icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कान्हा टाइगर रिजर्व में घायल तेंदुआ रेस्क्यू, इलाज के बाद निगरानी में

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला के कान्हा टाइगर रिजर्व से एक राहत भरी खबर सामने आई है… जहां गश्ती के दौरान वन अमले को एक घायल तेंदुआ मिला… जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू कर उसका उपचार शुरू किया गया… वीओ - मामला कान्हा टाइगर रिजर्व के भेसानघाट परिक्षेत्र का है… जहां पेट्रोलिंग टीम को घायल अवस्था में तेंदुआ दिखाई दिया… सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची… कैमरा ट्रैप और पिंजरे की मदद से सावधानीपूर्वक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया… जांच में तेंदुए की गर्दन और गले में चोट के निशान पाए गए… जिसके बाद उसका उपचार किया गया… फिलहाल तेंदुए को निगरानी में रखा गया है और वन विभाग उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है… बाईट - आशीष पांडे - एसडीओ - कान्हा टाइगर रिजर्व - मण्डला । एंकर - वन विभाग के मुताबिक तेंदुए की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
0
0
Report

पडरौना में कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भव्य शुभारंभ,

Padrauna, Uttar Pradesh:न्यूज,,,,,, स्क्रिप्ट लोकेशन- कुशीनगर रिर्पोट- पवन कुमार मिश्र मो0-9721380085 स्लग--- पडरौना में कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भव्य शुभारंभ, एंकर--- कुशीनगर जनपद के पडरौना शहर में देश के नामी ज्वेलरी ब्रांड कृष्णा डायमंड एण्ड गोल्ड ज्वेलरी ने अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू कर दिया है.....गायत्री नगर, कसया रोड स्थित इस भव्य शोरूम के उद्घाटन के दौरान राजनीतिक और व्यापारिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं..... कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की है....। वीओ--- पडरौना शहर में खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय विधायक और Ghanshyam Dholakia ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.... कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह ब्रांड का 29वां एक्सक्लूसिव शोरूम है....शोरूम लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए गए हैं। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट ग्राहकों को मिलेगी। इसके साथ ही उद्घाटन दिवस पर डायमंड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है.....कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई.... जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....देशभर में तेजी से विस्तार कर रहे Kisna Diamond & Gold Jewellery ने अब कुशीनगर के पडरौना में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। कंपनी को उम्मीद है कि आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन की ज्वेलरी ग्राहकों को खूब पसंद आएगी....। बाइट-- मनीष जयसवाल,सदर विधायक पडरौना बाइट--- Ghanshyam Dholakia, चेयरमैन, कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी
0
0
Report
Advertisement

देशहित के लिए देशवासी एकजुट, सरकार के आह्वान पर बचत और तैयारी पर जोर

Samastipur, Bihar:देशभक्ति सिर्फ आर्मी या नेता बनने से नहीं होता.. समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी (लोजपा रामविलास) ने समस्तीपुर रेलवे मंडल डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ समस्तीपुर की रेल विकास योजनाओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक के पश्चात उन्होंने कहा कि 2016 से चल रहे समस्तीपुर- दरभंगा दोहरीकरण कार्य कल पूरा कर लिया जाएगा। अब बहुत जल्द ही दोहरीलाइन पर ट्रेन सेवा शुरू होगी। सांसद ने कहा कि ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने समस्तीपुर से दिल्ली के लिए सीधी सुपर फास्ट ट्रेन चलाने को लेकर भी मंत्रणा की है। उन्होंने कहा कि इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी विकली और 15 दिनों पर ट्रेन चलाने को लेकर विचार किया जा रहा है। अब वह इस मांग को रेलमंत्री के पास उठाएंगी। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर- खगड़िया रेलखंड के दोहरीकरण पर भी डीआरएम चर्चा हुई है। अभी सिंगल लाइन होने के कारण बहुत सारे ट्रेन शेडो में चले जाते हैं ताकि समस्तीपुर- खगड़िया रूट ट्रेन शेडो में नहीं जाए। रोसड़ा से पटना की वेटर कनेक्टिवीटी बेहतर हो इसके लिए सहरसा से इंटरसिटी जैसी ट्रेने चलाने को लेकर विचार किया गया है, जिससे लोगों को लाभ मिले। इस पर साकारात्म चर्चा की गई। सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि देश के हित में प्रधानमंत्री के आह्वान का सभी को अमल करना चाहिए। दुनिया के हालात ठीक नहीं है। ईरान-इजराइल में युद्ध चल रहा है ऐसी स्थिति में देश के रिसोर्स को बचाना हम सभी भारतीय की जिम्मेवारी है, ताकि हमारा देश किसी संकट से न जुझे। एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि यह आह्वान कुछ समय के लिए है। संकट से बचने के लिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ दिनों के लिए हम सोना की खरीदारी नहीं करेंगे तो हमारी विदेशी मुद्रा की बचत होगी। देशभक्ति के लिए सभी को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ सीमा पर सैनिकों का लड़ना देशभक्ति नहीं है। देश के लिए जमीन पर पड़ा कचरा भी आप उठाते हैं तो वह देशभक्ति है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने के लिए देश वासियों से एक आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड जैसे महामारी में पूरा देश एक होकर उसे मात दी। उसी प्रकार युद्ध की इस घड़ी में लोग एक दूसरे का साथ देकर इसे मात देंगे। विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी ने अपने काफिलों को कम कर दिया है। विदेश यात्रा को भी वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री ने वेबजह के खर्चों को कम करने को कहा है; यह अमलोग जरूर करेंगे। विपक्ष को सिर्फ कटाक्ष करना है वह करें। देश के लिए हमें जो करना होगा, वह करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म से, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स बताया गया है, जिसमें उनके शरीर पर मिली छह "एंटीमॉर्टम" (मौत से पहले) चोटों का ज़िक्र है। रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि, पूरे दिल और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक मटीरियल को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में प्रिज़र्व किया गया है और विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए प्रिज़र्व करके संबंधित CP को सौंप दिया गया है।" समाजवादी पार्टी के फाउंडर मुलायम सिंह यादव के बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया।
0
0
Report

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से राजस्थानी भाषा शिक्षा पर नीति लागू, राजस्थान में उत्साह

Sri Ganganagar, Rajasthan:सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राजस्थान सरकार को सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राजस्थानी भाषा को विषय के रूप में पढ़ाए जाने के संबंध में नीति बनाने के निर्देश दिए जाने के बाद सूरतगढ़ में खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक फैसले के स्वागत में बुधवार को शहर के पुराने बस अड्डे पर राजस्थानी भाषा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। राजस्थानी छात्र मोर्चा राजस्थान एवं अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति, राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाषा प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जय जय राजस्थानी, जय जय राजस्थानी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए इसे राजस्थानी भाषा आंदोलन की बड़ी जीत बताया। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के प्रदेश मंत्री डॉ. मनोज कुमार स्वामी ने कहा कि यह फैसला राजस्थान की संस्कृति, भाषा और पहचान को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने राज्य सरकार से प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक राजस्थानी भाषा को लागू करने और इसे प्रदेश की राजभाषा घोषित करने की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष परसराम भाटिया ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा यूपीएससी और आरपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी राजस्थानी भाषा का महत्व बढ़ेगा। राजस्थानी छात्र मोर्चा राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. गौरीशंकर निमिवाळ ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 और संविधान के अनुच्छेद 350(ए) के तहत मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी दोहराई। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता योगेश मेघवाल, समाजसेवी बलराम कुकड़वल, एडवोकेट राजेश बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता और शिक्षाविद प्रो. डॉ. कल्याण सिंह शेखावत द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को 30 सितंबर 2026 तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बाइट: योगेश मेघवाल, स्थानीय नागरिक
0
0
Report
Advertisement

भवानीमंडी में देह व्यापार का मामला: मकान से 3 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालतावाड़ जिले के भवानीमंडी के नवोदय कालोनी क्षेत्र में आज मोहल्ले वासियों द्वारा एक मकान में देह व्यापार संचालित किए जाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से संदिग्ध गतिविधियां कर रहे 3 महिला और एक पुरुष को पकड़ लिया और थाने ले गई। कॉलोनी वासियों ने बताया कि शांति बाई नाम की एक महिला द्वारा कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार करवाया जा रहा था। सुबह से शाम तक यहां अनजान लोगों का आना-जाना रहता है। कई बार नशे में धुत अनजान लोग देर रात पड़ोस के अन्य मकानों के दरवाजे खटखटा देते हैं, जिसकी वजह से कॉलोनी की महिलाओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। साथ ही गलत गतिविधियों का बच्चों पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों के एक मकान में घुसने कॉलोनी वासियों ने बाहर से दरवाजा लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और नवोदय विद्यालय के पास बनी कॉलोनी में एक कमरे से 3 महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया है। इन्हें थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा-गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम से तेल नुकसान रोकने की अपील

Delhi, Delhi:सड़को ट्रैफिक जाम को लेकर हर साल 2 लाख करोड़ का तेल हर साल बर्बाद होता है। NCR में खास तौर पर नोएडा गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी बढ़ाई गई ताकि कम से कम ट्रैफिक जाम हो। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर लोग कार पुल करते है तो ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। वहीं लोग प्रधानमत्री के अपील को लेकर सजग है कह रहे है कि लाल बत्ती कर गाड़ी का इंजन बंद करना चाहिए। कुछ लोग कैमरे देख कर गाड़ी का इंजन बंद किए। कुछ लोगों का कहना है हम अलग-अलग रास्तों पर जाते है अलग-अलग जगहों से ऑफिस आते है। कार पुल कैसे कर सकते है। कुछ कह रह रहे है कि इंजन बंद करने स्टार्ट करने में भी तेल का खपत होता है। कुछ कह रहे है कि जिम्मेदार लोग भी गाड़ियों का काफिला लेकर ना चले उन्हें खुद करके दिखना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top