icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हथुनिया थाने में CLG बैठक: त्योहारों पर शांति और भाईचारे की अपील

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाने में आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी डीवाईएसपी बाबूलाल मुरारिया ने की। इस दौरान थानाधिकारी सीआई उदयवीर सिंह सहित सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की सामान्य समस्याओं के साथ आगामी त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीवाईएसपी बाबूलाल मुरारिया ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार भ्रामक और अफवाह वाली जानकारी प्रसारित होती है। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबर पर विश्वास नहीं करने और बिना पुष्टि के उसे आगे प्रसारित नहीं करने की बात कही। गणेशोत्सव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। डीवाईएसपी ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना करने वाले नागरिक आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। सभी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। बैठक में सीएलजी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

किशनगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने संयम पर जोर दिया

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ मे निकाय चुनाव की सियासी तपिश के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ शनिवार को किशनगढ़ पहुंचे। उनके पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को किशनगढ़ के निकाय चुनाव से जोड़कर बेहद अहम माना जा रहा है। मदन सिंह राठौड़ ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों की बैठक ली और चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। राठौड़ ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि हमें चुनाव लोगों से लड़ना नहीं है, चुनाव लड़ना है। प्रचार के दौरान अपनी बोली पर संयम रखें। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में कई बार सामने वाला व्यक्ति उकسाने का प्रयास करेगा और लोग आपस में लड़ने के लिए आतुर रहेंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को समझदारी और संयम का परिचय देना है। प्रदेश अध्यक्ष का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब किशनगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर वार्ड-वार सियासी मुकाबले तेज हो चुके हैं। टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रखी है, जिससे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती बढ़ गई है। बैठक में प्रत्याशियों को मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाने, सरकार की उपलब्धियों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से रखने तथा व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचने पर जोर दिया गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश अध्यक्ष के ‘बोली पर संयम और समझदारी से चुनाव’ वाले मंत्र का असर किशनगढ़ के चुनावी रण में कितना दिखाई देता है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा के लिए अब संगठन, अनुशासन और भीतर की नाराजगी को साधना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। बाइट मदन सिंह राठौड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

धरियावद- बांसी मार्ग पर एनीकट के पानी में डूबी बोलेरो, बड़ा हादसा टला

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाईन : धरियावद-बांसी मार्ग पर एनीकट के पानी में डूबी बोलेरो, बड़ा हादसा टला एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के धरियावद-बांसी मुख्य मार्ग पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। आरामपुरा के पास सड़क किनारे बने एनीकट में भरे पानी में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर जा डूबी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने धरियावद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार धरियावद से बांसी मुख्य सड़क मार्ग के इस हिस्से में मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है। इसके चलते दुर्घटना जैसी घटनाओं की सूचना समय पर संबंधित लोगों तक नहीं पहुंच पाती। ग्रामीणों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और ऐसे स्थानों पर जरूरी इंतजाम किए जाने की मांग की है।
0
0
Report

सोशल मीडिया पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने फोटो के साथ दर्द भरा गाना लगाकर खुद के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल से मिली सूचना पर अरनोद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से अकाउंट की जानकारी जुटाई और युवक तक पहुंची। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक युवक अपने फोटो के साथ दर्द भरा गाना लगाकर खुद के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात प्रदर्शित कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अरनोद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित अकाउंट का इस्तेमाल भाटखाली निवासी चेतन मीणा कर रहा था। पुलिस टीम ने युवक की तलाश की और उसे गौतमेश्वर रोड, अरनोद पर मौजूद पाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पिता ने काम-धंधा नहीं करने और इधर-उधर घूमने को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद परिवार पर दबाव बनाने और सोशल मीडिया पर चर्चित होने के उद्देश्य से उसने यह वीडियो तैयार कर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया। पुलिस ने बताया कि इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से युवक के परिजनों और आम लोगों में भय का माहौल पैदा हुआ। मामले में अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चेतन मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की कार्रवाई से सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक और भय पैदा करने वाली पोस्ट करने वालों को सख्त संदेश मिला है。
0
0
Report
Advertisement

सरयू बाढ़ से सेमरिया मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कठिन

Chapra, Bihar:सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सोनपुर से लेकर सिताब दियारा तक निचले इलाकों में बसे दर्जनों पंचायतों के हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, रिविलगंज नगर पंचायत स्थित सारण जिले के प्रमुख सेमरिया मोक्षधाम में भी बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। मोक्षधाम परिसर में पानी भर जाने के कारण अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसे हैं कि लोग कमर तक भरे पानी को पार कर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। मोक्षधाम में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन संपर्क सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण यह सुविधा फिलहाल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे में लोग पारंपरिक तरीके से पुराने शेड में ही अंतिम संस्कार कर रहे हैं। पुराने शेड में चिताओं की लंबी कतार लगी हुई है। बाढ़ के पानी के बीच अंतिम संस्कार की यह तस्वीरें व्यवस्था और लोगों की मजबूरी, दोनों को सामने ला रही हैं। सेमरिया मोक्षधाम के निकट सरयू नदी पहुंचकर हालात का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने।
0
0
Report
Advertisement

बारिश के बाद देवली बी रोड पर जलभराव, तिगड़ी क्षेत्र पानी में डूबा

New Delhi, Delhi:एंकर बारिश के बाद बादल सूरत सैनिक फार्म बी रोड देवली संगम विहार की तिगड़ी की कमर तक भरता पानी लोकेशन साउथ दिल्ली बी रोड देवली खानपुर तिगड़ी विजुअल जल भराव बी रोड पर सैनिक फार्म में देवली मेंतिगरी में राहगीर भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, कई गाड़ियां फंस जाती हैं, तस्वीरों में जलभराव से मार्गों पर ट्रैफिक ठप दिख रहा है, राजगीरों को भी परेशानी हो रही है, यह रोड महरौली से हरियाणा यूपी राजस्थान को जोड़ता है और रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही है बारिश के बाद जलभराव के कारण अनेक वाहन पानी में डूबते-उतरते दिख रहे हैं, सैनिक फार्म तिगड़ी और अन्य जगहों पर पानी भराव की स्थिति साफ देखी जा सकती है
0
0
Report

चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों पर कांग्रेस का खुला समर्थन

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन को कांग्रेस का खुला समर्थन भोपाल में पिछले 15 दिनों से मांगों को लेकर धरने पर बैठे चयनित शिक्षक अभ्यर्थी आज से कांग्रेस पार्टी आंदोलन के समर्थन में उतरेगी कांग्रेस के समर्थन के बाद भोपाल में राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर जारी है धरना प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नीलम पार्क में धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह भूख हड़ताल बैठे दिग्विजय सिंह कुछ दिनों पहले दिग्विजय सिंह ने सरकार को दिया था अल्टीमेटम, शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल बैठने की दिग्विजय सिंह ने कहीं थी बात अब शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए दिग्विजय सिंह वर्ग एक वर्ग दो वर्ग तीन में पद वृद्धि की कर रहे मांग
0
0
Report
Advertisement

एमजेके कॉलेज परीक्षा कदाचार: वायरल वीडियो से प्रशासन में हड़कंप

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एमजेके कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान परीक्षा देते उत्तर पुस्तिका दिखाते एक छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है छात्रा परीक्षा के दौरान मोबाइल से वीडियो बना कर वायरल कर दी है परीक्षा देते अन्य छात्राओं और खुद की उत्तर पुस्तिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है वीडियो वायरल होने से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है छात्रा परीक्षा केंद्र में मोबाइल कैसे लेकर प्रवेश की इस पर सवाल खड़े हो रहे है .छात्रा ने खुद के इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल किया है ऐसाे में सवाल उठ रहा है कि एमजेके कॉलेज में परीक्षा कदाचार मुक्त नहीं हो रहा है. वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.
0
0
Report

सदर बाजार के तेली वाडा में जलभराव से व्यापारी परेशान, पानी में फँसे लोग

New Delhi, Delhi:जरा सी बारिश ने सदर बाजार के तेली वाडा में घुटनों घुटनों भर पानी यहां कोई बाढ़ नहीं आई और ना ही यह बाढ़ का पानी है यह बारिश के बाद हुए जल भराव का है सदर बाजार के तेली वाडा मैं अक्सर जरा सी बारिश में ही घुटनों घुटनों पानी भर जाता है और यहां पर बारिश की वजह से स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का निकलना भी मुश्किल होता है बारिश की वजह से लोग अपनी दुखने नहीं खोल पाए क्योंकि घुटनों घुटनों पानी भरा होता है और अक्सर बारिश में यहां का यही नजारा होता है जल भराव की वजह से व्यापारी को नुकसान होता है दुकानों में पानी भर जाता है लाखों रुपए का नुकसान होता है और यह स्थिति लगातार कई सालों से बनी हुई है व्यापारियों के कहना है हालांकि प्रशासन की तरफ से जल निकासी के लिए बूस्टर पंप लगाए गए हैं लेकिन उसके बावजूद कई कई घंटे यहां जल भराव की स्थिति रहती है लोग यहां पर परेशान होते हुए नजर आते है टीटी लेबर ओर दुकानदार
0
0
Report

धौलपुर: स्वीप टीम ने श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का आह्वान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - स्वीप टीम ने श्रमिकों से किया वोट संवाद, शत-प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत चल रहे सतरंगी सप्ताह स्वीप दिवस पर जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया。 जिला स्वीप टीम के प्रभारी शिवपूजन शर्मा के नेतृत्व में श्रमिक वर्ग से वोट संवाद कार्यक्रम चलाया गया। शिवपूजन शर्मा ने सभी मतदाता श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलवाई और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सशक्त शासन की आधारशिला है। जागरूक मतदाता का सही निर्णय ही देश की दिशा तय करता है। कार्यक्रम में जिला श्रम कल्याण अधिकारी वासुदेव जांगिड़ ने श्रमिकों को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की अहम भूमिका है। मतदान अधिकार के साथ-साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। हमें बिना किसी प्रलोभन, भयमुक्त होकर पहले मतदान करना है। इस दौरान छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट हमारा है अनमोल, जागरूक देश की है पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान जैसे नारों के साथ मतदाता रैली निकाली गई। शिवपूजन शर्मा ने अपील की कि स्वयं मतदान करने के साथ परिवार व समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top