icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CRPF जवानों ने रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया, स्कूल बच्चों ने राखी बांधी

New Delhi, Delhi:रक्षाबंधन महत् एक त्यौहार नहीं है भाई बहन के प्यार उनके रिश्ते के भरोसे की बुनियाद है मामूली से एक धागे से जुड़ा अटूट विश्वास भाई बहन के रिश्ते को बहुत ज्यादा मजबूत करता है रक्षाबंधन के मौके पर जब लोग अपने घर परिवार के साथ मिलकर बनाने की कोशिश करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ देश की सीमाओं पर निगरानी कर रहे हैं चौकसी कर रहे हैं जवानों को भी रक्षाबंधन खूब खुशी से मनाते हैं जिसके चलते आज दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ के जवान और महिला जवानों ने मिलकर रक्षाबंधन बहुत धूमधाम से मनाया सीआरपीएफ की 88 महिला बटालियन आज चाहे वह महिला हैं या पुरुष रक्षाबंधन का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया इस पूरे प्रोग्राम में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया जवानों को राखी बांधी और ब्रह्माकुमारी डॉन ने भी जवानों को राखी बांधकर देश की सेवा और भाई-बहन क्या टूट रिश्ते की हिफाजत करने का प्रण लिया
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ की सुमभुल सिद्दीकी का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ की मुस्लिम सुमभुल सिद्दीकी का नाम बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया कहते हैं कि कोई काम अगर थान लिया जाए तो उसे करने में कोई आपको रोक नहीं सकता है ऐसा एक कारनामा लखनऊ कि सुमभुल सिद्दीकी ने किया उन्होंने अपने साथ-साथ लखनऊ शहर का भी नाम रोशन किया पेशे से लेखक सुमभुल सिद्दीकी ने दो किताबें लिखी है, पहली किताब ECHOES OF RESILIENCE लिखी जिसमें उन्होंने किसी भी बच्चे को अडॉप्ट किया जाए तो उसको उसी तरह का प्यार दिया जाए जैसे अपने सभी बच्चों को दिया जाता है इसी किताब को लेकर सुमभुल का नाम 8 अगस्त को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया जिसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट मिला सुमभुल सिद्दीकी क्या कहना है कि उनका खुद अडॉप्ट किया गया था 23 साल की उम्र में उनका यह बात पता चली उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है उन्हीं के नाम पर उन्होंने किताब लिखी और अपनी कहानी इस किताब में लिखी और यह भी लिखा उनके मां-बाप ने जिस तरह उनका प्यार दिया इसी तरह दूसरे के मां-बाप अगर किसी के बच्चे को अडॉप्ट करते हैं तो उनको इस तरह का प्यार दिया जाए सुमभुल का कहना है कि वह बचपन से CA बनना चाहती थी अगर बचपन से ही किताब लिखने का शौक भी था उन्होंने यह किताब लिखी उनको नहीं पता था कि यह किताब इतनी बड़ी उपलब्धि बन जाएगी सुमभुल की पढ़ाई लिखाई लखनऊ से हुई है उनका कहना है कि मैं यह मैसेज समाज में देना चाहती हूं कोई भी फैमिली किसी बच्चे को अडॉप्ट करें तो उसको वही प्यार दे जो अपने सगे बच्चों को देता है,सुमभुल इस समय अकेले रहती हैं नौकरी करती हैं और उनका जज्बा है क्यों इतनी बड़ी उपलब्धि उनको इस उम्र में मिली बात 28 साल की उम्र है और जिस किताब के लिए उन्हें बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया वह किताब लिखना उन्होंने 10 साल पहले शुरू की थी
0
0
Report

विदिशा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, प्याज की माला के साथ प्रदर्शन

Vidisha, Madhya Pradesh:महंगी शक्कर को बंदूक के पहरे में लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस - महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की माला पहनकर जताया विरोध - माधवगंज से तिलक चौक तक निकाली गई रैली, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी विदिशा में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के निर्देशन में नगर कांग्रेस ने माधवगंज चौराहे से तिलक चौक तक रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगी शक्कर को बंदूक के पहरे में रखकर और प्याज की माला पहनकर महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया。 विदिशा में महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने माधवगंज चौराहे से तिलक चौक तक रैली निकाली。 प्रदर्शन के दौरान महंगी शक्कर को सुरक्षा घेरे में बंदूक के साथ लेकर चला गया, जबकि कुछ कार्यकर्ताओं ने प्याज की माला पहनकर अर्धनग्न होकर विरोध जताया। ऑटो रिक्शा में लाउडस्पीकर के जरिए महंगाई विरोधी गाने भी बजाए गए。 कांग्रेस ने शक्कर, पेट्रोल, बिजली के बढ़ते बिल और रसोई गैस के दामों को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम परिवार का घरेलू बजट बिगड़ गया है。 रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढपले और दल-दल घोड़ी के साथ नारेबाजी करते हुए महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में स्टे-वायर करंट से 14 वर्षीय अनुष्का की मौत, बिजली विभाग पर आरोप

Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां बिजली विभाग की लापरवाही ने एक 14 वर्षीय किशोरी की जान ले ली। बधार जाने के क्रम में ट्रांसफार्मर के स्टे-वायर (अर्थिंग तार) में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। हादसा हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी कमलेश पासवान की 14 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के चाचा ने बताया कि अनुष्का के माता-पिता खेत में धान की निकौनी करने गांव के बधार गए हुए थे। पीछे से अनुष्का भी पशुओं के लिए घास काटने बधार की ओर निकली थी। रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के स्टे-वायर में पहले से बिजली का करंट दौड़ रहा था। रास्ते से गुजरने के दौरान जैसे ही अनुष्का का हाथ स्टे-वायर से छुआ, वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। शोर मचने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर के स्टे-वायर में करंट आने की समस्या पर विभाग ध्यान नहीं देता, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाई गई बच्ची की पहले ही मौत हो चुकी थी। शरीर के निशान देखने से स्पष्ट प्रतीत होता है कि अत्यधिक करंट लगने और झुलसने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

पवार-पाटील परिवार के ऐतिहासिक रिश्तों पर राजनीतिक संघर्ष का नया मोड़

Shirdi, Maharashtra:लोणी / अहिल्यानगर उपमुख्यमंत्री सुनत्रा पवार बाईट पॉईंटर्स - ऑन विखे - पवार कुटुंब राजकीय संघर्ष - विठ्ठलराव विखे पाटील हे सहकार चळवळीचे जनक... येथे येवून मला अतिशय आनंद... जयंती निमित्त पुरस्कार सोहळ्याला हजर राहता आले... मला जो विखे पाटील यांनी जो सन्मान दिला हे माझे भाग्य समजते... विखे आणि पवार कुटूंबाचे जूने संबंध... अजित दादांचे काका विखे कारखान्यात काही काळ कार्यकारी संचालक होते... त्यामुळे आमचा ‌जूना स्नेह... ऑन वडेट्टीवार - मी मागेही सांगितल होते योग्य वेळी मी माझ्या परिने चोख उत्तर देईल..
0
0
Report

शहापूर आश्रमशाळा में विनयभंग: 21 छात्राओं के बयान, आरोपी गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प शहापूर अंतर्गत येणारी शासकीय माध्यमिक आश्रमशाळा टेंभा (दहीगांव) येथे अल्पवयीन विद्यार्थिनीच्या विनयभंग प्रकरणात आता मोठी अपडेट समोर आली आहे। या प्रकरणी पोलिसांनी आरोपीला अटक केली असून तपासात धक्कादायक खुलासे होत आहेत। 23 ऑगस्ट रोजी पीडित विद्यार्थिनी जेवणानंतर ताट धुण्यासाठी जात असताना वर्ग-4 मध्ये काम करणाऱ्या आरोपी कर्मचाऱ्याने गैरवर्तन केल्याचा आरोप आहे। या प्रकरणी 26 ऑगस्ट रोजी शहापूर पोलीस ठाणीमध्ये BNS कलम 74 आणि POCSO कलम 12 अंतर्गत गुन्हा दाखल करून आरोपी गणपत गवळी याला अटक करण्यात आली आहे। तपासादरम्यान तब्बल 21 विद्यार्थिनींनी देखील आरोपीकडून अशाच प्रकारे त्रास झाल्याचे सांगितले असून त्यांचे जबाब नोंदवण्यात आले आहेत। या घटनेनंतर महिला व बालकल्याण विभाग, ठाणे खडबडून जागे झाले आणि त्यांचे पथक आश्रम शाळेत दाखल झाले असून मुलांशी संवाद साधत त्यांची चौकशी सुरु केली आहे। या आश्रम शाळेत एकुण 342 निवासी विद्यार्थी असून मुलं- 171 मुलं व 171 मुली आहेत। 31 अनिवासी विद्यार्थी आहेत। या पैकी 7 मुली व मुलं-24 आहेत। या आश्रम शाळेत पिण्याच्या पाण्याचा देखील प्रश्न आहे। या आश्रम शाळेत अनेक पद रिक्त आहेत। टेंभा आदिवासी आश्रम शाळेचा भोंगळ कारभार समोर आला असून येथील मुख्याध्यापक पद रिक्त, अधीक्षक पद रिक्त, स्री अधिक्षिका पद रिक्त, 2 माध्यमिक शिक्षक रिक्त, 2 प्राथमिक शिक्षक रिक्त, 3 वर्गाची 4 कर्मचाऱ्यांची पदे रिक्त. अशी दयनीय अवस्था असताना आश्रमशाळा चालणार तरी कशी? असा सवाल नागरिक करत आहेत। तसेच या शाळेची इतकी गंभीर परिस्थिती असताना शहापूर प्रकल्पला पूर्ण वेळ प्रकल्प अधिकारी नाहीत तो प्रभार असून पेण (रायगड)च्या प्रकल्प अधिकारी यांच्याकडे सध्या पदभार सोपविला आहे। अशा परिस्थितीत या आश्रम शाळांमध्ये अधिक प्रकार का घडणार आता सवाल देखील पालक करत आहेत। संबंधित प्रकल्प अधिकारी यांचे निलंबन करावे तसेच असे निंदनीय कृत्य करणाऱ्या वर कडक करावाई करावी अशी मागणी केली जात आहे।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में सिंथेटिक गुड़ फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई, लाइसेंस रद्द की तैयारी

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में नेशनल हाईवे पर स्थित सिंथेटिक गुड़ बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां गुणवत्ता विहीन शक्कर और केमिकल मिलाकर तैयार किया जा रहा सिंथेटिक गुड़ मिला। फैक्ट्री में गुड़ बनाने के दौरान साफ-सफाई के मानकों की भी जमकर अनदेखी सामने आई। मजदूर स्लीपर पहनकर गुड़ के ऊपर चलते नजर आए, जबकि फैक्ट्री परिसर में जगह-जगह गंदगी और सड़ा हुआ गुड़ भी मिला। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मौके से गुड़ और अन्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी。
0
0
Report

मोतियाबिंद के 13 मरीज चिन्हित किए गए

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow6m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:गिगियानी स्थित गौतम बुद्ध जूनियर हाई स्कूल में डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 52 मरीजों ने अपना पंजीयन करवाया। तेरह मैरिज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए जिनका ऑपरेशन किया जाएगा। निशुल्क नेत्र शिविर में डॉक्टर लक्ष्मी, डाक्टर गोविंद कोऑर्डिनेटर अरविंद प्रताप सिंह की टीम ने आए सभी 52 मरीजों का परीक्षण किया। तेरह मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया जिनका ऑपरेशन संस्था द्वारा करवाया जाएगा। इस मौके पर रामनाथ, गौतम आदित्य कुमार गौतम सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

संत रविदास जी के मार्गो पर चलने का संकल्प लें - रजनी

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow8m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:संत रविदास जी की 650 वीं जयंती के वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने नर्मदा स्थल स्थित बाबा रघुनाथ दास जी के यहां पहुंचकर एक कार्यक्रम में भाग लिया और संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और नमन कर लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा संत रविदास जी महाराज ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज के उत्थान के लिए काफी प्रयास किए हैं। उनके प्रयास सराहनीय है । हमें संत रविदास जी के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए। उन्होंने आश्रम के संचालक संत रामसेवक दास जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, अंकित गुप्ता, कुलदीप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, ममता राजपूत, कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी से व्यापार में क्रांतिकारी बदलाव, जोगबनी व विराटनगर पर नज़र

Katihar, Bihar:भारत-नेपाल व्यापार में नया रेल गलियारा, बिहार के सीमावर्ती कारोबार को भी उम्मीद भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, व्यापारियों और माल परिवहन को भी पहुँचेगा बड़ा लाभ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अंतरराष्ट्रीय संबंधों को जोड़ने में महत्वपूर्ण कटihar रेल मंडल महत्वपूर्ण कटिहार रेल मंडल का जोगबनी स्टेशन भारत का अंतिम छोटा स्टेशन, परंतु महत्वपूर्ण जोगबनी स्टेशन का होगा कायाकल्प, पिट लाइन और सिक लाइन के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया डीपीआर नेपाल सीमा से शुरू होंगी कई नई ट्रेनें भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मिलेगी नई गति: कोलकाता पोर्ट से सीधे नेपाल पहुँचेगा माल भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम और तीव्र बनाने के लिए रेलवे कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार किया जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने बताया कि सीधे रेल संपर्क स्थापित होने से दोनों देशों के बीच माल परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वर्तमान में माल ढुलाई के दौरान होने वाले ट्रांसशिपमेंट की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इससे न केवल समय की भारी बचत होगी, बल्कि व्यापारियों का लॉजिस्टिक्स खर्च भी कम होगा। उन्होंने आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से कोलकाता पोर्ट पर आने वाले आयातित सामान को अब सीधे रेल मार्ग के जरिए नेपाल पहुँचाया जा सकेगा। यह सीधी कनेक्टिविटी दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों और आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जुलाई 2026 की एक महत्वपूर्ण भारत-नेपाल कनेक्टिविटी उपलब्धि हासिल किया है। भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी 40 वैगन में कैनोला की खेप लेकर कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर कस्टम्स यार्ड पहुंचा था। इस सीधी रेल सेवा के शुरू होने से दोनों देशों के बीच माल परिवहन तेज, सुगम और किफायती बनेगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी रेलवे स्टेशन को बड़े स्तर पर विकसित करने की तैयारी चल रही है। जोगबनी स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और वहाँ से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए नई ट्रेनें शुरू करने को लेकर रेलवे प्रशासन ने डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि जोगबनी को केवल एक छोटा सीमावर्ती स्टेशन समझना सही नहीं है। यह नेपाल के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक व व्यावसायिक शहर विराटनगर से सीधे जुड़ा हुआ है। इस कारण यहाँ यात्री और गुड्स दोनों ही क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top