824101
औरंगाबाद पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने श्रेया घटना मामले में न्याय की मांग की
Aurangabad, Bihar:श्रेया के जान जाने के मामले को लेकर औरंगाबाद के नबीनगर पहुंचे भोजपुरी सीने स्टार, पवन सिंह ने कहा है कि अगले चार पांच दिनों के भीतर यदि इस मामले का खुलासा नहीं होता है तो इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री के पास जाएंगे और मामले में न्याय की मांग करेंगे। वहीं पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा श्रेया को हर हाल में इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नबीनगर की हर मां उनकी मां है और हर बहन उनकी बहन है और पूरी जनता उनका परिवार के साथ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केरसई में मौत के बाद बवाल: अस्पतालों में इलाज और प्रदर्शन
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर, केरसई में महिला کی मौत के बाद बवाल, डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी मृतक प्रफुल्ला हंसरा की तबीयत, करीब एक महीने तक कुनकुरी, रायगढ़ और ओडिसा के अस्पतालों में चला इलाज, रविवार की सुबह कटक में इलाज के दौरान हुई मौत, शव लेकर केरसई अस्पताल पहुंचे परिजन और ग्रामीण, अस्पताल परिसर में शव रखकर कर रहे प्रदर्शन, डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं परिजन, कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे परिजन , मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं, मौके पर तहसीलदार, एसडीएम और पुलिस टीम मौजूद。0
0
Report
शाहदरा में 44 लाख रुपये लूट का खुलासा, कारोबारी पुत्र गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:शाहदरा इलाके में कैश कूरियर से 44 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की पूरी साजिश उस व्यक्ति के बेटे ने रची थी, जिसने कैश कूरियर को रकम सौंपी थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना कर्ज चुकाने के लिए लूट की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार (52), निवासी शास्त्री नगर, दिल्ली, ने शिकायत दी थी कि वह एमएस पार्क स्थित ई-49 से अवधेश तिवारी से 44 लाख रुपये लेकर राज कुमार नामक व्यक्ति तक रकम पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से आगे बढ़ा, एक व्यक्ति ने उसकी बाइक रोक ली। इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने उसके पास मौजूद बैग को लूट लिया, जिसमें 44 लाख रुपये रखे थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के पीछे अवधेश तिवारी के बेटे प्रभय तिवारी की कथित साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, प्रभय ने अपना कर्ज चुकाने के लिए कैश कूरियर से रकम लूटने की योजना बनाई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभय तिवारी (26), निवासी ई-49, गली नंबर-9, एमएस पार्क, शाहदरा और सरब तिवारी उर्फ प्रफुल (21), निवासी हनवरबारी, अल्लाहदादपुर, सुल्तानपुर, रामगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूट की रकम तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।0
0
Report
हल्द्वानी के मुकदमे के बाद कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने की घोषणा की
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट हल्द्वानी में एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आई है. कांग्रेस का आरोप है कि नैनीताल के हल्द्वानी शहर में बीती 8 अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद इस मैदान को अपवित्र होना बताकर मैदान पर गंगाजल छिड़का गया और शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया. कांग्रेस का आरोप है कि इस शुद्धिकरण कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों का अपमान हुआ. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विकासनगर कोतवाली में विरोध दर्ज कराने के लिए श्री राम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने सेलाकुई और सहसपुर कोतवाली सहित विकासनगर कोतवाली में जीरो FIR दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही प्रदेश में दो कानून कैसे चल सकते हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता, जबकि दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे राहुल गांधी पर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज हो जाता है. प्रीतम सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी.0
0
Report
Advertisement
पानीपत के 2.26 लाख विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियमों की परीक्षा देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया
Panipat, Haryana:सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ेंगे बच्चे पानीपत में 2.26 लाख विद्यार्थियों ने दी ट्रैफिक नियमों की परीक्षा ब्लॉक जिला रेंज के बाद राज्य स्तर तक पहुंचेगी प्रतियोगिता पिछले वर्ष पानीपत ने हासिल किया था तीसरा स्थान पानीपत। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। डीजीपी, एडीजीपी ट्रैफिक और पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में पानीपत जिले के 2,26,389 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा में विद्यार्थियों से यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूली स्तर से ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना है, ताकि भविष्य में जब वे बाइक या कार चलाएं तो सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में अपना योगदान दें। डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने बताया कि सड़क सुरक्षा परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस बार भी डीजीपी और एडीजीपी ट्रैफिक के दिशा-निर्देशों तथा एसपी के नेतृत्व में जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में परीक्षा करवाई गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और जिले में परीक्षा का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ पहले ही बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए थे। स्कूलों में शिक्षकों को भी परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक इंचार्ज और थाना प्रभारी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। कई चरणों में होगी प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और आईटीआई स्तर की परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तर पर परीक्षा होगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थी जिला स्तर तक पहुंचेंगे, जहां क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर सफल रहने वाले विद्यार्थी रेंज स्तर और उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पुलिस के अनुसार, प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उन्हें यातायात नियमों का व्यावहारिक ज्ञान देने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल पानीपत ने हासिल किया था तीसरा स्थान सड़क सुरक्षा परीक्षा में पानीपत का प्रदर्शन पिछले वर्ष भी शानदार रहा था। जिले की टीम ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। इस बार भी पुलिस और शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बाइट सुरेश सैनी डीएसपी ट्रैफिक0
0
Report
उज्जैन महिला अघोरी का चिता काटकर खाते वीडियो वायरल
Ujjain, Madhya Pradesh:UJJAIN उज्जैन महिला अघोरी का चिता को तलवार काटकर खाते वीडियो वायरल - उज्जैन का श्मशान घाट… जलती चिता और उसके पास हाथ में तलवार लिए एक महिला अघोरी - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब धार्मिक नगरी में बहस छिड़ गई है। - वीडियो में महिला खुद को अघोरी परंपरा से जुड़ा बताती नजर आती है और चिता से कुछ निकालकर खाने का दावा करती दिखाई दे रही है। - बताया जा रहा है कि वीडियो महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से सामने आया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।0
0
Report
पूर्णिया रोजगार मेले से 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद
Patna, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की विशेष पहल पर पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित भव्य रोजगार मेले का आज दूसरा और अंतिम दिन है सुबह से ही रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवा स्टेडियम पहुंच रहे हैं ,रजिस्ट्रेशन के बाद युवा अलग-अलग कंपनियों के काउंटर पर इंटरव्यू दे रहे हैं और योग्यता के आधार पर कंपनियां मौके पर ही हायरिंग कर रही हैं।इस रोजगार मेले में 50 से ज्यादा कंपनियों और एजेंसियों ने हिस्सा लिया है जिसमें बैंकिंग, फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और सेल्स समेत कई क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी के अवसर मिल रहे हैं।मेले के पहले दिन ही 2,500 से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया गया अलग-अलग पदों पर 18 हजार से 55 हजार रुपये तक के सैलरी पैकेज पर युवाओं की हायरिंग हुई तो वहीं 50 से ज्यादा युवतियों को पूर्णिया शहर में ही 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ वर्क फ्रॉम होम की नौकरी मिली।सांसद पप्पू यादव का लक्ष्य इस रोजगार मेले के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है आज मेले के दूसरे दिन भी Hiring की प्रक्रिया जारी है और बड़ी संख्या में युवा रोजगार की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंच रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
जिला कांगड़ा में 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 18-19 सितम्बर, पंजीकरण 4 हजार
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:जिला कांगड़ा में 18-19 सितंबर को 11 उपमंडलों में होगी 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस धर्मशाला : जिला कांगड़ा में 33वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 18 और 19 सितंबर को जिले के 11 उपमंडलों में किया जाएगा। इस संबंध में जिला साइंस कोऑर्डिनेटरों की बैठक आयोजित कर प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (एलिमेंट्री) बलविंदर गुलेरिया ने की। बैठक में बच्चों में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। असिस्टेंट डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन संजय ठाकुर ने बताया कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं तथा 11वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए जिले के सभी 11 उपमंडलों में आयोजन स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में साइंस क्विज, मैथ ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और इनोवेटिव साइंस मॉडल सहित चार प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। संजय ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष करीब 3 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जबकि इस वर्ष अब तक करीब 4 हजार विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि पहले 25 अगस्त निर्धारित थी, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण शिक्षकों की मांग पर इसे बढ़ाकर 27 अगस्त कर दिया गया है। उन्होंने सभी अध्यापकों से अपील की कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं, ताकि बच्चे इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।0
0
Report
आदित्य ठाकरे ने मुंबई के मैदान बचाने की लहर शुरू की — जाधव के संकेत
Ratnagiri, Maharashtra:मुंबईतील मैदाने वाचवण्याच्या लढ्याची सुरुवात आदित्य ठाकरे यांनीच केली – भास्कर जाधव. उद्योजकांच्या पत्रकार परिषदेला योग्य वेळी त्यांच्याच भाषेत उत्तर देणार: भास्कर जाधव यांचा इशारा. मैदाने वाचवण्याच्या आंदोलनावर भूमिका. मुंबई महानगरपालिकेची खेळाची मैदाने वाचवण्यासाठी आदित्य ठाकरे यांनी सर्वप्रथम 'तिरंगा रॅली' काढून मुंबईकरांना एकत्र केले आणि या लढ्याची सुरुवात केली. शिवसेना (उबाठा) आधीपासूनच या मुद्द्यावर मैदानात उतरलेली आहे. या लढ्यात मनसेसह जे कोणी सहकार्य करत आहेत, त्यांचे स्वागत व धन्यवाद असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले. ऑन लोटे midc उद्योजक. स्थानिक उद्योजकांच्या पत्रकार परिषदेवर इशारा. पक्षाच्या वरिष्ठ नेत्यांच्या दौऱ्यानंतर स्थानिक उद्योजकांनी घेतलेल्या पत्रकार परिषदेवर सध्या बोलणे टाळले असले, तरी लवकरच त्यावर अत्यंत परखड, कठोर आणि त्यांच्याच भाषेत सडेतोड उत्तर देणार असल्याचे सांगितले. मनोज जरांगे पाटील आणि आमदार प्रताप सरनाईक यांनी उपस्थित केलेल्या मराठीच्या मुद्द्यावर आजच्या घडीला कोणतीही प्रतिक्रिया देणार नसल्याचे त्यांनी नमूद केले.0
0
Report
भास्कर जाधव का तंज: मोदी-भागवत एक दूसरे की नहीं सुनें, सुपरपॉवर कौन?
Ratnagiri, Maharashtra:भास्कर जाधव – मोदींनी भागवतांचं आणि भागवतांनी मोदींचं ऐकू नये; देशात 'सुपरपॉवर' कोण हे दाखवावं! – भास्कर जाधव यांचा टोला. भाजप आणि RSS वादावर भास्कर जाधव यांची खोचक प्रतिक्रिया; 'दोघांनी एकमेकांचं ऐकू नये, माझ्या शुभेच्छा!'. नरेंद्र मोदीमोहन भागवतांचं ऐकत नसतील तर इतरांनी वाईट वाटून घेण्याचं कारण काय? – भास्कर जाधव. जर नरेंद्र मोदी हे संघप्रमुख मोहन भागवत यांचं ऐकत नसतील, तर त्याबद्दल इतरांनी वाईट वाटून घेण्याचे काहीच कारण नाही, असे भास्कर जाधव म्हणाले. नरेंद्र मोदी आणि मोहन भागवत या दोघांनीही एकमेकांचे ऐकू नये, असा खोचक सल्ला त्यांनी दिला. दोघांपैकी नेमकी खरी 'सुपरपॉवर' कोण आहे, हे त्यांनी एकदा देशाला दाखवून द्यावे आणि त्यासाठी आपल्या त्यांना शुभेच्छा आहेत, असा उपरोधिक टोलाही त्यांनी लगावला.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ नगर परिषद के लिए कांग्रेस ने 60 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh के सभी 60 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, नामांकन के आखिरी दिन पूरी सूची जारी, प्रत्याशियों को सौंपे पार्टी सिंबल, कांग्रेस नेताओं ने आरओ को जमा करवाए जरूरी दस्तावेज हनुमानगढ़ की नगर परिषद में 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अपने सभी 60 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से 60 तक की पूरी सूची जारी करते हुए प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल भी सौंप दिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी पर्यवेक्षक दिनेश कुमार पार्टी के सिंबल लेकर हनुमानगढ़ पहुंचे। उनकी मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने सभी 60 प्रत्याशियों को पार्टी के अधिकृत सिंबल प्रदान किए। इसके बाद प्रत्याशियों के कवरिंग लेटर सहित आवश्यक दस्तावेज रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवि कुमार को सौंपे गए। कांग्रेस की पूरी सूची सामने आने के बाद अब नगर परिषद चुनाव में मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।0
0
Report
जैसलमेर नगर परिषद नामांकन का आज आखिरी दिन: समर्थकों के साथ दावेदारों की भीड़
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर नगर परिषद चुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन, दावेदारों की उमड़ी भीड़ जैसलमेर जैसलमेर नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज सोमवार को अंतिम दिन है। नामांकन के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी (SDM) कार्यालय के बाहर सुबह से ही दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह करीब 9 बजे से ही प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचने लगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने की संभावना है। नगर परिषद के 45 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। दोनों प्रमुख दलों ने अब तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि, कई दावेदारों को नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसके चलते कई वार्डों में एक से अधिक दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया है। अब तक 414 दावेदार नामांकन फॉर्म ले चुके हैं, जबकि 312 प्रत्याशियों ने नामांकन की रसीद कटवाई है। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या और तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। नामांकन के बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में वास्तविक रूप से कितने प्रत्याशी रहेंगे, इसकी तस्वीर साफ होगी। राजनीतिक दलों के सामने अधिकृत प्रत्याशियों के साथ संभावित बागी और निर्दलीय प्रत्याशीों को साधने की चुनौती भी रहेगी। जैसलमेर नगर परिषद के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि पोकरण नगर पालिका में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें नाम वापसी की अंतिम तारीख पर टिकी हैं। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के व्यापक इंतजाम नामांकन के अंतिम दिन कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिसर में प्रवेश सीमित किया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं। वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पॉइंट-वाइज पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।0
0
Report
लखनऊ: अंकित बालियान हत्या केस में शूटर पहचान और गैंग नेटवर्क का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मेन शूटर्स के एनकाउंटर पर DGP राजीव कृष्ण ने कहा, "हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान नाला पटरी इलाके में एक फिटनेस जिम से निकल रहे थे – जो शामली थाने के एरिया में आता है – जब चार हथियारबंद क्रिमिनल्स ने उन पर फायरिंग कर दी और उनकी हत्या कर दी। मृतक के पिता ने चार अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, केस को सुलझाने के लिए कई टीमें बनाई गईं... पुलिस की प्रायोरिटी साफ थी: मर्डर में शामिल शार्पशूटर्स की पहचान करना और उन्हें गिरफ्तार करना और इसके पीछे की पूरी क्रिमिनल साज़िश और गैंग नेटवर्क का पता लगाना... इस घटनाक्रम में, घटना में शामिल आरोपियों की पहचान 29 अगस्त को ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस के आधार पर की गई थी; उनमें से दो, मोहित और सुमित, आज एक पुलिस ऑपरेशन में मारे गए... उत्तर प्रदेश पुलिस को इस मर्डर में शामिल बाकी क्रिमिनल्स और उनके नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली है; टीमें उन्हें पकड़ने के लिए एक्टिवली काम कर रही हैं। इस केस में, हमारा मकसद सिर्फ शूटर तक पहुंचना नहीं है; हम पूरी चेन को सामने लाना चाहते हैं। साजिश करने वाले—जिन्होंने संसाधन दिए, हथियार दिए, जासूसी की, या अपराधियों को पनाह दी—कानून के दायरे में आएंगे। मैंने इस हिम्मत वाले ऑपरेशन के लिए शामली पुलिस और STF को ₹2 लाख दिए हैं। आपके ज़रिए, मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई यहीं खत्म नहीं होती। इस अपराध के पीछे की साजिश में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जाएगा, और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी…0
0
Report
Advertisement
SIR के तहत दिल्ली ड्राफ्ट वोटर सूची जारी, 47 लाख नाम नहीं शामिल
Noida, Uttar Pradesh:SIR के तहत दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आ गई है। 1.5 करोड़ में से 47 लाख वोटर के नाम नहीं हैं। भारत सरकार नाहक ही जनसंख्या को लेकर परेशान हो रही है। SIR के ज़रिए चुनाव आयोग हमारे देश की जनसंख्या 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा。0
0
Report
मायावती की बड़ी बैठक: यूपी चुनाव के लिए BSP की तैयारी तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:मायावती की बड़ी बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के प्रदेश, मंडल और सभी 75 जिलों के अध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की बैठक में उम्मीदवारों के चयन की प्रगति और चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। मायावती ने पार्टी नेताओं से चुनावी तैयारियों को और तेज और प्रभावी बनाने का आह्वान किया बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन के साथ बड़ी समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश संगठन, मंडल यूनिट और सभी 75 जिलों के अध्यक्षों समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में खास तौर पर पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रगति और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का मजबूती से सामना करना होगा उन्होंने यूपी में पांचवीं बार बीएसपी की सरकार बनाने के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर जोर दिया मायावती ने चुनाव से पहले महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों को निजी लाभ वाली योजनाओं और लुभावने वादों के जरिए प्रभावित करने की राजनीति पर भी निशाना साधा उन्होंने जनता को ऐसे वादों और चुनावी घोषणाओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से अपनी पसंद की सरकार चुननी चाहिए, ताकि प्रदेश में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की सरकार बन सके मायावती ने यह भी कहा कि विरोधी दलों के रवैये से जेन-जी और जेन अल्फा के युवाओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है और कई युवा आंदोलित हैं उन्होंने दावा किया कि इन समस्याओं का सही और स्थायी समाधान बीएसपी सरकार में ही निहित है बाइट – पार्टी के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करना होगा और विरोधियों के हर हथकंडे का मजबूती से मुकाबला करना होगा…0
0
Report
पुंछ में 17वीं रबी-उल-अव्वल पर अंजुमन जाफरिया ने हलवा वितरित किया
Chikri Ban, एंकर: 17वीं रबी-उल-अव्वल के मौके पर पुंछ में अंजुमन जाफरिया की ओर से खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाथी थाना बाजार में हलवे का स्टॉल लगाया गया, जहां लोगों और आशिकाने रसूल ﷺ में हलवा वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को जश्न-ए-विलादत-ए-हुज़ूर-ए-अकरम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की मुबारकबाद दी। वीओ: पुंछ के हाथी थाना बाजार में 17वीं रबी-उल-अव्वल के मौके पर अंजुमन जाफरिया पुंछ की ओर से हलवे का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर पहुंचने वाले लोगों और आशिकाने रसूल ﷺ में हलवा वितरित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अंजुमन जाफरिया की ओर से लोगों को जश्न-ए-विलादत-ए-हुज़ूर-ए-अकरम हज़रत मोहम्मद मुबारकबाद पेश की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश देते हैं।0
0
Report
Advertisement
