icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजनांदगांव में अंतरजिला बैटरी चोर गैंग दबोचा: 7 गिरफ्तार, 12 बैटरी बरामद

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव पुलिस ने ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की बैटरियां खरीदने वाले लोगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 बैटरियां भी बरामद की गई हैं。 राजनांदगांव जिले में पिछले कुछ समय से किसानों के ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से बैटरी चोरी की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरजिला चोर गिरोह के सात सदस्य को धर दबोचा।
0
0
Report

कवर्धा में लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक घर में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले करीब चार वर्षों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सूत्रों के अनुसार युवक महिला से किसी बात को लेकर परेशान था। हालांकि आत्महत्या के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी- नाबालिग से अश्लीलता, विरोध पर पिता और भाई को पीटा, वीडियो वायरल।

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow2m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस अधीक्षक से एनसीआर को एफआईआर में बदलने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बहन से गांव के युवक ने अश्लील हरकत और गलत काम का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और पिता व युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगे। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की, जबकि घटना गंभीर है। अब उसने एसपी से एनसीआर को एफआईआर में बदलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

शहर की बेकरी इकाइयों में साफ-सफाई का फर्क, कहीं मानक पूरे तो कहीं कमी

Jodhpur, Rajasthan:बेकरी उत्पादों की बढ़ती खपत के बीच जी न्यूज की टीम ने शहर की विभिन्न बेकरी इकाइयों का रियलिटी चेक किया। इस दौरान कई जगहों पर साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर खामियां सामने आईं। कुछ बेकरी में निर्माण क्षेत्र में पर्याप्त स्वच्छता मिली, खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए पाए गए और कुछ उत्पादों में कृत्रिम फूड कलर के उपयोग की भी जानकारी सामने आई। वहीं, शहर की एक प्रमुख बेकरी में स्थिति अलग देखने को मिली। यहां उत्पादन क्षेत्र साफ-सुथरा और व्यवस्थित मिला। बेकरी संचालकों ने बताया कि प्रतिदिन उत्पादन कार्य समाप्त होने के बाद पूरे प्लांट, मशीनों और उपकरणों की नियमित सफाई की जाती है तथा हर स्तर पर हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करते हैं। संचालकों के अनुसार, बेकरी में बाजार की मांग के अनुरूप ही ब्रेड, डॉग बन, पाव, बर्गर बन सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं और उसी दिन उनकी सप्लाई कर दी जाती है, ताकि उत्पाद ताजा बने रहें और खराब होने की संभावना न रहे। रियलिटी चेक में जहां कुछ बेकरी में सुधार की जरूरत महसूस हुई, वहीं कुछ इकाइयों में स्वच्छता, गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन के मानकों का पालन भी देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के हसनपुर में रोडवेज बस पुल की रेलिंग पर चढ़ी, 30 यात्री सुरक्षित

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में बड़ा हादसा टला, पुल की रेलिंग पर चढ़ी रोडवेज बस; 30 यात्रियों की बची जान अमरोहा के हसनपुर-संभल मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर काला खेड़ा पुल की रेलिंग पर जा चढ़ी, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बदायूं के इस्लामनगर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस आगे चल रही स्कॉर्पियो कार के अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर अटक गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। चालक विकास कुमार ने बताया कि यदि बस 20 से 30 फीट गहरी खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस से रवाना किया। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि क्रेन की मदद से बस हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।
0
0
Report

नीमचक बथानी में सत्यम कुमार गिरफ्तार: 7 जिंदा कारतूस के साथ पिस्टल बरामद

Gaya, Bihar:गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कारू बिगहा गांव से अपराधी सत्यम कुमार को एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि अपराधी सत्यम कुमार के साथ रहे दो अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि गया पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है; गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद गया पुलिस ने कारू बिगहा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सत्यम कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। सत्यम कुमार के पास से एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं।
0
0
Report

इमामगंज में दिव्यांग राजदेव भारती की हत्या: शराब विवाद से जुड़ा मामला संभव

Gaya, Bihar:इमामगंज में दिव्यांग राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। राजदेव भारती स्वर्गीय श्यामलाल भुइयां के पुत्र थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मुनिया देवी के अलावा चार पुत्र राकेश, चंदन, कुंदन और रवि हैं। परिजनों के अनुसार, राजदेव जन्म से दिव्यांग थे; उनका एक हाथ विकसित नहीं हुआ था और केवल कंधे तक ही था। पत्नी मुनिया देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि घटना से एक दिन पूर्व बुगुल मियां और रोहित कुमार उनके घर आए थे, जहां उन्होंने शराब पी थी। अगले दिन सुबह वह दोबारा उनके घर पहुंचा, जिसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मुनिया देवी ने दोनों व्यक्तियों पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। रोहित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। स्थानीय मुखिया ने बताया कि राजदेव और उनकी पत्नी कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े थे। उनके घर प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता था। प्रथम दृष्टया मामला शराब पीने या शराब से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है, हालांकि पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से तीन से चार स्थानों पर दिनदहाड़े अवैध शराब की बिक्री हो रही है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा. गांव के निवासी असगर ने भी दावा किया कि गांव में पांच से छह स्थानों पर खुलेआम शराब बेची जाती थी. घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में ग्रामीण एसपी दिव्यंजली ने बताया कि हत्या के मामले में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

सीएनजी टेंपू पलटने से 10 कांवरियाँ घायल: लखीसराय के सिकंदरा के पास हादसा

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के सिकंदरा के पास आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा के लिए जा रहे कांवरियों से भरी सीएनजी टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जाता है कि सिकंदरा के समीप टेंपू दुर्घटना का शिकार हुआ और दुर्घटना में दस कांवरिया घायल हो गये. श्रद्धालु मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी थे जो अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जमुई जिले के महादेव सिमरिया जा रहे थे. रास्ते में गड्ढे से बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टेंपू सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया. घायलों में डोमन पासवान, अरविंद पासवान, विजय पासवान, शांति देवी, नागो डीलर, उषा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी और उर्मिला देवी शामिल हैं. सभी मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के निवासी बताए गए हैं. बाइट – डोमन पासवान, घायल. लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट.
0
0
Report

प्रबल हत्या केस: 7 आरोपियों को दोषी करार, सजा 31 जुलाई तय

Moradabad, Uttar Pradesh:बहुचर्चित प्रबल हत्याकाण्ड में 7 अभियुक्तों को अदालत ने दोषी करार दिया। सभी अभियुक्त शहर के बड़े रसूखदार हैं। 14 साल पहले हुए प्रबल हत्याकांड से हिल गया था पूरा जिला। 14 साल पहले नगर के एक बैंकेट हॉल में अग्रसेन जयंती कार्यक्रम मे प्रबल की हुई थी हत्या। हत्या के बाद लाश को गंगा नदी मे फेंक दिया था। कई दिनों मिली थी प्रबल की लाश। प्रबल की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला। अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश / FTC कोर्ट नंबर 2 शहजाद अली ने 7 अभियुक्तों को दोषी माना। प्रबल की बहन ने कोर्ट से की दोषियों को फांसी की सजा की मांग। संजय गुप्ता एडवोकेट, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आशीष उर्फ आशू को दिया दोषी करार । कोर्ट 31 जुलाई करेगी सजा का एलान। बिजनौर जिले मे लगभग 14 साल पहले 19 दिसंबर 2012 को अग्रसेन जयंती के अवसर पर लड़की से छेड़छाड़ करने को लेकर प्रबल की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी थी और हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को गंगा मे फेंक दिया था। पुलिस ने उस वक़्त प्रबल की गुमशुदगी दर्ज करते हुए प्रबल की तलाश शुरू की थी लेकिन कई दिनों तक लाश नहीं मिली थी। उसके बाद एक महीने बाद प्रबल की सड़ी गली लाश हस्तिनापुर के पास गंगा मे मिली थी। प्रबल कांड के सभी आरोपी रसूखदार और बड़े लोग हैं पुलिस ने प्रबल हत्याकांड मे घोर लापرवाही बरती थी केस इतना कमजोर था कि आरोपी बच सकते थे लेकिन प्रबल की बहन प्राची की पैरवी और वकील जकावत अहमद ने कोर्ट ने अच्छी पैरवी की और आरोपियों ने 7 को दोषी मान लिया सजा का एलान परसो 31 जुलाई को होगा। प्रबल की बहन प्राची ने कोर्ट से सभी दोषियों को फांसी की सजा की मांग की हैं। 14 साल की लम्बी लड़ाई लड़ने के दौरान मृतक प्रबल की बहन को दबाव दिया गया, धमकिया दी गयी और रुपयों का प्रलोभन दिया गया लेकिन प्राची ने हार नहीं मानी। और आज दोषियों संजय गुप्ता एडवोकेट, विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आशीष उर्फ आशू को दिया दोषी करार । कोर्ट 31 जुलाई करेगी सजा का एलान। घटना की मुख्य वजह साल 2012 में महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान एक बैंक्वेट हॉल में विवाद हुआ था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि किसी छेड़छाड़ के विवाद को लेकर लोगों ने प्रबल की पिटाई शुरू की थी, उसके बाद आरोपी उसे बैंक्वेट हॉल के पीछे ले गए और दोबारा बर्बरता से पीटा। अत्यधिक पिटाई के कारण जब प्रबल अचेत हो गए, तो आरोपी उन्हें गाड़ी (स्विफ्ट डिजायर) में डालकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उनके शव को हस्तिनापुर गंगा खादर क्षेत्र में फेंक दिया था। प्रबल का शव घटना के करीब एक महीने बाद 15 जनवरी 2013 को बरामद हुआ था।मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: घटना के ठीक एक महीने बाद जनवरी 2013 में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय गुप्ता (एडवोकेट) को चांदपुर के स्याऊ चौराहे से गिरफ्तार किया था और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की थी। उस दौरान पुलिस ने कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया था।पिता की शोक में मृत्यु: इस जघन्य हत्याकांड के सदमे को प्रबल के पिता आलोक अग्रवाल बर्दाश्त नहीं कर पाए और घटना के महज 6 महीने बाद ही गम के कारण उनका भी निधन हो गया था। जिस दिन प्रबल की लाश मिली थी उस दिन भी बारिश हुई थी आज ज़ब कोर्ट ने 7 आरोपियों को दोषी माना हैं तब भी आसमान रोया यानि के बारिश हुई।
0
0
Report

STF raids medical store in Vikasnagar, seizes 112 banned capsules, operator arrested

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर मे STF ने बड़ी छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया है... नशे के अवैध कारोबार की सूचना मिलने के बाद STF, ANTF, औषधि निरीक्षक और सहसपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने धर्मावाला चौक पर मौजूद साईं मेडिकल स्टोर पर छापे मार कार्यवाही को अंजाम दिया... छापे के दौरान टीम ने दुकान के गल्ले के नीचे छुपाकर रखे गए एक प्लास्टिक कंटेनर से प्रतिबंधित ट्रामाडोल युक्त 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए... इन कैप्सूल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर एसटीएफ की टीम ने मौके से 37 वर्षीय आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक जॉनी सैनी को गिरफ्तार कर लिया... पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वो नशा करने वाले लोगों को फुटकर में ये प्रतिबंधित कैप्सूल बेचकर मुनाफा कमाता था... पूछताछ में आरोपी ने सप्लाई चैन से जुड़े कुछ नाम भी उगले हैं... STF ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया... फिलहाल आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अब STF नशे की इस चैन को ब्रेक करने की कवायद में जुट चुकी है...
0
0
Report
Advertisement

SDRF की तुरन्त कार्रवाई से कांगड़ा घाट पर डूब रहा कांवड़िया बचा

Noida, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की टीमें विभिन्न संवेदनशील घाटों एवं स्थलों पर 24×7 मुस्तैदी के साथ तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल राहत एवं बचाव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम ने अपनी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से एक कांवड़िये का जीवन सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू किए गए कांवड़िये की पहचान मनीष (23 वर्ष), पुत्र ठाकुर, निवासी ग्राम सूरजकुंड, जनपद मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। घटना के दौरान घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम की नजर गंगा नदी में डूब रहे कांवड़िये पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल गंगा नदी में छलांग लगा दी तथा अपने प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए डूब रहे कांवड़िये तक पहुँचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, जिसके उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। उक्त रेस्क्यू अभियान को अपर उप निरीक्षक (ASI) पवेंद्र धस्माना, अपर उप निरीक्षक (ASI) आशिक अली, कांस्टेबल अजीत सिंह एवं कांस्टेबल नितेश खेतवाल द्वारा साहस, सूझबूझ एवं उत्कृष्ट टीमवर्क के साथ सफलताप्रवृक संपन्न किया गया। इस सफल रेस्क्यू पर सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड श्री अर्पण यदुवंशी ने पूरी टीम की तत्परता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की, उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा SDRF की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी टीमें पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने समस्त कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा में केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें, नदी के तेज बहाव एवं गहरे पानी में जाने से बचें तथा प्रशासन एवं ड्यूटी पर तैनात SDRF, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निकटतम सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं दक्षता की प्रशंसा की।
0
0
Report

दलित दुकानदार के साथ मारपीट के बाद मंत्री लखन पटेल रिश्तेदार का दावा, मामला दर्ज

Damoh, Madhya Pradesh:दलित दुकानदार के साथ मारपीट के बाद मंत्री लखन पटेल रिश्तेदार का दावा, मामला दर्ज दमोह में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक उम्रदराज व्यक्ति दलित वर्ग के व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर रहा है और धमकी दे रहा है कि वह लखन पटेल यानि प्रदेश सरकार के मंत्री का रिश्तेदार है और उसका कुछ नहीं कर सकता. वीडियो वायरल होने पर मंत्री लखन पटेल ट्रोल हुए और लोग उनका आक्रोश जाहिर करने लगे. मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वीडियो में कही गई बातें निंदनीय हैं और इसे सहन नहीं किया जाएगा; पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस कृत्य के पीछे के मंसूबे जानने के लिए निर्देश दिए गए हैं, शायद पिछले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उनके खिलाफ कुछ बड़ा चल रहा है. देहात थाना क्षेत्र के इमलाई फैक्ट्री के पास योगेंद्र अहिरवाल की किराना दुकान पर अशोक पटेल ने सिगरेट मांगी, न मिलने पर दुकान तहस नहस कर दी; घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. देहात थाना पुलिस ने पहले चुप्पी दिखाई, पर ट्वीट के बाद मामला दर्ज किया गया. आरोपी अशोक पटेल और उसके तीन बेटों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top