824101
औरंगाबाद में छात्रा हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिजनों से मिले मंत्री नीरज कुमार बब्लू
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद के नबीनगर में एक युवती की जान जाने के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे बिहार सरकार में PHED मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि परिजनों की मांग पर युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फिर से जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर लोगों अगर कोई शक है तो ऐसे में जरूरत पड़ी तो रिपोर्ट की दोबारा जांच होगी। सुचना के अनुसार उन्होंने मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: जगदलपुर में उद्घाटन अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:रायपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा सुबह 10:40 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, दोपहर 12:20 बजे रायपुर से जगदलपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, नेतानार में जनसुविधा केंद्र का करेंगे शुभारंभ, शाम को जगदलपुर में ही पुलिस की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, जगदलपुर में करेंगे रात्रि विश्राम गृह मंत्री शाह, 19 मई को सुबह 11 बजे से मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल, बैठक के बाद गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित, दोपहर करीब 03:40 बजे गृहमंत्री शाह जगदलपुर से दिल्ली होंगे रवाना।0
0
Report
सीएम साय का बस्तर दौरा: शाह के साथ कई कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज के कार्यक्रम रायपुर और जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय सुबह 10:00 बजे निजी होटल पहुंचेंगे सीएम साय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ परेड ग्राउंड के लिए होंगे रवाना, सुबह 10:40 पर डायल 112 के नए वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यकम में होंगे शामिल, कार्यक्रम के बाद 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर लिए होंगे रवाना, दो दिवसीय जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, आज नेतानार बस्तर में दोपहर 12.20 जन सुविधा शुभारंभ केंद्र कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, दोपहर 1.30 को जायेंगे जगदलपुर के अमर वाटिका, गृह मंत्री अमित शाह के साथ बस्तर में शहीद हुए जवानों को देंगे श्रद्धांजलि, दोपहर 2.35 को जगदलपुर के बादल अकादमी में आत्मसमर्पित नक्सलियों से करेंगे मुलाकात, बादल अकादमी में शाम 7 बजे बस्तर के संग लोक संस्कृति कार्यक्रम में होंगे शामिल, जगदलपुर के निजी होटल में करेंगे रात्रि विश्राम, कल सुबह 11 बजे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल, शाम 6.35 को जगदलपुर से रायपुर लौटेंगे सीएम साय।0
0
Report
बेगूसराय के रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला है, जहां तेघड़ा प्रखंड के आधारपुर स्थित प्राचीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी नुमा कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि ठाकुरबाड़ी परिसर से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख राहगीरों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और परिसर में रखे भुस्से तथा झोपड़ीनुमा घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक परिसर में रखा करीब 100 मन मवेशियों का भुस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इसके अलावा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय ठाकुरबाड़ी के महंत श्री गोपाल दास जी महाराज अपने अनुयायियों के साथ मलमास के अवसर पर राजगीर गए हुए थे। इसी कारण परिसर में नियमित गतिविधियां सीमित थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग ठाकुरबाड़ी के मुख्य मंदिर परिसर तक पहुंच सकती थी, जिससे और बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
इन परियोजनाओं से शहर की सड़कों, पार्कों, सीवरेज में नई रौनक
Noida, Uttar Pradesh:इन परियोजनाओं के अंतर्गतः सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य चौपालों का नवीनीकरण ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा पार्कों का सौंदर्यीकरण नई सीवर पाइपलाइन का निर्माण विभिन्न कॉलोनियों में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, केबल रिप्लेसमेंट एवं फीडर अपग्रेडेशन किया जाएगा इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत , विधायक प्रद्युम्न राजपूत, जिलाध्यक्ष राज शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे。0
0
Report
मुख्यमंत्री पंजाब प्रचारक ड्यूटी में, हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नायब अब हरियाणा से गायब ही रहने लगे हैं। प्रदेश की सड़कों पर जुर्म की दहशत छाई हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री जी पंजाब में भाजपा के प्रचारक की ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं। प्रदेश की खस्ताहाल कानून व्यवस्था को एक पार्ट टाइम मुख्यमंत्री नहीं संभाल सकता, भाजपा जल्द से जल्द इन्हें फुल टाइम प्रचारक बनाकर प्रदेश में एक नया फुल टाइम मुख्यमंत्री बनाये।0
0
Report
दिल्ली में तापमान 41.9°C तक पहुंचा, लू का Yellow Alert जारी
Noida, Uttar Pradesh:रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने 19 और 20 मई के लिए दिल्ली-एनसीआर में लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साफ आसमान और लगातार तेज धूप के कारण राजधानी में गर्मी और ज्यादा खतरनाक महसूस हो सकती है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। दिल्ली के अगले छह दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 18.05.2026 को मुख्यतः साफ आसमान रहेगा; तेज हवाओं की गति 20-30 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी और दिन में कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके आ सकते हैं। 19.05.2026 को आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा; कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति रहेगी; जमीन की सतह पर तेज हवाएँ 15-25 किमी/घंटा तक पहुँच सकती हैं और कभी-कभी 35 किमी/घंटा तक भी। - Yellow Alert 20.05.2026 को आसमान साफ़ रहेगा; कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहेगी; - Yellow Alert 21.05.2026 को आसमान साफ़ रहेगा; दिन के समय सतह पर तेज़ हवाएँ चलेंगी। 22.05.2026 को भी आसमान साफ़ रहेगा; दिन के समय सतह पर तेज़ हवाएँ चलेंगी। 23.05.2026 को आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कालकाजी मेट्रो में लिफ्ट के अंदर व्यक्ति ने पेशाब, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:महिला ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग करने लगे। दिल्ली के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में मुस्लिम शख्स पेशाब करने लगा। लिफ्ट में कुल 3 महिलाएं थीं लेकिन इसको लाज नहीं आई। उन्हीं में से एक महिला ने वीडियो बनाना शुरू किया और इस मुस्लिम से घिनौनी हरकत के बारे में पूछा तो कहने लगा, "अब कर दिया तो कर दिया तुम कर लो जो करना है." घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल है और लोग इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ छपरा से गोमतीनगर आने वाली छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में युवती की सिर कटी लाश एक बक्से में मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने बक्से को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे। मामला छपरा से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 15114 का है। यह ट्रेन छपरा से शाम पौने छह बजे चलकर रविवार सुबह छह बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन के Station पहुँचे के बाद स्लीपर कोच S1 में एक बॉक्स की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ को बुलाया गया। चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर बॉक्स खुलवाया गया। इसमें एक युवती का धड़ था, जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के शव का सिर नहीं था। उसके हाथ पैर एक पॉलीथीन में पैक मिले। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।0
0
Report
डोंबिवली में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन अपराध, गर्भवती होने की पुष्टि
Kalyan, Maharashtra:एकाच दिवसात कल्याण डोंबिवली मध्ये तीन पोक्सो चे गुन्हे दाखल, तिचे आरोपीला पोलिसांनी केले गजाआड, कल्याण रेल्वे स्थानकात अल्पवयीन मुलीवर लैंगिक अत्याचारची घटना ताजी असताना डोंबिवलीत दोन अल्पवयीन मुलींवर लैंगिक अत्याचार झाल्याची घटना उघडकीस आली आहे. सौरभ सोनवणे यांनी लैंगिक अत्याचार केल्याची घटना उघडकीस आली. ही घटना उघडकीस येऊन काही तास उलटत नाहीत तोच डोंबिवलीमध्ये दोन ठिकाणी अल्पवयीन मुलींवर अत्याचार केल्याची घटना समोर आली. ही मुली गर्भवती राहिल्याने हा प्रकार समोर आला. एका प्रकरणात मानपाडा पोलिसांनी काजू निषाद या आरोपीला उत्तर प्रदेशाहून अटक केली आहे. दुसऱ्या प्रकरणात रामनगर पोलिसांनी शुभम सरोज याला बेड्या ठोकल्या आहेत. धक्कादायक म्हणजे या दोन्ही प्रकरणात अल्पवयीन मुली गर्भवती झाल्यानंतर ही माहिती समोर आली आहे. दोन्ही प्रकारात पोलिसांचा तपास सुरू आहे. रामनगर पोलिसांनी अटक केलेला आरोपी शुभम सरोज, खाजगी व्हिडिओ ग्राफिकच्या काम करतो तर मानपाडा पोलिसांनी अटक केलेला आरोपी काजू निषाद, हा काय करत नाही मुली सोबत लैंगिक अत्याचार करून तो उत्तर प्रदेशात पळून गेला होता, या तिन्ही प्रकरण उघडकीस आल्याने कल्याण मध्ये एकच खळबळ उडाली आहे0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर: हिस्ट्रीशीटर प्रवीन उर्फ पप्पू पर जिलाबदर, गुंडा एक्ट घोषित
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर\n\nथाना अनूपशहर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश को किया जिला बदर,\n\nथाना अनूपशहर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश प्रवीन उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रूपवास पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की, \n\nअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बुलन्दशहर से किया जिलाबदर घोषित। \n\nथाना अनूपशहर पुलिस ने जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर पर मुनादी कराते हुए नोटिस किया तामील,\n\nजिला बदर हिस्ट्रीशीटर बदमाश के khikaf थाना अनूपशहर पर पूर्व से मारपीट व धोखाधडी के कुल 16 मुकदमे है दर्ज。0
0
Report
बुलंदशहर के ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, दमकल पहुंचने में देरी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग से मची अफरा तफरी. बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे देखते ही देखते ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर हुआ राख । न्यू शिवपुरी किला रोड पर लगा भीषण झटका, दमकल विभाग की लापरवाही आई सामने。 स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची。 दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। इलाके की बिजली आपूर्ति पूर्णतः ठप。 बुलंदशहर के खुर्जा नगर के न्यू शिवपुरी किला रोड का मामला।0
0
Report
बहराइच के चोर चोरी के बाद पंखे की हवा में आराम CCTV में कैद
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच मे चोरी के बाद आराम से चोर ने खाई फर्राटा पंखे की हवा, CCTV में कैद हुई Live चोरी की घटना! बहराइच में चोर ने पहले उड़ाया माल, फिर घर वालों के बगल में बैठकर खाई पंखे का हवा..वीडियो हो रहा वायरल! यूपी के बहराइच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहाँ चोरों को चोरी करने के बाद ऐसी गर्मी लगी कि वो भागने के बजाय, घर वालों के पास ही बैठकर आराम से पंखे की हवा खाने लगे! और ये चोरी घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। मामला बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा के अंतर्गत आने वाले विश्वनाथ गांव का है। यहाँ के निवासी नसीम खां के घर में शुक्रवार की रात दो शातिर चोर दाखिल हुए। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के अंदर हाथ साफ किया और कीमती सामान समेट लिया。 लेकिन ट्विस्ट इसके बाद आया! चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों को शायद बहराइच की उमस भरी गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई। भागने के बजाय, दोनों चोर सीधे बरामदे में पहुंच गए, जहां घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने जरा भी खौफ नहीं दिखाया और सोते हुए लोगों के बिल्कुल बगल में बैठकर, आराम से चल रहे पंखे की ठंडी हवा का आनंद लेने लगे। चोर को लगा कि अंधेरे में उनका यह 'कूल अंदाज' कोई देख नहीं रहा है। लेकिन वो भूल गए कि ऊपर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरा सब देख रहा है। नसीम खां के घर में लगा यह कैमरा भी कमाल का निकला! कैमरे की नाइट विजन क्वालिटी इतनी जबरदस्त थी कि उसने अंधेरे में भी चोरों की ऐसी साफ-सुथरी फोटो खींंची कि अब पुलिस को उन्हें ढूंढने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। फिलहाल, इस अनोखी चोरी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन चोरों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
हत्या के प्रयास का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पिस्टल तानने वाले दबंग पुलिस हिरासत में
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर में दबंग ने जमीनी विवाद में तानी लाइसेंसी पिस्टल,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने शिकारपुर कोतवाली में दी नामजद तहरीर दबंग ने जमीनी विवाद में गांव के ही व्यक्तियों के ऊपर तान दी पिस्टल और लाठी डंडों से किया हमला दबंग जनता में शस्त्र लाइसेंस का करता है भय व्याप्त। शिकारपुर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने पिस्टल तानने वाले को लिया हिरासत में पीड़ित ने भागकर बामुश्किल बचाई अपनी जान। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के तैयबपुर गांव का मामला0
0
Report
यात्रा के लिए आम यात्रियों के बीच बस में मंत्री खटीक: ईंधन बचत का संदेश दिया
Sagar, Madhya Pradesh:केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने यात्री बस में बैठकर तय किया सवा सौ किलोमीटर का सफर। आम यात्रियों के बीच बैठकर जाना लोगों का हालचाल, दिया ईंधन बचत और सादगी का संदेश... एंकर/केंद्र सरकार के मंत्री डॉक्टर बीरेंद्र कुमार खटीक ने सादगी और जनसंपर्क की अनूठी मिसाल पेश करते हुए यात्री बस में बैठकर करीब सवा सौ किलोमीटर का सफर तय किया। मंत्री खटीक आम यात्रियों के बीच सामान्य सीट पर बैठे कर सागर से टीकमगढ़ के पूरे सफर के दौरान लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। यात्रा के दौरान मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशवासियों से अपील कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई और संसाधनों के सीमित उपयोग को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि नेता और अधिकारी स्वयं आगे आकर ईंधन बचत का संदेश देंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसी उद्देश्य से उन्होंने सरकारी काफिले और अतिरिक्त वाहनों के बजाय यात्री बस में सफर कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जताई। कई यात्रियों ने कहा कि पहली बार किसी बड़े जनप्रतिनिधि को इतनी सहजता और सादगी के साथ आम जनता के बीच सफर करते देखा है। मंत्री को ने भी यात्रियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री खटीक की यह बस यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इसे जनसरोकार एवं सादगी से जुड़ा सकारात्मक कदम बताया.0
0
Report
मुजफ्फरपुर में स्मेकियों की राती फायरिंग: तीन गिरफ्तार
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur में बाईक सवार और ऑटो सवार स्मेकियरो ने शवाजपुर सलेमपुर गांव के लीची बगान में रात के अंधेरे में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग कर दी और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से तीन पिस्तौल के खोखे बरामद करते हुए एक स्कूटी और एक बाइक जप्त की है। घटना के बाद SDPO Town विनिता सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेश टीम ने महज कुछ घंटों में तीन स्मेकियरो को गिरफ्तार कर लिया, और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शवाजपुर सलेमपुर गांव के लीची बगान की है. बतया जा रहा है कि दो बाईक और एक ऑटो पर सवार करीब दस लोग शवाजपुर सलेमपुर गांव के लीची बगान में रात के अंधेरे में बैठ कर नशा कर रहे थे और विरोध करने पर स्मेकियरो ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी, फिर एक घर पर भी दो राउंड फायरिंग की. मौके पर अपना स्कूटी और एक बाइक छोड़ कर ऑटो से भाग निकला. स्थानीय लोगों ने सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ के आधार पर तीन नशेरियो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. SDPO Town Vinita Sinha ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में लीची बगान में रात के समय नशा कर दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग की घटना अंजाम दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी नशेड़ी भाग गए थे, जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही SSP के निर्देश पर गठित टीम नशेरियो को धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी करेगी. बाइट – विनिता सिन्हा SDPO Town0
0
Report
Advertisement
