824101
औरंगाबाद के नबीनगर से अपहरण हुए छात्रा का शव बरामद
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद के नबीनगर से अपहरण हुए छात्रा का शव रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बराज में तैरता हुआ बरामद किया गया। सूचना के अनुसार खबर पहुंचते ही नबीनगर में लोगों ने सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रावण मास की चौथी सोमवारी: भक्त दूधेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: श्रद्धालु श्रावण मास की चौथी और अंतिम सोमवारी के दिन दूधेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।0
0
Report
कावड़ यात्रा में ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर कांवड़िये की हुई मौत
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई में कांवड़ यात्रा के दौरान सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन चौराहा के पास रविवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर एक कांवड़िये की मौत हो गई। हादसे से साथ चल रहे परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सनफरा गांव निवासी कमलेश (55) अपने गांव सनफरा से परिजनों और ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगाजल लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्रालियां जुड़ी थीं। कमलेश पीछे वाली ट्राली पर बैठे थे। वृंदावन चौराहा के पास अचानक वह फिसलकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ चल रहे ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार ने बताया मृतक खेती-किसानी करते थे। उनके परिवार में पत्नी कमला देवी के अलावा तीन बेटे पवन, विवेक और रानू तथा पुत्री पारुल हैं।0
0
Report
वायरल के लिए कोई नई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में शराबी बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट नशे में धुत आरोपी पहुँचा था घर अपनी पत्नी के साथ कर रहा था मारपीट और गाली गलौज आरोपी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को भी बकी गलियाँ, आरोप है कि विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतार दिया मौत के घाट हंसियां से सीने पर वारकर उतारा मौत के घाट सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया, SHO भवन सिंह मौर्य मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेजा पुलिस ने हत्या के आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लिया पुरवा कोतवाली क्षेत्र के चकजमालपुर गांव का मामला।0
0
Report
Ayodhya में नागेश्वरनाथ मंदिर पर सावन के अवसर पर जलाभिषेक, भक्तों की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UTTAR PRADESH): SAWAN LAST MONDAY/ DEVOTEES PERFORM JALABHISHEK AT FAMOUS NAGESHWARNATH TEMPLE/ VISUALS/ REAX0
0
Report
गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UTTAR PRADESH): DEVOTEES GATHER AT DUDHESHWAR NATH TEMPLE FOR WORSHIP ON LAST SAWAN SOMVAAR0
0
Report
Advertisement
देवरिया में इस्लामी झंडे वाला वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली राज कस्बे में एक मकान पर लगे इस्लामी झंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मझौली राज कस्बे के रहने वाले अरशद उर्फ़ शमसुद्दीन के घर के सामने इस्लामिक झंडा जिसके नीचे एके-47 का फोटो बना हुआ है उसे उतारते समय किसी व्यक्ति द्वारा उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस संबंध में जानकारी होने पर उक्त झंडे को वार्ड नंबर 8 निवासी मोबिन पेंटर द्वारा बनाया गया था। संबंध में तीन व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
हरियाणा सरकार निवेश बढ़ाने के लिए 10 नए IMT और नीति स्थिरता का वादा करेगी
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में उद्योगपतियों से किया संवाद मुंबई में आयोजित अधिवेशन में मुख्यमंत्री का संबोधन भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर आपके बीच करने आए बात- मुख्यमंत्री हरियाणा आपको स्केल, स्पीड, नीति निश्चितता और साझा समृद्धि पर आधारित एक रणनीतिक साझेदारी करता है प्रदान हरियाणा देश के क्षेत्रफल का लगभग 1.3% पर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 3.6% योगदान देता है हरियाणा की पहचान अब केवल उत्पादन केंद्र की नहीं बल्कि भारत के सबसे गतिशील आर्थिक प्लेटफार्म में से एक की हमारा अगला लक्ष्य बेहतर, तेज, हरित, समावेशी और भविष्य सक्षम विकास- मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम वैश्विक सेवा क्षेत्र और आधुनिक प्रौद्योगिकी का बना हुआ है केंद्र मानेसर ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट का प्रमुख क्लस्टर बन चुका है पानीपत टेक्सटाइल और पेट्रोकेमिकल, यमुनानगर प्लाईवुड एवं पेपर, अंबाला वैज्ञानिक उपकरण, करनाल कृषि उपकरण और सोनीपत खाद्य प्रसंस्करण के महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरे हमने हरियाणा में औद्योगीकरण को गति देने के लिए 140 गैर जरूरी नियमों को खत्म किया हमारा उद्देश्य फाइल मूवमेंट नहीं प्रोजेक्ट मूवमेंट- मुख्यमंत्री आपकी हर बड़ी परियोजना अपने साथ स्थानीय विक्रेता विकास, कौशल प्रशिक्षण और नवाचार साझेदारी का कार्यक्रम लेकर आए हम प्रदेश में 10 नए IMT स्थापित करने जा रहे हैं- मुख्यमंत्री हम निवेशकों को 5 गारंटी देते हैं जिसके अनुसार नीति की स्थिरता हम अपने निर्णय गति से लेंगे और आपके प्रोजेक्ट की सुविधा के लिए भूमि से उत्पादन और विस्तार तक सक्रिय हैंड होल्डिंग करेंगे प्रदान उद्योग की जरूरत के अनुसार कौशल और कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगे- मुख्यमंत्री हम निवेश के साथ स्थानीय रोजगार, एमएसएमई, नवाचार और क्षेत्रीय विकास को जोड़ेंगे आप महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लेकर आई हरियाणा सरकार उन्हें गति पारदर्शिता और जवाब देही के साथ जमीन पर उतारने के लिए आपके साथ खड़ी होगी- मुख्यमंत्री हमारी सरकार सुविधा प्रदाता के साथ आपके उद्यम के विकास में होगी साझेदार - मुख्यमंत्री0
0
Report
नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा, फड़नवीस से मुलाकात व स्मारक चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से उनके आवास पर मुख्यमंत्री ने की मुलाक़ात कई अहम और समसामयिक मुद्दों पर हुई बातचीत काला अंब में तीसरे पानीपत युद्ध के शौर्य स्मारक पर भी हुई चर्चा लगभग 16 एकड़ में बनने वाला शौर्य स्मारक में हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार सक्रिय भागीदारी से कर रही है काम0
0
Report
Advertisement
देओघर धाम के भक्तों ने फूल बरसाए; काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और फूल बरसाने का दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:देओघर धाम के भक्तों ने फूल बरसाए; काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती और फूल बरसाने का दृश्य0
0
Report
चकाई-देवघर मार्ग पर पिकअप पलटने से 16 श्रद्धालु घायल, चार गंभीर
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब ढाई बजे धमनियां मोड़ के समीप कांवरियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल औरंगाबाद जिले के अंबा क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। बाबा धाम से पूजा करने के बाद बासुकीनाथ गए थे जहां से जल भरकर राजगीर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया कि श्रद्धालुओं ने पिकअप में बांस-बल्ली के सहारे डबल डेकर ढांचा तैयार किया था। इस पर कई लोग सो रहे थे। वाहन के पलटते ही ऊपर सो रहे लोग नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में इलाजरत एक घायल युवक ने बताया कि पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकलने के कुछ ही देर बाद सामने से अचानक तेज रोशनी आई। चालक ने बचने के लिए वाहन को बायीं ओर मोड़ा, जिससे पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से पोल टूटकर वाहन पर गिर गया और पिकअप गड्ढे में पलट गई। हादसे में धर्मेंद्र मेहता, उदय मेहता, विश्वजीत कुमार और शशि कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं चंचल मेहता, सरिता कुमारी, राजा कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, हीरा पासवान, रविरंजन कुमार, सत्या कुमारी, गुड़िया कुमारी और धनंजय पासवान का इलाज जारी है।0
0
Report
सीतामढ़ी के अस्पताल में मंत्री निशांत कुमार ने व्यवस्थाओं की कड़ी जाँच शुरू की
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने दो दिवसीय दौरे के बीच रविवार की देर शाम अचानक सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अस्पताल के सभी Wardों का निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध खामियों का अवलोकन किया. इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों ने भी मंत्री निशांत कुमार से अस्पताल की कुव्यवस्था की शिकायतें की. अस्पताल निरीक्षण के बाद निशांत कुमार ने कहा कि अस्पताल में क्या क्या कमियां है क्या क्या जरूरतें हैं उसकी पूरी लिस्ट सिविल सर्जन से मांगा है, उसके बाद जो भी कमियां हैं उसे ठीक कर ली जाएगी.0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur के लापता लैपटॉप कारोबारी दंपती की हत्या: संपत्ति विवाद में सगा भाई गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में मई 2026 में रहस्यमय ढंग से लापता हुए लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी की गुमशुदगी का प्राथमिक दर्ज किया गया था. पुलिस ने करीब 3 महीने बाद खुलासा करते हुए जमीन के अंदर से दंपति का सड़ा गला शव बरामद किया. वित्तीय संपत्ति विवाद के कारण कारोबारी दंपती की हत्या किए जाने की बात सामने आई. इस मामले में मृतक मनोज भगत के सगे भाई को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बोचहां थाना क्षेत्र के सत्संग भवन इलाके से दंपती के शव के अवशेष जमीन में दफनाए मिले, जिसकी पहचान के लिए फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है. परिजनों के अनुसार दंपती की इकलौती बेटी शेफाली ने पहले से ही चाचा पर संपत्ति और जमीन-जायदाद कब्जे की नीयत से माता-पिता को अगवा करने का शक जताया था. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच शुरू की गई. कई महीनों से चल रही पुलिस टीम ने दंपती हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया: मृतक दंपति की हत्या उनके सगे भाई ने संपत्ति विवाद के कारण की थी. जब पुलिस ने मृतक के भाई अविनाश अनुज को बनारस से बरामद किया और उससे पूछताछ की, तो पता चला कि उसके और उसके भाई के बीच जमीन को लेकर विवाद था. इसके बाद अविनाश ने अपने भाई और भाभी की हत्या कर अपने गाड़ी में शव रख कर बोचहा थाना क्षेत्र के सत्संग भवन इलाके में फेंक दिए थे और खुद गायब हो गया. जब पूछताछ के दौरान अनुज को बनारस से बरामद किया गया और उसने पूरे घटनाक्रम को कबूला, तो दंपती के सड़ा गला शव बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने मृत कारोबारी के सगे भाई को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में उनकी संलिप्तता स्वीकारी गई है और संपत्ति विवाद बदनामी के पीछे हत्या का कारण बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस यह पता लगा रही है कि साजिश में कोई और तो शामिल नहीं था. डीएनए समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के साथ बरामद शवों और अवशेषों की पहचान की पुष्टि की जाएगी. इस खुलासे के बाद ब्रह्मपुरा और बोचहां इलाके में सनसनी फैल गई.0
0
Report
दानापुर में प्रेम प्रसंग के शक पर लड़की पर गोली, ड्राइवर भी घायल
Danapur, Bihar:दानापुर में लड़की को खदेड़कर गोली मारी, रैपिडो चालक भी घायल दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रविवार शाम बदमाशों ने एक लड़की और रैपिडो चालक को गोली मार दी। लड़की रैपिडो से आ रही थी। रास्ते में बदमाशों ने लड़की को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिसमें रैपिडो चालक को गोली लग गयी। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, लड़की किसी तरह भागकर आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित परिचित टेलर्स की दुकान में पहुंची और टेलर मास्टर के पीछे छिप गयी。 पीछा करते पहुंचे दो बदमाशों ने टेलर मास्टर को धमकाते हुए लड़की को बाहर निकालने को कहा। एक बदमाश ने लड़की को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वह गिर गयी। दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी, जो उसके दाहिने कंधे में लगी। इसके बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये। घायल लड़की ने टेलर मास्टर के मोबाइल से स्वजन को घटना की सूचना दी。 सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。0
0
Report
रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा व बढे मानदेय के सांकेतिक प्रमाण पत्र वितरित किए गए
Sawaijpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील सभागार में रविवार को भरखनी सांडी हरपालपुर ब्लाक के रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा व बढे मानदेय के लिए सांकेतिक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह व अनोखेलाल कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना के लाभों की जानकारी देते हुए रसोइयों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया इस दौरान सुनील रावत, नीतीश कुमार, राजीव आदि मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
