824101
औरंगाबाद में 1 लाख के इनामी नक्सली बिंदेश्वरी पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली बिंदेश्वरी पासवान उर्फ दुबेजी को गिरफ्तार किया है। एसपी स्वप्नाजी मेश्राम ने बताया कि ये नक्सली कई कांडों में अभियुक्त है और इसके विरुद्ध विभिन्न थाना में मामला दर्ज है। सूचना मिली थी कि ये नक्सली अपने गांव पहड़पुरा में देखा गया है। इसके बाद पहड़पुरा गांव में छापेमारी की गई जहां से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया, नाम पूछने पर उसने अपना नाम विंदेश्वरी पासवान बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ के बीच देवदूत बनी बस्तर पुलिस, सैकड़ों को सुरक्षित निकाला
Jagdalpur, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते हुई मूसलाधार बारिश से बस्तर में इंद्रावती नदी उफान पर है। जगदलपुर और तटीय इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बस्तर पुलिस, SDRF और DRG की टीमें 24×7 रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। डोंगाघाट से 500 से अधिक और नगरनार क्षेत्र से 40 फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। पुलिस ने जलमग्न मार्गों पर निगरानी बढ़ाते हुए आम जनता से उफनते नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
अलीगढ़ में शादीशुदा प्रेमिका के साथ विवाद, युवक पर भीषण हमला, FIR दर्ज
Aligarh, Uttar Pradesh:शादीशुदा प्रेमिका के साथ इश्क लड़ाते युवक पकड़ा, दुभिया बंजारा में एक युवक का आधा सिर गंजा कर, मुंझे और दाढ़ी आधी मुड़वाई, महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को पिलवाया, भीड़ ने पेड़ से बांधकर बेरहमी मारपीट कर अमानवीय व्यवहार किया, युवक पर अपनी बहन के देवर की पत्नी के साथ अवैध संबंध का है आरोप, उस महिला के साथ भी की गई मारपीट, घटना 24 सितंबर की, आज वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज, अमानविया व्यवहार कर रहे 7 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज, युवक ने बहन के ससुरालियों के विरुद्ध कराई FIR दर्ज, बंजारा समाज के हैं लोग, खैर निवासी है युवक, अकराबाद थाना इलाके के दुभिया बंजारा गाँव की घटना.0
0
Report
पप्पू यादव ने सुपौल में बाढ़ पीड़ितों के बीच 5 लाख वितरित; सरकार पर निशाना
Bihar:पूर्णियाँ सांसद का सरकार सहित विपक्ष पर भी हमला, कहा सब शराब शबाब और कबाब में डूबे हैं, चुनाव के समय तो इनके पास पैसा होता है लेकिन बाढ़ में गरीबों के लिए पैसे नहीं. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव आज सुपौल जिले में कोसी तटबंध के अंदर बाढ़ प्रभावित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 5 लाख रुपए का वितरण किया है. इस दौरान उन्होंने कोसी क्षेत्र में तटबंध के अन्दर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों سے मिलकर उन्हें आर्थिक मदद की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की बाढ़ नियंत्रण नीति तथा राहत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हमला भी किया है. साथ ही विपक्ष की कार्यशैली पर भी कई तरह के सवाल उठाये. पप्पू यादव ने कहा की बाढ़ के कारण कोसी मिथिलांचल और सीमांचल की जो स्थिति है लगता नहीं की लोग बाढ़ से बच पाएंगे. कहा कि लगता ही नहीं कि सरकार भी है, बिहार में संवेदनहीनता की हद हो गई है. PM ने एक ट्विट तक नहीं किया मुख्यमंत्री घर से नहीं निकले, विपक्ष के नेता लगता है मर गए हैं सब शराब कबाब और शबाब में डूबे हैं. चुनाव के समय तो इनके पास करोड़ों रहता है लेकिन चुनाव के पहले बाढ़ में गरीबों के लिए इनके पास कुछ नहीं रहता है, सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुपौल में 300 घर कट गए कहीं सामुदायिक किचन नहीं है, किसी के पास शौचालय नहीं है, बाढ़ पीड़ित लोग परेशान हैं, सरकार समाप्त हो चुकी है. कहा कि 90 से लेकर आज तक विभाग के जीतने भी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारी है सबकी जांच होनी चाहिए. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कोसी तटबंध के अंदर किशनपुर उत्तर और मौजहा पंचायत के विभिन्न वार्डो का ट्रेक्टर से और बाढ़ के पानी में पैदल ही घर घर भ्रमण किया. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब 5 लाख रुपए वितरण किया है.0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में आंधी-बारिश से ट्रांसफॉर्मर गिरा, कई गांवों की बिजली गुल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में महराजगंज तहसील क्षेत्र के ओई ग्राम पंचायत स्थित शिवाला गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पेड़ सीधे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। पेड़ के जोरदार झटके से दो खंभों के पोल पर टिका ट्रांसफार्मर उखड़कर सीधे मुख्य मार्ग पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई आवाजाही नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद से इलाके के लगभग आधा दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पेड़ की समस्या को लेकर पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.0
0
Report
रायबरेली में कार सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी के लाखों के जेवर लूटे
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली सर्राफा व्यवसायी से कार सवार बदमाशों ने लूटे लाखों के जेवर सर्राफा व्यापारी को पीट कर जेवर लूट कर फरार हुए बदमाश शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में सर्राफे की दुकान चलाता है पीड़ित ऋषि सोनी दुकान बंद कर अपने घर बछरावां आ रहा था सर्राफा व्यवसायी बछरावां थाना क्षेत्र के जिलेदार मैरिज लॉन के पास हुई घटना0
0
Report
Advertisement
जमुई से समस्तीपुर तक छेड़छाड़-रेप मामले: सरकार पर बड़ा हमला
Jamui, Bihar:जमुई। मनेर विधायक सह राजद नेता भाई वीरेंद्र ने जमुई पहुंचकर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला जमुई से शुरू हुआ और बिहार के कई हिस्सों में दर्जनों घटना सामने आई है। मंदार पर्वत बांका से लेकर समस्तीपुर तक घटना हुई है, लेकिन बिहार सरकार इसमें संज्ञान नहीं ले रही है। घटना बिहार के कई हिस्से में हुई, कई जिलों में हुई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ जमुई जिले में ही हुई है। वह भी हाफ एनकाउंटर हुआ है। दूसरे जगह क्यों नहीं हुआ, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि और भी छेड़छाड़ की घटना हुई, बलात्कार भी हुआ है, लेकिन अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। सिर्फ एक जात देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। हालांकि मैं जात का राजनीति नहीं करता, लेकिन और भी जातियों में अपराधी हैं, उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है। सरकार में शामिल कई मंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, एक जाति विशेष को टारगेट कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है, लोकतंत्र के लिए खतरे का विषय है。 वहीं हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने तेजस्वी यादव को टारगेट किया था। जमुई की घटना को लेकर जिसमें नंदन यादव और हरिराम यादव का नाम आया था, इस पर उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी मानसिक रूप से बीमार हैं, उनका इलाज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। जो भी अपराधी है, सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों का एनकाउंटर होनी चाहिए। एक आमुख जाति को पहचान कर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हर जाति के लोग इस तरह का कार्य किया है, सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। शांभवी चौधरी पर भी साधा निशाना समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी के द्वारा पासवान जाति का अपराधी होने से उनका नाम प्रेस रिलीज में नाम काटकर शेयर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उनकी सरकार है और उनके द्वारा जाति विशेष में बांटने का काम किया गया है। आने वाले समय में जनता उन्हें माफ नहीं करेगी。 225 लोगों पर FIR को लेकर मुख्यमंत्री पर भी कार्रवाई की मांग जिस तरह जमुई में सोशल मीडिया पर नाबालिग का वीडियो शेयर करने और पहचान उजागर करने मामले में 225 लोगों पर FIR हुई है और मुख्यमंत्री के द्वारा भी नाबालिग बच्ची का पहचान उजागर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के जो मुखिया हैं, हम लोगों के नेता ने मांग किया है। मैं उनका समर्थन करता हूं। मुख्यमंत्री पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए。 उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं आज के जैन जी से कहना चाहता हूं कि किसी भी नेता पर भरोसा नहीं करिए। देश को बचाना है तो खुद सड़क पर लिए आप लोग देश के भविष्य हैं। देश को सुरक्षित रखने के लिए इन नेताओं को भगाना जरूरी है。 UCC लागू हुआ तो सड़क से सदन तक करेंगे आंदोलन UCC को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसका विरोध किया है। हम लोगों ने कहा है कि किसी भी हाल में यहां UCC लागू नहीं होने देंगे। अगर लागू होगा तो हम लोग सड़क से सदन तक विरोध करेंगे और आंदोलन करेंगे। जब तक UCC को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे。 नीतीश कुमार पर बोले- “एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या?” UCC को लेकर राजद के समर्थन में थे नीतीश कुमार, इसके सवाल पर भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हो गई है। अंदरुनी बातचीत हुई है, जो बात हम कैमरे पर नहीं कर سکتے। वह दो बार आए हैं, एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या。 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कड़ा प्रहार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्त थे, उनसे बिना राय लिए चाहे बिहार चुनाव हो या बंगाल चुनाव कई फैसले लिए हैं, जिसमें उन्होंने उनसे कोई राय नहीं ली। ज्ञानेश कुमार कोई चुनाव आयुक्त नहीं है, वह बीजेपी के कैडर है。 एक और बड़ी बात उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के यहां जो भी अफसर है, सारे दो नंबर के बनाए गए हैं। बीजेपी को खुश करने के लिए आईएएस-आईपीएस बनाया है। ज्ञानेश कुमार को मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि उसे बर्खास्त करते हुए फांसी के फंदे तक ले जाना चाहिए। निशांत कुमार को लेकर कहा- अंदरखाने बात हो रही है निशांत कुमार को लेकर भी उन्होंने कहा कि अंदर खाने बात हो रही है। अभी रहने दीजिए, अभी कुछ नहीं कहना है। अभी बात हो रही है。 बाइट..... भाई वीरेंद्र,राजद नेता विधायक मनेर विधानसभा पटना0
0
Report
NCL निगाही CHP में चोरी, चालू कन्वेयर से 200 मीटर केबल चोरी
Singrauli, Madhya Pradesh:NCL निगाही की नई CHP में चोरी का आतंक, चालू कन्वेयर से 200 मीटर बिजली की केबल चोरी। निर्माणाधीन CHP में TH-2 बंकर के रास्ते घुस रहे चोर, प्लांट की सुरक्षा पर सवाल। EC-2 और EC-4 के चालू कन्वेयर से काटकर ले गए करीब 200 मीटर लंबी पावर केबल। आइडलर, रोलर, लोहे के फ्रेम और कीमती कॉपर केबल भी चोरों के निशाने पर। चालू कन्वेयर और हाई-वोल्टेज बिजली लाइनों से केबल काटना जानलेवा, बड़े औद्योगिक हादसे का खतरा। NCL निगाही परियोजना में लगातार चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल। सिंगरौली जिले के नावानगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
कुएं में गिरी गाय की जान बची: सिविल डिफेन्स की तत्परता से रेस्क्यू सफल
Karauli, Rajasthan:कुएं में गिरी गाय का सिविल डिफेंस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू। जिला करौली मासलपुर उपखंड के बखतपुरा क्षेत्र में एक गाय के कुएं में गिरने की सूचना पर सिविल डिफेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम की तत्परता से बेजुबान पशु की जान बच गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि बखतपुरा, मासलपुर क्षेत्र में एक गाय कुएं में गिर गई है। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष जैन ने रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने अनुदेशक रामअवतार गुर्जर के नेतृत्व में बचाव कार्य शुरू किया। जवानों फरमान खान, मोहम्मद सादिक, रूपराज गुर्जर, महेश सैनी और जल सिंह ने प्रयास करते हुए गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सिविल डिफेंस टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
टोंक रोडवेज: ड्राइवर- कंडक्टर की मनमानी से सवारियों पर भारी असर
Tonk, Rajasthan:टोंक रोडवेज का ये कैसा सफर ड्राइवर ओर कंडक्टर की मनमानी आम जन को डाल रही मुसीबत में टोंक से 20 किलो मीटर दूर निजी होटल पर रोक कर आम जन को कर रहे आर्थिक ओर मानसिक रूप से परेशान कई बार शिकायत के बाद भी नहीं होती कोई कार्यवाही रोडवेज का नहीं हे कोई निर्धारित स्टैंड लेकिन ड्राइवर ओर कंडक्टर की मनमानी डाल रही सवारियों पर आर्थिक ओर मानसिक भार आखिर कब होंगी इन गैर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही0
0
Report
रामगढ़ में पिकअप पलटने से 17 वर्षीय विकास मेघवाल की मौत, दो साथी फरार
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित पिकअप पलटी, 17 वर्षीय युवक की मौत, दो साथी मौके से फरार रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर मार्ग पर बैडोद गांव की सीमा में खातियों की ढाणी के पास शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 17 वर्षीय युवक विकास मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दो युवक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पलटी पिकअप और उसके पास युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा के अनुसार, मृतक की पहचान विकास पुत्र मुकेश मेघवाल निवासी बैडोद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विकास कस्बे में एक टेंट व्यवसायी के यहां मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह अपने साथी सोमसिंह और राजकुमार के साथ पिकअप में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बहादुरपुर मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में विकास पिकअप के कैबिन से बाहर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, विकास की मौत देखकर दोनों साथी घबरा गए और उसे मौके पर छोड़कर वहां से चले गए। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि हादसे से घबराकर वे मौके से फरार हुए थे। विकास दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मकानों की चिनाई का काम करते हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी.0
0
Report
विकसित भारत जनसेवा अभियान समारोह में आशा सहयोगिनियो का सम्मान
Sikar, Rajasthan:विकसित भारत जनसेवा अभियान समारोह में आशा सहयोगिनियो का हुआ सम्मान एंकर इन्ट्रो- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और सीकर सांसद अमराराम चौधरी एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उपखंड क्षेत्र के रूल्याणामाली, तुनवा और विजयपुरा गांव में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर रूल्याणामाली गांव में शहीद स्मारक पर शहीद गोमाराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार ने ढाई साल में एक रूपए का भी विकास कार्य नहीं करवाया है। इन्होंने तो हाल ही के चुनावों में खुलकर पुलिस को साथ लेकर दादागिरी की है। यह पर्ची की सरकार केवल बेईमानी की बात करती है। यह वोट की कद्र करना नहीं जानती है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए 730 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू; 272 भवन प्रभावित
Ujjain, Madhya Pradesh:9.80 करोड़ रुपए की लागत से 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, नागरिकों ने खुद आगे बढ़कर हटाए मकानों के चिह्नित हिस्से उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पूरे काम पर करीब 9.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 272 भवन प्रभावित होंगे। नगर निगम की ओर से सड़क की नपती, सीमा की मार्किंग और प्रभावित भवन मालिकों को नोटिस देने की कार्रवाई पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब शनिवार से क्षेत्र के कुछ लोगों ने खुद आगे बढ़कर अपने मकानों के चिह्नित हिस्से हटाने की शुरुआत कर दी। स्थानीय निवासी विनोद राठौड़ और रविंद्र कुमार राठौर ने अपने मकानों के चिह्नित हिस्से हटाने की कार्रवाई शुरू की। उनका कहना है कि शहर के विकास के लिए सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। सड़क चौड़ी होने से आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र के व्यापार को भी इसका फायदा मिलेगा। यह मार्ग शहर के व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण को यातायात व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण शनिवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित भवन मालिकों और क्षेत्र के लोगों को जरूरी सहयोग और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। साथ ही काम को तय समय में पूरा करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि नागरिकों के सहयोग और आपसी समन्वय से विकास के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सड़क चौड़ी होने का लाभ लोगों को जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, सहायक यंत्री डीएस परिहार, उपयंत्री शिवम गुप्ता और राजेंद्र रावत सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
शाहजहांपुर में तेज आंधी से भारी नुकसान, सड़कें बंद और बिजली गुल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद आज आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। शहर में एक खस्ताहाल मकान और दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज अंधड़ के कारण कई मुख्य रास्तों पर भारी पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। जगह-जगह पेड़ और खंभे टूटने से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। लोग अंधेरे और बिजली संकट के बीच भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं, वहीं प्रशासन रास्ते साफ कराने और बिजली बहाल करने में जुटा है। दो दिन की बारिश के बाद आई आंधी ने शाहजहांपुर में भारी नुकसान पहुंचाया है। सड़कें बंद हैं और शहर में बिजली गुल है। हालात सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा।0
0
Report
बारिश ने कच्चा मकान गिरा, महोबा के चरखारी खुरद गांव में वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग महोबा बारिस से भर भराकर गिरा कच्चा मकान दो दिनों से लगातार हो रही बारिस और चल रही तेज हबाये महज 4 सेकेंड में भर भराकर गिरी मकान की दीवार गनीमत रही की दीवार गिरते समय वहां से नही गुजर रहे थे ग्रामीण मकान की दीवार गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल चरखारी तहसील के करहरा खुर्द गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
