औरंगाबाद में सब्जी और फल वेंडरों ने नगर परिषद के अध्य्क्ष और कार्यपालक पदाधिकारी का किया पुतला दहन
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद में सब्जी मंडी को उजाड़ दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। 7 दिनों से विरोध जता रहे फल एवं सब्जी विक्रेता संघ ने आज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा अध्यक्ष की यात्रा निकाली जहां फुटपाथी दुकानदारों ने दोनों का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि अबतक नगर परिषद उनसे टैक्स वसूली करता था मगर अब उसने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द यदि नई जगह नहीं दी जाती है तब अपने आंदोलन को उन्हें और भी उग्र बनाने को बाध्य होना पड़ेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
