824101
औरंगाबाद में पारिवारिक कलह से तंग मां ने बेटी संग नहर में लगाई छलांग
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास एक महिला ने अपनी बेटी के साथ सोन नहर में छलांग लगा दी। सूचना के अनुसार बेटी तो बच गई, लेकिन मां तेज बहाव में बह गई। जिसके चलते महिला का शव अभी तक नहीं मिला है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुण्डावर-ततारपुर पंचायत चुनाव में पत्थरबाज़ी, 5-7 घायल; समर्थकों में भिड़ंत
Alwar, Rajasthan:मुण्डावर की 30 और ततारपुर की 26 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी। काली पहाड़ी में दो सरपंच पद के उम्मीदवारों के समर्थन में हुई पत्थर बाजी। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, ततारपुर पंचायत समिति के मतदान केन्द्र काली पहाड़ी पर दो प्रत्याशी के समर्थकों में झगड़ा,वोट नहीं डालने देने को लेकर हुई पत्थरबाजी,5 से 7 लोग हुए घायल, गंभीर घायल बंशीराम पुत्र झारमल निवासी बनेठी को किया अलवर रैफर0
0
Report
नोखा के जखनी पुल पर कार दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के समीप एक अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम वृंदावन सिंह था, जो मूल रूप से चांदी गांव के निवासी थे। वर्तमान में बभनी पहाड़ी गांव में अपने ननिहाल में रह रहे थे। मृतक किसान थे तथा अपनी कार खुद ड्राइव कर जा रहे थे। इसी दौरान जखनी पुल पर हादसे का शिकार हो गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। नोखा थाना की पुलिसRegular केशव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है।0
0
Report
मवेशी पानी टंकी में गिरा 3 साल का बच्चा ICU में, हालत गम्भीर
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम डहुआ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ मवेशियों को पानी पिलाने की टंकी में गिरने से 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां खेत में खाना बना रही थी,जबकि पिता खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम राज पानी की टंकी में गिर गया। बच्चे की आवाज नहीं आने पर मां ने तलाश की तो वह टंकी में मिला। मां ने तत्काल पानी के टांके में उतरकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में पहले उसे मुलताई और फिर बैतूल रेफर किया गया,जहां मासूम फिलहाल ICU में भर्ती है और उसका उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली में अवैध रेत उत्खनन के विरोध में आदिवासी युवक की मौत
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग रेत के कथित कारोबार का विरोध करना आदिवासी युवक को पड़ा भारी, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत दिनदहाड़े ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, 36 वर्षीय अरुण रावत की मौके पर गई जान अपने ही खेत से रेत उठाने का विरोध करने पर विवाद, परिवार में पसरा मातम निमिहवांडाड़ बिहरा में सनसनीखेज घटना, रेत कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दो साल से रेत निकाले जाने का परिवार का दावा, कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सवाल मौत से पहले डायल-112 पर मदद मांगने का परिवार का दावा, समय पर पुलिस पहुंचने को लेकर उठे सवाल तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बुजुर्ग मां-बाप ने खोया घर का मुख्य सहारा कलेक्टर अंकित स्थान बोले—पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर भेजी गई, परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई छोटे-छोटे रेत पॉइंट्स पर होगी निगरानी, अवैध उत्खनन रोकने के लिए जांच के बाद होगी विधि संगत कार्रवाई0
0
Report
NH-34 हाईवे पर रीलबाजी ने लोगों की चिंता बढ़ाई; युवक की वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-रील की खुमारी जान पर भारी, रीलबाज युवक ने NH-34 पर जान जोखिम में डालकर बनाई रील, खूनी हाईवे पर स्टंटबाजी और रीलबाजी के जुनून में युवक ने जान जोखिम में डाली, सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के लिए अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करता दिखा युवक, रीलबाज़ी के खुमार मे युवक ने यातायात के नियमों की उड़ाई धज्जियां, युवक की बीच हाइवे रीलबाज़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
अंबाला मंडल ने दिवाली-छठ में यात्रियों की भीड़ पर नियंत्रण, 22.5 लाख यात्री, 48 करोड़ राजस्व
Ambala, Haryana:दीपावली और छठ पर्व पर अपने घरों तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ के बीच अंबाला मंडल ने बेहतर प्रबंधन का दावा किया है। त्योहारों के दौरान 16 नवंबर तक अंबाला मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से करीब 22 लाख 50 हजार यात्रियों ने सफर किया। वहीं, रेलवे को इस दौरान लगभग 48 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से लेकर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने इसे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास बताया। दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। त्योहारों के दौरान 16 नवंबर तक मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से करीब 22.50 लाख यात्रियों ने रेल यात्रा की, जिससे रेलवे को लगभग 48 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्रियों को ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्म की सही जानकारी देने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान हर साल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे की कोशिश रही कि यात्रियों को समय पर सही जानकारी मिले और वे बिना किसी परेशानी के अपनी ट्रेन तक पहुंच सकें। इसके लिए पूरी टीम ने आपसी तालमेल के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। टीम के सामूहिक प्रयासों की वजह से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सफलता मिली। उनके मुताबिक, इस दौरान किसी बड़ी असुविधा या शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि त्योहारों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में से कुछ के फेरे पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी बचे हुए फेरे नवंबर के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। रेलवे की कोशिश रही कि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के साथ अपने घर पहुंचें और परिवार के साथ दीपावली एवं छठ का त्योहार खुशी से मना सकें।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी के फुलपरास में भीषण सड़क हादसा: दो युवा की मौत, एक गंभीर घायल
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दरअसल, फुलपरास थाना क्षेत्र के महिन्दवार पंचायत अंतर्गत सीतापट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया, मृतक दोनों युवक रिश्ते में चचेरा भाई था। मृतक की पहचान 18 वर्षीय रविंद्र सदाय और विशाल कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा तीनो युवक बाइक से बहन के घर जा रहा था तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। फिलहाल इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। दोनों युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है और देखते ही देखते दोनों परिवारों के लिए छठ की खुशीां मातम में बदल गयी है।0
0
Report
NH-44 पर भीषण हादसा: कुरमुंडे नाले के पास दो मौत, एक घायल
Seoni, Madhya Pradesh:NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, कुरमुंडे नाले के पास दो लोगों की मौत, एक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा! सिवनी जिले के लखनादौन तहसील अंतर्गत आदेगांव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुरमुंडे नाले के समीप एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में दो लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पानी के टैंकर से भरे वाहन के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि दो लोगों की जान चली गई, वहीं तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।0
0
Report
बूंदी के पंचायत चुनाव: मतदान धीमा, 36.73% तक पहुंचा उत्साह
Jaipur, Rajasthan:NainwanNनैनवां (बूंदी) Panchayati Raj चुनाव। सरपंच पंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया धीमी। एक बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान। खानपुरा पंचायत में सीता, सोना ने पहली बार किया मतदान। कहा गांव के विकास को लेकर किया मतदान। मानपुरा पंचायत में दिव्यांग हनुमान चोपदार ने किया मतदान। पंचायत चुनाव को लेकर नजर आया मतदाताओं में उत्साह0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में आवारा सांडों की भिड़ंत, सड़क पर मची अफरा-तफरी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - आवारा सांडों के बीच सड़क पर जमकर द्वंद्व हुआ। आवारा सांडों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया। सांडों के उत्पात से राहगीरों में अफरा-तफरी मची। स्थानीय लोगों ने दोनों सांडों के लड़ रहे का भागने का प्रयास किया। सांडों के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के पाठकना का मामला है।0
0
Report
खौफ का पर्याय बना तेंदुआ पकड़ा गया, कैंट के बंगला नंबर 61 में वन विभाग ने पिंजरे में किया क़ैद
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: वाराणसी में पिछले कुछ हफ्तों से खौफ का पर्याय बना हुआ तेंदुआ आखिरकार पकड़ लिया गया है। वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके के बंगला नंबर 61 से तेंदुए को पकड़ा गया है। तेंदुए को बंगला नंबर 61 के अंदर लगाए गए एक पिंजड़े में वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। मालूम हो कि पिछले कुछ हफ्तों से तेंदुए को देखे जाने और बंगले से बकरियों के गायब होने के बाद बंगला नंबर 61 में वन विभाग की टीम ने एक पिंजड़ा लगा रखा था। जिसमें चारे के रूप में बकरी को भी रखा गया था। इसी में सफलता पाते हुए आज वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। मालूम हो कि कुछ हफ्तों पहले वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके के सेंट मैरी'एस कान्वेंट स्कूल में तेंदुए को देखा गया था, लेकिन खुशकिस्मती से सीसीटीवी फुटेज उस वक्त का था जब स्कूल में बच्चे नहीं थे और छुट्टी थी। इसके बाद कई हफ्तों तक स्कूल को बंद भी कर दिया गया था। लेकिन अब तेंदुए को पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर विरोध तेज
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान को लेकर विरोध तेज पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के नेतृत्व में श्रीकृष्ण भक्तों एवं सर्वसमाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के करैरा (शिवपुरी) में कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की जांच कराने और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। #ShriKrishna #UttarPradesh0
0
Report
Advertisement
झांसी-कानपुर हाईवे पर डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मारी, दोनों महिलाएं घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में झांसी-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार डंपर ने कार में पीछे से मारी टक्कर, जोरदार टक्कर से हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल, दोनों महिलाएं अपनी कार से राजपुर कानपुर देहात से जा रही थी इंदौर, राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, जालौन के एट थाना क्षेत्र के NH-27 स्तिथ जखौली गांव के पास का हादसा।0
0
Report
पंचायत चुनाव 2026: गांव में लोकतांत्रिक उत्साह, मतदान केंद्रों पर भीड़
Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026: गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। मतदान बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।मतदान को लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हुए गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के पर्व की रौनक देखने को मिल रही है।0
0
Report
पानीपत-जींद सड़क: पंवार ने चौटाला के आरोपों का डेटा से किया जवाब
Panipat, Haryana:पानीपत जींद रोड पर सियासी घमासान पंवार ने खोला 184 करोड़ की परियोजना का हिसाब पानीपत जींद सड़क परियोजना पर दुष्यंत चौटाला के आरोपों का मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिया आंकड़ों के साथ जवाब बोले- पूर्व उपमुख्यमंत्री तथ्यों के आधार पर करें बात, उनके आरोप निराधार; 184.40 करोड़ की परियोजना को केंद्र से मार्च 2025 में मिली मंजूरी, अब तक 16 किलोमीटर सड़क पर बिछ चुकी पहली लेयर पानीपत से जींद तक बनने वाली सड़क को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दुष्यंत चौटाला की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने परियोजना से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड, बजट और विभागीय खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला को किसी भी विषय पर बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मंत्री ने दावा किया कि पानीपत-जींद सड़क परियोजना के लिए केंद्र सरकार से 13 मार्च 2025 को मंजूरी मिली थी और इसके बाद वन विभाग सहित विभिन्न विभागों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए करोड़ों रुपये जमा करवाए गए。 केंद्र से 184.40 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पानीपत से जींद तक करीब 67 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 23 मार्च 2023 को 184.40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र से 13 मार्च 2025 को इसकी मंजूरी मिली। परियोजना में पानीपत जिले के हिस्से पर 86.96 करोड़ और जींद जिले के हिस्से पर 97.49 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। इसके बाद वन विभाग की क्लीयरेंस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए परढ़ाना गांव की ग्राम पंचायत से 32 एकड़ 6 कनाल 10 मरले जमीन ली गई。 ग्राम पंचायत और वन विभाग को जमा कराए करोड़ों रुपये मंत्री ने बताया कि जमीन उपलब्ध करवाने के बदले ग्राम पंचायत को करीब 11 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद परियोजना के लिए 25.26 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई। ग्राम पंचायत के खाते में 11 करोड़ 32 लाख 3 हजार 125 रुपये जमा करवाए गए, जबकि वन विभाग को 3 करोड़ 46 लाख 80 हजार 896 रुपये दिए गए। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे कुल 1540 पेड़ों में से 1289 पेड़ काटे जा चुके हैं। शेष पेड़ों की कटाई पर 1 अप्रैल 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद रोक लग गई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अन्य विभागों को भी जमा करवाई राशि पंवार ने बताया कि परियोजना के तहत बिजली लाइनों की शिफ्टिंग के लिए एचवीपीएन को 3 करोड़ 25 लाख 45 हजार 524 रुपये और जनस्वास्थ्य विभाग को 2 करोड़ 5 लाख 21 हजार 90 रुपये जमा करवाए गए। सर्वोदय कंस्ट्रक्शन कंपनी को 53.70 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया, जिसकी राशि बढ़कर करीब 76 करोड़ रुपये हो गई। कार्य पूरा करने के लिए 24 महीने का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम 13 मार्च 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2028 तक पूरा होना है। मंत्री ने दावा किया कि अब तक करीब 16 किलोमीटर सड़क पर पहली लेयर बिछाई जा चुकी है。 जमीन वापस पंचायत को सौंपी, खुली बोली से दिया ठेका मंत्री के अनुसार, ग्राम पंचायत ने विभाग को 13 करोड़ 97 लाख 67 हजार 988 रुपये वापस जमा करवाए और जमीन दोबारा पंचायत को सौंप दी गई। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत ने खुली बोली के माध्यम से जमीन को दो साल के लिए ठेके पर दे दिया। बंजर हो चुकी इस जमीन का वार्षिक ठेका 11 लाख 33 हजार 750 रुपये तय हुआ। पंवार ने दुष्यंत चौटाला के 'वहां चोर बिठा दिए' वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिन किसानों ने बोली के माध्यम से जमीन ठेके पर ली है, उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। जोंजन खुर्द में 35 एकड़ जमीन पर विकसित होगी आधुनिक कॉलोनी पंचायत मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप पानीपत के आसपास के गांवों में आधुनिक कॉलोनियां विकसित करने की योजना है। इसका उद्देश्य शहर की भीड़भाड़ कम करना और लोगों को गांवों के नजदीक सीवरेज, पार्क और मार्केट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी योजना के तहत जोंजन खुर्द में 35 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है, जिसे मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है। 11 विभाग दुष्यंत चौटाला के पास थे, फिर भी तथ्यों के बिना आरोप लगा रहे हैं मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गठबंधन सरकार के दौरान दुष्यंत चौटाला को 11 विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनमें पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग भी शामिल थे। ऐसे में उन्हें विभागीय प्रक्रियाओं और परियोजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पानीपत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो आरोप लगाए, वे रिकॉर्ड के विपरीत हैं। किसी भी जिम्मेदार नेता को तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पानीपत-जींद सड़क परियोजना पर काम लगातार आगे बढ़ रहा है और करीब 16 किलोमीटर हिस्से पर पहली लेयर बिछाई जा चुकी है。 बाइट कृष्ण लाल पवार पंचायत मंन्त्री0
0
Report
Advertisement
