icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बकरीद पर प्रशासन का कड़ा सुरक्षा प्रबंध, डीएम-एसएसपी ने फ्लैग मार्च से शांति बनाए रखी

Chapra, Bihar:बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी विनीत कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और फ्लैग मार्च निकाला। नगर थाना से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील करता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं धार्मिक भावनाएं भड़काने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
0
0
Report

शाजापुर NH-52 पर अज्ञात वाहन ने युवक की मौत

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा जैन पथ होटल के आगे हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर हाइवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची। युवक को शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक पिता महेश के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक-1, नई आबादी मक्सी का निवासी था। अभिषेक की शादी लगभग तीन महीने पहले ही हुई थी। वह अपनी साली को छावनी छोड़ने गया था और वहां से बाइक से मक्सी लौट रहा था। जैन पथ होटल के पास लौटते समय ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा。
0
0
Report

बकरीद पर कानपुर देहात में हाई अलर्ट, ADG-IG ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा दिखायी

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कानपुर देहात पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कानपुर जोन के एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और कानपुर मंडल के डीआईजी हरिश्चंद्र ने कानपुर देहात जिले के अकबरपुर सदर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदलmarch के दौरान एडीजी ने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही खुले में कुर्बानी न करने और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचने की हिदायत भी दी। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया वहीं एडीजी और डीआईजी के साथ जिले के एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी और स्थानीय पुलिस बल ने मस्जिदों और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीहोर में मेडिकल स्टोर्स पर स्पेशल टीम की छापामार जांच, कई अनियमितताएं उजागर सीहोर | बुधवार जिले मे

PRPrem RaiFollow3m ago
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर में मेडिकल स्टोर्स पर स्पेशल टीम की छापामार जांच, कई अनियमितताएं उजागर सीहोर | बुधवार जिले में आज मेडिकल सेक्टर में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्पेशल जांच टीम ने अचानक कई मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचकर निरीक्षण शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर कई तरह की गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच के दौरान टीम ने दवाओं के स्टॉक, रजिस्टर और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक स्तर पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी, नियमों के विपरीत संचालन और अन्य खामियां सामने आने की बात सामने आई है। 👉 सैंपल लिए गए, रिपोर्ट का इंतजार जब जांच टीम के अधिकारियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल दवाओं और अन्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ❗ पहले भी हो चुकी है जांच, लेकिन रिपोर्ट गायब गौरतलब है कि करीब 5-6 महीने पहले भी इसी तरह की जांच की गई थी, लेकिन उस जांच की कोई रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या इस बार जांच की रिपोर्ट सामने आएगी या फिर यह कार्रवाई भी कागजों तक ही सीमित रह जाएगी। 📢 जवाबदेही पर उठे सवाल लगातार मिल रही शिकायतों और बार-बार हो रही जांच के बावजूद यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो यह जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आम जनता अब इस पूरे मामले में पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। 👉 फिलहाल सभी की नजरें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि इस कार्रवाई का अंजाम क्या होगा।
0
0
Report

चमोली में वनाग्नि रोकथाम के लिए डीएफओ ने रेंज अधिकारियों से फीडबैक लिया

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में वनाग्नि की घटनाओं को लेकर वन विभाग अब समीक्षा कर रहा है । केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर में रेंज अधिकारियों की बैठक ली , बैठक के दौरान डीएफओ ने रेंज अधिकारियों से आग लगने के कारण और विभागीय तौर पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए गए प्रयासों को लेकर फीडबैक लिया । उन्होंने रेंज अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जो भी ग्रामीण वन विभाग के कहने पर आग बुझाने नही जाएगा उसके खिलाफ वन अधिनियम की धारा 79 के तहत कार्यवाही की जायेगी । बीओ 1 / चमोली जिले के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे है इससे न सिर्फ वन संपदा का नुकसान हो रहा है बल्कि वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है । जिसको लेकर अब वन विभाग में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है । चमोली जिले के अंतर्गत केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों वन प्रभागो में लगी आग की घटनाओं को देखते हुए आज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने रेंज अधिकारियों की बैठक ली , उन्होंने रेंज अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि आग बुझाने में जो भी ग्रामीण वन विभाग का सहयोग नही करता है उसके खिलाफ वन अधिनियम की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा । डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने कहा कि आग की घटनाओं की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है ।
0
0
Report
Advertisement

पाम बीच पर दो मोटरसाइकिल टकराईं, महिला घायल; CCTV में नंबर साफ नहीं

Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबईतील पाम बीच मार्गावरील एनआरआय जवळ दोन दुचाकीचा भीषण अपघात झालाय. या अपघातात एक महिला गंभीर जखमी झालेय. बेलापूरहून वाशीच्या दिशेने जाणाऱ्या दुचाकीस्वाराने सिग्नल तोडून भरधावं वेगात आल्याने हा अपघात घडलाय. या अपघाताचा सिसीटीव्ही समोर आलाय मात्र सिग्नल यंत्रणे जवळ लावलेल्या सिसीटीव्ही मध्ये दुचाकीचा नंबर स्पष्ट न आल्याने सिग्नल तोडून महिलेच्यादुचाकीला धडक देणाऱ्या आरोपीचा शोध घेणाऱ्या पोलिसांना अडचण निर्माण होत आहे. यामुळे नवी मुंबई वाहतूक पोलिसांच्या सीसीटीव्ही यंत्रणेच्या कार्यक्षमतेवर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहेत.
0
0
Report

सीहोर ब्रेकिंग 🚨 👉 एक ही नाम से दो अस्पताल… और कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा! सीहोर में “अटल” नाम स

PRPrem RaiFollow5m ago
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर ब्रेकिंग 🚨 👉 एक ही नाम से दो अस्पताल… और कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा! सीहोर में “अटल” नाम से दो अलग-अलग परिसरों में अस्पताल संचालित होने का मामला सामने आया है —एक “अटल ए ब्लॉक” और दूसरा “अटल बी ब्लॉक”… लेकिन नाम एक ही! 📌 पिछले एक हफ्ते से लगातार शिकायतें हो रही हैं,लेकिन अब तक न कोई जांच रिपोर्ट सामने आई… न ही कोई कार्रवाई! ⚠️ सवाल कई हैं —❓ क्या नियमों को ताक पर रखकर अनुमति दी गई?❓ शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?❓ क्या इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश हो रही है? 🗣️ स्थानीय लोगों में नाराज़गी…और प्रशासन अब भी खामोश! 👉 अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं #Sehore #BreakingNews #HospitalIssue #HealthDepartment #MPNews
0
0
Report

गया में लूट: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मार 40 लाख के जेवरात लूटे

Gaya, Bihar:गया जिले के गुरुआ बाजार में बुधवार की शाम अपराधियों ने गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर प्रभाकर कुमार वर्णवाल को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे पूरे बाजार इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुआ बाजार स्थित एस ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर प्रभाकर कुमार वर्णवाल रोज की तरह बुधवार की संध्या करीब सात बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। बदमाशों ने बंदूक के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। गोली लगते ही प्रभाकर कुमार सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद अपराधियों ने उनके हाथ में मौजूद बैग छीन लिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी कागजात और अन्य सामान मौजूद थे। लूट के दौरान दुकान के स्टाफ सुभाष सिंह भी घायल हो गए। वारदात के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधी बस स्टैंड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद बरतल्ला मोड़ होते हुए गुरारु की दिशा में भाग निकले। इस दौरान बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

NEET पेपर लीक से प्रदीप मेघवाल की मौत: भ्रष्ट व्यवस्था पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला। उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक माँ-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था। देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं टूटती - एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है। प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं - एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है। जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफ़ियाओं के हवाले कर दिया, और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं - मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है।
0
0
Report

दिल्ली फायर सर्विस नियम 2010 में संशोधन, 2025 से नए नियम लागू

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने दिल्ली फायर सर्विस नियम, 2010 में कुछ नए बदलाव किए हैं。 इन नए नियमों का नाम दिल्ली फायर सर्विस (संशोधन) नियम, 2025 होगा。 ज्यादातर नए नियम सरकारी गजट में छपने की तारीख से तुरंत लागू हो जाएंगे। लेकिन नियम 34, 35, 36, 37, 38 और पहली व सातवीं अनुसूची से जुड़े बदलाव 90 दिन बाद लागू होंगे。 जो आवेदन पहले से लंबित हैं, उनका फैसला उन्हीं पुराने नियमों के अनुसार किया जाएगा जो आवेदन जमा करने के समय लागू थे। यानी नए नियम पुराने लंबित मामलों पर लागू नहीं होंगे。 अब “फायर सेफ्टी ऑडिटर” की नई परिभाषा जोड़ी गई है। इसका मतलब ऐसे व्यक्ति, कंपनी या एजेंसी से है जो थर्ड पार्टी के तौर पर फायर सेफ्टी जांच करेगी। पहले फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट सिर्फ दिल्ली फायर सर्विस जारी करती थी। अब यह सर्टिफिकेट अधिकृत फायर सेफ्टी ऑडिटर भी जारी कर सकेंगे। अब “नेशनल बिल्डिंग कोड 2005” की जगह समय-समय पर अपडेट होने वाला भारतीय राष्ट्रीय भवन संहिता (National Building Code of India) लागू माना जाएगा。 इसमें “फायर और लाइफ सेफ्टी” के नए मानक शामिल होंगे। दिल्ली में नए फायर जोन बनाए जाएंगे दिल्ली को काम की जरूरत के हिसाब से 5 या उससे ज्यादा फायर जोन में बांटा जा सकेगा। इनके नाम होंगे: सेंट्रल जोन ईस्ट जोन वेस्ट जोन नॉर्थ जोन साउथ जोन जरूरत पड़ने पर सरकार नए जोन भी बना सकती है। इन बदलावों का मकसद फायर सेफ्टी सिस्टम को ज्यादा आधुनिक, व्यवस्थित और तेज बनाना है, ताकि फायर सेफ्टी जांच और प्रमाणपत्र की प्रक्रिया आसान हो सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top