781346
असम में विभिन्न जाती के समूहों ने किया नृत्य प्रदर्शन
Barama, Assam:असम में बिहू के अवसर पर विभिन्न जाती के समूहों ने नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया। बिहू असम का प्रमुख और प्रिय त्योहार है जिसे खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां लोगों ने भाषा, धर्म और संस्कृति की विविधता को साझा करते हुए एक साथ उत्सव मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, गार्ड घायल; जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर मंगलवार रात अमेठी में अज्ञात युवक ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से ट्रेन का गार्ड घायल हो गया, जबकि ट्रेन का शीशा भी टूट गया। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोककर घायल गार्ड को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। गार्ड की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात पत्थरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 8:50 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर बिराहिमपुर गांव जाने वाले रास्ते के पास हुई। वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस संख्या 24203 जब इस स्थान से गुजर रही थी, तभी अज्ञात युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर ट्रेन के गार्ड हरिकेश को लग गया, जिससे वह घायल हो गए। पथराव में ट्रेन का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। स्टेशन मास्टर और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को जानकारी मिलने पर ट्रेन को अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। घायल गार्ड हरिकेश को उपचार के लिए अमेठी सीएचसी भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने जीआरपी को लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया。 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन पथराव की घटना के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस अमेठी रेलवे स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन रात 8:53 बजे स्टेशन पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद रात 9:14 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गई।0
0
Report
मोरबी: नवलकखी रोड पर ट्रक-बोलेरो भिड़ंत, 2 मौत, 12 घायल; मृत महेंद्र मोवेल, शंकर अजनाल
Morbi, Gujarat:ब्रेकिंग \n\nમોરબીના નવલખી રોડ ઉપર ટ્રક અને બોલેરો વચ્ચે સર્જાયો અકસ્માત \n\nબોલેરો ગાડીમાં જતા બાળકો સહિત કુલ 12 વ્યક્તિઓને ઇજા થતાં બે નું મોત \n\ mahendra movel 43 અને શંકર અજનાલ 33 નામના બે યુવાનોનું મોત \n\nત્રણ બાળક સહિત કુલ 10 ઇજાગ્રસ્ત વ્યક્તિઓ હાલમાં علاج હેઠળ \n\nમોરબીનો નવલખી રોડ બિસ્માર હાલતમાં હોય અવારનવાર થાય છે નાના-મોટા અને જીવલેણ અકસ્માત0
0
Report
रामपुर जेल मिलने के बहाने अखिलेश की मुस्लिम वोट बैंक पर नई बिसात
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव मुसलमानो को रिझाने के लिए रामपुर जा रहें हैं, ये यात्रा फेल साबित होगी और अब तो "बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते"। बरेली: कई महीनों से आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर के समय समय पर कई मुद्दे उठाते रहे हैं। जिसमे मुख्यमंत्री के लिए मुस्लिम चेहरे की मांग, मुस्लिम आबादी के हिसाब से 150 मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की मांग, और आज़म खां से जेल मे न मिलने जाने पर मौलाना की जोरदार आपत्ति भी रही है। अब इन्हीं मुद्दों को खत्म करने के लिए अखिलेश यादव लखनऊ से रामपुर जा रहें हैं। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रेस को जारी किये बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव करीब आ रहे हैं इसलिए अखिलेश यादव मुसलमानो को रिझाने के लिए आज़म खां से मिलने के लिए रामपुर जेल जा रहे हैं। ये मेरे दबाव पर आज़म खां से मिलने पर मजबूर हुए हैं, वरना रामपुर जेल मे 370 दिन गुजर चुके अब तक उनसे मिलने की तौफीक गवारा नही की। और ऐसे ही सीतापुर जेल मे 4 साल से ज्यादा का समय बिताया मगर वहा मिलने नही जा सके। मौलाना बरेलवी ने जोर देकर कहा कि मैंने विभिन्न मंचों के माध्यम से आज़म खां के मुद्दे पर अखिलेश यादव से चुभते हुए सवाल किए तो उन्होंने मुसलमानो के दरमियान सपा के प्रति बढ़ती हुई नाराजगी को दूर करने के लिए ये कदम उठाया है मगर रामपुर की आवाम कह रही है कि "बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते"। अखिलेश यादव को इस बात की ग़लत फहमी हो गयी है कि आज़म खां से मिल लेंगे तो सारा मुसलमान एक तरफा सपा को वोट दे देगा मगर अब ऐसा होने वाला नही है। पहले की परिस्थितियां अलग थी, और अब मौजूदा हालात बिल्कुल अलग थलग है अब आज़म खां काफी सालो से जेल मे है जिसकी वजह से मुस्लिम समाज मे उनका प्रभाव खत्म हो गया है। इसी वजह से रामपुर लोकसभा सीट से आज़म खां के घोर विरोधी मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी जीते, जबकि आज़म खां के परिवार और उनके समर्थकों ने उनको हराने मे कोई कोर कसर नही छोड़ी। बिल्कुल वैसे ही आज़म खां के घोर विरोधी आकाश सक्सेना भाजपा के टिकट से शहर विधानसभा से जीते, जो खुद आज़म खां की सीट हुआ करती थी। इसी तरह अब्दूल्लाह आज़म स्वार विधानसभा से जीतते थे, मगर अब भाजपा समर्पित पार्टी से शफी अहमद अंसारी विधायक हैं। इसलिए ये बात कहने मे कही हिचकीचाहट नही है कि मुसलमान अब आज़म खां के कहने पर नही चलता, वो अपनी सोच और समझ के हिसाब से काम करता है। मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि 10-15 साल भाजपा मे रहने के बाद उन लीडरान को समाजवादी पार्टी मे शामिल करके अखिलेश यादव की वाशिंग मशीन मे धुलने का काम किया जा रहा है, फिर उसी भाजपाई व्यक्ति को सपा टिकट दे देगी और मुसलमानो से वोट देने के लिए कहा जायेगा। इसका उदाहरण आंवला और बिथरी चैनपुर है। जो व्यक्ति मुसलमानो के खिलाफ कार्य करता हो, गरीब मुसलमानो को तवज्जो न देता हो, तो क्या मुसलमान अब उसको वोट देकर विधायक बनायेंगे? सपा के वाशिंग मशीन मे भाजपा के कई नेताओं की धुलाई का काम चल रहा है, आने वाले दिनों मे ये सब देखने को मिल जायेगा। मगर मुसलमान को अब समाजवादी पार्टी के लोग बंधवा मजदूर या गुलाम न समझे। अब उत्तर प्रदेश का मुसलमान बराबर की हिस्सेदारी और पार्टनरशिप चाहता है, अगर अखिलेश यादव ने इन बुनियादी मुद्दों पर ध्यान नही दिया तो 2027 के चुनाव मे बहुत बड़ा नुक़सान होगा।0
0
Report
Advertisement
बोकारो के डोमपाड़ा में हत्या: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर सूरज कुमार उर्फ भूरा गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा,नशे के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी ने किया हत्या. SIT ने 3 दिन में सुलझाई गुत्थी, एक आरोपी सूरज कुमार उर्फ भूरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। चप्पल, गमछा और गंजी से पकड़ा गया हत्यारा,डॉग स्क्वायड और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, आरोपी की मां-बहनों ने भी कहा - सनकी है लड़का, गुस्से पर काबू नहीं। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा में युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। ये घटना 17-18 अक्टूबर की रात माराफारी थाना क्षेत्र के डोमपाड़ा के नीचे वाली जगह में एक युवक का शव मिला था, जिस पर माराफारी थाना कांड संख्या 85/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने महज 3 दिनों में इस मर्डर का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सूरज कुमार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। *VO-1 - कैसे हुआ खुलासा* पुलिस की मानें तो घटना स्थल से बरामद सामानों, डॉग स्क्वायड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया। पुलिस ने अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने मृतक से नशा करने के लिए पैसे की मांग करने पर नहीं देने के कारण वो लोहे के रड से मारकर और गला दबाकर हत्या कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से जो सामान बरामद किया जिसमें चप्पल, गमछा और गंजी था वो अभियुक्त का खुद का था और उससे अभियुक्त की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार भागने के क्रम में ये सभी सामान घटना स्थल पर ही छूट गए थे,जो हत्यारे तक पहुंचने का सबसे बड़ा सुराग बना। अभियुक्त यानी आरोपी की मां और बहनों ने भी अपने बयान में बताया कि अभियुक्त बहुत सनकी लड़का है और गुस्से में काबू नहीं रख पाता है । उन्होंने बताया कि घटना की रात वह गंजी पहने था और लाल गमछा गले में डाला था। पूरी रात वह घर वापस नहीं आया और सुबह बिना कपड़ों के घर लौटा। VO-3 - कौन है हत्यारा: गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम सूरज कुमार उर्फ भूरा, उम्र 28 वर्ष, पिता ननहक राम, पता बीएएसटी झोपड़ी कॉलोनी, डोमपाड़ा, नियर कृष्णा मंदिर, माराफारी है। इसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके खिलाफ माराफारी थाने में पहले से दो कांड दर्ज हैं - कांड संख्या 73/2019 और 97/2022। नशे की लत ने ही सनकी बना दिया और हत्या जैसी वारदात तक पहुंचाया। बोकारो मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि छोटे-छोटे सुरागों से SIT ने 72 घंटे में उस गुत्थी को सुलझा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी सनकी है और नशे के लिए पैसे मांगने पर नहीं दिए जाने पर उसकी हत्या कर दी। बाइट -- पवन कुमार, मुख्यालय डीएसपी, बोकारो।0
0
Report
PGI में राजोआना की आँखों के चेकअप के लिए पहुँचा गया
Noida, Uttar Pradesh:राजोआना को आँखों के चेकअप के लिए PGI लाया गया0
0
Report
जयपुर कमिश्नरेट धरने पर BJP का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी के बचपना पर निशाना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है... मंत्री अविनाश गहलोत ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा... वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर देश के कानून और संविधान को नहीं समझने का आरोप लगाया है... जयपुर में कमिश्नरेट के बाहर और अंदर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है... रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं... इसी बीच बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के धरने को लेकर निशाना साधा है... मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया... अविनाश गहलोत ने कहा कि चुनावों की आचार संहिता लगी हुई है और कांग्रेस को चुनाव में जाना चाहिए... लेकिन कांग्रेस को पता है कि वो जीत नहीं पाएगी, इसलिए ये सब कर रही है...कांग्रेस के पास अराजकता फैलाने का ही काम बचा है... राहुल गांधी जैसी ही कांग्रेस की नीचे की टीम है... कांग्रेस का दूसरा नाम आजकल अराजकता फैलाने वाली पार्टी हो गया है... राहुल गांधी का बचपना कांग्रेस को ले डूबेगा... बाइट- मंत्री अविनाश गहलोत वहीं, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं के धरने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा... चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के कानून और संविधान को नहीं समझना चाहती... उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया... बाइट- अरुण चतुर्वेदी फिलहाल, रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना जारी है... वहीं, इस मामले को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है...0
0
Report
Advertisement
इस्राइल पर ताजा खबरें: क्या हो रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:israel0
0
Report
अलवर में पंचायती राज चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान दल रवाना
Alwar, Rajasthan:अलवर में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना अलवर। पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के मतदान को लेकर अलवर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद मतदान सामग्री वितरित की गई और उन्हें निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों की रवानगी बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय परिसर से हुई। यहां से कठूमर, रैणी, गोविंदगढ़, खेड़ली-सौंखर, रामगढ़ और मुबारिकपुर पंचायत समितियों के लिए मतदान दल रवाना किए गए。 पहले चरण में गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला के अनुसार, पहले चरण में जिले की छह पंचायत समितियों में कुल 5 लाख 57 हजार 259 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें कठूमर पंचायत समिति के 1 लाख 20 हजार 877, रैणी के 1 लाख 46 हजार 318, गोविंदगढ़ के 74 हजार 642, खेड़ली-सौंखर के 67 हजार 936, रामगढ़ के 81 हजार 876 और मुबारिकपुर के 65 हजार 610 मतदाता शामिल हैं। वहीं, पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में 24 अक्टूबर को सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बाइट: डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
सीतापुर में हाउस अरेस्ट: सांसद राकेश राठौर का रोका जाना भारी चर्चा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को किया गया हाउस अरेस्ट। कमलापुर चीनी मिल प्रकरण में कर्मचारियो और मिल प्रबंधन के बीच मध्यस्थता कराने जा रहे थे सांसद। संसद के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात। सांसद बोले, सत्ता को दिखाने के लिए मुझे रोका गया and यह उनका काम है। सीतापुर से कांग्रेस सांसद हैं राकेश राठौर। बाइट- राकेश राठौर सांसद कांग्रेस पार्टी0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, 6 महीने से बकाया स्टाइपेंड की मांग
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत 2021-22 के 150 इंटर्न डॉक्टर आज बुधवार को सुबह करीब 10 बजे नारेबाजी करते हुए नई बिल्डिंग के पोर्च में इकट्ठे हो गए। डॉक्टरों ने जमकर नारेबाजी की ओर स्टाइपेंड नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि वे पिछले 6 महीने से स्टाइपेंड की मांग कर रहे है। इसके लिए कॉलेज प्रिंसिपल से कई बार मिले। हर बार उन्हें आश्वासन मिला लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ओर न ही कोई स्टाइपेंड का भुगतान हुआ। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अग्ले दिनों में दिवाली का त्यौहार भी आ रहा है। ऐसे में उन्हें स्टाइपेंड का भुगतान नहीं मिला तो परेशानी होगी। इंटर्न डॉक्टर डूंगरपुर अस्पताल के अलग अलग वार्डों में ड्यूटी दे रहे थे। उनके हड़ताल पर उतरने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने लगी है। मरीजों ने कहा कि वे इलाज के लिए सुबह से अस्पताल में लाइन में लगे है। लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ है। न डॉक्टर है ओर न जांचें हो रही है। इससे परेशान मरीज ओर परिजनो ने भी नाराजगी जताई है।0
0
Report
जालंधर के सरकारी कर्मचारियों ने एक साथ छुट्टी-हड़ताल का ऐलान
Jalandhar, Punjab:ਜਲੰਧਰ ਚ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਤੇ 22 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਤੇ ਹੜਤਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ پੈਨਸ਼ਨਰ ਫਰੰਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਂਝੇ ਰੂਪ ਚ ਛੁੱਟੀ ਅਤੇ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ गया ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਸਾਰੇ ਸਰਗਾਲੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਉਹ ਅਕਤੂਬਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਚ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਕਰਨਗੇ ਪਰ ਅੱਜ ਅਕਤੂਬਰ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਕਈ ਦਿਨ ਬੀਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਅਤੇ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਾਡੀ ਮੰਗਾਂ ਅੱਜ ਨਹੀਂ ਮੰਨੀ ਗਈ ਤੇ 21 ਅਤੇ 22 ਅਕਤੂਬਰ ਦੇ ਹੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੜ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦਾ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਖੁਦ ਹੋਵੇਗੀ।0
0
Report
बुराई पर अच्छाई की जीत! सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया रावण दहन
Kanpur, Uttar Pradesh:बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी का पर्व कानपुर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शास्त्री नगर में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। रावण वध के बाद आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। आकर्षक आतिशबाजी को देखकर मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बाद सेठ मुरारी लाल अग्रवाल के नेतृत्व में रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। पुतला धू-धूकर जल उठा और लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
धुस मैदान में आयोजित हुआ रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के धूस मैदान में ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि के रूप में ज़िलधिकारी और एसपी मौजूद रहे0
0
Report
उन्नाव : बेखौफ हत्यारों ने हाईवे पर बक्से में बंद कर फेंका युवक का शव
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : बेखौफ हत्यारो ने हाईवे पर बक्से में बंदकर फेंका शव। युवक का शव। चौकी से महज 300 मीटर दूर हाईवे पर बक्से में बंद मिला युवक का शव। मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खुलवाकर शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ASP आयुष श्रीवास्तव और CO सिटी बिनी सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश हुई शुरू। सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा चौकी के पास सनसनीखेज वारदात।0
0
Report
पुलिस स्मृति दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि और परिवारों का सम्मान
Jamshedpur, Jharkhand:पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण किया। पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।0
0
Report
Advertisement
