icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollowJust now
Nautanwa, Uttar Pradesh:

महराजगंज: हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। 

 

बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज

0
0
Report

सिहानीगेट पुलिस ने आबिद को गिरफ्त किया; चोरी गई क्रेटा और बुलेट बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:सिहानीगेट पुलिस ने शातिर वाहन चोर आबिद को गिरफ्तार कर चोरी की एक क्रेटा कार और तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से चार नंबर प्लेट और वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं। पुलिस उसके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 13 अक्टूबर को पुलिस चोरी के वाहनों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर मेरठ तिराहे के पास से आबिद (34) निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हिंडन नदी के पास कब्रिस्तान के पीछे झाड़ियों से तीन चोरी की बुलेट बरामद हुईं। क्रेटा कार इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि एक बुलेट की चोरी का मामला दिल्ली के शाहदरा थाने में दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों भंता उर्फ इकरार उर्फ नाजिम और साजिद के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आबिद के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद में गैंगस्टर एक्ट, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कोविंद की आत्मकथा के विमोचन समारोह को संबोधित किया

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की आत्मकथा 'भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष' के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "राम नाथ कोविन्द की जन्मभूमि परौंख में मुझे कई बार जाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री भी उस गांव में आए... उस परौंख गांव में, एक अत्यंत गरीब परिवार में उनका जन्म होता है। बचपन में ही मां का साया उठ जाता है... लेकिन उस अभाव को कभी भी जीवन में पलायन के लिए या जीवन में अपने लिए कुछ मांगें, इस ढाल के रूप में उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया। गांव के स्कूल में पढ़े, उच्च शिक्षा अर्जित की। एक अधिवक्ता के रूप में वंचितों और गरीबों की आवाज बने। भारत के राष्ट्रवादी मिशन को अपने संघर्ष का हिस्सा बनाया। पहले भाजपा के सदस्य और पदाधिकारी के रूप में, उसके बाद राज्यसभा के सांसद के रूप में, उसके बाद बिहार के राज्यपाल के रूप में और फिर भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान होकर, भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपतियों में से एक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया..."
0
0
Report

DM समीर ने दिव्यांग बेटी श्रुति की शिक्षा की जिम्मेदारी ली

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जिलाधिकारी समीर की अनोखी पहल, DM ने मजदूर की दिव्यांग बेटी श्रुति की शिक्षा की ली जिम्मेदारी, कुछ दिन पहले मजदूर पिता के साथ DM के जनता दरवार में ट्राई साइकिल मांगने पहुँची थी दिव्यांग बेटी, दिव्यांग बेटी ने DM से कही थी पढ़ लिखकर डॉक्टर बनने की बात, DM समीर ने दिव्यांग बेटी श्रुति का स्कूल में एडमिशन करवाकर ली उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी, DM समीर ने आज स्कूल पहुँचकर दिव्यांग बच्ची श्रुति से की मुलाकात, DM ने अधिकारियों को बच्चों को शिक्षा से बंचित न रहने देने के दिए निर्देश, जालौन के उरई नगर का मामला।
0
0
Report

राजपुरा-सरहिंद फ्लायओवर अधूरा: रोज हादसों का खतरा बढ़ा

Rajpura, Uttar Pradesh:राजपुरा-सरहिंद बायपास पर रेलवे फ्लायओवर का निर्माण कार्य लम्बे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण आवागमन में भारी रुकावट आ रही है। अम्बाला, पटियाला, दिल्ली, चंडीगढ़ और बनूड़ जाने वाली कारों और बसों को सर्विस रोड से घूमकर अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय शहरी मार्ग (नेशनल हाईवे) पर चढ़ना पड़ता है। इस मोड़ पर बड़े ट्रकों और बसों के मुड़ने पर हर समय भयानक हादसों का खतरा बना रहता है। आवागमन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए यहाँ ट्रैफिक पुलिस का कोई मुलाजिम तैनात नहीं किया गया है। प्रशासन की इस अनगढ़ी वजह से आम लोग और राहगीर खीजल-ख्वार हो रहे हैं। आने वाले दिनों में धुँध और सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, जिससे हादसों का खतरा और भी बढ़ जाएगा। पहले भी इस स्थान पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं, पर इसके बावजुद प्रशासन आंखें मूंदे नीन सो रहा है। शहरवासियों और राहगीरों ने सरकार और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि इस फ्लायओवर के अधूरे पड़े काम को जल्द से जल्द पूरा करके आवागामी के लिए खोल दिया जाए ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें।
0
0
Report
Advertisement

कामर गांव में नवरात्रि के साथ पांडव नृत्य की धूम, आस्था का संगम

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-नवरात्रि में मां भगवती की आराधना के साथ कामर गांव में पांडव नृत्य की धूम, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम. कमर गांव में नवरात्रि के साथ पारंपरिक पांडव नृत्य का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहाँ नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी कर रहे हैं। मां भगवती की आराधना और पांडव नृत्य का यह संगम क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवंत कर रहा है。 पांडव नृत्य में आस्था, लोकविश्वास और परंपरा की झलक कमर गांव में आयोजित पांडव नृत्य स्थानीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार, पांडव पवित्र अवतारों के रूप में प्रदर्शित होते हैं और पूजा-अर्चना की जाती है। ग्रामीण इसे देव आह्वान और लोकआस्था से जुड़ी एक विशेष धार्मिक परंपरा के रूप में देखते हैं। मान्यता है कि देव अवतारित पश्वा लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन करते हैं। ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार पारंपरिक विधियों से पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दौरान काटेली झाड़ी और अन्य पारंपरिक साधनों का प्रयोग भी किया जाता है। श्रद्धालु इन अनुष्ठानों को आस्था से जोड़ते हैं। इस आयोजन में स्थानीय फल-फूल और पारंपरिक खाद्य पदार्थों का विशेष महत्व है। ग्रामीणों की ओर से नाशपाती सहित विभिन्न मौसमी फलों को पूजा में शामिल किया जाता है और पारंपरिक पकवान देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। नौ दिनों तक गूंजेंगे भक्ति और पांडव नृत्य के स्वर। सामाजिक तौर पर महिला-पुरुष दोनों सहभागिता करते हैं और देव-अवतरित होने की परंपरा भी देखने को मिलती है। आधुनिकता के दौर में भी उत्तरकाशी के कामर गांव में नवरात्रि के साथ पांडव नृत्य का आयोजन यह दिखाता है कि पहाड़ों में लोकपरंपराएं और धार्मिक मान्यताएं जनजीवन का अभिन्न हिस्सा बनी हुई हैं। मां भगवती की आराधना, पांडव नृत्य, पारंपरिक भोग और ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी इस आयोजन को विशिष्ट पहचान देते हैं। बाइट- दशरथ सिंह कंसवाल मंदिर पुजारी
0
0
Report

समस्तीपुर में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ा

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में कोचिंग जा रही लड़की से छेड़खानी, सुनसान रास्ते में मनचले ने किया खींचतान; हल्ला करने पर लोगों ने दबोचा. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया. समस्तीपुर जिले के हसनपुर थानाक्षेत्र के सकरपुरा - हसनपुर पथ के होली मिशन स्कूल से पहले सुनसान जगह पर ट्यूशन के लिए जा रही एक छात्रा के साथ एक मनचले युवक के द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार दिन के 11 बजे पैदल ही लड़की हसनपुर कोचिंग करने जा रही थी. इस दौरान युवक का पीछा करते हुए साइकिल से ही उसके पीछे जाने लगा. जब उसने सुनसान जगह पर लड़की को देखा तो उसका बैग पकड़कर उसे गन्ने के खेत में खींचने लगा जिसके बाद युवती ने हल्ला किया. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे, जिसके बाद गन्ने के खेत में खोजबीन के बाद छिपे युवक को पकड़ा गया. लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. युवक की रामपुर गांव निवासी कारी महतो के 20 वर्षीय पुत्र धर्म कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. हसनपुर थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मदरसों में कलाम जयंती पर साइंस एग्जिबिशन, शिक्षा-योजनाओं की मिसाल

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Danish Azad Ansari (UP Minister) on APJ Abdul Kalam Jayanti celebrations and science exhibitions in madrasas पंद्रह को प्रदेश के सभी मदरसों में डॉक्टर एफपीजी अब्दुल गुलाम की जयंती मनाई जाएगी। यह पूरे देश के लिए एक आदर्श है। खासतौर पर देश के हम युवाओं के लिए कलाम साहब एक आदर्श है। कलाम साहब के जीवन ने हमें सिखाया है कि अगर आपके अंदर जोश, जज्बा, जुनून और हुनर है तो आप कुछ भी कर सकते हैं, आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। आप देखिए कलाम साहब एक साधारण बैकग्राउंड से निकल के आए और अपने जीवन में उन्होंने असाधारण काम किए। भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, भारत देश को एक शक्ति बनाने का काम कलाम साहब ने किया। हम सब कलाम साहब को एक आदर्श मानते हैं। 15 अक्टूबर को उनके जयंती के मौके पे पूरा देश उनकी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाता है। उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में कलाम साहब की जयंती के अवसर पे हम साइंस एग्जिबिशन लगाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने क्या कहा कि मुस्लिम समाज के एक हाथ में कंप्यूटर और एक हाथ में कुरान होना चाहिए। यानी हम दीन इस्लाम से भी जुड़े और हम आधुनिक शिक्षा से भी जुड़े। उसी सोच को योगी सरकार आगे बढ़ा रही है और 15 अक्टूबर के दिन पूरे उत्तर प्रदेश के मदरसों में एक बहुत बड़े-बड़े साइंस एग्जिबिशंस लगेंगे Amit Shah’s remarks on Rahul Gandhi and SIR माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने जो इतनी बातें कही वो शब्द उनके थे लेकिन भावना देश की थी। देश के जनमानस के जो दिलों की भावना थी वो माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने कहा और कांग्रेस पार्टी का तो इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देश में केवल घुसपैठ बढ़ाने का काम किया, देश में आतंकवाद बढ़ाने का काम किया, कांग्रेस पार्टी ने देश में भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया। आप देखिए 2004 से लेकर 14 तक जब देश में कांग्रेस पार्टी का शासनकाल था तब देश में कितनी बड़ी बड़ी आतंकवादी घटनाएं। ED FIR against Azam Khan सरकार में जब समाजवादी पार्टी के लोग थे, आज़म खान साहब थे। तब एक डिक्टेटरशिप की तरह उन्होंने सरकार को चलाया।और सरकार में आपको किसी कोई भी पद मिलता है वो इसलिए मिलता है कि आप समाज की सेवा का काम करें, समाज के हित के लिए काम करें। लेकिन जिस तरीके से आँखों पर पट्टी बांध के केवल तिजोरियाँ भरने का काम और नियम कायदों को ताक पर रखने का काम, ये आजम खान साहब ने भी किया और समाजवादी पार्टी ने भी किया, उसी का नतीजा फल उसी का फल भुगत रहे हैं आप। SP rebel MLAs to join BJP Akhilesh Yadav’s remarks बहुत स्वागत है उनका। राष्ट्रवादी सोच को और मजबूत करने का काम वो करेंगे हम ऐसा पूरा हम सबको विश्वास है। मोदी जी और योगी जी का जो विजन है अपने भारत देश को उत्तर प्रदेश को समृद्धि और उन्नति की तरफ आगे ले जाने का उस विजन पे वो काम करेंगे हमें पूरा विश्वास है। और उनके आने से पार्टी भी मजबूत होगी और हमारी जो राष्ट्रवादी सोच है वो भी मजबूत होगी और हम 27 के चुनाव में आगे मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश में फिर से कमल का फूल खिलाएंगे ऐसा हम विश्वास दिलाते हैं। इस बात पर सिवा हसने के तो जनता कुछ नहीं करेगी। अखिलेश यादव जी समाजवादी पार्टी ने एक नारा दिया था पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक। बड़ा जोशीला नारा था बड़ा ढिंढोरा पीटा उन्होंने बहुत ढोल पीटा पिछड़े भी थोड़ा बहुत लगा कि ये क्या है, इनकी नियत बदल गई है क्या? क्या अब ये लगता है पिछड़े दलित अल्पसख्यक के लिए लगता है कुछ काम करेंगे? लेकिन फिर वही ढोल धाक के तीन पात, दो राज्यसभा भेजने की बात जब बारी आई तब समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ के एक एग्जांपल सेट करना चाहिए था। उत्तर प्रदेश से किसी पिछड़े को, दलित को या कम से कम किसी मुसलमान को तो भेजना चाहिए था राज्यसभा, लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि उस दो राज्यसभा में ना कोई पिछड़ा था, ना कोई दलित था, मुसलमान तो छोड़ ही दीजिए
0
0
Report
Advertisement

रांची के हिनू में पूजा पंडाल: झालमुड़ी-पूचका थीम ने लोगों को किया आकर्षित

Ranchi, Jharkhand:रांची में एक से बढ़कर एक थीम पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन रांची के हिनू में बना पूजा पंडाल इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, यहां पूजा पंडाल की थीम झालमुड़ी कोन , पुचका और उसका प्लेट पर आधारित है। पंडाल को झालमुड़ी और पुचका की प्लेट के रूप में तैयार किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आयोजकों का कहना है कि बंगाल चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी का जिक्र किया था, जिसके बाद झालमुड़ी काफी चर्चा में आई थी। वहीं, पुचका भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पूजा पंडाल के लिए झालमुड़ी और पुचका की थीम चुनी गई है। आयोजकों के मुताबिक, यह अनोखी थीम लोगों को काफी पसंद आ रही है और पंडाल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में कैंटर पार्किंग में घुसा: कई कार- बाइक ध्वस्त, 3 घायल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, केडीबी रोड पर जिम की पार्किंग में घुसा कैंटर, दो तीन कार सहित करीब एक दर्जन बाइक कोई चकनाचूर तीन से चार लोग घायल कुरुक्षेत्र केडीबी रोड पर बर्मा चौक के पास आज एक तेज रफ्तार कैंटर का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार में कैंटर हाईवे की तरफ से फ्लाईओवर के ऊपर से जैसे ही नीचे उतरता है। तो वहां पर मार्केट में जिम के बाहर बनी हुई पार्किंग में घुस जाता है। और कई बाइक और कार को रोक देता है । कैंटर की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसमें दो से तीन कार भी क्षतिग्रस्त हुई है तो वहीं दो बिजली के खंभे और एक पेड़ भी टूट गए हैं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है वही बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की जो स्कूटी पर सवार था उसकी टांग टूट गई है。 मिली जानकारी के अनुसार घटना सभी लोग हर रोज की तरह जिम में आ जा रहे थे और तभी अचानक कैंटर तेज रफ्तार में वहां पर आता है और कई बाइक को रौंद देता है। जिममें संचालक ममता का कहना है कि कैंटर की रफ्तार बाइक नीचे आने से कम हुई है वरना वह और भी नुकसान कर सकता था। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई वरना जिम में सुबह के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता है और उसे समय कोई भी आज नहीं रहा था इसलिए वहां पर किसी की जान नहीं गई अगर कोई वहां پر होता तो किसी की जान भी जा सकती थी उन्होंने कहा कि इतना खतरनाक हादसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। जिम करने आए युवक प्रदीप का कहना है कि इस हादसे में उसकी नई बाइक टूट गई है और भी कई बाइक चकनाचूर हो गई है। कई कार भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि शायद चालक नशे में था या नींद में था इसलिए उससे यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे सुभाष मंडी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी रामपाल का कहना है कि उनको एक्सीडेंट की सूचना मिली थी काफी नुकसान यहां पर हुआ है । फिलहाल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और इसमें तीन लोग घायल भी बताई जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बाइट :गुरदेव सिंह सरदार जी बाइट : ममता जिम संचालक बाइट :प्रदीप यादव जिसकी बाइक टूटी है बाइट,,, रामपाल पुलिस जांच अधिकारी
0
0
Report

कांग्रेस पर तीखा हमला: शर्मा बोले, आरोपों की राजनीति से नहीं जीत मिलती

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी हार का सामना कर रही है, लेकिन अपनी राजनीतिक रणनीति में सुधार करने के बजाय चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता का विश्वास हासिल करने के लिए आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से जनता का विश्वास और चुनावी जीत हासिल नहीं की जा सकती। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना और आरोप लगाना हर राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण देना भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार गंभीर आरोप लगाते हैं, लेकिन प्रमाण मांगे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि केवल आरोप दोहराने से वे सच साबित नहीं हो जाते। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने उस समय ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ अभियान चलाया था, लेकिन चुनाव परिणामों में जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उस समय भी सकारात्मक राजनीतिक विकल्प देने के बजाय आरोपों की राजनीति को प्राथमिकता दी थी। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आज भी उसी रणनीति को दोहरा रहे हैं और चुनावी हार के कारणों की समीक्षा करने के बजाय दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी चुनौतियों के बावजूद कांग्रेस के संगठन और राजनीतिक रणनीति में अपेक्षित बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। श्रीकांत शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार राहुल गांधी की राजनीतिक री-लॉन्चिंग का प्रयास करती है, लेकिन हर चुनावी चुनौती के बाद पार्टी को अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना पड़ता है। उन्होंने राहुल गांधी से आत्ममंथन करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुधारों पर ध्यान देने की अपील की। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताने के लिए संवैधानिक और कानूनी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यदि राहुल गांधी या कांग्रेस के पास मतदाता सूची में अनियमितताओं के प्रमाण हैं, तो उन्हें संबंधित चुनाव अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन करना राजनीतिक अधिकार है, लेकिन आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी पहुंचाने और पर्याप्त प्रमाण के बिना चुनावी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने से बचना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और सत्यापन प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करना और अपात्र या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों की नियमानुसार जांच करना है। उन्होंने दावा किया कि सत्यापन के दौरान कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें संबंधित व्यक्तियों के नाम या पते की पुष्टि नहीं हो सकी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम निर्धारित प्रक्रिया और उचित अवसर दिए बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि वे मतदाता सूची की प्रक्रिया से जुड़े किन विशिष्ट मामलों पर आपत्ति जता रहे हैं और उनके समर्थन में कौन-से दस्तावेज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया गया है, तो उसके समाधान के लिए कानूनी उपाय उपलब्ध हैं और ऐसे मामलों का तथ्यात्मक आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस को चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला मतदाता करते हैं और सभी राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से आगे बढ़कर ठोस तथ्यों, सकारात्मक कार्यक्रमों और जनता से सीधे संवाद पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के पक्ष में है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top