824101
श्रेया मौत मामले को लेकर अरंगाबाद के नबीनगर में पहुंचे बिहार सरकार के संतोष कुमार सिंह
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद के श्रेया मौत मामले में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नबीनगर में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सूचना के अनुसार उन्होंने कहा कि यह एक घिनौनी घटना है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। वहीं उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने के निर्देख भी दिए और कहा के चाहे वे पुलिस से जुड़े हों या किसी और विभाग से उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अल्मोड़ा जेल में अगस्त क्रांति दिवस: इतिहास जीवंत हुआ, टूरिस्ट के लिए खुला मौका
Noida, Uttar Pradesh:अल्मोड़ा, उत्तराखंड | भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं सालगिरह पर, ऐतिहासिक अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट जेल में अगस्त क्रांति दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। विज़िटर्स के लिए जेल के गेट खोल दिए गए ताकि वे भारत के आज़ादी के संघर्ष की यादों की एक झलक देख सकें। अल्मोड़ा, उत्तराखंड | अल्मोड़ा के MLA मनोज तिवारी कहते हैं, "आज, पूरे देश में 'अगस्त क्रांति दिवस' मनाते हुए बहुत खुशी और जश्न का माहौल है... हमारे बच्चे कल्चरल प्रोग्राम करते हैं और देशभक्ति के गाने गाते हैं, जबकि यहां दूसरे लोग बच्चों को उस दौर के इतिहास और भावना को समझने में मदद करते हैं... हम भविष्य में डिस्ट्रिक्ट जेल को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश करेंगे ताकि हम इस जगह को टूरिस्ट के लिए खोल सकें, जिससे वे इसे एक्सप्लोर कर सकें, इसके इतिहास के बारे में जान सकें, और इससे जुड़ी महान हस्तियों को जान सकें, यह निश्चित रूप से एक म्यूज़ियम में बदलने लायक है। इसे खोलना विज़िटर्स के लिए बहुत फायदेमंद होगा। ऐसी विरासत वाली जगहें बेशक टूरिस्ट के लिए बहुत आकर्षक होती हैं, खासकर यह देखते हुए कि आज़ादी के आंदोलन के दौरान महान हस्तियों ने यहां समय बिताया था."0
0
Report
कटनी की कांवड़ यात्रा: भक्त हजारों ने नीलकंठेश्वर धाम पहुँचाया भव्य नृत्य-भजन
Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 09/08/2026 सावन महीने में भोलेनाथ के उपासक कांवड़ लेकर नीलकंठेश्वर धाम पहुँचे। कटनी के बागेश्वर धाम पीठ से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। नीलकंठेश्वर धाम जाने के लिए कांवड़ियों का एक बड़ा समूह सड़क मार्ग से 25 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर शिव शंकर भोलेनाथ के नीलकंठेश्वर धाम जाने बड़े धूमधाम से नाचते गाते भजन करते जा रहे, जिसमें छोटे शिव भक्त और महिलाएं भी शामिल हैं। मार्ग में जगह-जगह कावड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नीलकंठेश्वर धाम के प्रमुख बाबू रंजन ग्रोवर स्वयं द्वार मोड़ पर कांवड़ियों के आगमन पर पुष्पहार पहनकर अभिवादन किया। विशाल कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात बाधित न हो, कांवड़ियों के लिए कुठला पुलिस पूरे यात्रा में साथ चली। कांवड़ियों ने पूरे तन्मयता से महादेव के भक्ति में डूबे हुए नजर आए। नीलकंठेश्वर धाम मंदिर में भक्तों द्वारा कीर्तन पाठ भजन का आयोजन किया गया है और भोलेनाथ बाबा के शिवलिंग पर बेलपत्री फूल मालाओं सहित जल अर्पित कर पूजन कार्य करते नजर आए।0
0
Report
डोडा के अस्सार में Tempo पलटने से 11 यात्री घायल; पुलिस जांच शुरू
Doda, Exclusive Story: A tempo overturned on the Batote-Doda road near Assar in Doda district, injuring 11 passengers. The incident occurred when the tempo JK06B-9986, traveling from Kashmir towards Doda, overturned at Karmail Morh in the Assar area. Eleven passengers were injured and evacuated to nearby medical facilities, then shifted to District Hospital Doda after first aid. Police have registered a case and launched an investigation. Further details regarding the condition of the injured and the circumstances leading to the accident are awaited.0
0
Report
Advertisement
कोकण में राज ठाकरे के बयानों से राजनीतिक खलबला
Ratnagiri, Maharashtra:खेड - रत्नागिरी..bt-2 pointer Ramdas Kadam on राज ठाकरे.. राज ठाकरे आता पर्यंत झोपले होते का.. बाप दाखवा आणि श्राद्ध घाला.. कुठेतरी अंधारात किंवा पाण्यात दगड मारण्यापेक्षा नाव घेऊन तुम्ही बोला.. तुमच आडनाव ठाकरे आहे.. एवढी तुम्हाला कोकणाबाबत आस्था आपुलकी जिव्हाळा आहे प्रेम आहे मग बोला की किती वेळा तुम्ही दिल्लीला गेलात किती वेळा गडकरींना भेटलात किती वेळा संबंधित खात्याच्या अधिकाऱ्यांना भेटलात.. तुमच्याकडून नोटंकीचे अपेक्षा नाही.. On गणेश नाईक तुमच्यातले काही मतभेद असतील तर बसा आपण आता सत्तेमध्ये आहोत आपण एकत्र बसून मतभेद संपवावेत.. *युतीमध्ये जे ढोल वाजतात हे चित्र संबंध महाराष्ट्राला दाखवू नका* On सुनीत्रा पवार ताई जरा आधीच घेतलेल्या नियोजित कार्यक्रमाला जात असतील तर त्यात काय वावगं.. आवळ्याचा लगेच भोपळा करण्याची काही आवश्यकता नाही.. अमिषांचा आशीर्वाद ताईंच्या डोक्यावरती 100% आहे.. त्यासाठी राजकीय फटाके फोडण्याची आवश्यकता आहे असं मला वाटत नाही.. On खासदार पंतप्रधान भेट.. खासदारांनी पंतप्रधानांना का भेटू नये हे जे सहा खासदार आलेले आहेत त्यांना किंवा त्यांची मदत केंद्र सरकारलाच होणार आहे ना.. कोणाच्या पोटात का दुखतेय.. On शरद पवार पवार साहेबांचा अंत कोणालाही लागत नाही.. आतापर्यंत त्यांना ओळखण्याची कोणालाही हिम्मत झाली नाही.. पवार साहेब उंच विचाराचे.. On जरागे पाटील.. जरांगे पाटलांनी थोडी सबुरी घ्यावी.. एकदम टोकाची भूमिका घेऊ नका.. On तुकाराम मुंडे.. तुकाराम मुंढेंसारखे अजून 25 जण आले तर सर्व महाराष्ट्र स्वच्छ होऊन जाईल.. सर्वसामान्य माणसाला न्याय द्यायचं काम ते करीत आहेत.. On नाशिक पुणे रोड यात कुणीही राजकारण करू नका राजकीय पोळी भाजून घेण्यासाठी तुम्ही हे राजकीय आंदोलन करू नका तुमची सत्ता असताना किंवा उद्योजकांची सत्ता असताना खड्डे होते ना तेव्हा तुम्ही खड्ड्यात जाऊन का नाही बसलात तेव्हाही राजकीय नौटंकी थांबवली पाहिजे.. ये पब्लिक है सब जानते है.. On दूध पिशवी दर वाढ.. दूधासाठी प्लास्टिक पिशवी ठेवू नका.. हे प्लास्टिक प्रत्येक घरामध्ये जाऊन कचऱ्यात जातं त्याचा विघटन होत नाही.. इंधन वाढल्यामुळे किती भाव वाढला कुणाकुणाचे भाव वाढले सर्व गणित लक्षात घेतलं पाहिजे.. इंधन वाढलं की भाव वाढवतो पण इंधनाचे भाव कमी झाले की भावामध्ये कमी होत नाही.. याकडे लक्ष दिलं पाहिजे.. On राज ठाकरे माहामार्ग मुंबई-गोवा महामार्गामध्ये जे राजकीय नेते आडवे येतात त्यांची नावे राज ठाकरे यांनी डिक्लेअर करावी.. राज ठाकरे तुम्ही दिल्लीत गडकरींना किती वेळा भेटायला गेलात.. राज ठाकरे आता प्रसिद्धी मिळण्यासाठी आंदोलन करतायत..0
0
Report
नूंह में कांग्रेस ने भाजपा पर कानून-व्यवस्था का आरोप, 14-15वें स्थान की बात
Nuh, Haryana:हरियाणा में कानून व्यवस्था बिगड़ी, भाजपा सरकार के कार्यकाल में 14-15 वें स्थान पर कानून व्यवस्था。 नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा。 जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मासिक बैठक शहीदा खान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक की अध्यक्षता में हुई。 इस दौरान जितेंद्र बघेल ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की。 बैठक के बाद जितेंद्र बघेल ने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक के लिए वह नूंह पहुंचे हैं। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने के लिए तैयार किया जा रहा है। जितेंद्र बघेल ने कहा कि बैठक में आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार है और इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है。 हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर भी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और पुलिस व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन फिरौती मांगने और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है。 उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर थी और लोग बिना डर के कहीं भी आ-जा सकते थे। उनके अनुसार, भाजपा सरकार आने के बाद आम जनता के साथ-साथ विधायकों को भी धमकियां मिल रही हैं。 जितेंद्र बघेल ने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने दावा किया कि एक समय कानून व्यवस्था के मामले में हरियाणा देश में बेहतर स्थिति में था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति 14-15वें स्थान तक पहुंच गई है。 बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी समय में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।0
0
Report
नशे में स्कूल पहुँचे शिक्षक पर ग्रामीणों का आक्रोश, अनुशासन ढीला होने के आरोप
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के रामनगर विकासखंड के मिरगौती प्राथमिक विद्यालय अमुआ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक समय लाल कोल पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और विद्यालय में अनुशासनहीन व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि शिक्षक के स्कूल पहुंचने के बाद बच्चों से विद्यालय परिसर और शौचालय की साफ-सफाई कराई जाती है। वहीं, क्लासरूम की दीवारों पर गुटखा और पान-मसाले के निशान भी दिखाई दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए है, ऐसे में यदि बच्चों से नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है या शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंच रहे थे, तो यह गंभीर मामला है। हालांकि, वायरल वीडियो और ग्रामीणों ने इस शिक्षक पर अधिकारियों से कार्यवाही की मांग है।0
0
Report
Advertisement
जमुई में 92 लाख की सड़क में घटिया ईंटों के आरोप
Jamui, Bihar:जमुई: जमुई नगर परिषद क्षेत्र में BUIDCO योजना के तहत करीब 92 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क में जमकर अनियमितता और भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 23 स्थित त्रिपुरारी सिंह स्मारक रोड में ईंट सोलिंग और पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में जिस तरह से घटिया और अधपकी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसने पूरे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में ऐसी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से पकी हुई तक नहीं हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि का आरोप है कि गली ईंट, तीन नंबर और काली अधपकी ईंटों को सड़क की नींव में लगाया जा रहा है। हालत यह है कि पानी पड़ते ही ईंटें मानो मिट्टी की तरह बिखरने लग रही हैं। अब सवाल यह है कि जब करीब 92 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है तो आखिर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कौन कर रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारी निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की निगरानी कर रहे हैं? या फिर संवेदक के भरोसे ही लाखों रुपये की सरकारी योजना को छोड़ दिया गया है? वार्ड नंबर 23 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पप्पू साह ने सीधे तौर पर संवेदक और पदाधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में थर्ड क्लास से भी नीचे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर न तो जेई नजर आते हैं और न ही एसडीओ। ऐसे में संवेदक अपनी मनमानी के मुताबिक निर्माण कार्य करा रहा है। जिस सड़क को आने वाले वर्षों तक शहर की जनता के लिए मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए, अगर उसकी नींव ही घटिया ईंटों से रखी जा रही है तो उसकी मजबूती का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जनता के टैक्स के पैसों से बनने वाली सड़क में अगर गुणवत्ता से समझौता होता है तो सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी खड़ा होता है। BUIDCO यानी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का गठन 16 जून 2009 को शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन जमुई में इसी BUIDCO की योजना के तहत बन रही सड़क पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगना विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।स्थानीय प्रतिनिधि का आरोप है कि अधिकारी और संवेदक की कथित मिलीभगत से सरकारी राशि की बंदरबांट की जा रही है और गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।पूरे मामले को लेकर जब BUIDCO के एसडीओ रूपेश कुमार और जेई सोनी कुमारी से بات की गई तो उन्होंने मामले की जांच कराने और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी या फिर निर्माण स्थल पर इस्तेमाल की जा रही ईंटों और अन्य सामग्री की वास्तविक गुणवत्ता की जांच होगी? क्या जिम्मेदार संवेदक पर कार्रवाई होगी? और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या उन अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी, जिन पर निर्माण कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी है?फिलहाल, 92 लाख रुपये की इस सड़क ने BUIDCO की निर्माण व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि विभाग इस कथित भ्रष्टाचार की जांच में क्या कार्रवाई करता है या फिर सरकारी योजनाओं में घटिया निर्माण का यह खेल इसी तरह चलता रहता है.0
0
Report
हालीशहरे में पूर्व तृणमूल नेता की मौत से तनाव, ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला
Barrackpore, West Bengal:হালিশহরে পুলিশ লকআপে প্রাক্তন তৃণমূল কাউন্সিলরের মৃত্যুকে ঘিরে ফের তুমুল অশান্তি। নিহত কাউন্সিলরের এর বাড়িতে প্রাক্তন মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় গেলে তার গাড়িতে লক্ষ্য করে দুষ্কৃতীদের তাণ্ডব। ছোঁড়া হলো কাদা,মমতার গাড়ি লক্ষ্য করে ইট বৃষ্টি। অল্পের জন্য রক্ষা পেলেন পশ্চিমবঙ্গের প্রাক্তন মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। ঘটনাস্থলে উপস্থিত মমতার ছায়া সঙ্গী দুই সাংসদ কল্যাণ বন্দ্যোপাধ্যায় ও দোলা সেন।0
0
Report
कांवड़ मेले का आखिरी दौर: हरिद्वार में ट्रैफिक और पार्किंग के बड़े इंतजाम
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: 30 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। महाशिवरात्रि से पहले गंगा जल लेने के लिए देश भर से लाखों कांवड़िए हरिद्वार में जमा हुए हैं। उत्तराखंड: SSP हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा, "11 अगस्त को शिवरात्रि है... हम वापस लौटने वाले ट्रैफिक का बहुत बड़ा फ्लो देख रहे हैं... हम गाड़ियों को तय पार्किंग लॉट पर भेज रहे हैं जहाँ कांवड़ यात्री थोड़ी देर रुकते हैं। यात्रा यहीं हर की पौड़ी से शुरू होती है। उनके रहने, भंडारे और साफ-सफाई की सुविधाओं सहित बड़े इंतज़ाम किए गए हैं... मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें सम्मानित किया है और उनके लिए भंडारे आयोजित किए हैं.... हमारी कोशिश है कि आने वाले शिव भक्त बिना किसी परेशानी के यहाँ आराम से रहें। आज शाम की गंगा आरती के बाद, बहुत सारे लोग वापस आएंगे, जिसके बाद पार्किंग की समस्या कम हो जाएगी। फिर हम अपनी ड्यूटी दिल्ली की ओर बाईं लेन पर शिफ्ट कर देंगे। जैसे-जैसे बाहर जाने वालों का फ्लो बढ़ेगा, हम सभी चार लेन बाहर जाने वाले ट्रैफिक के लिए लगा देंगे... अभी, मेरी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि राज्य के बाहर से आने वाली गाड़ियों को पार्किंग एरिया में ठीक से जगह मिले। ड्रोन हमें तुरंत यह पहचानने में मदद करते हैं कि पार्किंग की जगह कहाँ उपलब्ध हो रही है। वे हाईवे, घाटों और पार्किंग एरिया की निगरानी के लिए बहुत उपयोगी हैं। हमारे पास 500 से ज़्यादा फिक्स्ड कैमरे भी हैं जो लगातार निगरानी करते हैं।0
0
Report
Advertisement
लुधियाना हत्याकांड: परिजनों-निहंग जत्थेबंदियों ने हाईवे जाम कर दिया
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में युवक हरजिंदर सिंह की हत्या के बाद परिवार और निहंग जत्थेबंदियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और समर्थकों द्वारा लुधियाना–जालंधर हाईवे को जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे की दोनों लेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर रास्ता बंद किया और बीच सड़क पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसमें हजारों वाहन फंस गए। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे हरजिंदर के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। मृतक के पिता ने पुलिस के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहिए, और वह अपने बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर होते देखना चाहते हैं। एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय मौके पर पहुंचे ताकि परिजनों को समझा कर धरना खत्म कराया जा सके, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। मृतक के पिता के अनुसार तीन महीने पहले हरजिंदर अपने दोस्त के विवाद को सुलझाने गया था और इसी पुरानी रंजिश के चलते उसे निशाना बनाया गया। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने रास्ते में हरजिंदर की कार घेरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उसे पांच गोली लगीं। घटना के बाद परिवार को फोन कर बताया गया कि हरजिंदर को गोली लगी है और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरजिंदर अपने परिवार का इकलौता बेटा था; परिवार का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पूरी वारदात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर हरजिंदर की कार को घेरते हुए दिख रहे हैं और फिर उस पर गोलियां बरसाते हैं। वर्तमान में परिवार और निहंग जत्थेबंदियों के धरने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है; पुलिस ने धरना खत्म कराने का भरोसा दिलाया है, लेकिन परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी के बिना शांत नहीं हो रहा।0
0
Report
करौली के प्रतिनिधियों ने विकास और भ्रष्टाचार रोकथाम की मांग उठाई
Karauli, Rajasthan:क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उठाई मांग, करौली क्षेत्र और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई समाजों के प्रतिनिधियों ने समाधान और राजनीति में स्वच्छता की मांग उठाई है। वक्ताओं ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजन के प्रति जिम्मेदारी तय करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठायी है। करौली के हटवाडा क्षेत्र स्थित ब्राह्मण सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मदन मोहन पचौरी, तपन व्यास, प्रदीप जैन, नरेश सिंह, जयंत कुमार, मुकुट श्रोत्रिय, विष्णु, अनिल सहित अन्य मौजूद रहे। तपन व्यास ने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय करौली को जिला बने लगभग 30 साल हो चुके है, लेकिन जिला आज भी अति पिछड़े जिलों में शामिल है। जिला मुख्यालय पर आमजन लगातार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। जबकि जनप्रतिनिधि आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आते। इस दौरान तपन व्यास ने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय पर नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। सड़कों में गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क नजर आती है। बार-बार विद्युत ट्रिपिंग की समस्या आम है। विद्युत विभाग कई बार शटडाउन लेता है लेकिन विद्युत लाइनों और प्रसारण तंत्र का मेंटेनेंस नहीं होने से बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आती है। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा पट्टा जारी करने, प्रधानमंत्री आवास वितरण में धांधली के भी आरोप लगाये है। साथ ही उन्होंने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, जल भराव, यातायात व्यवस्था बदहाल, अतिक्रमण, गुलाब बाग में अवैध कार पार्किंग चलने, राजकीय महाविद्यालय में कई पीजी संकायों के अभाव, खेल सुविधाओं का अभाव, और उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी, जिला चिकित्सालय में सुविधाओं की कमी आरजीएचएस के तहत दवाई मिलने को लेकर आ रही परेशानियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों पर भी विकास कार्यों में भेदभाव करने, आमजन के प्रमुख मुद्दों के समाधान में लापरवाही करने का भी आरोप लगाया है। वक्ताओं ने जिला मुख्यालय के लगभग सभी विभागों में भ्रष्टाचार और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में लापरवाही के भी आरोप लगाए है। इस दौरान वक्ताओं ने यूजीसी को रोल बैक करने, ईडब्ल्यूएस में सुधार करने और पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में भी ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लागू करने की मांग की है। सभी ने युवाओं से भी आगामी चुनाव में शिक्षित समझदार और ईमानदार प्रतिनिधि को चुनने तथा समाज निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने की अपील की।0
0
Report
विश्व आदिवासी दिवस पर जिले में आदिवासी रैली से एकता और जागरुकता का संदेश
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस जिले में उत्सव के रुप में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर सर्व आदिवासी समाज ने सांस्कृतिक रैली का आयोजन कर आदिवासी एकता का परिचय दिया। इस रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे आदिवासी समाजजन शामिल हुए और उन्होंने समाज हित में एकजुट रहने का संकल्प लिया। कई लोग समाज की पहचान तीर- कमान लिए चल रहे थे। रैली के दौरान सुसज्जित बग्घी में जननायक टंट्या मामा भील की आदमकद चित्र आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति के अनुसार सुबह 11 बजे से टंट्या नायक भील चौराहा पर एकत्रितकरण हुआ। यहां से जय जौहार, जय आदिवासी के नारे के साथ रैली का आगाज हुआ जिसमें समाज के युवा हाथों में समाज के जननायकों के चित्र एवं तिरंगा थामे चल रहे थे। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची। आयोजन में वक्ताओं ने संदेश दिया कि आदिवासी समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए। यह रैली न केवल आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने का एक जरिया थी, बल्कि समाज में एकजुटता और जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर था।0
0
Report
Advertisement
बावड़ी-जोधपूर हाइवे हादसे में 15 घायल, 2 की हालत गम्भीर
Jodhpur, Rajasthan:बावड़ी से जोधपूर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा, आदिवासी रैली में भाग लेने जा रहे थे,पिकअप पलटी खाने से 15 घायलों को बावड़ी अस्पताल लाया गया,डॉ दिलीप चौधरी ने घायलों का इलाज कर 11 को रेफर व 2 गम्भीर घायल बताए जा रहे0
0
Report
रanchi me prastavit karyakram ke liye HazariBag Police ne suraksha kadhi kar di
Hazaribagh, Jharkhand:रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चौपारण से चरही और बड़कागांव मार्ग तक प्रमुख रास्तों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर छोटी-बड़ी गाड़ियों को रोककर यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। हजारीबाग के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिले के प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से जांच में सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की है。0
0
Report
4458 लीटर शराब के साथ ट्रक जब्त, जोकीहाट पुलिस ने तस्करी रोक दी
Forbesganj, Bihar:जोकीहाट पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 4458 लीटर शराब जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज से अररिया की तरफ एक लाल रंग की 6 चक्का ट्रक पर भारी मात्रा में शराब की खेप आ रही है जिसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया लेकिन ट्रैफिक का फायदा उठा कर ट्रक चालक अंधेरे में ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में अलग अलग ब्रांड के शराब और बीयर के कार्टून जब्त किए। ट्रक में पश्चिम बंगाल का नंबर लगाया हुआ था लेकिन इंजन नंबर और चेसिस नंबर का मिलान करने कर नंबर फर्जी पाया गया और ट्रक का असली पंजीकरण हरियाणा का मिला। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज कर लिया है और ट्रक से फरार हुए लोगों की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
