icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजमेर शरीफ में 18वें इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल 2026 का धमाकेदार आगाज़

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ में 18वें इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल 2026 का खूबसूरत आगाज़, 43 फनकारों ने क़ुरआन मजीद की आयतों से सजी तस्वीरों की लगाई नुमाईश, लाइव आर्ट्स वर्कशॉप से भी दिखा रहे अपना हुनर आलमी मशहूर हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह में 18वें इंटरनेशनल सूफी रंग फेस्टिवल 2026 का खूबसूरत आगाज़ हुआ। दरगाह के समा खाना में लगी इस फेस्टिफल मे ज़ायरीन समेत मकामियो ने भी शिरकत की。 चिश्तिया फाउंडेशन चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती और डायरेक्टर डॉ. अज़ीम ने बताया कि उनकी एडवाइज़र एस. मेमन, डॉ. फाहीम, एफ. खान, और कोऑर्डिनेटर उस्ताद महमूद शेख की क़यादत में इस फ़ेस्टिवल का आगाज़ हुआ, जिसमें एशिया भर के 43 बेहतरीन आर्टिस्ट हिस्सा ले रहे है। इस फ़ेस्टिवल में आब-ए-ज़मज़म, गोंद और केसर की स्याही से लिखी हुई क़ुरआन शरीफ़ और हैंड-स्टिच्ड क़ुरआन शरीफ़ का खुसूसी दीदार भी कराया जाएगा। इसके अलावा लाइव कैलिग्राफी वर्कशॉप और रिवायती लाइव कालीन आर्ट पेंटिंग का मुज़ाहरा किया जाएगा। 3 रोज़ा इस फेस्टिवल का आगाज़ कुरान पाक की तिलावत से हुआ और सूफ़ियाना कव्वाली की महफ़िल भी मुनाकीदा की गई।
0
0
Report

खाजूवाला में पानी नहीं मिलने पर किसानों ने IGNP पर धरना तेज किया

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर किसान, पूगल ब्रांच के किसान कल से IGNP के 620 हैड पर देंगे धरना, बड़ी संख्या में किसानों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी, सिंचाई पानी के अभाव में 70% से ज्यादा फसलें चौपट होने का दावा, मूंग, मूंगफली और ग्वार की फसल पर मंडराया संकट, किसानों ने कहा—पानी नहीं मिला तो तेज होगा आंदोलन, सिंचाई विभाग से पूगल ब्रांच में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल से भी मिले किसान, IGNP अतिरिक्त सचिव अमरजीत मेहरड़ा के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला पानी
0
0
Report
Advertisement

जुलूस को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने जामा मस्जिद का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा निर्देश दिये

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollowJust now
Shahabad, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने रविवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के साथ शाम लगभग 6:30 बजे जामा मस्जिद का निरीक्षण किया और ईमाम से मुलाकात कर बारा वफात को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली। बारा वफात को लेकर एक विशाल जुलूस निकाला जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक जामा मस्जिद पहुंचे। यहां पर उन्होंने मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन से मुलाकात की और उनसे बारा वफात के जुलूस के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जामा मस्जिद कमेटी के लोगों से कहा कि कोई भी युवक जामा मस्जिद की छत पर न चढ़ें। अक्सर जामा मस्जिद की छत पर चढ़कर लोग वीडियो और फोटोग्राफी करने लगते हैं इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
0
0
Report

सीकर के मूल ओबीसी समाज ने 27% आरक्षण व टिकट आधार मांग तेज

Sikar, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026 से पहले सीकर में मूल ओबीसी समाज ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है। सीकर के लोहिया रिसॉर्ट में रविवार को मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान राजस्थान की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न मूल ओबीसी समाजों के लोग शामिल हुए। इस दौरान निकाय चुनाव सहित आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व और टिकट देने की मांग उठाई गई। संस्थान के राधेश्याम काम्या ने कहा कि कार्यक्रम में खाती, कुम्हार, माली, यादव, छीपा, मणियार, गुर्जर, नाई, लोहार सहित करीब 30-40 मूल ओबीसी समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज की प्रमुख मांग ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण करने, आरक्षण को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने और संख्या के आधार पर राजनीतिक दलों से टिकट देने की है। काम्या ने कहा कि निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और भविष्य में विधानसभा चुनावों में मूल ओबीसी समाज को उसकी संख्या के आधार पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को नहीं माना गया और उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो समाज विरोध और आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी समाज की मांग सुनेगी और न्याय करेगी, समाज उसी के पक्ष में मतदान करेगा।
0
0
Report

फलोदी में अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर छापेमारी, 690 किलोग्राम वनस्पति फैट सीज

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ए अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर छापा मारकर 690 किलो वनस्पति फैट को सीज कर फैक्ट्री को किया सील एंकर - आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए फलोदी जिलेभर में मिलावटखोरी एवं अवैध खाद्य निर्माण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खींचन गांव में संचालित एक अवैध वनस्पति फैट फैक्ट्री पर छापा मारकर मौके पर विभिन्न प्रकार के वेजिटेबल फैट की पैकिंग, बड़ी मात्रा में कच्चा मेटेरियल तथा डिब्बों की पैकिंग के लिए पैकिंग मशीन उपलब्ध मिली। टीम द्वारा मौके प विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं कच्चे माल के 3 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। मौके से 690 किलो वनस्पति फैट सीज कर अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सीज किया गया है
0
0
Report
Advertisement

दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने रविवार को शाम 6:30 बजे नगर का भ्रमण करते हुए बारा वफात के जुलूस वाले मार्गों का निरीक्षण किया और मौके पर दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। 26 अगस्त को बारा वफात का एक विशाल जुलूस बस स्टैंड से निकाला जाता है । इस जुलूस को गुजरने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पाया गया जिसे हटाने के अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से स्पष्ट रूप से कहा अगर जुलूस निकालने में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो फिर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

फरीदाबाद कांग्रेस बैठक के बाद भीतरघात: दो नेता भिड़े, गुटबाजी उभरकर सामने

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस की बैठक में आपस में भिड़े कांग्रेसी फरीदाबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर आयोजित बैठक के बाद पार्टी के ही दो नेताओं के बीच विवाद होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बैठक समाप्त होने के बाद भारत अरोड़ा और ईशान कथूरिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा करना था। हाल ही में फरीदाबाद में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। बैठक के बाद नेताओं के बीच हुए इस विवाद ने कांग्रेस के अंदर चल रही आपसी खींचतान को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। बैठक संगठन मजबूत करने के लिए थी, लेकिन बैठक के बाद आपसी विवाद ने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

त्योहारी सीजन से पहले चीनी-प्याज की महंगाई ने आम आदमी को चिंता में डाला

Ambala, Haryana:त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के दामों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है। चीनी का भाव 51 रुपये किलो से बढ़कर अब 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। यानी महज एक सप्ताह में करीब 14 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्याज के दाम भी 50 रुपये किलो के पार पहुंचने से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई के बीच लोगों ने सरकार से कीमतों पर नियंत्रण की मांग की है। खबर सीधे आपकी रसोई से जुड़ी है... त्योहारों से पहले चीनी और प्याज के बढ़ते दामों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह तक 51 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े दामों का असर चाय से लेकर मिठाइयों तक साफ दिखाई दे रहा है। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का बजट पहले ही दबाव में है और अब चीनी की कीमत में हुई बढ़ोतरी ने मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं प्याज का भाव भी 50 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। ऐसे में गृहणियों को घर का बजट संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजिंदर कुमार, स्थानीय निवासी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। त्योहारों पर मिठाई और घर में पकवान बनाना भी अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। लोगों की मांग है कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाए और चीनी समेत जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। लोगों का यह भी कहना है कि चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ गन्ने से एथेनॉल उत्पादन और चीनी के उत्पादन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि बाजार में चीनी की कमी न हो। विनोद जोहर, दुकानदार। चीनी के बढ़ते दामों का असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। मिठाई कारोबार से जुड़े दुकानदारों के लिए महंगी चीनी लागत बढ़ा रही है, जबकि दूसरी तरफ कीमत बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित होने की चिंता भी बनी हुई है। वहीं होलसेल कारोबारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में चीनी के भाव में लगातार तेजी आई है। एक सप्ताह पहले करीब 5100 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली चीनी अब 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि अचानक बढ़े दामों से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। संयम तहल, चीनी होलसेलर। त्योहारों के सीजन में चीनी और प्याज के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों की नजर सरकार के कदम पर है। जनता चाहती है कि जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर जल्द नियंत्रण हो, ताकि महंगाई के बीच त्योहारों की मिठास बरकरार रह सके।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस के साकेत कॉलोनी में शुभचिंतकों ने किया भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नरेश प्रधान का स्वागत

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow3m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला सह मीडिया प्रभारी नरेश प्रधान का साकेत कॉलोनी में शुभचिंतकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। ​स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए विकाश पौरुष ने नवनियुक्त जिला सह मीडिया प्रभारी को अंग वस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नरेश प्रधान को यह जिम्मेदारी मिलने से पार्टी का मीडिया विभाग और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में तेजी आएगी। ​​कार्यक्रम के अंत में नरेश प्रधान ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निभाएंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। स्वागत समारोह के दौरान शुभचिंतको में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

हांसी में विवाहिता की मौत: दहेज प्रताड़ना पर परिवार पर आरोप, जांच जारी

Hansi, Haryana:हांसी क्षेत्र में एक विवाहिता की फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भाई संदीप ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वही मृतक के ससुराल पक्ष वाले अपने आपको निर्दोष बता रहे है । मृतका के भाई संदीप के अनुसार, उसकी बहन सोमी की शादी ढाणी कुम्हारान में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। कभी दहेज तो कभी मोटरसाइकिल की मांग की जाती थी। भाई का आरोप है कि सोमी के साथ मारपीट भी की जाती थी और उसे मायके वालों से खुलकर बात तक नहीं करने दी जाती थी। पति अशोक व सास ससुर लगातार तंग करते रहे है। संदीप ने बताया कि 15-16 अगस्त को सोमी ने फोन कर उसके साथ मारपीट होने की बात कही थी। इसके बाद 16 अगस्त को वह अपनी पत्नी, दादी और चाचा के बेटे के साथ सोमी के ससुराल गया था। वहां बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष ने सेंटर खोलने के लिए पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद उसने 2 लाख रुपये भी दिए। इसके बावजूद उसकी बहन को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया। संदीप के मुताबिक, इसके बाद उन्हें सोमी की मौत की सूचना मिली। परिजनों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर शव को न छूने की बात कही। भाई का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था और उन्हें काफी देर तक सोमी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। परिजनों ने सोमी की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सोमी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं मामले के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

नूंह में सुनील इंजीनियर बने हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

Nuh, Haryana:ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, सुनील इंजीनियर का नूंह में स्वागत। हरियाणा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर के झिरकमल स्थित भाजपा कार्यालय नूंह पहुंचने पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने नूंह जिले के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। सुनील इंजीनियर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी जिम्मेदारी के तहत नूंह जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के दिशा-निर्देशों के अनुसार बेहतर तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश बघेल सहित मोर्चे के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

डॉ. चीमा ने पंजाब सरकार पर बड़े कर्ज़-घोटाले के आरोप लगाए

Anandpur Sahib, Punjab:'ਆਪ' ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕਰਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਡੋਬਿਆ: ਡਾ. ਚੀਮਾ ਡਾਢਾ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ ਵਿਚੋਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇਣ ਦਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਦੋਸ਼; ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ’ਤੇ 5 ਕਰੋੜ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਮੰਗੀ ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸਪਸ਼ਟ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ  VO1 - ਡਾ. ਚੀਮਾ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਵਾਂ ਕਰਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਲਈ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਇੱਕ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਵਿਚੋਲੀਏ ਵਜੋਂ 194 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਇਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪਾਵਰਕੌਮ ਵੱਲੋਂ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰਜ਼ੇ ਲਈ ਇੱਕ ਹੋਰ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ 100 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਜੇ ਕਰਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਲਈ ਵਿਚੋਲਿਆਂ ਨੂੰ ਹੀ ਸੈਂਕੜੇ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇਣੇ ਹਨ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਸਮੇਤ ਵੱਡੀ ਅਫਸਰਸ਼ਾਹੀ ਦੀ ਕੀ ਲੋੜ ਹੈ。 VO2 - ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਵੱਲੋਂ ਹੀਰੋ ਬਣਾਏ ਜਾਣ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਥਾਨਕ ਅੱਗੋਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਨੂੰ ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਇੱਕ ਡਰਾਮਾ ਕਰਾਰ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ 1984 ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਆਗੂਆਂ ਬਾਰੇ ਸਪਸ਼ਟ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀ ਜੇਕਰ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਖੁੱਲ ਕੇ ਜਗਦੀਸ਼ ਟਾਈਟਲਰ ਦਾ ਵੀ ਵਿਰੋਧ ਕਾਰਨ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਂਡ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਨ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਹੋਰ ਬਿਆਨ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਹੋਰ ਬਿਆਨ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਪ੍ਰੰਤੂ ਲੋਕ ਸਮਝਦਾਰ ਹਨ。 VO3 - ਡਾ. ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕਰਦਿਆਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਦਾਇਰ ਇੱਕ ਪਟੀਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਇੱਕ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਰਫ਼ਾ-ਦਫ਼ਾ ਕਰਨ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਮੰਗਣ ਦੇ دੋਸ਼ ਲੱਗੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਅਤੇ ਕੌਮੀ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਜਵਾਬ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਹੈ。 VO4 - ਡਾ. ਚੀਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਨਫੋਰਸਮੈਂਟ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਓਐਸਡੀ ’ਤੇ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲੈਣ-ਦੇਣ ਸਬੰਧੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਨੂੰ ਕਲੀਨ ਚਿੱਟ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਚ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਜੱਜ ਤੋਂ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਸੱਚਾਈ ਲੋਕਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਸਕੇ।  ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਬਕਾਏ ਅਤੇ ਮਹਿੰਗਾਈ ਭੱਤੇ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਬਕਾਏ ਅਦਾ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਅਦਾਲਤੀ ਹੁਕਮਾਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਵਿੱਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦੇਣ ’ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਉਠਾਏ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤੀ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ。 VO5 - ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ’ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਰਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਸੁੱਟਣ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਬਜਾਏ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨਾ ਮਹਿਜ਼ ਦਿਖਾਵਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਸਨਅਤ ਦਰਮਿਆਨ ਕਥਿਤ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਦਾ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਵੀ ਜ਼ਾਹਰ ਕੀਤਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਮਿਸ਼ਨਾਂ ਬਾਰੇ ਜਨਤਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਪੱਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ。 VO6 - ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਭਰਤੀਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਡਾ. ਚੀਮਾ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਭਰਤੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸੁਚੱਜੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸਿਰੇ ਨਹੀਂ ਚੜ੍ਹ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਰਤੀਆਂ ਵਿੱਚ ਘੁਟਾਲਿਆਂ, ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਅਤੇ ਨਕਲ ਦੀਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕਈ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਰੋਕ ਲਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਬਾਹਰਲੇ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਗਲਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਵੀ ਲਾਏ。 Byte - Dr Daljeet Singh Cheema
0
0
Report

रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा

Munna SinghMunna SinghFollow6m ago
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। रविवार को तहसील सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी फरीदपुर विदुषी सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल रहीं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं घोषणाओं का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के हित में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें रसोइयों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि कर प्रतिमाह तीन हजार रुपये किए जाने, रसोइयों एवं उनके परिवार को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा तथा यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाली वार्षिक धनराशि को 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा शामिल रही। घोषणाओं की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम में मौजूद रसोइयों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्य अतिथि एमएलसी महाराज सिंह ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के आर्थिक और सामाजिक हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं सराहनीय और स्वागत योग्य हैं। उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कहा कि रसोइयों के स्वास्थ्य और आर्थिक हित को लेकर सरकार का यह प्रयास महत्वपूर्ण है। इससे रसोइयों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने रसोइयों से अपने कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और स्वच्छता के साथ करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना रसोइयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास की नींव है।कार्यक्रम में अतिथियों ने कुछ रसोइयों को प्रतीकात्मक चिकित्सा कार्ड भेंट कर तहसील स्तर पर योजना का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी भुता शशांक शुक्ला ने बताया कि सभी रसोइयों को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज से संपर्क कर मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन स्वीकृति मिलने के बाद ई-केवाईसी कर कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। कार्यक्रम में बीईओ फरीदपुर शीशपाल सिंह, बीईओ भुता शशांक शुक्ला, प्रधान संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में रसोइये एवं शिक्षक मौजूद रहे। मानदेय में वृद्धि और चिकित्सा सुविधा की घोषणा से रसोइयों में खुशी की लहर रही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top