icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कलेक्टर-एसपी ने मंडरायल के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया

Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्टर और एसपी ने मंडरायल क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडरायल बूथ, पांचोली सहित पुलिस थाना मंडरायल के आसपास स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर आने-जाने के रास्तों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव और भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。
0
0
Report

बरही अग्निकांड के बाद कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के बरही अग्निकांड पर बरही नगर परिषद के कांग्रेस पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, छह मौतों के बाद प्रशासनिक जवाबदेही पर उठाए सवाल। कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड की आग अब सियासी गलियारों तक पहुंच गई है। अग्रवाल परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत से उपजे आक्रोश के बीच नगर परिषद बरही की कांग्रेस पार्षदों ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक व्यवस्थाओं और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छह कांग्रेस पार्षदों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।कटनी कलेक्टर को सामूहिक त्यागपत्र सौंपते हुए अग्निकांड की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।इसी घटना से आहत कांग्रेस पार्षदों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सामूहिक इस्तीफे का फैसला किया है। कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में पार्षदों ने कहा है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद आपातकालीन व्यवस्थाओं की जवाबदेही तय होना जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में वार्ड क्रमांक 1 से प्रज्ञा अजय वर्मा, वार्ड क्रमांक 4 से शिवकुमारी राजेश वंशकार, वार्ड क्रमांक 5 से नैंसी अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक 9 से अंजू कोल, वार्ड क्रमांक 10 से गोवर्धन बढ़ई और वार्ड क्रमांक 11 से पूजा राधेश्याम ताम्रकार शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

ऐशबाग के जनता क्वार्टर तोड़ने के विरोध में महिला ने फांसी लगाने की कोशिश

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के ऐशबाग में बने जर्जर जनता क्वार्टर को तोड़ने का विरोध विरोध में रहवासी महिला ने किया फांसी लगाने का प्रयास घर का गेट बंद कर आमना बी नामक महिला ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास गेट ना खुले उसको लेकर महिला ने घरेलू सामान अड़ाया आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जैसे तैसे महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस पुलिस ने महिला को दी समझाइश पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोई महिला महिला का दर्द क्वार्टर खाली करने के बाद कहां जाएं जनता क्वार्टर टूटने की सूचना के बाद आसपास के मकान मालिकों ने बढ़ाया किराया 3 हजार रुपए रेंट वाले रूम के मांगे जा रहे 5 हजार महिला बोली मेहनत मजदूरी करके करते है गुजारा महंगे रूम नही कर सकते हैं अफोर्ट रहवासियों ने की कुछ समय की मोहलत देने की मांग मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक का दिया है सामान खाली करने के लिए समय 14 नवंबर से शुरू होनी है जनता क्वार्टर को तोड़ने की कार्रवाई
0
0
Report

पुरानी रंजिश के विवाद में हिंसक संघर्ष, 12 घायल, 10 वर्ष की बेटी चपेट में

Karauli, Rajasthan:पुरानी रंजिश और बकाया मजदूरी मांगने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के एक 10 वर्षीय बालिका समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, झगड़े में चार लोगों के सिर में चोट आई हैं। इनमें से बीरवल महावर के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करा लिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। अस्पताल में उपचार ले रहे घायल अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के ऊपर उसकी वर्षों की मजदूरी के रुपए बकाया हैं। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे जब उसने अपने पैसे मांगे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर उस पर हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुँचे, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष और पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के ASI दिनेश चंद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है; रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मंदसौर: 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म-हत्या, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के गरोठ में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां उसका पुलिस रिमांड मांगा गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। 7 वर्षीय बालिका सोमवार शाम लापता हुई थी जिसका पत्थर से कुचला शव एक पेड़ के नीचे मिला था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। आरोपी मृतक के पिता का जानने वाला है। बताया जा रहा है कि बच्ची को संतरे का लालच देकर वह उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने घटनाक्रम को अंजाम दिया। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि एक घटना सामने आई थी जिसमें सात वर्षीय बालिका की रेप के पश्चात मृत्यु कारित की गई थी। इस पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे चिन्हित कैटेगरी के प्रकरण में लिया गया है ताकि ट्रायल कराकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। कुल मिलाकर मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा राउंडअप कर लिया गया है और आज उसका अदालत के समक्ष पेश किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

भूपेश बघेल की कृष्ण-राहुल तुलना से सियासी भूचाल, भाजपा भड़की

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की भगवान कृष्ण से राहुल गांधी की तुलना. मंगलवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा था - 'भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सबकी, गोप-ग्वाला की रक्षा की थी, अभी राहुल गांधी प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं'. भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने इसे चमचागीरी बताया. वहीं कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भूपेश बघेल के बयान का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में खड़े दिख रहे हैं.
0
0
Report

पीलीभीत में वकील की अवैध हिरासत पर थाना प्रभारी समेत तीन के खिलाफ FIR

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में वकील को 1 घंटे तक अवैध रूप से हवालात में रखने पर जहानाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह, आरक्षी मनोज कुमार और मुख्य आरक्षी मोहम्मद इरफान के खिलाफ मुकदमा किया गया है। पीड़ित अधिवक्ता रामानुज सैनी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस। पीड़ित वकील रामानुज सैनी के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को वह एक मामले में पुलिस के बुलाने पर बातचीत करने जहानाबाद कोतवाली पहुंचे थे। वहां आरक्षी मनोज कुमार ने उनसे अभद्र भाषा में बात की। उन्होंने मुख्य आरक्षी मोहम्मद इरफान से इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। और सारा सामान जप्त कर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन हवालात में बंद कर दिया। करीब 1 घंटा 17 मिनट तक हिरासत में रखकर उनके साथ मारपीट की गई। रामानुज को तलाशते हुए उनके साथी अधिवक्ता आमिर खान कोतवाली पहुंचे। आमिर ने हिरासत में रखने की वजह पूछी तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। रामानुज सैनी का आरोप है कि हवालात से निकालते समय दबाव बनाकर उनसे एक पत्र लिखवाया गया। सामान लौटाते समय भी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और भविष्य खराब करने की चेतावनी दी गई। अधिवक्ता ने कोर्ट से कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज की गई है। और जांच की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

बेलखेड़ा स्टेशन के पास चार संदिग्ध हिरासत, पाइप चोरी गिरोह की आशंका

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के ठेमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब इनकी घेराबंदी कर तलाशी ली, तो इनके बोरों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाइप के टुकड़े बरामद हुए। आशंका है कि ये पाइप आसपास के खेतों से चुराए गए हैं, जिन्हें किसान सिंचाई के लिए इस्तेमाल करते हैं। आरोपी पाइप काटकर बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए चारों युवक पड़ोसी जिले जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल ठेमी थाना पुलिस सभी से कड़ी पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय किसी बड़े पाइप चोर गिरोह के खुलासे की उम्मीद है。
0
0
Report

नागौर में दीपावली स्नेह मिलन: नवनिर्वाचित सरपंचों को हरेंद्र मिर्धा ने दी शुभकामनाएं

Nagaur, Rajasthan:नागौर में कांग्रेस का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। नागौर जिला कांग्रेस कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र मिर्धा ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से जीतकर आए नवनिर्वाचित सरपंचों का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। हरेंद्र मिर्धा ने लोकतंत्र की मजबूती और ग्रामीण विकास की धुरी के रूप में ग्राम पंचायतों का उल्लेख किया, तथा निष्पक्ष विकास, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का आह्वान किया। उन्होंने सरपंचों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए हर कदम पर समर्थन का आश्वासन भी दिया।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: वजीरगंज पुलिस ने अंतर-जिलीय बाइक चोर गिरोह पकड़ लिया, 7 मोटरसाइकिल बरामद

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने आज बुधवार देर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाश सोनकर, अरविंद कोरी और विवेक निषाद द्वारा मगहर खलीलाबाद, अयोध्या और गोंडा वजीरगंज से इन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर कि इन्हें नंबर प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में थे। इन आरोपियों द्वारा इन मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य गणेशपुर ग्रंट जाने वाले खंडजा मार्ग किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियां में छिपा करके रखे हुए थे। जहां आज पुलिस द्वारा इन लोगों को गिरफ्तार करके 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इन चारों लोगों द्वारा मिलकर के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें ले जाकर जंगल और सुनसान स्थान पर छिपा करके रखते हैं। बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच करके आर्थिक लाभ कमाते हैं मोटरसाइकिल बेचने के लिए उसके नंबर प्लेट बदल देते हैं। आरोपियों ने बताया कि दीपावली के दिन गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर पचूमी बाजार से चोरी की थी धर्म चौक अयोध्या से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। दो मोटरसाइकिल नया घाट अयोध्या से चोरी की थी एक मोटरसाइकिल थाना पूराकलंदर अयोध्या से चोरी की थी और एक मोटरसाइकिल मगहर खलीलाबाद से चोरी की थी। बाल अपचारी के खिलाफ गोंडा के नवाबगंज और वजीरगंज थाने में कोई चार मुकदमे दर्ज हैं आरोपी विवेक निषाद के खिलाफ गोंडा और नवाबगंज थाने में तीन मुकदमा दर्ज है आरोपी अरविंद कोरी के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो मुकदमा दर्ज है। आरोपी आकाश सोनकर के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो मुकदमा दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह ने बताया कि वजीरगंज थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह और उप निरीक्षक प्रभाकर पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 चोरी की मोटरसाइकिल,180 नगद और दो मोबाइल फोन पर बरामद हुआ है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top