icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ - संविधान दिवस पर हापुड़ में शर्मनाक हरकत, अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, गांव में पुलिस का पहरा

RKRavi KumarFollow55m ago
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संविधान दिवस के दिन ही देहात थाना क्षेत्र के पीर नगर सूदना गांव में अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा टूटी देख गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। खबर मिलते ही एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। ग्रामीण दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
0
0
Report

जालौन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती बोली—हम अपनी मर्जी से आए हैं

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती बोली—हम अपनी मर्जी से आए हैं कालपी तहसील क्षेत्र के चंदेल गांव की युवती ने वीडियो में परिजनों से परेशान न करने की अपील की, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज जालौन। जनपद जालौन में प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवती अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही है और परिजनों से उन्हें परेशान न करने की अपील करती सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवती दीपिका, ग्राम चंदेल की रहने वाली है, जबकि युवक का नाम गुरु गोविंद बताया जा रहा है। वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ आई है और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। युवती वीडियो में अपनी इच्छा से साथ आने की बात कहते हुए परिजनों से मामले में हस्तक्षेप न करने की अपील करती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
0
0
Report

लखनऊ के काकोरी के बेढ़ौना गांव में तिलक समारोह के दौरान खूनी संघर्ष, गांव में मचा हड़कंप।

Rajan SinghRajan SinghFollow1h ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के काकोरी के बेढ़ौना गांव में तिलक समारोह के दौरान खूनी संघर्ष, गांव में मचा हड़कंप। तिलक समारोह में मारपीट और खूनी संघर्ष की सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पुलिस। स्थानीय लोगों का आरोप, काकोरी पुलिस को कई बार फोन करने के बाद भी नहीं मिला कोई रिस्पांस। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित चौधरी को फोन करने पर भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस। चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने फोन पर बताया- गोमती नगर में हूं, 112 पर कॉल करने की दी सलाह। काकोरी थाना प्रभारी का फोन नहीं उठने से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। तिलक समारोह में खूनी संघर्ष, आखिर सूचना मिलने के बाद भी मौके पर क्यों नहीं पहुंची पुलिस? क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही काकोरी पुलिस? घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल। बेढ़ौना गांव में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी। बड़ा सवाल: जब थाने और चौकी पर फोन करने के बाद भी नहीं मिल रहा रिस्पांस, तो आखिर फरियादी कहां लगाएं गुहार?
0
0
Report
Advertisement

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश, दिलाई गई शपथ

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow1h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की मुजफ्फरनगर: गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश, एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ, मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने सभी को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान संविधान के महत्व और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर जोर दिया गया। गौरतलब है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। संविधान दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना है।
0
0
Report

जालौन: वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका ने गड्ढे में डाली मिट्टी,

AdityaAdityaFollow1h ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: वीडियो वायरल होने के बाद नगर पालिका ने गड्ढे में डाली मिट्टी, सीसी सड़क निर्माण का इंतजार बरकरार जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के मोहल्ला काशीनाथ में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर मामला सामने आने के बाद आखिरकार नगर पालिका की ओर से उसमें मिट्टी डलवा दी गई है। हालांकि, अभी गड्ढे में गिट्टी, बालू और सीमेंट डालकर सीसी निर्माण कराया जाना बाकी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी गड्ढे में एक वाहन फंस गया था। इस घटना का वीडियो एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। अब नगर पालिका ने गड्ढे में मिट्टी तो डलवा दी है, लेकिन स्थायी समाधान अभी नहीं हुआ है। मिट्टी डालने से लोगों को कितनी राहत मिलेगी, यह तो आने वाला समय बताएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका जालौन इस गड्ढे में गिट्टी, बालू और सीमेंट डालकर सीसी निर्माण कब तक कराती है, ताकि लोगों को इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके।
0
0
Report

डोमाडीह में घंटों प्रदर्शन के बाद सहमति,मृतक के परिवार को 9 लाख मुआवजा और पढ़ाई-रोजगार की व्यवस्था,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow2h ago
Upani, Chhattisgarh:सक्ती जिले के डोमाडीह में महेश केंवट की मौत के मामले में करीब 10 घंटे चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार सहमति बन गई है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच 9 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ ही परिवार के सदस्यों की पढ़ाई और रोजगार की व्यवस्था कराने पर सहमति बनी है। वहीं, प्रशिक्षु एसआई जयराम साहू पर लगे आरोपों को लेकर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने अग्रिम जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के मुताबिक, गांव वालों और मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। रेड कार्रवाई में कथित अनधिकृत लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रदर्शन समाप्त हो गया है, लेकिन अब सबकी नजर जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती,अमरोहा की 23 वर्षीय रोशनी 37 वर्षीय अमित के साथ रहने पहुंचीं

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow2h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है। अमरोहा की रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी राघव अपने वैवाहिक जीवन में विवाद के बाद मुरादाबाद के 37 वर्षीय अमित कुमार के साथ रहने पहुंच गई हैं। रोशनी ने अपने पूर्व पति राजीव कुमार पर शराब पीने और अन्य महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें घर से निकाल दिया गया था। वहीं, रोशनी और अमित ने अपनी मर्जी से साथ रहने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरीकृत इकरारनामा तैयार कराया है। इसमें कुल 9 शर्तें दर्ज की गई हैं। इन शर्तों में एक-दूसरे का ख्याल रखने, घर का खर्च उठाने और अमित की पहली शादी से हुए दो बच्चों की देखभाल व पढ़ाई की जिम्मेदारी भी शामिल है। फिलहाल, इंस्टाग्राम से शुरू हुए इस रिश्ते और इकरारनामे की इलाके में चर्चा हो रही है।
0
0
Report

मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow2h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत, पिकअप और अज्ञात कैंटर की टक्कर से परिवारों में मचा कोहराम मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा चमरौआ गांव में हुआ, जहां बुआ की शादी का सामान उतारकर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दो दिन बाद ही बच्चे की बुआ की शादी होनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और चालक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने शादी के चलते फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई न चाहने की बात कही। वहीं, दूसरा हादसा नगला गांव के 55 वर्षीय नन्हे के साथ हुआ। वह टाइल्स और पत्थर का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान काशीपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास अज्ञात कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कैंटर चालक की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दोनों हादसों के बाद गांवों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

**रोहतास: NH-19 पर देर रात पलटा मालवाहक ट्रक, चालक और खलासी फरार**

Kumar TathagatKumar TathagatFollow3h ago
Dhankadha, Bihar:**रोहतास: NH-19 पर देर रात पलटा मालवाहक ट्रक, चालक और खलासी फरार** रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 पर सनसाइन महिंद्रा शोरूम के समीप देर रात करीब 12 बजे के बाद एक मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर का यह ट्रक माल से लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा सामान सड़क किनारे बिखर गया। मौके पर टिन और अन्य सामान भी बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ट्रक में किस प्रकार का सामान लदा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं है। दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे से कब हटाया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

💥2027 की डगर कठिन: अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष का ही विधायक के प्रति छलका दर्द

ATUL YADAVATUL YADAVFollow4h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा से अपना दल (एस) से विधायक है जीतलाल पटेल उसी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का पोस्ट देख छलका दर्द। 💥"गैरों से क्या गिला करें जब अपनों ने ही आईना दिखा दिया, 💥एक ईंट भी न रख सके गांव में, और विकास का शोर मचा दिया!" 🔥टिकरी में एक ईंट तक नहीं रख पाए विधायक जी, एक लाइट भी लगी तो खंभा भी धड़ाम हो गया—सोशल मीडिया पर खुली विकास के दावों की पोल। 🔥विश्वनाथगंज विधानसभा के अपना दल (एस) के माननीय इतने 'सरल' हैं कि कमीशन से लेकर अधूरे कामकाज तक की पोल आए दिन उनकी ही पार्टी के जिम्मेदार लोग खोलते रहते हैं। 💥हकीकत से रूबरू कराया जाए तो विकास से ज्यादा दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, जहां परिणाम में मुंह की भी खानी पड़ जाती है। 💥सवाल यह है कि जिन पर PWD से लेकर खुद पार्टी के जिम्मेदार लोग गंभीर आरोप लगा चुके हों, उन्हें 'सरल और मृदुभाषी' कहना आखिर कहां तक सही होगा? 🔥महासचिव ने विश्वनाथगंज के माननीय विधायक को 'जनप्रिय और लोकप्रिय' बताते हुए विकास विमर्श की फोटो पोस्ट की, जिस पर जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल का दर्द छलक पड़ा। 🔥जब अपनों ने ही खोल दिया है मोर्चा और गांव में एक ईंट तक नहीं लगी, तो ऐसे में किस तरह से पार होगी 2027 की डगर?
0
0
Report

कागजों पर नियम,कृषि भूमि पर प्लाटिंग का खेल! शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल

AYATUL YADAVFollow5h ago
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले के गड़वारा नगर पंचायत के डंगरी वार्ड-2 की प्लाटिंग को लेकर 52 पृष्ठों की शिकायत, एसडीएम अनुष्का शर्मा के समक्ष फिर उठाया मामला! ➡️ प्रतापगढ़ में प्लाटिंग कारोबार के बीच कृषि भूमि पर कॉलोनी काटने और नियमों के अनुपालन को लेकर सवाल गहराते जा रहे हैं। गड़वारा नगर पंचायत के डंगरी वार्ड-2 में कथित अनियमित प्लाटिंग को लेकर शिकायतकर्ता ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अनुष्का शर्मा को 52 पृष्ठों की तथ्यात्मक शिकायत सौंपकर फिर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कृषि भूमि पर आवश्यक अनुमतियों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। शासन के निर्देशों, भूमि उपयोग और प्लाटिंग संबंधी प्रावधानों के अनुपालन को लेकर जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर सवाल खड़े किए गए हैं। गड़वारा नगर पंचायत के EO का बयान, जिम्मेदारी पर सवाल! गड़वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बातचीत में कहा कि UP RERA उनके निकाय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि RERA का अधिकार क्षेत्र अलग होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर भूमि विकास, लागू नियमों और जरूरी अनुमतियों की निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या संबंधित विभागों ने मौके की जांच की, क्या कोई कार्रवाई हुई? जिले में जमीन कारोबार से जुड़ी कई फर्मों के संचालन की चर्चा है। बीते माह ASM Developer के एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला भी सामने आया था। वहीं गड़वारा नगर पंचायत क्षेत्र में प्लाटिंग को लेकर शिकायतें और UP RERA से संबंधित कार्रवाई के दावे भी सामने आए हैं। डंगरी वार्ड-2 में उठे आरोपों की निष्पक्ष जांच, भूमि के अभिलेखों, आवश्यक अनुमतियों और प्लाटिंग की वास्तविक स्थिति का परीक्षण जरूरी है। शिकायत में प्रस्तुत तथ्यों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं, अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर हैं। ⚡ कृषि जमीन पर प्लॉट कट रहे, शिकायतें पहुंच रही अधिकारियों तक, फिर निगरानी तंत्र की जवाबदेही क्या है? नियमों का पालन सुनिश्चित होगा या जमीन के कारोबार में सवाल यूं ही दबे रहेंगे?
0
0
Report

झांसी में एफडीए की बड़ी कार्रवाई बिसरोली की 151 पानी की बोतलें सीज

RSRaghvendra SinghFollow11h ago
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी रिपोर्टर राघवेंद्र सिंह झांसी जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर FDA टीम ने पाली पहाड़ी स्थित श्री बालाजी बेवरेज के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि झांसी के प्रतिष्ठान पर बिसरोली ब्रांड की पानी की बोतलें ललितपुर के लाइसेंस पर पैक की जा रही थीं। टीम ने 2 लीटर वाली 2151 बोतलें सीज कर नमूने लिए और प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया वही यूनिवर्सिटी क्षेत्र में फूड सेफ्टी मोबाइल लैब वैन से लोगों को जागरूक किया गया और डोम-24 से उबलते तेल की शुद्धता जांची गई सहायक खाद्य आयुक्त पवन कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस के कारोबार पर 6 माह तक जेल और 5 लाख तक जुर्माने की कार्रवाई होगी
0
0
Report
Advertisement

सम्भल में प्रेमिका की शादी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sambhal, Uttar Pradesh:सम्भल में प्रेमिका की शादी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के दवथरा हरिकिशन गांव में प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतरवा लिया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक की प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हुई थी। युवक को पुलिस अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

सुलह के नाम पर सिपाही पर रुपये मांगने का आरोप, विधायक के पास पहुंचे पीड़ित तो थानेदार की लगी क्लास

ASAmit SinghFollow15h ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक मामला सामने आया है। सुलह कराने के नाम पर एक सिपाही पर रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगा है। पुलिस की इस कथित कार्यशैली से परेशान पीड़ित ने देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार थानेदार को फोन कर मामले में कड़ी नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना यह होगा कि विधायक की नाराजगी के बाद पुलिस महकमा आरोपों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सिपाही के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top