icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
824101
MANISH KUMARMANISH KUMARFollow4 Sept 2024, 04:28 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाग Зас्वर धाम से रथयात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा तैयारी तेज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम से 11 तारीख को शुरू होने वाली तीसरी हिंदू सनातन एकता रथ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि ये यात्रा गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होकर बमीठा, चंद्रनगर होते हुए पन्ना सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों तक जाएगी और 15 तारीख को भव्य यज्ञ के साथ इसका समापन होगा। पुलिस के मुताबिक पूर्व में आयोजित पैदल यात्राओं और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जोन और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि ये यात्रा वाहन के माध्यम से आयोजित होगी और इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने छतरपुर रेलवे स्टेशन के ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के कलेक्ट्रेट-एसपी परिसर में नो पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) कलक्ट्रेट-एसपी कार्यालय में नो पार्किंग पर 500 रुपए जुर्माना ———— एंकर विजुअल ———— हनुमानगढ़ जिला कलक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अब नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रोजाना एक यातायात पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल बलकरण सिंह ने बताया कि निर्धारित पार्किंग के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। परिसर में पोस्टर भी लगाए गए हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों को पहले समझाया जाता है। इसके बावजूद वाहन नहीं हटाने पर ऑनलाइन चालान होता है। जरूरत पड़ने पर वाहन सीज भी किया जाता है। ———— विजुअल बाइट :- बलकरण सिंह,एचसी यातायात
0
0
Report
Advertisement

रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Ranchi, Jharkhand:9 अक्टूबर को होनेवाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच होनेवाले अंतराष्ट्रीय टी 20 मैच की सुरक्षा का दारोमदार 09 आईपीएस 25 डीएसपी सहित 5 हजार पुलिसकर्मियों पर होगा। स्टेडियम, होटल और रूट लाइन की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसे लेकर रांची एसएसपी के द्वारा एक हाई लेवल मीटिंग की गई। राजधानी रांची में भारत और वेस्टइंडीज के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन 09 अक्टूबर को होना है जिसे लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। क्योंकि ये अंतर्राष्ट्रीय आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मैच का आयोजन हो इसे लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है इसे लेकर 5 हजार बलों की तैनाती होगी। जिसमें ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के लिहाज से बलों को डेप्युटी किया गया है। 09 आईपीएस ऑफिसर के साथ 25 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि सुरक्षित माहौल में मैच का आयोजन ही न हो बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा घेरा भी अभूतपूर्व हो।वही रूट लाइन और सेंसेटिव पॉइंट पर स्टैटिक डिप्लॉयमेंट किया जाएगा।
0
0
Report

वन गश्ती टीम पर आरोप: ट Todri Meera गांव में जीप से मौत

Jhalawar, Rajasthan:मनोरथाना (झायलावाड़) झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के टोडरी मीरा गांव इलाके में एक बाइक चालक की जीप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वन विभाग के गश्ती दल पर जीप से टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के दौरान एक अन्य बाइक चालक भी घायल हुआ है। मृतक के पिता रोड़ीलाल भील ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह सीमावर्ती गुना जिले के पिपलिया खुशाल गांव का रहने वाला है। उसका बेटा हेमराज उसका साथी संजू भील और अरविंद भील अपनी अलग-अलग बाइकों से सागवान की लकड़ी बेचने मनोहरथाना जा रहे थे। इस दौरान मनोहरथाना वन रेंज के टोडरी मीरा गांव के पास वन विभाग के गश्ती दल ने उनका पीछा करते हुए हेमराज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन से कुचल जाने से हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी संजू भील भी चोटिल हो गया। संजू और अरविंद हेमराज को लेकर मनोहरथाना अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी सागवान की लकड़ी के बदले प्रति फेरे के 300 मांग रहे थे। जो उन्होंने नहीं दिए, तो टीम ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों द्वारा आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ खड़े कार्रवाई की मांग की जा रही और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। बाद में मामला दर्ज किए जाने के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए। उधर और मामले में डीएफओ सागर पंवार ने घटना को सिरे से नकारते हुए कहा कि बाइक चालक फिसलकर खुद ही हादसे का शिकार हुआ है। फॉरेस्ट टीम का दुर्घटना से कोई वास्ता नहीं है.
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में मोदी के 25 वर्ष पूर्ण, सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर बोले प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम - सेवा ही हमारा संकल्प धौलपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन हुआ। हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास आयोजित कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा 7 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज 7 अक्टूबर 2026 को उनके शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यह दिन भाजपा के लिए सेवा का प्रतीक है। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आज पूरे राजस्थान के 41 जिला केंद्रों पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में वीटी रोड पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस यात्रा में शामिल हैं। इसका उद्देश्य मोदी जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान- जन सेवा ही प्रभु सेवा' चला रही है। इसके तहत केंद्र सरकार की योजनाओं और मोदी जी के 25 वर्षों के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाया जा रहा है। विकसित भारत का आह्वान मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण, गरीब, युवा, महिला और किसान को राजनीति के केंद्र में रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वर्चुअल संबोधन हुआ, जिसे धौलपुर के कार्यकर्ताओं ने सुना और सेवा की मशाल प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया
0
0
Report

जहानाबाद की DM छिरिंग भूटिया ने मिड-डे मील चखा, उपस्थिति पर सख्त रुख

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद की तेजतर्रार डीएम छिरिंग वाई भूटिया आज एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आईं। मखदुमपुर के एक मध्य विद्यालय में जब डीएम औचक निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां हड़कंप मच गया। डीएम ने न सिर्फ बच्चों की क्लास ली, बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों संग मिड-डे मील भी चखा। हालांकि, स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति देख मैडम का पारा भी चढ़ गया। दरअसल मखदुमपुर मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पंजी की गहन जांच की। स्कूल में कुल 20 में से 17 शिक्षक मौजूद थे, लेकिन 948 नामांकित बच्चों में से केवल 558 छात्र ही स्कूल पहुंचे थे। 58 फीसदी की यह लचर उपस्थिति देखकर डीएम नाराज हो गईं और उन्होंने हेडमास्टर समेत तमाम शिक्षकों को सख्त चेतावनी दे डाली। डीएम ने दो-टूक कहा कि बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब छिरिंग वाई भूटिया का यह सहज रूप दिखा हो, इससे पहले भी वो स्कूलों में बच्चों के साथ खाना खाते और छात्राओं के साथ बास्केटबॉल खेलते नजर आ चुकी हैं।
0
0
Report

नवादा में प्रशांत किशोर हमला: बेरोजगारी-बाढ़ पर नीतीश-चौधरी को निशाना, नीरज कुमार पर हमला

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में प्रशांत किशोर का हमला, सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार तक पर निशाना, बिहार बाढ़ में डूबा और लोग विकसित भारत के नाम पर दीया जला रहे’, बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को घेरा, नीरज कुमार और अनंत सिंह पर भी बोले प्रशांत किशोर, कहा- समर्थन देने वालों के पार्टी में आने पर कोई एतराज नहीं नवादा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को पहुंचे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया और अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और केंद्र की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार की तस्वीर तक कई जगहों से गायब है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए लगातार दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है, लेकिन सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं विकसित भारत अभियान को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार का बड़ा हिस्सा बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है और लाखों लोग परेशान हैं, जबकि दूसरी तरफ विकसित भारत के नाम पर दीया जलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बिहार की जनता ही परेशान है तो विकास का दावा किसके लिए किया जा रहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर भी प्रशांत किशोर ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने क्या कहा और क्या किया, यह जनता से छुपा नहीं है। जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पार्टी के साथ आना चाहता है या समर्थन देना चाहता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग जन सुराज के साथ आना चाहते हैं, उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। नवादा में प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है。
0
0
Report
Advertisement

रक्सौल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो गिरफ्तार

Motihari, Bihar:रक्सौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन नेपाल भेजने की तैयारी है। टीम गठित कर कौड़िहार चौक पर एक मकान में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक कमरे से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। वहीं, दो मोटरसाइकिलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1800 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने नेपाल के जमुना साह तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल जब्त किया है। एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गिरिडीह में मोदी के 25 वर्ष के अवसर पर भाजपा का संकल्प सभा समारोह

Giridih, Jharkhand:एभीबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने Lange सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। कार्यक्रम में बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला अध्यक्ष रंजीत राय समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

शेखपुरा में भाजपा का भव्य सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम

Sheikhpura, Bihar:भाजपा का सेवा ज्योति यात्रा को लेकर शेखपुरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समाहरणालय के खेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए।आयोजित सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प अभियान के मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम में मंत्री राम कृपाल यादव सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संवाद सुना।विकसित भारत सेवा संकल्प के तहत सार्वजनिक जीवन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और देश के लिए किए कार्यों और आने वाले समय में भारत को और तेज गति से विकसित करने वाले देश में शामिल होने की बात कही है।पीएम के संबोधन के बाद सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सेवा ज्योति मशाल जुलूस को जलाकर यात्रा में शामिल हुए।सेवा ज्योति जुलूस कलेक्ट्रेट से निकल तीन मुहानी मोड तक पहुंचा।इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता ज्योति मशाल जुलूस में शामिल हुए।इस मौके बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही पीएम के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास करने वाला देश की श्रेणी में शामिल होने की बात कही है।जबकि आने वाले समय में पीएम की सोच है कि भारत के ही निर्मित स्वदेशी विमान निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़े ।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के सवीना में हादसे के बाद ASI सज्जन कुमार और राम सिंह सम्मानित

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सवीना थाना इलाके में 5 अक्टूम्बर कक हुए हादसे के बाद ट्रक परिचालक की भीड़ से जान बचाने वाले दो पुलिस एएसआई को आज सम्मानित किया गया। एसपी अमृता दुहन ने एएसआई सज्जन कुमार और राम सिंह को सम्मानित किया। दोनो एएसआई को प्रशंसा पत्र के साथ 5100-5100 रुपए इनाम राशि भी प्रदान की गई। आप को बता दे कि इस घटना में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन परिचाकल लोगो के बीच फस गया। जिसे बचाने के लिए एएसआई सज्जन सिंह ने एक घर के बाथरूम में बंद कर दिया। बावजूद इसके भीड़ ने दरवाजा तोड़ परिचाकल को बाहर निकाला। लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया।
0
0
Report

साहिबगंज में सेवा ज्योति यात्रा से पीएम मोदी के 25 वर्ष का समापन

Sahibganj, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति यात्रा साहिबगंज में आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में मोटर साइकिल के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इस सेवा यात्रा में भाजपा कार्यकर्त्ता नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश किस रफ्तार से विकास कर रहा है, देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान तक पहुंची व इतिहास रचा है. इतना ही नहीं 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है. ऐसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया गया. जिसका समापन सेवा ज्योति यात्रा के साथ किया गया.
0
0
Report

बोकारो में ISR-2026: मतदाता सहायता केंद्रों में फॉर्म पूर्ण कराने के निर्देश

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सहायता केंद्र एवं डिजिटाइजेशन कैंप का डीईओ-सह-डीसी ने निरीक्षण किया। लंबित प्रपत्रों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे, बोर्ड के निर्देश अनुसार। एसआईआर-2026 के तहत चल रहे मतदाता संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को डीईओ-सह-डीसी अजय नाथ झा ने चास अनुमंडल कार्यालय एवं एनआईसी स्थित मतदाता सहायता केंद्र-सह-डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीईओ-सह-डीसी ने SDओ चास से लंबित प्रपत्रों की जानकारी ली; उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के आवेदन अभी लंबित हैं, उनकी फाइलों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि कौन-कौन से दस्तावेज अपूर्ण हैं। ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदनों को पूर्ण कराने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें; बीएलओ के फील्ड विजिट की नियमित निगरानी की जाए। एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ स्वयं फिल्ड में जाकर बीएलओ के कार्य एवं फील्ड मूवमेंट का निरीक्षण करें तथा इसकी नियमित समीक्षा करें। इस दौरान डीईओ-सह-डीसी ने मतदाता सहायता केंद्र पर पहुंचे कुछ मतदाताओं से भी सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा एवं सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शिविर में उपस्थित बीएलओ से डीईओ-सह-डीसी ने दिए गए लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध अब तक प्राप्त फार्मों की जानकारी ली। उन्होंने ISR-2026 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी सभी संबंधित कर्मियों को दी तथा निर्देश दिया कि निर्धारित 11 दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की समस्याओं को समझें, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें और पूर्ण आवेदन डिजिटाइजेशन सेंटर पर उपलब्ध कराएं। डीईओ-सह-डीसी ने कहा कि ISR-2026 के कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की कमी को दूर कर आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। मौके पर एईआरओ श्रीमती सत्यबाला सिन्हा, जया कुमारी, दीपीका कुमारी, एपीआरओ अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top