icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दानapur बाजार में लावारिस गाय ने मीसा भारती को भागने पर मजबूर कर दिया

Danapur, Bihar:खबर दानापुर से आ रही है जहाँ दानापुर कैंटॉमेंट के पेठिया बाजार स्थित दुकानदारों के हड़ताल किए जाने की सूचना के बाद पाटलिपुरंत्र सांसद मीसा भारती दुकानदारों से बातचीत करने के लिए पहुँची थीं और उनकी समस्या के समाधान के लिए पहुँची थीं इस दौरान बाजार में घूम रही लावारिस गाय ने हड़कंप मचा दिया लावारिस गाय की वजह से मीसा भारती को भी भागना पड़ा हालांकि पूरी तस्वीर सामने नहीं आ पाई लेकिन जो तस्वीर सामने आई है उससे यह साफ लग रहा है कि गाय की वजह से मीसा भारती को भागना पड़ा मीसा भारती ने अपने बयान में कहा है कि लावारिस गाय बाजार के लिए परेशानी बनी हुई है इस पर भी कंट्रोल होना चाहिए और जो पशुपालक हैं उनसे भी उन्होंने गुजारिश की अपने गायों को बांधकर रखें.
0
0
Report

जमशेदपुर में कांग्रेस का काला दिवस प्रदर्शन, इस्तीफे और मतदाता सूची गड़बड़ियों के आरोप

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आयुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ियां की गई हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस काला दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एसआईआर के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कई राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए अनियमितताएं की गईं, जिसके विरोध में देशभर में आंदोलन किया जा रहा है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में घर में घुसे मगरमच्छ का रेस्क्यू: लोगों ने सुरक्षित बचाव किया

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा मगरमच्छ लगभग 3 बजे रात में गढ़ी क्षेत्र के आदर्श गांव बोरी में मोहल्ले में दिखाई दिया। मगरमच्छ एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी घर के बाहर एक परिवार खाट पर सो रहा था। युवाओं ने आवाज देकर परिवार को जागाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परतापुर गौशाला की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाने गढ़ी, अरथुना के पुलिस थाना, स्थानीय युवाओं और मोहल्लावासियों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में राहुल पंचाल, परेश डिंडोर, कृष्णा खराड़ी, नयन डाबी, नितेश कलाल, राम, गिरिश खांट, पार्षद गायत्री खांट सहित मोहल्लावासियों और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। रात के समय आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ की उपस्थिति से लोगों में चिंता थी। युवाओं की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की मदद से परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 16 बैंचों से लंबित प्रकरण निस्तारित

Sikar, Rajasthan:सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 16 बैंचों में हुई प्रकरणों की सुनवाई सीकर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सीकर न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायालयों में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के विवादों के निस्तारण की कार्यवाही की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत में सीकर जिला मुख्यालय सहित फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, रींगस, दांतारामगढ़, खंडेला, खाटूश्यामजी एवं धोद में कुल 16 बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण के प्रयास किए गए। लोक अदालत में बैंक ऋण की किश्तों की वसूली, टेलीफोन बिलों के बकाया भुगतान सहित विविध प्रकार के मामलों को आपसी समझाइश एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारित करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोक अदालत विवादों के निस्तारण का सस्ता, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। साथ ही, नियमानुसार न्यायालय शुल्क की वापसी का लाभ भी मिलता है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है। लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों में अपील का प्रावधान नहीं होने से पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से भी राहत मिलती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से दो प्रकार की पीठें बनाई गई हैं। पहली, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के मामलों के लिए और दूसरी, न्यायालयों में लंबित मामलों के लिए। लंबित मामलों की पीठों में वे प्रकरण शामिल हैं, जिनमें न्यायालय में मुकदमा दर्ज हो चुका है और न्यायिक कार्यवाही चल रही है। इनमें दीवानी प्रकृति के वाद, एम.एस.सी.टी. के मामले और पारिवारिक विवादों सहित अन्य उपयुक्त प्रकरणों को शामिल किया गया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के मामलों की पीठों में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है, जो अभी न्यायालय तक नहीं पहुंचे हैं। इनमें समझौता योग्य आपराधिक मामले तथा अन्य उपयुक्त प्रकरण शामिल हैं। आज की लोक अदालत में विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, केनरा बैंक के एक मामले में 20 लाख रुपये के ऋण का निपटारा संबंधित महिला की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपये में किया गया। इसी प्रकार, राजस्थान ग्रामीण बैंक के एक मामले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत लिए गए 5 लाख रुपये के ऋण का समझौता 2 लाख रुपये में किया गया। कई बार लोगों की विशेष परिस्थितियों के कारण उनके लिए ऋण चुकाना कठिन हो जाता है। ऐसे में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण वसूली से संबंधित अनर्जक परिसंपत्ति (एनपीए) के मामलों में रियायत देते हुए आपसी सहमति से निपटारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में कांग्रेस नेताओं की दिल्ली जाने की कोशिश रोककर हिरासत, रघुवीर संधू समेत अन्य

Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली जाने से रोकने पर कांग्रेस नेता रघुबीर संधू समेत कई नेता हिरासत में लिए कांग्रेस नेता रघुबीर संधू समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नेता दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के जरिए उन्हें दिल्ली जाने से रोक रही है। नेताओं ने कहा कि वे हर परिस्थिति का सामना करते हुए दिल्ली जाएंगे और जंतर-मंतर पर राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए निकले करनाल पुलिस ने सेक्टर 32 में ही उनको लिया हिरासत में कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि पुलिस जाति कर रही है हमें जंतर मंतर पर धरने प्रदर्शन के लिए जाना है हमारे नेता धरना दे रहे हैं हम राहुल गांधी के साथ खड़े हैं वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि हम उनके साथ हैं वह हमारे बच्चे हैं उनको सरकार ने गिरफ्तार किया है हम इसका विरोध करते हैं बाइट कांग्रेस नेता जयपाल मान बाइट कांग्रेस नेता रघुवीर संधू बाइट थाना प्रभारी सेक्टर 32
0
0
Report

बिहार में शिक्षा क्रांति: पुरस्कार वितरण समारोह से मॉडल स्कूल पर जोर

Patna, Bihar:पटना के बापू सभागार में राज्यस्तरीय सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी... केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी... उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी विजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कार्यक्रम रहे मौजूद... हजारों स्कूली छात्र कार्यक्रम में उपस्थित... प्रल्हाद जोशी केंद्रीय शिक्षा मंत्री का सम्बोधन.... विकसित भारत के लिए जो कल्पना शक्ति है... वो दिखाई देता है.... हमें दुनिया को समझने के लिए ज्ञान की जरूरत होती है... जो कल्पना है कुछ बच्चे शब्दों में तो कुछ चित्रों में प्रदर्शन किया है... पहले नीतीश कुमार जी और अब सम्राट चौधरी जी शिक्षा व्यवस्था में पूरा बदलाव की कोशिश कर रहे हैं... जो छात्र का इंट्रेस्ट है उसको देखना होगा.. इस देश में गरीब परिवार का बच्चा भी मेहनत से काफ़ी आगे जा रहा है... बच्चे का प्रतिभा को देखना होगा.. नया आईडिया के लिए भी बच्चों को आगे बढ़ाना होगा.... PM श्री स्कूल और लैब की व्यवस्था बच्चों के लिए किया गया है...नए शोध के किए बच्चों को प्रेरित करना है... छात्रों की सोच और कल्पना अब साकार हो रहा है... देश में शिक्षा क्रांति हो रहा है.. एप के जरिय ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ाया जा रहा है...दुनिया में तनाव है भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन..... आज इस पुरस्कार वितरण समारोह में सबका स्वागत है... मैं सभी बच्चे बच्चियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं... बिहार ज्ञान की भूमि है... तीन यूनिवर्सिटी की चर्चा होती थी तो दो यूनिवर्सिटी बिहार में थी... मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद देता हूं नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से स्थापित किया... कभी आतंकी आए मुगल आए अंग्रेज आए सब ने भारत को लुटा... मोदी जी ने कहा भारत सोने का चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना है... देश के लगभग 5 करोड़ गरीबों को पक्का मकान नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया.... मोदी जी गरीबों की चिंता करते हैं... पिछले 21 वर्षों 17 बार में बिहार की अर्थव्यवस्था डबल डिजिट जीडीपी में रहा... 6 हजार करोड़ का बजट वाला बिहार आज 3 लाख 17 हजार करोड़ है... हमलोग को कुछ सहायता दीजिए ताकि शिक्षा विभाग को और मजबूत किया जाए... मॉडल स्कूल में एप के जरिय बच्चे रात के 1 बजे शिक्षक उपलब्ध करवाने का काम कर रहे है.... 3.5 लाख बच्चे मॉडल स्कूल में पढ़ते है... उसमे 1 लाख 42 हजार बच्चे रात के 1बजे पढ़ते है.. उनको और सुबिधा उपलब्ध करवाने की जरूरत है... लाखों बच्चे बाहर पढ़ते है 33 हजार शिक्षक की बहाली होगी... मिथलेश जी 100 शिक्षक चिन्हित कीजिए...उनको बाहर ट्रैंनिंग के लिए बाहर भेजिए... वो ट्रैंनिंग लेकर आएंगे तब यहाँ बच्चों को शिक्षा देंगे... ते GEN Z कल का नायक है..महानायक है.... राज्य में 17 केंद्रीय विद्यालय दिया और इसी साल से पढ़ाई शुरू कर दिया... 21% बजट की राशि शिक्षा पर खर्च होता है... अभी और बजट की जरूरत है... मार्च के बाद स्कूल बदला हुआ नजर आएंगे....
0
0
Report

फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में दिवाली से पहले विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच ने बल्लभगढ़ क्षेत्र से लगभग 4310 किलो पोटैशियम नाइट्रेट और 600 किलो सल्फर बरामद किया है। इसके मुख्य आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह ग्रामीण इलाकों में नली वाले पाइप से पोटाश और गंधक मिलाकर देसी पटाखे/बम बनाता था। यूपी पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अब तक 20,000 किलो पोटैशियम नाइट्रेट की खेप जब्त की गई है। यह बरामदगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी से किसी लिंक से नहीं जुड़ी है। जनता से अनुरोध है कि अगर किसी को आसपास किसी भी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की जानकारी मिले, तो 112 डायल करें।
0
0
Report
Advertisement

साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026: रायपुर में उत्कृष्ट नवाचारों का हुआ भव्य सम्मान

Raipur, Chhattisgarh:Cyber Jagriti Abhiyan & Traffic Hackathon-2026: Grand Felicitation Ceremony Held in Raipur रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 'साइबर जागृति अभियान' एवं 'ट्रैफिक हैकाथॉन-2026' का भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। 49 दिवसीय अभियान से 1.70 करोड़ से अधिक नागरिक जागरूक हुए। साइबर सुरक्षा में नवाचार के लिए 8 जिलों को पुरस्कृत किया गया, जबकि ट्रैफिक हैकाथॉन में कार्तिकेय पंत ओवरऑल विजेता बने। मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी व तकनीकी समाधानों को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट ऑनर्स का धरना: रजिस्ट्रेशन देरी पर बिल्डर पर गुस्सा

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सीटी-2 के 14 एवेन्यू के फ्लैट ऑनर्स ने बिल्डर के मनमानी और फ्लैट के रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया फ्लैट ऑनर्स का आरोप है कि हम लोगों की ओर से सभी पैसे जमा कर दिए है बावजूद इसके गौड़ प्रबंधन ने अभी तक फ्लैट का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, उल्टे गौड़ जीबीएम बनाकर यहां से पल्ला झाड़ने की कोशिश में है लोगों का आरोप है कि हम लोग जब प्रबंधन से बात करने की कोशिश करते हैं तो वो सुनने को तैयार नहीं है ऑनर्स को अपने काम काज छोड़कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर किया जा रहा है
0
0
Report

स्पर्श से JJM बजट आसान, OTMP की फाइलिंग सीधी एक्सईएन से FA तक

Jaipur, Rajasthan:खबर का असर- JJМ में स्पर्श का अंकगणित सुधरेगा, 2 हजार करोड के प्रोजेक्ट्स में बजट प्रक्रिया आसान होगी जयपुर-जी मीडिया की खबर का एक बार फिर से दमदार असर हुआ. अब PHED स्पर्श के बिगड़े हुए अंकगणित को सुधारेगी. नेशनल जेजेएम से चर्चा बजट प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है. जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद जल महकमे में हलचल हुई और अब प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट के जरिए हर घर तक पीने का पानी पहुंच सके. प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का अटका बजट जारी होगा.. आखिरकार जेजेएम के स्पर्श में क्या होगा बड़ा बदलाव..देखे इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में! स्पर्श का अंकगणित सुलझेगा- पीएचईडी जल जीवन मिशन में स्पर्श का बिगड़े हुए अंकगणित को सुधार करेगा. सूत्रों के मुताबिक जेजेएम में वन टाइम माइनर प्रोजेक्ट (OTMP) में बजट की प्रक्रिया आसान होगी. अभी 7 स्तर तक बजट की फाइल होकर गुजरती है, जिसे प्रक्रिया काफी जटिल हो रही है. जिस कारण OTMP स्कीम की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है. क्योंकि समय पर बजट जारी नहीं हो पा रहा है. जब प्रक्रिया सरल और आसान होगी तो उसमें सीधा एक्सЕएन से फाइनेंस एडवाइजर FA तक फाइल पहुंचेगी और इसके बाद साइबर ट्रैजरी प्रोजेक्ट्स का भुगतान कर पाएगा. जी मीडिया ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था, जिसमें ये बताया था कि जेजेएम के स्पर्श का अंकगणित पूरी तरह से बिगड़ गया है. वहीं क्वांटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अटका बजट संचालन पोर्टल से शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है. OTMP में करीब 1300 करोड के प्रोजेक्ट का भुगतान अटका है, 567 करोड रुका है. प्रक्रिया आसान होने से करीब 2 हजार करोड का बजट रिलीज हो पाएगा. प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने अधिकारियों के इस संबंध में चर्चा की. JJM में क्या है SNA-SPARSH स्पर्श? JJM 2.0 में SNA यानि 'सिंगल नोडल एजेंसी' और उससे जुड़े 'SNA SPARSH' प्लेटफ़ॉर्म एक डिजिटल वित्तीय ढांचा है, जिसका इस्तेमाल सिंगल विलेज स्कीम के खर्चों को रियल-टाइम में ट्रैक करने और पारदर्शी ऑडिटिंग के लिए किया जाता है. इसमें राज्य को एकमुश्त फंड ट्रांसफर करने के बजाय अलग-अलग जल आपूर्ति योजनाओं से जुड़े फंड के सीधे वितरण और ट्रैकिंग की सुविधा है. यह डिजिटल गवर्नेंस के ज़रिए सार्वजनिक फंड के इस्तेमाल में जवाबदेही, ऑडिट की सुविधा के लिए लागू किया गया. लेकिन स्पर्श पोर्टल में जलदाय विभाग पुराने खर्चों का लेखा जोखा NJJM की शर्तों के मुताबिक नहीं दे पा रहा. जिसके कारण वाउचर टैग नहीं हो पा रहे. स्पर्श में दो तरह के भुगतान की व्यवस्था है पहला सिंगल विलेज स्कीम और दूसरा KQ. BOTMP बजट की ये है जटिल प्रक्रिया- SNA-SPARSH पोर्टल से OTMP के लिए बजट की प्रकिया काफी जटिल है. अभी एक्सЕएन, सुप्रीडेंट इंजीनियर, एडिशनल चीफ इंजीनियर, चीफ इंजीनियर तक फाइल पहुँचती है, जिसके बाद जेजेएम एफ और फिर ट्रेजरी साइबर बजट जारी करता है. ये प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी है. जिसके कारण बजट में बार बार रोड़े आ रहे हैं. अब OTMP बजट की प्रकिया सरल होगी- अब OTMP में बजट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा. सीधे एक्सЕएन से फाइल FA पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेजरी साइबर से भुगतान किया जाएगा. इस योजना पर फिलहाल विचार किया जा रहा है. केंद्र की मंजूरी के भी ये संभव है. क्वाटिटी-क्वालिटी का पुराने पोर्टल से पेमेंट पर विचार- क्वाटिटी एंड वॉटर क्वालिटी का अब तक राजस्थान में कोई पेमेंट नहीं हुआ. सूत्रों के मुताबिक अब प्रक्रिया को आसान, सरल बना जा सकता है. अभी स्पर्श पोर्टल से इसका पेमेंट की प्रक्रिया है. लेकिन अब संचालन पोर्टल से भुगतान को लेकर 7 दिन में ENJ JM से बात होगी. यदि संचालन से क्यू एंड क्यू का भुगतान की प्रक्रिया हुई तो एक्सЕएन से सीधे फाइल FA पहुंचेगी. क्यूएंडक्यू में राज्य का करीब 567 करोड का भुगतान अटका हुआ है. नोट इस खबर की फीड OFC से BJPR_JJM_R स्लग से भेजी गई है।
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर के शास्त्री पार्क की बदहाली: रखरखाव और जलभराव बना समस्या

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर शहर के सबसे बड़े पार्कों में शुमार विश्वप्रिय शास्त्री पार्क इन दिनों बदहाली और बदइंतजामी का शिकार है। जिस पार्क में लोग सेहत बनाने, सुकून के पल बिताने और सुबह-शाम सैर करने आते हैं, वहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। कहीं उबड़-खाबड़ मॉर्निंग वॉक ट्रैक बुजुर्गों के लिए खतरा बना हुआ है, तो कहीं ओपन जिम के उपकरण टूटे पड़े हैं। बारिश में जलभराव, गंदगी, अंधेरा और बंद पड़ी टॉय ट्रेन पार्क की बदहाल तस्वीर बयां कर रही है। सवाल यह है कि आखिर शहर के इस प्रमुख पार्क की सुध कब ली जाएगी? देखिए भरतपुर से ये खास रिपोर्ट। पार्क की बदहाल तस्वीर भरतपुर के विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में कदम रखते ही अव्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आने लगती है। मॉर्निंग वॉक के लिए बना ट्रैक कई जगह उबड़-खाबड़ और खराब हालत में है। ऐसे में यहां घूमने आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए सैर करना भी जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों को डर रहता है कि कहीं चलते-चलते पैर फिसल न जाए या वे हादसे का शिकार न हो जाएं। पार्क में न तो बुजुर्गों के लिए अलग से कच्चा मिट्टी का ट्रैक है और न ही बेहतर सुविधा वाला सिंथेटिक ट्रैक मौजूद है। ओपन जिम के उपकरण खराब, बच्चों का मनोरंजन भी ठप पार्क में लोगों की सेहत सुधारने के लिए लगाए गए ओपन जिम के अधिकांश उपकरण टूटे हुए बताए जा रहे हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए शुरू की गई टॉय ट्रेन भी कई सालों से बंद पड़ी है। झूले, फिसलपट्टी और दूसरे मनोरंजन उपकरणों की हालत भी संतोषजनक नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बनाए गए इस पार्क में सुविधाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर कौन निभा रहा है? जलभराव और गंदगी से परेशानी पार्क में ड्रेनेज व्यवस्था की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, जबकि पार्क के अंदर जमा पानी के सड़ने की शिकायत है। इससे साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। पार्क में नियमित सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। बंदरों और आवारा कुत्तों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में परिवार के साथ पार्क आने वाले लोगों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। हरियाली की जगह कंक्रीट का विस्तार पार्क की पहचान और हरियाली के लिए होनी चाहिए, लेकिन यहां ग्रास लैंड यानी घास वाले खुले हिस्से की कमी महसूस हो रही है। बड़े हिस्से को पक्का किए जाने से इसके कंक्रीट पार्क में तब्दील होने की चिंता भी सामने आ रही है। क्या पार्क के विकास के नाम पर हरियाली और खुले स्थानों को पर्याप्त प्राथमिकता दी जा रही है? घास, पेड़-पौधों और हरित क्षेत्र का संरक्षण बेहद जरूरी है। पेड़ों की छंटाई भी लोगों के भरोसे पार्क के ट्रैक के किनारे लगे पेड़ों की टहनियां रास्ते तक आ जाती हैं। इन टहनियों की कटाई तक पार्क में घूमने आने वाले लोग खुद करते हैं, जिससे पार्क के नियमित रखरखाव पर सवाल उठते हैं। योग और व्यायाम करने वालों के लिए टीनशेड जैसी सुविधा का अभाव भी खलता है। ऐसे में धूप और बारिश के दौरान लोगों को परेशानी होती है। रात में अंधेरा, खुदाई से परेशानी पार्क के एक हिस्से में रात के समय अंधेरा रहने की समस्या भी सामने आ रही है। नाला खोदे जाने और लाइटों की भूमिगत लाइन से जुड़ा हिस्सा कई महीनों से खुदा पड़ा होने की शिकायत है। इससे रास्तों की स्थिति और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। पार्क में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित रास्ते और समय पर मरम्मत की व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि सुबह और शाम आने वाले लोगों को परेशानी न हो। देखरेख के लिए जिम्मेदार कौन? इतने बड़े पार्क में केयरटेकर, गार्ड और माली की नियमित उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि पार्क में अव्यवस्थाओं के बीच शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई स्पष्ट हेल्पलाइन नंबर भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में समस्या होने पर लोग अपनी शिकायत आखिर किस अधिकारी तक पहुंचाएं? पार्क की नियमित निगरानी, सफाई, उपकरणों की मरम्मत और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार व्यवस्था का होना जरूरी है। लोहे के जालों में कैद पार्क Park के चारों ओर और विभिन्न हिस्सों में लगे लोहे के जाल इसकी खूबसूरती और खुलेपन को प्रभावित करते दिखाई देते हैं। लोगों की अपेक्षा है कि पार्क को ऐसा स्वरूप दिया जाए, जहां सुरक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण और ईको-फ्रेंडली सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। पार्क का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुकून देना है, लेकिन मौजूदा अव्यवस्थाएं इस उद्देश्य पर सवाल खड़े कर रही हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़ न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की वारदातें तेज, नागरिक सुरक्षा की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जंक्शन में अबोहर मार्ग स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदातों से कॉलोनीवासियों परेशान हैं. शनिवार को कॉलोनीवासियों ने भाजपा युवा नेता अमित साहू से मुलाकात कर उन्हें चोरी की बढ़ती घटनाओं और कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया तथा प्रभावी समाधान की मांग उठाई. अमित साहू ने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कॉलोनी में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया. कॉलोनीवासियों ने बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं. पिछले सप्ताह पांच दिन चोरी की घटनाएं हुईं और इनमें कई वारदातें दिनदहाड़े हुईं. इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भी समस्या से अवगत करवाया गया और कॉलोनी में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई. कॉलोनीवासियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के कारण उन्हें रातभर खुद पहरा देना पड़ रहा है. इसके बावजूद दिन में चोरी की वारदातें हो रही हैं, क्योंकि अधिकांश मकान मालिक काम के सिलसिले में घरों से बाहर चले जाते हैं. ऐसे में चोर दिन में सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं.
0
0
Report

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया को हिरासत: लोकतंत्र पर रोक पर भाजपा-प्रशंसक बहस

Noida, Uttar Pradesh:महेंद्रगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया को किया डिटेन, जंतर-मंतर पर आंदोलन में जाने से रोकने का आरोप लोकतंत्र में इस तरह रोकना गलत, बोले सतबीर झुकिया यह कार्रवाई उनके गांव झुक स्थित आवास पर की गई थी ताकि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आयोजित आंदोलन में शामिल न हो सकें। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने से रोकना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। इस प्रकार घर पर नजरबंद करके आंदोलन में जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top