824101
औरंगाबाद में हिट वेव को लेकर सदर अस्पताल में पूरी व्यवस्था
Aurangabad, Bihar:सूबे में हिट वेव के रेड अलर्ट को लेकर औरंगाबाद में सदर अस्पताल का प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। सभी मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और उनकी सेवा में सुधार की जा रही है। स्वास्थ प्रबंधक हेमंत राजन ने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निसरपुर के खेतों में तेंदुआ दिखा, किसान के ट्रैक्टर के आगे घूमता रहा
Dhar, Madhya Pradesh:किसान राहुल गुरुवार रात करीब 9 बजे खेत में ट्रैक्टर से खेती का कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत के पास अचानक उसे तेंदुआ दिखाई दिया। पहले तो किसान घबरा गया, लेकिन बाद में उसने ट्रैक्टर धीमी गति से चलाते हुए उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में तेंदुआ ट्रैक्टर के आगे अपनी चाल में आराम से चलता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में तेंदुआ काफी देर तक खेतों के बीच घूमता रहा। किसान ने बताया कि रात का समय होने और अंधेरा ज्यादा होने के कारण पहले कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जैसे ही रोशनी में तेंदुआ दिखाई दिया तो उसके होश उड़ गए। इसके बावजूद वह सावधानी से ट्रैक्टर चलाता रहा। एक समय किसान ट्रैक्टर लेकर तेंदुए के काफी करीब पहुंच गया था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर कुछ सेकंड के लिए बंद हो गया। ट्रैक्टर बंद होते ही किसान की सांसें थम गईं और उसे किसी बड़े हादसे का डर सताने लगा। हालांकि गनीमत रही कि तेंदुए ने किसी तरह का हमला नहीं किया और वह शांत अवस्था में खेतों से होता हुआ नर्मदा नदी की दिशा में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते जंगलों में पानी की कमी हो रही है, जिसके कारण वन्य जीव आबादी और खेतों की ओर आ रहे हैं। इससे पहले भी निसरपुर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की खबरें सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।0
0
Report
अमेठी में दिनदहाड़े युवक हत्या, परिजन दहल उठे; आरोप ग्राम प्रधान के रिश्तेदार पर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर की गई हत्या से मचा हड़कंप, युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, बताया जा रहा है की मोहल्ले के एक युवक द्वारा अवैध पिस्टल को दिखाने के बहाने युवक को गया था बुलाया, जहां पर युवक के सीने में मारी गई गोली, शोर गुल की आवाज सुन दौड़े परिजनो ने घायल युवक को लाए अस्पताल जहां पर युवक के डॉक्टरों ने किया मृतक घोषित, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गांव पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, ग्राम प्रधान प्रतिनिध के मौसेरे भाई पर है हत्या का आरोप, पीपरपुर थाना क्षेत्र के खाना पुर गांव की है घटना0
0
Report
दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियाँ
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक रहेंगे गर्मी की छुट्टियाँ कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए 11 मई से 23 मई तक रीमेडियल क्लासेस रखी जाएगी0
0
Report
Advertisement
कानून के बारे में दी जानकारी, महीलाओ को किया गया जागरूक
Bbrasi, Uttar Pradesh:किशोरियों को कानूनी अधिकार की दी गई जानकारी चहनियां।खड़ेहरा स्थित संस्था अमर ज्योति द्वारा ग्राम सभा खंडवारी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को किशोरी एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं को कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार संबंधी अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बलुआ थाना के मुख्य अतिथि एसआई विनोद कुमार सिंह और प्रधानपति सतीश गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया । उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किशोरियों को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिये । कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं बिना भय के हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। कार्यक्रम में संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी प्रदान की। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने बाल विवाह, बाल श्रम तथा अन्य सामाजिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। आकाश मौर्या द्वारा महिलाओं, किशोरियों को युवा उद्यमी विभाग से संचालित रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष सिंह, काजल महिला सुपरवाइजर, प्रियंका समूह सखी, कविता गुप्ता, सफ़ाई कर्मचारी चंद्रहास प्रसाद पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
सहरसा के सरकारी स्कूल में मिड डे मील के बाद दर्जनों बच्चे अस्पताल पहुंचे; अफवाह फैली
Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ एकबार फिर सरकारी स्कूल में मिड डे मील का खाना खाने के बाद दर्जनों बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. यह घटना सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय की है. आनन - फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सौरबाजार के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहाँ करीब दो दर्जन से अधिक बच्चों को लाया गया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद कई बच्चों को डिसचार्ज कर दिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम दीपेश कुमार और एसपी हिमांशु सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे इस दौरान डीएम ने चिकित्सकों से बातचीत करते हुए बच्चों का हाल जाना. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की उसके बाद बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, और फिर देखते ही देखते करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे एक एक करके अस्पताल पहुंचने लगे. इधर अफवाह फैली की मिड डे मील के खाने में सांप केंचुआ गिरा हुआ था उसके बाद बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच हड़कम्प मच गया. वहीं मौके पर मौजूद जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की है, फिलहाल चिकित्सकों द्वारा इलाज कर बच्चों को डिस्चार्ज किया गया है, सभी बच्चे सुरक्षित हैं, खाने में सांप के केचुवा होनी की अफवाह फैलाई गई है फिलहाल मामले की जाँच करवाई जा रही है. आपको बताते चलें कि बीते कल भी महिषी प्रखंड के बलुवाहा मध्य विद्यालय में मिड डे मील के खाने में सांप के गिरे होने की अफवाह के बाद करीब 115 बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई.0
0
Report
हाजिन में जल प्रवाह में तीन युवकों में एक की मौत, एक बचा, एक लापता
Three youths slip Into River Jhelum in North Kashmir’s Hajin, One Dead, One Rescued, One Missing Anchor:-One youth died, another was rescued, while a third remained missing after three young men slipped into River Jhelum at Check Chandergeer area of Hajin in north Kashmir’s Bandipora district on Friday, officials and locals said. The incident occurred while the youths were reportedly washing tent material in the river. The youths were identified as Sohail Ahmad Dar, 22, son of Ghulam Nabi Dar; Adil Ahmad Dar, 18, son of Bashir Ahmad Dar; and Sameer Ahmad Dar, 22, son of Mohammad Jamal Dar, all residents of Chandergeer Hajin. Officials said the three youths accidentally slipped into the river during the work, triggering panic in the area. Soon after the incident, local residents and volunteers rushed to the spot and launched rescue efforts. One of the youths was rescued alive and shifted to a nearby health facility for treatment, while another was retrieved from the river in an unconscious condition and later declared dead. Rescue teams, police personnel, and volunteers continued searches in the river to trace the third missing youth till the filing of this report. Locals expressed anger over what they termed a delay in the arrival of SDRF teams, alleging that local youth carried out the initial rescue attempts on their own. The incident triggered grief and panic in Chandergeer and adjoining areas as relatives and residents gathered near the riverbank during the operation. Further details were awaited.0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह मामले में अदालत ने 22 जुलाई की सुनवाई तय कर दी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह गैर मज़हबी मकाम दावा मामले में अजमेर सिविल कोर्ट-2 के ज़रिए दरगाह से जुड़े तीन फरीक़ीन को पार्टी बनने की इजाज़त मिलने के बाद दरगाह दीवाना दफ्तर से एक बयान जारी हुआ है। सूफी संत हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह के दीवान सैय्यद जैनुल आबेदीन अली खां के सज्जादानशीन सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने एक बयान जारी कर अदालत के फैसले का खैर मकदम कहा है।नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि सस्ती शोहरत हासिल करने की नीयत से और दरगाह को बदनाम करना राजवर्धन सिंह और विष्णु गुप्ता का असल मकसद है। ऐसे में उनके खिलाफ अदालत से कहा जायेगा कि उनकी दरख्वास्त को खारिज़ कर कानूनी कार्यवाई का फरमान जारी किया जाए। अदालत ने दरगाह मामले में आगामी सुनवाई की तारीख 22 जुलाई तय की है। अजमेर दरगाह दीवान के सज्जादानशीन सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने क्या कुछ कहा इस मसले में,देखते है एक रिपोर्ट...0
0
Report
कुशीनगर के बच्चों ने सड़क सुधार के लिए डीएम को वीडियो से गुहार लगाई
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में छोटे-छोटे बच्चे सड़क निर्माण की मांग को लेकर सामने आ गए हैं. वर्षों से बदहाल और खंडहर जैसी सड़क से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी को संबोधित वीडियो बनाकर सड़क बनवाने की गुहार लगाई है. बच्चों का कहना है कि बरसात के दिनों में यही सड़क हादसों का कारण बन सकती है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. तस्वीरें कुशीनगर जनपद के दुदही विकास खण्ड स्थित जंगल नौगावा गांव के तुर्कहवा टोला की हैं, जहां सड़क की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. गांव के स्कूली बच्चे रोजाना इसी खंडहर जैसी सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण बरसात में हादसे की आशंका बनी रहती है. ऐसे में आज गांव के बच्चों ने खुद वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की अपील की है. स्कूली बच्चे0
0
Report
विधायक रफीक खान ने नई मतदाता सूची से निगम चुनाव कराने की मांग की
Jaipur, Rajasthan:विधायक रफीक खान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की मुलाकात राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन आगामी चुनाव नई मतदाता सूची-2026 से करवाने की मांग रफीक खान ने कहा नई वोटर लिस्ट तैयार, फिर पुरानी वोटर लिस्ट से निगम चुनाव कराने की मंशा क्यों? एसआईआर पूर्ण होने के पश्चात नई मतदाता सूची तैयार की जा चुकी है निगम चुनाव नई वोटर लिस्ट से कराने की मांग0
0
Report
Advertisement
खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग, मक्का की फसल भारी नुकसान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग लाखो का नुकसान किसान की पकी मक्का की फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया जेसीबी ओर अग्निशमन से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन अभीतक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है खिरकिया तहसील के जादोपुरा गांव के किसान के खेत में आग लगने से 1 हजार क्विंटल मक्का के भुट्टे जलकर खाक हो गए। अज्ञात कारणों से लगी आग से खेत में काटकर पड़ी करीब 1 हजार क्विंटल मक्का के भुट्टे जलकर खाक हो गए। किसान को लाखों रुपए की क्षति होने का अनुमान है। किसान रामदेव पिता रामकिशोर कीर ने ग्राम जादोपुरा में खेत खोट पर लिया था। बताया जाता है कि आग काफी समय से जल रही थी किंतु खेत मालिक को इसकी सूचना देरी से लगी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड को दिन भर आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर किसान ने जेसीबी और ट्रैक्टर व अन्य साधन से फसल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया किंतु तब तक फसल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पटवारी सुनील अहिरवार ने पंचनामा बनाया लेकिन आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है बाइट 1- रामदेव कीर पीड़ित किसान0
0
Report
रायगढ़ आईपीएल सट्टा कारोबार पर बड़ा ऑपरेशन: 5 आरोपियों की गिरफ्तारी
Darogapara, Chhattisgarh:आईपीएल मैचों की आड़ में चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और कोतवाली पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ रेड कार्रवाई की। कार्रवाई में पुलिस ने करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और एक नोट गिनने की मशीन सहित लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पहली कार्रवाई कोतरारोड बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी में की गई, जहां साकेत सिंघानिया ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई पुराना पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्र में हुई, जहां रितेश डालमिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चांदमारी क्षेत्र से रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई को हिरासत में लिया। वहीं तीसरी कार्रवाई रामभांठा स्थित एक किराए के मकान में हुई, जहां प्रदीप कुमार पाण्डेय ऑनलाइन सट्टा चलाते पकड़ा गया। जांच में आरोपियों के मोबाइल से ऑनलाइन बेटिंग आईडी, यूपीआई ट्रांजेक्शन, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। मामले में फरार आरोपी पिंटू हलवाई की तलाश जारी है।0
0
Report
शामली नगरपालिका बोर्ड बैठक हंगामे के बीच संपन्न; महिला सभासदों के स्थान पर विवाद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की शामली नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हंगामे के बीच संपन्न हुई. बैठक में महिला सभासदों के स्थान पर उनके पति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इस दौरान कई सभासदों और पालिका अध्यक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा. बैठक शुरू होते ही कुछ सभासदों ने आपत्ति जताई कि बैठक में महिला सभासदों की जगह उनके पति और प्रतिनिधि मौजूद हैं, जिससे बैठक की गोपनीयता प्रभावित हो रही है. सभासदों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है. बैठक के दौरान सभासद निशिकांत, संगल और अनिल उपाध्याय ने पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल पर सभासदों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि वे अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर आए थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है. हंगामे और नोकझोंक के बीच बैठक कुछ समय तक बाधित रही. बाद में अन्य सभासदों की सहमति से विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद बैठक संपन्न कर दी गई. बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल और पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सभासद मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
लखनपुर के पहाड़ी कोरवा मूलभूत सुविधाओं से महरूम, जल संकट गहराया
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में पहाड़ी कोरवा आज भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं. यहां कुएं का गंदा पानी, नाले का बहता पानी पीने को लोग मजबूर हैं. जिला प्रशासन के दावों की पोल खोलती यह तस्वीर सामने आई है. लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी के आश्रित ग्राम बेन्दोपानी और छिपीपानी में दो दर्जन से अधिक परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. इस गांव में ज्यादातर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र यानी पहाड़ी कोरवा निवासरत हैं. महिलाएं सुबह होते ही कुँए और नाले का पानी भरने के लिए निकल पड़ती हैं. सुबह बर्तन धोने से लेकर, खाना बनाने नहाने, पशुओं को पानी पिलाने तक के लिए इसी कुँए और नाले का इस्तेमाल ग्रामीण करते हैं. बावजूद इसके ग्रामीणों ने शिकायतें ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की हैं.0
0
Report
कांग्रेस का हमला: छत्तीसगढ़ की लड़कियां झारखंड में बंधक, SIT से वापसी की मांग
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की प्रदेश में तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं.. छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाने का मामला आया है.. प्रदेश में अब तक जितनी लड़कियां गायब हुई हैं.. हम मांग करते हैं SIT गठित कर तत्काल गम हुई सभी लड़कियों को वापस लाया जाए.. उन्होंने कहा झारखंड में बंधक बनी लड़कियों को भी तत्काल वापस लाना चाहिए.. महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है..0
0
Report
कैथल में स्पेशल डिटैक्टिव यूनिट ने 4380 प्रतिबंधित गोलियाँ सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पेशल डिटैक्टिव यूनिट ने 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित आरोपी दबोचा एंकर: युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के लिए नशा तस्करी के धंधे में लिप्त अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा निरंतर रूप से लगाम कसी जा रही है। इसी अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ सहित काबु किया गया है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई शमशेर सिंह की टीम गश्त के दौरान जींद रोड कैथल पर मौजूद थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव सांघन निवासी बिन्टु काफी समय से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करता है तथा नशेड़ी युवकों को सप्लाई देकर समाज में नशे को बढ़ावा दे रहा है। जो आज वह अपनी मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ लेकर सिरसा ब्रांच नहर पटरी के रास्ते गांव चंदाना की तरफ किसी ग्राहक को सप्लाई देने जाएगा। जिसे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा सिरसा ब्रांच नहर पटरी पर गांव चंदाना की तरफ नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद जींद रोड कैथल की तरफ से एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मोटरसाइकिल सहित रोककर काबू कर लिया। युवक की पहचान गांव सांघन निवासी बिन्टु के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की टंकी पर एक काले रंग का पोलिथीन बैग रखा हुआ था। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ कैथल कंचन पांडे के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई तहत ली गई तलाशी दौरान दौरान आरोपी के कब्जे में पोलिथीन से लोराजेपम नामक टेब्लेट के 146 पत्तो से कुल 4380 गोलियाँ बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये टैबलेट प्रतिबंधित बताई गई। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट से मौके पर पहुंचे एएसआई तरशेम कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बाइट गुरविंदर सिंह डीएसपी0
0
Report
Advertisement
