Back
उधमसिंहनगर में दामाद के घर विवाद में वृद्ध महिला की मौत
VAVijay Ahuja
Feb 18, 2026 11:50:20
Payikapuram, Andhra Pradesh
ऊधमसिंहह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जहां बेटे बहु में हुए विवाद के बाद बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद के घर पहुंचकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया और बेटी की सास को मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और एसएसपी ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
वीओ- जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर निवासी प्रसेनजीत शाह का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व काशीपुर निवासी सुरभि से हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चलते रहते थे। परिजनों का आरोप है कि बीती रात मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।आरोप है कि पति पत्नी के विवाद में सुरभि ने अपने मायके पक्ष के पांच लोगों को घर बुला लिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मायके से आए लोगों ने प्रसेनजीत शाह और उनकी 65 वर्षीय मां संध्या शाह के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं प्रसेनजीत शाह भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी, जिसमें एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
बाइट- अजय गणपति, एसएसपी उधम सिंह नगर
बाइट- प्रसन्न जीत, बेटा मृतका का
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHarish Sharma2
FollowFeb 18, 2026 13:35:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 18, 2026 13:34:570
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 13:34:42Noida, Uttar Pradesh:CBSE 12TH BOARD EXAM DATESHEET
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 13:34:350
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 18, 2026 13:34:080
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:33:320
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 13:33:12Noida, Uttar Pradesh:CBSE10th board exam datesheet
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 18, 2026 13:33:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 18, 2026 13:32:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:32:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 18, 2026 13:31:580
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 18, 2026 13:31:420
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 18, 2026 13:31:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 18, 2026 13:31:080
Report