icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांग्रेस ने चुनाव अधिकारी के विरोध के चलते विरोध प्रदर्शन की घोषणा की

Idar, Gujarat:સાબરકાંઠામાં ચૂંટણી પંચના અધિકારી જ્ઞાનેશકુમારના विरोधને લઈ કોંગ્રેસે આંદોલનનું એલાન કર્યું છે. હિંમતનગર કોંગ્રેસ કાર્યાલયમાં વિપક્ષ નેતા તુષાર ચૌધરીએ પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજી આગામી કાર્યક્રમોની માહિતી આપી હતી. કોંગ્રેસ દ્વારા 12 ઓક્ટોબરે હિંમતનગરમાં વિરોધ પ્રદર્શન યોજવાની જાહેરાત કરવામાં આવી છે. 1 નવેમ્બરે દિલ્હીના રામલીલા મેદાન ખાતે યોજાનારા વિરોધ પ્રદર્શનમાં પણ મોટી સંખ્યામાં કાર્યકરો જોડાશે એવો જણાય છે. હિંમતનગરમાં કોંગ્રેસ કાર્યાલય ખાતે વિપક્ષ નેતા તુષાર ચૌધરીએ પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજી હતી.ચૂંટણી પંચના અધિકારી જ્ઞાનેશકુમારના વિરોધને લઈ કોંગ્રેસ દ્વારા આગામી દિવસોમાં विरोध કાર્યક્રમો યોજવાના હોવાથી આ ખૂબ મહત્વના સમાચાર છે. આ આખા મુદ્દે કોંગ્રેસે આગામી દિવસોમાં વિરોધને વધુ ઉગ્ર બનાવવાની જાહેરાત કરી છે.
0
0
Report

उत्तराखंड के जंगलों में साल बोरर से पेड़ों पर मंडराया बड़ा संकट

Noida, Uttar Pradesh:टॉप: चकराता स्लगं : उत्तराखंड के जंगलों में साल बोरर का अटैक उत्तराखंड के जंगलों की शान 'साल' के पेड़ों पर आठ दशक पुराना खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। 1940 के दशक में जिस 'होपलो' कीट यानी 'साल बोरर' की पहली बार पहचान कालसी वन प्रभाग के टिमली जंगलों में हुई थी, वही کیट आज फिर से कालसी, चकराता और देहरादून के जंगलों को खोखला कर रहा है। दशकों बाद इस 'साइलेंट किलर' की वापसी से वन महकमे में हड़कंप है। देखिए इस बड़े पर्यावरणीय संकट पर हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट。 वर्तमान में कालसी, चकराता और देहरादून वन प्रभाग के हजारों बेशकीमती पेड़ इस कीट की चपेट में हैं। संकट इतना बड़ा है कि वन विभाग को युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ रहा है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 'ट्रैप ट्री' यानी पेड़ों का ही जाल बिछाकर और अन्य वैज्ञानिक विधियों के जरिए करीब 4 लाख होपलो बीटल्स को पकड़कर नष्ट किया जा चुका है। अगर संक्रमण की रफ्तार पर जल्द ब्रेक नहीं लगा, तो प्रभावित इलाकों में हजारों पेड़ों के कटान की नौबत आ सकती है। बहरहाल इस महामारी से निपटने के लिए वन विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम और देहरादून स्थित FR I की एक संयुक्त टास्क फोर्स मोर्चे पर डटी है। जिसके जरिए जंगलों की सघन फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रभावित पेड़ों को चिन्हित कर उनके आसपास ट्रैप लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस कीट के पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए रिसर्च जारी है। उम्मीद है कि जिस तरह 1940 के दशक में भी इन जंगलों ने इस कीट को मात दी गई थी, आज भी विशेषज्ञों की वैज्ञानिक मुस्तैदी से जौनसार बावर और पछुवादून के ये बेशकीमती जंगल फिर से सुरक्षित हो सकेंगे।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी: घंसौर चोरी केस में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.8 लाख के जेवरात बरामद

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी: घंसौर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार सिवनी के घंसौर में पुलिस ने दो सूने मकानों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पिपरटोला और बरौदामाल में सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राकेश साहू और संजू उर्फ संजय बर्मन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0: युवाओं के साथ साइबर सुरक्षा पर बड़ा सम्मेलन

New Delhi, Delhi:दिल्ली में Terrier Cyber Quest 3.0 का आयोजन, साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंथन युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर Indian Army Terrier Cyber Quest 3.0 Conclave का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम United Service Institution of India USI, नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इस कॉन्क्लेव का आयोजन Indian Army और CyberPeace की ओर से किया गया। कार्यक्रम में Vice Chief of the Army Staff की गरिमामयी उपस्थिति रही। तेजी से बदलते डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में साइबर क्षेत्र में बढ़ते खतरों, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और युवाओं में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर इस कार्यक्रम के दौरान चर्चा की गई। Terrier Cyber Quest के जरिए साइबर क्षेत्र में नई प्रतिभाओं और युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत किया जा सके स्कूली बच्चों में साइबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण कदम है
0
0
Report

बिलासपुर में ऑटो-रिक्शाओं के पंजीयन और पहचान बोर्ड अनिवार्य

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में संचालित ऑटो-रिक्शा के पंजीयन और पहचान बोर्ड लगाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने ऑटो संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने वाहनों में आवश्यक पहचान बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं। अधिकारियों के मुताबिक जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 30 से 40 हजार ऑटो-रिक्शा संचालित होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सभी ऑटो का पंजीयन कर उनकी समग्र जानकारी उपलब्ध रखना जरूरी है। कई ऑटो चालक गाँवों और जिले के अलग-अलग हिस्सों में यात्रियों को लेकर जाते हैं। ऐसे में किसी यात्री की शिकायत या असुविधा और सुरक्षा की स्थिति में वाहन और चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में डायवर्जन के कारण पेंटर की मौत, चालक की तलाश जारी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रूट डायवर्जन के चलते सड़क हादसे में पेंटर की दर्दनाक मौत हो गई। बेलीपार थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे पेंटर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव निवासी 57 वर्षीय रामफल निषाद गोरखपुर में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई गुड्डू निषाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक गुड्डू चला रहे थे और रामफल पीछे बैठे थे। उचगांव पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के डायवर्जन पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रामफल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गुड्डू निषाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आरोपी वाहन की तलाश में जुटी है। बतायाजाता है कि एनएच-24 पर मरम्मत कार्य के चलते मरवड़िया कुआं चौकी से सेवई चौराहे तक करीब चार किलोमीटर की एक लेन बंद है। ऐसे में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्जन के चलते यहां लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
0
0
Report

बरका ग्राम में शराब के विवाद के बाद हत्या, शव दफन, तीन दोस्त फरार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव बरका में एक युवक की हत्या कर शव जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार देर शाम तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके साथ जंगल गए तीन दोस्तों से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद तीनों युवक गांव से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में तलाश कराई तो एक गड्ढे से युवक का शव बरामद हो गया। बताया जाता है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 28 वर्षीय शौकीन अपने तीन दोस्तों विष्णु लक्ष्मण और आशीष के साथ जंगल की ओर गया था। तीनों दोस्त तो वापस गांव लौट आए लेकिन शौकीन घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन तीनों दोस्तों के घर पहुंचे और शौकीन के बारे में जानकारी मांगी लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद तीनों युवक अचानक गांव से गायब हो गए। इससे परिजनों का शक और गहरा गया। परिजनों ने शौकीन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू कराई। देर रात पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जंगल में तलाश कराई। पुलिस डॉग एक स्थान पर पहुंचकर रुक गया। वहां जमीन की जांच की गई तो गड्ढा मिला। खुदाई कराने पर शौकीन का शव बरामद हो गया। कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि चारों युवक जंगल में एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद शौकीन की हत्या कर उसके शव को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर विष्णु, लक्ष्मण और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों के बारे में भी जांच कर रही है。
0
0
Report

GST परिषद के बाद व्यापारियों को राहत, गिरफ्तारी नहीं—प्रक्रिया सरल बनी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: 57वीं GST काउंसिल की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "हम प्रधानमंत्री जी को और अपनी वित्त मंत्री निर्मला जी को धन्यवाद देते हैं कि पहले उन्होंने 3 सितंबर की बैठक में पूरे देश की जनता को राहत दिया...आज की मीटिंग में उन्होंने प्रक्रिया को सरल बना दिया है। रजिस्ट्रेशन से लेकर और रिफंड तक, व्यापारियों को जहां कहीं भी कोई असुविधा होती थी, उसके लिए उन्होंने प्रक्रिया को पूरा सरल किया है... पहले आम जनता को राहत दी और अब व्यापारियों के लिए दीपावली का एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने व्यापारियों को राहत दी है कि अब आपको GST कानून के अंतर्गत कोई गिरफ्तार नहीं करेगा। व्यापारियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत है क्योंकि इसका कभी-कभी गलत इस्तेमाल भी होता था..."
0
0
Report
Advertisement

EOU ने नारद कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामला

Danapur, Bihar:नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर छापेमारी मुंगेर योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है मामला EOU ने पटना के रूपसपुर, मुंगेर, भागलपुर, और मुजफ्फरपुर सहित 5 ठिकानों पर एक साथ कर रही है छापेमारी, प्रथम दृश्या जांच में इंजीनियर की ज्ञात आय के स्रोतों से करीब 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का मिला है साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात आय से 64.93 फीसदी अधिक बताई गई है।
0
0
Report

भिवंडी के हरिश गुलाब जामुन दुकान में उंदीर घूमता वीडियो, FDA ने की छापा

Thane, Maharashtra:भिवंडी ब्रेकिंग - गुलाबजामुनमध्ये घूमता दिसला उंदीर! गैबीनगरमधील हरिश गुलाब जामुन दुकानावर FDA की धाड... व्हिडिओ व्हायरल होताच कारवाई गुलाबजामुनच्या ट्रे मध्ये उंदीर फिरताना दिसल्याचा धक्कादायक प्रकार.. भिवंडीच्या गैबीनगर परिसरातून एक धक्कादायक आणि किळसवाणा प्रकार समोर आला आहे. गुलाबजामुनमध्ये उंदीर फिरत असल्याचा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर अन्न व औषध प्रशासनाच्या - FDA च्या टीमने दुकानावर धाड टाकली आहे. VO - भिवंडीतील प्रसिद्ध हरीश गुलाब जामुन या मिठाईच्या दुकानाचा एक व्हिडिओ सोशल मीडियावर जोरदार व्हायरल होत आहे. या व्हिडिओमध्ये गुलाबजामुनने भरलेल्या ट्रे मध्ये एक उंदीर अक्षरशः फिरताना, गुलाबजामुनवरून चालताना स्पष्टपणे दिसत आहे. हा व्हिडिओ पाहून नागरिकांमध्ये संतापाची लाट उसळली आहे. मिठाई आणि खाद्यपदार्थांमध्ये अशा प्रकारे अस्वच्छता आणि निष्काळजीपणा असेल तर नागरिकांच्या आरोग्याचा प्रश्न गंभीर बनला आहे. हा व्हिडिओ व्हायरल होताच FDA ची टीम तातडीने गैबीनगर येथील हरीश गुलाब जामुन दुकानावर पोहोचली आणि त्यांनी दुकानाची झाडाझडती घेतली. दुकानात अन्न सुरक्षा आणि स्वच्छतेच्या नियमांचे पालन होत होते का, याची तपासणी सुरू करण्यात आली आहे. आता खरा प्रश्न हा आहे की, व्हायरल होत असलेला हा व्हिडिओ किती खरा आहे आणि या दुकानात प्रत्यक्षात किती स्वच्छता पाळली जाते. FDA च्या तपासणीनंतरच याचे सत्य समोर येणार आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top