औरंगाबाद पुलिस ने श्रेया हत्या मामले का खुलासा किया, दो आरोपी गिरफ्तार
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद पुलिस ने चर्चित श्रेया हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया। SP स्वप्नाजी मेश्राम ने बताया कि राकेश और धर्मेन्द्र जो बब्लू चंदा नाम के एक गेस्ट हाउस के मालिक हैं, उन्होंने अपने ही गेस्ट हाउस में श्रेया से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कार में डालकर रोहतास के इंद्रपुरी बराज ले जाकर फेंक दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, शाम को घंटाघर तक पहुँचा
Jodhpur, Rajasthan:त्योहारी सीजन में यातायात सुगम बनाने की कवायद, आखलिया से प्रताप नगर और कायलाना चौराहे तक कार्रवाई, शाम को घंटाघर क्षेत्र में भी चला अभियान जोधपुर, 23 अक्टूबर। त्योहारी सीजन को देखते हुए जोधपुर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार को निगम की अतिक्रमण टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर और सड़कों पर रखा सामान जब्त किया। इस दौरान करीब 10 गाड़ी सामान जब्त किया गया। वहीं, यातायात में बाधा बन रहे हाथ ठेलों को भी व्यवस्थित करवाया गया。 आखलिया से प्रताप नगर होते हुए कायलाना चौराहे तक कार्रवाई नगर निगम आयुक्त राहुल जैन के निर्देशानुसार अतिक्रमण टीम ने आखलिया से प्रताप नगर होते हुए कायलाना चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई。 शाम को घंटाघर क्षेत्र में चला विशेष अभियान दिन में कार्रवाई के बाद शाम को शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र घंटाघर में भी नगर निगम की टीम पहुंची। यहाँ दुकानों के बाहर और मुख्य सड़कों पर रखा सामान हटाया गया। निगम की टीम ने सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया, ताकि बाजार में आमजन की आवाजाही सुगम हो सके। विरोध के बीच जारी रही कार्रवाई, पुलिस जाब्ता रहा तैनात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अभियान के दौरान कुछ स्थानीय व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन निगम की टीम अतिक्रमण हटाने में जुटी रही। पूरे अभियान के दौरान करीब 10 गाड़ी सामान जब्त किया गया। इन अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी रजनीश बारासा, सुरेश हंस सहित नगर निगम की अतिक्रमण टीम मौजूद रही। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करना, बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारना और आमजन को राहत प्रदान करना है。ब्रेकिंग सीवान: पटाखा बनाने के दौरान मकान में हुआ ब्लास्ट, चार लोगों के मिले शव
Rashid Chak, Bihar:सीवान, बिहार:
पटाखा बनाने के दौरान मकान में हुआ ब्लास्ट।
4 लोगों के शव हुए बरामद।
अन्य लोगों की तलाश जारी।
कई लोगों की घायल होने की भी सूचना, मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी।
सीवान एसपी भारत सोनी ने ZEE मीडिया को कॉल पर दी जानकारी।
जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की घटना।
