140118
मोटरसाइकिल चोरी की घटना CCTV में कैद
ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ, ਪੰਜਾਬ:एक चोर का मोटरसाइकिल चुराने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है. यह तस्वीर श्री आनंदपुर साहिब के खालसा कॉलेज के पास की है। जहां एक युवक बड़े आराम से मोटरसाइकिल चोरी कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानसून देरी से किसान चिंतित; फसल नुकसान का खतरा गहरा
Vidisha, Madhya Pradesh:मानसून की देरी...किसानों की चिंता...अन्नदाता की चिंता बढ़ती जा रही है... मानसून दस्तक दे चुका है.. लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी..खेत तैयार हैं, बीज तैयार है, खाद तैयार है.. बस इंतज़ार है तो सिर्फ उस बारिश का जो अब तक किसान के आंगन नहीं पहुंची..और इस इंतज़ार की कीमत चुका रहा है किसान..अपनी उम्मीदों से अपनी मेहनत से.. मानसून आया... लेकिन बारिश नहीं आई.. इस वक्त किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें बनकर उभर आई है.. खेत पूरी तरह तैयार हैं.. मेड़ें बंध चुकी हैं.. लेकिन धान की बोनी अब भी नहीं हो पाई..क्योंकि बिना बारिश के बोनी का कोई मतलब नहीं.. हर बीतता दिन फसल के लिए नुकसानदेह होता जा रहा है। और अब मौसम विभाग ने जो चेतावनी दी है..उसने किसानों की चिंता और गहरी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अल नीनो का असर साफ दिखाई देगा.. जिसका सीधा मतलब है. कम बारिश..अनिश्चित मानसून और फसल पर संकट.. साल भर की जमा पूंजी, पसीने की कमाई — सब कुछ इसी एक फसल पर टिका है। लेकिन इस बार किसान को डर है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो उसकी उपज उसकी उम्मीद से कम रहेगी.. अन्नदाता अब सिर्फ मौसम के भरोसे है.0
0
Report
भिवंडी में BJP महिला नेता पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप, FIR दर्ज
Thane, Maharashtra:भिवंडीतून एक मोठी बातमी. सोशल मीडियावर आक्षेपार्ह व्हिडिओ प्रसारित केल्याच्या आरोपावरून भाजपा संबंधित महिला नेत्या नाझिया इलाही खान यांच्याविरोधात शांतीनगर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाला आहे. भारतीय न्याय संहिता आणि आयटी कायद्यान्वये चौकशी सुरू आहे. महाराष्ट्रातील भिवंडी शहरात सोशल मीडियावरील एका व्हिडिओमुळे वाद निर्माण झाला आहे. भाजपा संबंधित महिला नेत्या नाझिया इलाही खान यांनी इंस्टाग्रामवर प्रसारित केलेल्या कथित व्हिडिओमध्ये इस्लाम धर्म, पैगंबर मोहम्मद आणि मुस्लिम समाजाबत आक्षेपार्ह टिप्पणी केल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. या प्रकरणी अदनान अब्दुलसलाम अंसारी यांनी शांतीनगर पोलिसांकडे तक्रार दिली. तक्रारीनुसार व्हिडिओद्वारे धार्मिक भावना दुखावल्या गेल्या आहेत. तक्रारीच्या आधारे पोलिसांनी भारतीय न्याय संहिता कलम २९९ आणि माहिती तंत्रज्ञान कायदा २००० कलम ६७ नुसार गुन्हा नोंदवून तपास सुरू केला आहे. पोलिसांनी नाझिया इलाही खान यांचा सोशल मीडिया अकाउंट, व्हिडिओ आणि इतर डिजिटल पुरावे जप्त केले आहेत. त्याची फॉरेन्सिक तपासणी केली जात आहे. व्हिडिओमध्ये नेमकं काय बोलण्यात आलं, त्याचा संदर्भ काय होता याचीही चौकशी सुरू आहे. आरोपीला नोटीस बजावण्याची प्रक्रिया सुरू असल्याची माहिती पोलिसांनी दिली. या प्रकरणात नाझिया इलाही खान यांची अद्याप प्रतिक्रिया समोर आलेली नाही. पोलीस तपासानंतरच पुढील कारवाई होईल. आम्ही अपडेट देत राहू.0
0
Report
बाराबंकी के दो युवकों की लखनऊ अग्निकांड में मौत, परिवार में मातम
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के दो युवकों की मौत, लखपेड़ाबाग के अम्मार और फतेहपुर के मो. शहजान ने गंवाई जान, घरों में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर की इमारत में हुए भीषण अग्निकांड ने बाराबंकी के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में बाराबंकी के दो युवकों की मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही उनके घरों और मोहल्लों में मातम पसर गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में हनफिया मस्जिद के पास रहने वाले अम्मार (24) पुत्र मंसूर आलम की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार अम्मार लखनऊ में उसी भवन में कार्यरत थे, जिसमें कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। आग लगने के समय वह भवन के अंदर मौजूद थे और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए, लेकिन बाद में अम्मार की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसियों ने बताया कि अम्मार मेहनती और मिलनसार स्वभाव के युवक थे। वहीं, इसी अग्निकांड में तहसील फतेहपुर के मोहल्ला काजीपुर निवासी मो. शहजान (19) पुत्र मो. इमरान की भी मौत हो गई। आग लगने के बाद शहजान ने अपनी मां नसरीन फातिमा को फोन कर बताया था कि बिल्डिंग में आग लग गई है और वह अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही जानकीपुरम में रह रही उनकी मां रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें बेटे का शव ही मिल सका। परिजनों के अनुसार शहजान परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। उसके पिता मो. इमरान दुबई में नौकरी करते हैं। चार भाइयों में सबसे छोटे इमरान ने बच्चों की बेहतर शिक्षा और परवरिश के लिए परिवार को फतेहपुर से लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया था। शहजान जिस इमारत में आग लगी थी, उसके दूसरे तल पर संचालित हेड हॉपर्स स्टूडियो में बतौर प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहा था। स्टूडियो में 3डी आर्ट प्रोडक्शन और गेम आउटसोर्सिंग का कार्य किया जाता है। उसके चचेरे भाई मो. फैसल ने बताया कि शहजान यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। उसकी छोटी बहन इरम फातिमा फतेहपुर के लेफ्टिनेंट पीजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जबकि बड़ी बहन अर्शी फातिमा और मंझली बहन रूमाना फातिमा का विवाह हो चुका है। हादसे की खबर मिलते ही फतेहपुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग संवेदना व्यक्त करने परिजनों के घर पहुंचने लगे。0
0
Report
Advertisement
गंगा कटान रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने गुरैनी पंप कैनाल के पास किया निरीक्षण
Chandauli, Uttar Pradesh:गुरैनी पंप कैनाल पहुंचकर जिलाधिकारी ने किया गंगा कटान क्षेत्र का निरीक्षण गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में बढ़ते कटान को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरैनी पंप कैनाल के पास चल रहे कटान-रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा कटान रोकने के सभी सुरक्षात्मक एवं मरम्मत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर जल्द से जल्द पूरे किए जाएं स्थायी संरक्षण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर शासन को शीघ्र भेजने के निर्देश किसानों की फसल और कृषि भूमि की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ एवं कटान से निपटने के लिए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का दावा निरीक्षण के दौरान किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने किसानों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया0
0
Report
खूँटी जिले में वज्रपात से तीन मौत, एक घायल
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी । स्लग - वज्रपात से तीन लोगों की मौत। एंकर - खूँटी जिले में वज्रपात इन दिनों लगातार हो रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन लोगों कीहताहत होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक तोरपा प्रखंड अंतर्गत रोन्हे ग्राम में आज शाम अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की दो लोगों की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि आज अचानक बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी और अचानक वज्रपात हो गया जिसमें 52 वर्षीय निस्तर टोपनो गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जिसे चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, मारंगहादा थाना क्षेत्र के देव मैदान में भी वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरजोमा चोगाटोला निवासी 16 वर्षीय सुनू टुटी और 42 वर्षीय सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सुनू, सुखराम और डेव गांव के जुसफ पुर्ती जड़ी-बूटी की तलाश में जंगल गए थे। लौटते समय वे डेव मैदान पार कर रहे थे। उस समय बारिश भी नहीं हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सुनू और सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुसफ पूर्ति घायल हो गया।0
0
Report
चंदौली में नहर में डूबकर दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - नहर में डूबने से दो सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत - 5 वर्षीय आर्यन और 3 वर्षीय अनुप्रिया की नहर में डूबने से मौत - दुकान से लौटते समय तेज बहाव में बहे दोनों मासूम - ग्रामीणों ने नहर से निकालकर पहुंचाया अस्पताल - चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को किया मृत घोषित - घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम - एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध - बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप गंगा नदी की घटना. विजुअल0
0
Report
Advertisement
जालौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी एम्बुलेंस, सीएचसी परिसर में पीछे खड़ी खराब एंबुलेंस में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी, अस्पताल स्टाफ द्वारा डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जालौन के कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर का मामला।0
0
Report
एटा के DM ने BSA दफ्तर का औचक निरीक्षण किया, कई कर्मचारी अनुपस्थित
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम अरविंद सिंह ने BSA ऑफिस का किया औचक निरीक्षण, डीएम के निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, डीएम अरविंद सिंह ने बताया ग्राउंड जीरो की हकीकत जानने के लिए किया गया औचक BSA कार्यालय का निरीक्षण, शिक्षकों के फाइनेंशियल बेनिफिट या किसी प्रकार का दबाव नहीं है, डीएम अरविंद सिंह ने BSA ऑफिस में कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्णय तुरंत लिए जाएं, मामले पेंडिंग ना रखें जाएं।0
0
Report
अलीगंज कांड: तीन गिरफ्तारी, नए सिरे से जांच
Noida, Uttar Pradesh:अलीगंज कांड मामले तीन गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
कल्याणी में तृणमूल councillor पर हमला, सिर पर प्रहार से चोट
Noida, Uttar Pradesh:कल्याणी नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के तृणमूल काउंसिलर अरूप मुखर्जी पर हमला के आरोप को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि सोमवार रात कुछ बदमाशों ने अरूप मुखर्जी पर हमला कर बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें कल्याणी के कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बनगांव संगठनात्मक जिले के बीजेपी के उपाध्यक्ष सब्यसाची मुखर्जी ने कहा, "अरूप मुखर्जी लंबे समय से राजनीतिज्ञ हैं। वे बदमाशों की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर सच में किसी को पहचानते तो नाम लेते। मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं, बाहर से आए बदमाशों ने ही यह घटना की है। बीजेपी को बदनाम करने के लिए इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने पुलिस प्रशासन से वार्ड ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हम खून खराबे की राजनीति में विश्वास नहीं करते। चुनाव के बाद भी कल्याणी शहर में खून खराबे की कोई घटना नहीं हुई। लेकिन अब शहर को अशांत करने की एक बड़ी साजिश चल रही है ऐसा लग रहा है।" घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे कौन लोग हैं और इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर पुलिस जांच में लग गई है। इस घटना को लेकर कल्याणी शहर में राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है। बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई लोग आवाज उठा रहे हैं।0
0
Report
मंडला में तेज हवा-तूफान, पेड़ गिरने से पिता-पुत्र घायल
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में तेज हवा और तूफान के बीच एक बड़ा हादसा हो गया... जहां बाइक सवार पिता-पुत्र किसान के ऊपर अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर पड़ा... हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम हरदूली के पास का है... बताया जा रहा है कि ग्राम रेडाम निवासी हल्केराम और उनका पुत्र रूप सिंह मसराम मनेरी से खाद लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे... तभी अचानक तेज हवा और तूफान के बीच सड़क किनारे लगा छौला (पलाश) का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में हल्केराम को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पुत्र रूप सिंह को भी चोटें पहुंची हैं... घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार जारी है।0
0
Report
कटनी में मुहर्रम के शांतिपूर्ण प्रेपरेशन के लिए फ्लैग मार्च किया गया
Katni, Madhya Pradesh:मुहर्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दल बल के साथ किया फ्लैग मार्च कटनी मे मुहर्रम को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज शाम पुलिस कप्तान अभिनय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया. इस दौरान सायरन बजाती हुई गाड़ियां शहर के मोहर्रम जुलुस मार्ग से होकर गुजरी. इस दौरान प्रमुख चौराहों में व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस बल की भी तैनाती की जा रही है, इसको लेकर पुलिस कप्तान अभिनव विश्वकर्मा ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरते जहां-जहां पर ताजिया रखे जाते हैं और उनके रूट का काफी ज्यादा लिया ताजिया कमेटी के लोगों से भी बातचीत की उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह किसी भी भ्रामक जानकारी में ना पड़े और कोई ऐसी जानकारी आती है तो पुलिस प्रशासन से संपर्क करें और त्योहार को शांति और सौभाग्य के साथ बनाने की अपील की है0
0
Report
Advertisement
कटनी में डायल 112 कर्मी के साथ मारपीट: FIR दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास की घटना; वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेज की तलाश. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी स्कूल के पास रात डायल 112 वाहन में नियुक्त एक पुलिस आरक्षक के साथ तीन युवकों ने मारपीट की. घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत और वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. CSप कटनी नेहा पच्चीस्या ने बताया कि पुलिस को पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुँची थी. क्षेत्र से पूनम बर्मन नामक महिला ने डायल 112 को सूचना दी थी. महिला का इवेंट मिलते ही वाहन में तैनात आरक्षक रूपेश यादव मौके पर पहुँचे. शिकायत में बताया गया कि उसके भाई को कुछ लोग मार रहे थे. घटना स्थल पर पहुँचने के बाद आरक्षक ने मुख्य आरोपी गापू बर्मन और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया और मामले की पूछताछ शुरू की, तो तीनों आरोपी भड़क गए. आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी का खौफ न रखते हुए ऑन-ड्यूटी आरक्षक रूपेश यादव पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. घटना के तुरंत बाद पीड़ित आरक्षक ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया है. आरोपियों के खिलाफ शासकीय सेवक पर हमला करने, शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने और मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.0
0
Report
गोरखपुर में पेड़ से लटका युवक: प्रेम संबंध चर्चा, पुलिस जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 23 वर्षीय युवक रविवार रात घर से निकला था, लेकिन सोमवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। मौके से युवक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं ग्रामीण प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी 23 वर्षीय रामनारायण सिंह का शव सुबह कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की पहचान होने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामनारायण रविवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित थे, लेकिन सोमवार सुबह उसके शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का पिछले करीब तीन वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का मानना है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से मिले सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस हर पहलू की पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
सहारनपुर में रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध, बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर से ग्राम फतेहपुर जट स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सहारनपुर ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की। बार एसोसिएशन का कहना है कि प्रस्तावित नया कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में अधिवक्ताओं, क्लर्कों, टाइपिस्टों, डीड राइटरों और स्टांप विक्रेताओं को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आम लोगों को भी रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने के लिए वर्षों से प्रयास किए गए थे। अब इसे अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था और समन्वय की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। बार एसोसिएशन ने यह भी कहा कि नई व्यवस्था विकसित करने में सरकार को अनावश्यक आर्थिक भार उठाना पड़ेगा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का भी विरोध दर्ज कराया गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था को लेकर वकीलों में व्यापक असंतोष है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, جس पर रजिस्ट्री कार्यालय को फतेहपुर जट स्थानांतरित न किए जाने का आश्वासन मिला था। इसके बावजूद अब तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप रजिस्ट्री कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर में ही यथावत रखा जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद0
0
Report
Advertisement
