड़े हुए किसान दिखाई दिये जिसके वीडियो सोशल मीडिया मेंviral हो रहे हैं। जाम की यह तस्वीर बांदा के बबेरू क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव के कोऑपरेटिव सोसाइटी की हैं। जहां पर सुबह से सैकड़ों की संख्या में किस लाइन लगाए हुए खाद के लिए परेशान हो रहे थे लेकिन खाद की कालाबाजारी देखकर अचानक से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एक तस्वीर आप देख सकते हैं कैसे किसानों के बीच में एक किसान ट्रैक्टर लगाकर खाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।
0
0
Report

भरतपुर भाजपा बैठक टिकट चयन के संकेत, परनामी बोले जीतू टिकाऊ

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर निकाय चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया के बाद, भरतपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष अशोक परनामी, गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम,पूर्व विधायक विजय बंसल, भाजपा निकाय चुनाव संचालन समिति के हरिराम रिणवा, भाजपा जिला प्रभारी नरेश बंसल,जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, डीग जिलाध्यक्ष सतीश बंसल ,जिला महामंत्री,जगत गुर्जर,गोविंद चौधरी,शैलेश कौशिक,सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का रहा जमावड़ा, बैठक में चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का नेताओ ने मन टटोला,परनामी बोले जिताऊ,टिकाऊ के साथ जो बिकाऊ ना हो उस कार्यकर्ता को देंगे टिकट, हार्स ट्रेडिंग ना हो इसलिए भाजपा के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही दी जाएगी वरीयता,गत निकाय चुनाव से हमने लिया सबक,कड़ी से कड़ी जोड़कर बनेगी शहरी व ग्रामीण सरकार -अशोक परनामी । बाईट--अशोक परनामी पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष।
0
0
Report
Advertisement

मालेरकोटला में DIG के फ्लैग मार्च से शांति-व्यवस्था बने रखने की कोशिश

Malerkotla, Punjab:15 ਅਗਸਤ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਡੀਆਈਜੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਪੁੱਜੇ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਸਐਸਪੀ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਤਮਾਮ ਜ਼ਿਲ੍ੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿਲਾ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੇ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦੀ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਦੱਸ ਦੀਏ ਕਿ ਅਮਨ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀਆਈਜੀ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗਾਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਵੀ ਕੋਈ ਧਮਕੀ ਨਹੀਂ ਆਈ ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹਤਿਆਤਨ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿਲੇ ਅੰਦਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਇਜ਼ਾਫਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਜਿਲੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰੋਂ ਵਾਧੂ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਲੋਕ ਮਿਲ ਜੁਲ ਕੇ ਮਨਾ ਸਕਣ।
0
0
Report

बम्म-हटवाड़ 33 केवी उपकेंद्र छह माह में पूर्ण, क्षेत्र में बिजली समस्या में राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:राजेश धर्माणी ने बिलासपुर जिला के उपमंडल के तहत लगभग 13 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन 33 के.वी. बम्म-हटवाड़ विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को समयबद्ध कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं इस मौके पर उन्होंने कहा कि बम्म-हटवाड़ 33 के.वी. विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तथा आगामी 6 माह में इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज तथा लगने वाले बिजली कट की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र को जाहू-धर्मपुर के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र को एक वैकल्पिक विद्युत सप्लाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल सिंगल लाइन कांगू से ही इस क्षेत्र में बिजली का आपूर्ति की जा रही है, जिससे कई बार विभिन्न तरह की समस्याओं से विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजेश धर्माणी ने कहा कि बम्म-हटवाड़ परियोजना का कार्य पूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तायुक्त तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या के स्थाई समाधान के लिए घुमारवीं में भी 132 के.वी. विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विद्युत वितरण नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कंदरौर से कांगू तक 33 केवी लाइन के रिकंडक्टिरिंग का कार्य तेजी से जारी है। वहीं उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रदेश के सबसे सुदृढ़ विद्युत नेटवर्कों में शामिल हो इस दिशा में प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
0
0
Report

बड़गांव में चोरी के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, गिरफ्तारी की तेज़ मांग

Jaipur, Rajasthan:जालोर : गश्त के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद,रात में चोरी के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध,जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन जालोर जिले के बड़गांव कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। रात में चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की तथा कस्बे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बे में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से रात्रि गश्त की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण भी रात के समय अपने स्तर पर गश्त कर रहे हैं। इसके बावजूद चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार चोरी की घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि चोर पुलिस और ग्रामीणों की गश्त को चुनौती दे रहे हैं। इससे कस्बे में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रात में चोरी की घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का भी जल्द खुलासा करने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता,तब तक कस्बे में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। सड़क जाम की सूचना मिलने पर रानीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चोरी की वारदातों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त को और मजबूत करने,संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा चोरी की पुरानी घटनाओं की जांच तेज करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जल्द सामने आनी चाहिए,ताकि लोगों में बना डर खत्म हो सके। अब बड़ा सवाल यह है कि पुलिस और ग्रामीणों की लगातार गश्त के बावजूद चोरी की घटनाओं पर कब पूरी तरह रोक लगेगी। ग्रामीणों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हैं.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के सराफा व्यवसायी रवि मोठिया की संदिग्ध मौत: होटल CCTV में राज क्या?

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सराफा व्यवसायी रवि मोठीया की संदिग्ध मौत के मामले में अब होटल का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में रवि मोठीया स्कूटर से होटल प्रेम वाटिका पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में एक बैग भी नजर आ रहा है। खास बात यह है कि होटल में दाखिल होते समय उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद जब होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन और दोस्त मौके पर पहुंचे। CCTV में कई लोग कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रवि के होटल में होने की जानकारी मिलने के बाद ये लोग כאן पहुंचे थे। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि शहर से बाहर होटल में कमरा लेकर रवि ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
0
0
Report

चंडी माता पुलिया पर तेज बहाव में 50 वर्षीय रामलाल मीणा लापता, रेस्क्यू जारी

Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी क्षेत्र के अंबावली स्थित चंडी माता पुलिया पर बुधवार को तेज बहाव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति बह गया। सियाखेड़ी निवासी रामलाल मीणा पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने दो घंटे से अधिक समय तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने और तेज बहाव के कारण सुरक्षा को देखते हुए अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह 7 बजे से रामलाल मीणा की तलाश के लिए दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंडी माता पुलिया पर पानी का बहाव तेज था। लोगों ने रामलाल मीणा को तेज बहाव में आगे जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह आगे चला गया और पानी के बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही धोलापानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। प्रतापगढ़ और धरियावद से रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंचीं। टीमों ने पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्र में करीब दो घंटे से अधिक समय तक सर्च ऑपरेशन चलाया। JCB की मदद से भी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन रामलाल मीणा का कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर एसडीएम यतींद्र पोरवाल, तहसीलदार रूपेश मेघवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। तेज बहाव के चलते टीमों को तलाश के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा को देखते हुए अभियान रोक दिया गया। परिजन और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और रामलाल मीणा के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
0
0
Report

लातूर के हजारों छात्रों के पांव अभी भी अनावृत, परेड के लिए जूते-सॉक्स नहीं मिले

Latur, Maharashtra:१५ ऑगस्टला अवघे काही तास शिल्लक आहेत... शाळांच्या मैदानावर परेडची अंतिम तयारी सुरू आहे... तिरंग्याला सलामी देण्यासाठी विद्यार्थी सज्ज आहेत... पण लातूरमधील हजारो विद्यार्थ्यांच्या पायात अजूनही शूज आणि सॉक्स नाहीत.... सरकारची योजना आहे... पण निधी अजूनही शाळांच्या खात्यावर जमा झालेला नाही. उद्या तिरंगा डौलाने फडकेल... पण चिमुकले पाय अनवाणीच राहणार का ? पाहूया ZEE 24 TAAS चा स्पेशल रिपोर्ट मधून.... १५ ऑगस्टला अवघे काही तास शिल्लक आहेत... शाळांमध्ये ध्वजारोहणासोबतच विद्यार्थ्यांच्या परेडची तयारी अंतिम टप्प्यात आहे. मात्र लातूर जिल्ह्यातील पहिली ते आठवीच्या ९१ हजार १९६ विद्यार्थ्यांना अजूनही शूज आणि सॉक्स मिळालेले नाहीत. शूज आणि दोन जोड सॉक्ससाठी प्रत्येक विद्यार्थ्यामागे १७० रुपयांची तरतूद आहे. मात्र निधी रखडल्यामुळे विद्यार्थ्यांना अजूनही शूज-सॉक्सची प्रतीक्षा करावी लागतेय. उद्या परेड होणार... मग या चिमुकल्यांच्या पायात शूज येणार कधी ? असा प्रश्न विद्यार्थींना पडलाय.... समग्र शिक्षा अंतर्गत जिल्ह्यातील पहिली ते आठवीपर्यतच्या जिल्हा परिषद, मनपा व पीएमश्री शाळांमध्ये ९१ हजार ११६ विद्यार्थी आहेत. या विद्यार्थ्यांना उधारीवर एक गणवेश देण्यात आला आहे. मात्र, दुसरा गणवेश, बुट, सॉक्ससाठी अद्याप निधी मिळाला नाही.... बाईट : MS भोसले ( मुख्याध्यापक ) शासनाने पहिल्या दिवशी नियोजन केले होते. दोन महिने होत आले तरी सोयी-सुविधा मिळत नसतील, तर जिल्हा परिषदेच्या शाळांमध्ये विद्यार्थी कसे टिकणार आणि पटसंख्या कशी वाढणार? शासनाने तातडीने लक्ष देऊन निधी उपलब्ध करून द्यावा‌.१५ ऑगस्ट अगदी दारात आलाय... परेडची तयारी पूर्ण झाली... पण विद्यार्थ्यांच्या पायातील शूजची व्यवस्था अजूनही अपूर्णच... निधी कधी मिळणार ? आणि विद्यार्थ्यांना शूज कधी मिळणार? हा सवाल आता पालकांना पडलाय.... बाईट : गोविंद भोसले ( पालक ) शासनाची योजना आहे... निधीची तरतूदही आहे... पण निधी वेळेत न मिळाल्याने आजही हजारो चिमुकले शूज-सॉक्सच्या प्रतीक्षेत आहेत... उद्या तिरंगा अभिमानाने फडकेल... विद्यार्थ्य देशभक्तीच्या घोषणा देतील... परेडमध्ये तिरंग्याला सलामी देतील... पण त्या सलामीच्या वेळी... या चिमुकल्या पायात शूज असतील की अनवाणी पाय ? याच उत्तर मात्र कुणाकडेच नाही... कारण शूज-सॉक्स ही चैनीची गोष्ट नाही... ती विद्यार्थ्यांची मूलभूत गरज आहे. निधी कागदावर मंजूर होऊन उपयोग नाही... तो वेळेत शाळेपर्यंत आणि शाळेतून विद्यार्थ्यांच्या पायापर्यंत पोहोचला पाहिजे... कारण उद्या तिरंग्याला सलामी देणाऱ्या या चिमुकल्यांच्या पायात शूज असणं...हीच त्या योजनेच्या यशाची खरी सलामी असेल.... वैभव बालकुंदे ZEE 24 TAAS
0
0
Report
Advertisement

डोमा आश्रमशाळेतील भूत-आफवाहाने 300 से अधिक छात्राएं घर लौटीं

Amravati, Maharashtra:मेळघाटातील आश्रमशाळेत भूतबाधेच्या अफवेने खळबळ; 300 हून अधिक विद्यार्थिनी घरी परतल्या, शाळेत आणण्यासाठी प्रशासनाची धावपळ मेळघाटातील डोमा येथील आदिवासी आश्रमशाळेत विद्यार्थ्यांना विषबाधा झाल्याचे प्रकरण ताजे असतानाच आता डोमा येथील आश्रमशाळेत एक वेगळाच प्रकार समोर आला आहे. काही विद्यार्थिनी अचानक विचित्र वर्तन करू लागल्यानंतर शाळेत भूतबाधेची अफवा पसरली आणि या अफवेच्या भीतीने तब्बल 300 हून अधिक मुलींनी वसतिगृह सोडून आपल्या गावाचा रस्ता धरला. आरोग्य विभागाने घटनास्थळी पोहोचून विद्यार्थिनींचे समुपदेशन सुरू केले असून हा प्रकार भूतबाधेचा नसून मानसिक ताणाशी संबंधित असल्याचे डॉक्टरांनी सांगितले. एकताई गावातील विद्यार्थिनींची संख्या मोठी असल्याची माहिती आहे. विद्यार्थिनींच्या सुरक्षेचा आणि त्यांच्या मानसिक स्थितीचा विचार करत आरोग्य विभागाचे पथक शाळेत दाखल झाले. डॉक्टरांनी विद्यार्थिनींची तपासणी आणि संवाद साधल्यानंतर हा प्रकार भूतबाधेशी संबंधित नसून मानसिक ताणातून उद्भवणाऱ्या सामूहिक मानसिक प्रतिक्रियेचा प्रकार असू शकतो अशी माहिती दिली. विद्यार्थिनी आणि त्यांच्या पालकांचे समुपदेशन करण्याचे काम आरोग्य विभागाकडून सुरू आहे. अंधश्रद्धा निर्मूलन समितीच्या नंदिनी जाधव आणि डॉक्टर देशमुख यांनीही मुंबईहून डोमा येथे येऊन विद्यार्थिनींचे समुपदेशन केल्याची माहिती आहे. भूतबाधेची अफवा दूर करून विद्यार्थिनींमध्ये आत्मविश्वास निर्माण करण्यासाठी प्रयत्न सुरू आहे. शाळा प्रशासनाकडूनही पालकांशी संपर्क साधला जात असून विद्यार्थिनीांना पुन्हा वसतिगृहात आणण्याचा प्रयत्न केला जात आहे. मेळघाटातील डोमा आश्रमशाळेतील या घटनेनंतर आता प्रशासन विद्यार्थिनीांना पुन्हा शाळेत आणण्यात कितपत यशस्वी ठरते तसेच विद्यार्थिनींच्या मानसिक आरोग्यासाठी कोणत्या उपाययोजना केल्या जातात याकडे पालकांसह सर्वांचे लक्ष लागले आहे. मेळघाटातीलच एका आश्रमशाळेतील विद्यार्थ्यांना विषबाधा झाल्याची घटना नुकतीच घडली होती. त्यानंतर आता डोमा येथील आश्रमशाळेत भूतबाधेच्या अफवेने शेकडो विद्यार्थिनींनी शाळा सोडल्याने आश्रमशाळांमधील विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षिततेसोबतच त्यांच्या मानसिक आरोग्याचा मुद्दाही समोर आला आहे. अफवा किती वेगाने पसरू शकते आणि त्याचा विद्यार्थ्यांवर किती मोठा परिणाम होऊ शकतो हे या घटनेतून पुन्हा एकदा स्पष्ट झाले आहे. त्यामुळे विद्यार्थिनींच्या मनातील भीती दूर करून त्यांना सुरक्षित वातावरण देण्याची गरज निर्माण झाली आहे.
0
0
Report

झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू का पांच दिवसीय दौरा शुरू, संगठन मजबूती पर जोर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू अपने पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। धनबाद, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग के कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक करेगें वही विरोधी कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं。 कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने बताया, प्रभारी जब भी आते हैं तो कुछ एजेंडा होता है। संगठन की मजबूती के लिए प्रभारी दिन रात एक किए रहते हैं। 15 अगस्त को झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रांची पहुंच रहे हैं। कई बैठकों के जरिए संगठन से जुड़ी गतिविधियों के शामिल होगें। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा, जन सरोकार के काम से जिस तरह से भागते हैं, कांग्रेस के विधायक और मंत्री ,कुछ कर लीजिए संगठन को कितना भी मजबूत कर लीजिए ,जनता तक तभी पहुंच पाइएगा जब आप जन सरोकार से वास्ता रखियेगा। आज जिस तरह से जेपीएससी और सीजीएल के छात्रों से कांग्रेस ने मुंह मोड़ा है,मुझे नहीं लगता जनता इनको आने वाले समय में बैठने के लिए भी जगह देगी। चार चार मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर राजनीतिकरण का आरोप लगाते हैं , आप क्या करना चाहते हैं आप ही बताइए। । संगठन को मजबूत करना है तो जनमानस की आपके प्रति जो सोच है उसकी चिंता करनी चाहिए。 बाइट ...संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जनता से कहां कोई दूर है, कांग्रेस को भी दूर नहीं मानते लगातार उनके लोग सक्रिय हैं।बातें हो रही है। मैदान तक न कांग्रेस के लोग नजर आते हैं, दूर तो ये लोग थे दिल्ली में जंतर मंतर में । कमल फूल वाले लोग क्या क्या छात्रों को दिल्ली में बोलते थे ये कहां हैं छात्रों के साथ । 152 परीक्षा लीक करने वाली नैतिकता की बात करती है तो हास्यास्पद लगता है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top