824101
औरंगाबाद में 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Aurangabad, Bihar:औरंगाबाद में 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत आज डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। प्रतियोगिता में जिले भर के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। डीएम ने कहा कि खेल में भी करियर के अवसर हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्लूएडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड में डिलीवरी स्टाफ पर सात एप्पल आईफोन की धोखाधड़ी का आरोप।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में ब्लूएडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के क्षेत्र प्रबंधक ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कंपनी के एक डिलीवरी स्टाफ पर सात एप्पल आईफोन के स्थान पर डमी फोन रखकर 10 लाख 44 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कंपनी के प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, ब्लूएडार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड का कार्यालय नवादा रोड स्थित गांधी नगर कॉलोनी में है। 20 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 के बीच कंपनी के पास सात प्रीपेड एप्पल शिपमेंट आए थे, जिनमें आईफोन-17 प्रो भेजे गए थे। इन सभी शिपमेंट की डिलीवरी का प्रयास कंपनी के डिलीवरी स्टाफ रोहतास, निवासी ग्राम सुभरी ने किया था। कंपनी के अनुसार, सभी पार्सल ओटीपी के साथ कैंसिल दिखाए गए और बाद में आरटीओ (रिटर्न टू ओरिजिन) होकर एप्पल के वेयरहाउस भेज दिए गए। वेयरहाउस में जांच के दौरान सभी बॉक्स में असली आईफोन की जगह डमी फोन मिले। शिकायत में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान डिलीवरी स्टाफ ने बताया कि वह संबंधित ग्राहकों के पते पर नहीं गया था और कॉल कर कैंसिलेशन के लिए ओटीपी लिया था। जबकि कंपनी के सिस्टम के अनुसार उसने किसी भी ग्राहक को कॉल नहीं की थी। कंपनी का आरोप है कि डिलीवरी स्टाफ ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पार्सलों से आईफोन निकालकर उनकी जगह डमी फोन रख दिए और दोबारा पैक कर कार्यालय में जमा करा दिए। तहरीर में बताया गया है कि सातों आईफोन की कुल कीमत 10 लाख 44 हजार 300 रुपये है। कंपनी ने चोरी हुए सभी मोबाइल फोन के एयरवे बिल नंबर, आईएमईआई नंबर और सीरियल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। क्षेत्र प्रबंधक अतुल शुक्ला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कंपनी को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।0
0
Report
तापी नदी का जलस्तर बढ़ा, Surat में पुल बंद
Noida, Uttar Pradesh:SURAT (GUJARAT): HEAVY RAINFALL RAISES TAPI RIVER LEVEL; BRIDGE CLOSED/ ADMINISTRATION MONITORS WATER LEVEL / VISUALS भारी बारिश से तापी नदी का जलस्तर बढ़ा, पुल बंद किया गया0
0
Report
कॉर्बेट जंगल सफारी परमिट विवाद: ऑनलाइन-ऑफलाइन व्यवस्था पर जिप्सी गुटों की भिड़ंत
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए मानसून में लागू की गई नई परमिट व्यवस्था विवादों में घिर गई है, ऑनलाइन और ऑफलाइन परमिट व्यवस्था के साथ-साथ रोटेशन और नॉन-रोटेशन सिस्टम को लेकर जिप्सी कारोबारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं, दोनों पक्ष कॉर्बेट कार्यालय पहुंचे और डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा से मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगें रखीं, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मॉनसून सीजन के दौरान जंगल सफारी के लिए लागू की गई नई परमिट व्यवस्था विवाद का कारण बन गई है, ऑनलाइन और ऑफलाइन परमिट प्रक्रिया के साथ-साथ रोटेशन और नॉन-रोटेशन सिस्टम को लेकर जिप्सी कारोबारियों के दो गुट खुलकर आमने-सामने आ गए हैं, शनिवार को दोनों पक्ष कॉर्बेट कार्यालय पहुंचे और डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा से मुलाकात कर अपनी-अपनी मांगें रखीं, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई। दरअसल कॉर्बेट प्रशासन ने मॉनसून सीजन में व्यवस्था बनाई थी कि यदि ऑनलाइन बुकिंग के बाद कुछ परमिट खाली रह जाते हैं तो सफारी शुरू होने से ढाई घंटे पहले तक पर्यटक रिसेप्शन सेंटर पहुंचकर मैनुअल तरीके से ऑफलाइन परमिट ले सकते हैं, इस व्यवस्था में पर्यटक अपनी पसंद की जिप्सी का चयन भी कर सकते थे, इसी व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ, वर्तमान जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश छिम्वाल ने कहा कि असली विवाद ऑनलाइन और ऑफलाइन का नहीं, बल्कि रोटेशन और नॉन-रोटेशन सिस्टम का है, उनका कहना है कि विभाग को किसी एक पक्ष के हित में नहीं बल्कि सभी जिप्सी स्वामियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था से जिप्सी स्वामियों के बीच गुटबाजी बढ़ रही है, उन्होंने सुझाव दिया कि विभाग मतदान कराकर तय करे कि अधिकांश जिप्सी स्वामी किस व्यवस्था के पक्ष में हैं और उसी के अनुसार पारदर्शी नीति लागू की जाए, उनका कहना था कि यदि यह विवाद समाप्त नहीं हुआ तो पर्यटन और आपसी सौहार्द दोनों प्रभावित होंगे। वहीं पूर्व जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मेहरा ने ऑनलाइन व्यवस्था का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन परमिट प्रणाली सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और इससे पर्यटकों को सुविधा मिलती है, उन्होंने आरोप लगाया कि ऑफलाइन परमिट व्यवस्था से कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं और इसका दुरुपयोग कर रहे हैं, उनका कहना था कि जब लगभग सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं तो कॉर्बेट की सफारी परमिट व्यवस्था भी पूरी तरह ऑनलाइन ही रहनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि रिसेप्शन सेंटर से मैनुअल परमिट जारी करने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाए. मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि मॉनसून सीजन में पहले सफारी शुरू होने से ढाई घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग बंद हो जाती थी और उसके बाद बची हुई सीटों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था लागू की गई थी, हालाँकि यह व्यवस्था अपेक्षित रूप से सफल नहीं रही, इसलिए अब संशोधन करते हुए सफारी शुरू होने से आधे घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दे दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यही व्यवस्था लागू रहेगी और यदि भविष्य में इसमें किसी सुधार की आवश्यकता महसूस होगी तो उस पर भी विचार किया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
छितौनी तटबंध पर करोड़ों रुपये की सुरक्षा योजना पर सवाल, ठोकर बहने से बाढ़ का खतरा बढ़ा?
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर जिले के छितौनी तटबंध पर करोड़ों रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा योजना चल रही है। निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। दावा है कि ठोकर का एक हिस्सा नदी की कटान में बह गया है और मानसून के दौरान भी बाढ़ सुरक्षा का काम अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की मौत, परिवार पर जहर-हंगामे के आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बाला जी मंदिर के पास के रहने नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की मौत हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले में कुलदीप के परिवार ने उनकी पत्नी, साली और साढू के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मरने से पहले कुलदीप ने एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आरोप लगाया है कि नर्सिंग असिस्टेंट की पत्नी अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर उन्हें परेशान करती रहती थीं। पत्नी ने 30 जून को महिला थाने में पति कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। इसी मामले में समझौता करने या माफी मांगने के लिए कुलदीप अपनी साली के घर गए थे, जहां उनकी पत्नी रह रही थी। वहां पर विवाद हुआ और इसके बाद कुलदीप अचेत अवस्था में मिले। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक उन्होंने जहर खा रखा था। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि नर्सिंग अस्टिटेंट की पत्नी और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने उनको जहर दिया है। थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
तेज़ बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे की उतरने वाली रोड धंसी, डामर उखड़ने पर गुणवत्ता पर सवाल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : तेज बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे की उतरने वाली रोड धंसी। सोनिक के पास 421.2 किलोमीटर पर धंसी सड़क बनी चर्चा का विषय। कानपुर-लखनऊ हाईवे से जुड़ने वाली एग्जिट रोड हुई प्रभावित। पहली बारिश मे ही सड़क धंसने से गुणवत्ता पर उठे सवाल। सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी ने मौके पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की भराई और डामरीकरण शुरू किया। इससे पहले भी एक्सप्रेसवे पर डामर उखड़ने का मामला सामने आ चुका है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के सभी पद छोड़ दिए
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): PAPIYA ADHIKARI (BJP MLA) ON WEST BENGAL PRESIDENT CHANDRIMA BHATTACHARYA RESIGNS FROM ALL PARTY POSTS अभी-अभी उसकी पार्टी से पता चला।मुझे नहीं पता। यह उसकी मर्ज़ी है।0
0
Report
बलिया में सोनू मोनू गिरफ्तार; पुलिस ने वीडियो भ्रामक बताकर सच दिखाया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में जी मीडिया खबर का बड़ा असर हुआ है जहां खबर चलने के बाद बलिया थाने की पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा है। दरअसल आज बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में सोनू मोनू नामक दो अपराधी की गिरफ्तारी की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था कि पुलिस के द्वारा अपराधी की कमर में पिस्टल को डाला जा रहा है। इस स्थानीय लोगों ने भी इस बात का विरोध किया था । लेकिन अब बलिया के डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया है कि 20 जून को बच्चों बच्चों के विवाद में गांव के ही दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी।जिसमें एक पक्ष के लोग जब दूसरे पक्ष के यहां शिकायत करने पहुंचे तब दूसरे पक्ष की एक महिला ने अपराधी सोनू मोनू को फोन कर दिया था। और सोनू मोनू वहां पर पहुंचे तथा ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना में पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए थे और इसी बात को लेकर बलिया थाने में सोनू मोनू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था और आज जब पुलिस सोनू मोनू के गिरफ्तारी के लिए उसके घर के समीप पहुंची और घेराबंदी की तब अपराधी सोनू ने पुलिस पर हथियार लहराकर धमकी देने लगा। तब काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अपराधी सोनू मोनू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई । पुलिस के अनुसार पुलिस के द्वारा ना तो किसी को फसाने का काम किया जाता है और ना ही किसी को बचाने का। बलिया डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही खबर भ्रामक है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस के पक्ष एवं दावों की पोल खुल रही है । हालांकि अपराधी सोनू मोनू पर भी बलिया थाने सहित कई थाने में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है।0
0
Report
भीषण गर्मी में भाजपा ने नूंह के केंद्रों पर अभिभावकों को ठंडा पानी दिया
Nuh, Haryana:भीषण गर्मी में भाजपा ने नूंह के केंद्रों पर अभिभावकों को ठंडा पानी दिया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के तहत शनिवार को नूंह में आयोजित लेवल-1 (पीजीटी) परीक्षा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने शहर के चारों परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के साथ पहुंचे अभिभावकों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा पेयजल वितरित किया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने नूंह पहुंचे हैं। ऐसे में तेज गर्मी के बीच सबसे अधिक आवश्यकता पीने के स्वच्छ और ठंडे पानी की होती है। इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए नूंह जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अभिभावकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, जिससे भीषण गर्मी के बीच उनसे राहत मिल सके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहकर अभिभावकों को पानी वितरित किया और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना संगठन की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
नयना बनर्जी ममता बनर्जी के आवास पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC LEADER NAYANA BANERJEE ARRIVES AT MAMATA BANERJEE'S RESIDENCE0
0
Report
सांप काटने से 10 वर्षीय बालक की जान बचाने पर शाजापुर अस्पताल की टीम बधाई
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सांप के काटने से गंभीर रूप से घायल एक 10 वर्षीय बालक की जान बचाई। राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के ग्राम उस्मानखेड़ी निवासी इस बालक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उसका उपचार जारी है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह की है जब बालक कान्हा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे दो-तीन जगह काट लिया। कुछ देर बाद बालक ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय एक देवस्थान पर झाड़-फूंक के लिए ले गए। तंत्र-मंत्र में समय गंवाने के कारण बालक की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। इसके बाद उसे तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. यशवंत नायक ने बताया कि जब बालक को अस्पताल लाया गया, तब उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी और उसकी सांसें रुकने लगी थीं। डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए तत्काल उपचार शुरू किया। उसकी श्वास नली (इंट्यूबेशन) डालकर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया。 डॉ. नायक के अनुसार, समय पर मिले उपचार के कारण बालक की जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है और वह खतरे से बाहर है। डॉ. यशवंत नायक ने आम जनता से अपील की है कि सांप काटने की किसी भी घटना में तंत्र-मंत्र या झाड़-फूंक के चक्कर में बहुमूल्य समय बर्बाद न करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचना चाहिए। डॉ. नायक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) का उपचार तुरंत शुरू किया जाता है। यदि आवश्यक हो, तो मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र में भी रेफर किया जाता है, जिससे समय पर सही इलाज मिलने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।0
0
Report
जालौन में रामलीला मंच पर कथित अशोभनीय डांस का वीडियो वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में रामलीला मंच पर कथित अशोभनीय डांस का वीडियो वायरल, हिंदू उत्थान समिति ने कार्रवाई की उठाई मांग प्लेस-जालौन यूपी डेट-04-07-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरक्का गांव में आयोजित रामलीला के समापन कार्यक्रम के दौरान धार्मिक मंच पर कथित रूप से फिल्मी और डीजे गानों पर अशोभनीय डांस कराए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है और धार्मिक आयोजन की मर्यादा एवं परंपराओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि समापन समारोह में बालाओं द्वारा फिल्मी और डीजे गीतों पर प्रस्तुति दी गई, जिसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू उत्थान समिति ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हिंदू उत्थान समिति के महामंत्री कन्हैया पंडित ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली जालौन को शिकायती पत्र सौंपकर वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मंच पर इस प्रकार की प्रस्तुति धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समिति ने आयोजकों एवं इस मामले के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में धार्मिक आयोजनों में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- कन्हैया पंडित--महामंत्री, हिंदू उत्थान समिति0
0
Report
Advertisement
धनबाद सांसद को मिल रहीं जान से मारने की धमकियाँ, कानून-व्यवस्था सवाल
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने दावा किया है कि उन्हें फरार गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह को आवेदन भेजकर पूरी जानकारी दी है। साथ ही धनबाद के एसएसपी को भी मौखिक रूप से इसकी सूचना दी गई है। ढुल्लू महतो ने कहा कि पिछले कई दिनों से उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी अपना अस्तित्व बचाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इससे वे डरने वाले नहीं हैं। वही सांसद ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि व्यवसायियों से लेकर विपक्ष के सांसद और सत्ता पक्ष के विधायक तक को फरार अपराधी प्रिंस खान धमकी दे रहा है, जो राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो कानून के दायरे में रहकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही निरसा विधायक अरूप चटर्जी को प्रिंस खान की ओर से व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। लगातार जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों के बाद धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।0
0
Report
ओरवा टांड़ में मॉनिटर लिज़र्ड रेस्क्यू: घर से जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : सरिया थाना क्षेत्र के ओरवा टांड़ स्थित एक घर में मॉनिटर लिज़र्ड (गोह) निकलने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। यह जंतु घर के किचन में घुस गया था, जिसे देखकर घरवाले और आसपास के लोग डर गए। इसकी जानकारी कम होने के कारण लोग काफी चिंतित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ प्रखंड निवासी एवं मशहूर सर्पमित्र सुरेश राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी के साथ मॉनिटर लिज़र्ड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। रेस्क्यू के बाद सुरेश राम मॉनिटर लिज़र्ड को बगोदर लाए और बगोदर के समीप स्थित चलनिया के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके। इस दौरान सुरेश राम ने लोगों को बताया कि मॉनिटर लिज़र्ड आमतौर पर विषैला नहीं होता और बिना वजह इंसानों पर हमला भी नहीं करता। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे वन्यजीव दिखने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक जीव प्रकृति के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है और उनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली तथा वन्यजीवों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया。0
0
Report
DMK डेलिगेशन चेन्नई में TN गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने पहुंचा
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): DMK DELEGATIONS ALONG WITH RS BARATHI, ADVOCATE WILSON, FORMER MLA PARANDAMAN REACHES LOK BHAVAN TO MEET TN GOVERNOR RAJENDRA VISHWANATH ARLEKAR0
0
Report
Advertisement
