icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460440
Ashish RathoreAshish RathoreFollow30 Oct 2024, 04:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर सड़क हादसे में आयुष गुप्ता की मौत, थार चालक पर उठे सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गईं। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत वसंत विहार चौक के पास लोयोला स्कूल रोड पर ईडन कोर्ट के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक आयुष गुप्ता की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आयुष अपनी बुलेट बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान आगे चल रही थार गाड़ी (CG10CC1027) के चालक ने कथित तौर पर बिना इंडिकेटर दिए और पीछे से आ रहे वाहनों को देखे बिना अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिसके चलते पीछे से आ रही आयुष की बाइक थार की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि आयुष की जान चली गई और एक परिवार का चिराग बुझ गया। इस घटना के बाद अब थार चालक को लेकर एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुराना वीडियो है, जिसमें कथित तौर पर इसी थार वाहन द्वारा एक कॉलोनी का गेट तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद वाहन चालक के व्यवहार और उसकी कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुराने वीडियो और मौजूदा सड़क हादसे के बीच संबंध तथा हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सवाल यह है कि सड़क पर वाहन चलाते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल और पीछे से आ रहे वाहनों का ध्यान रखना क्या इतना मुश्किल है कि इसकी अनदेखी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ जाए? आखिरकार एक युवा की जान चली गई और उसका परिवार कभी न भरने वाले दुख में डूब गया। ऐसे मामलों में जांच कर जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सड़क पर लापरवाही करने वालों को सबक मिले और किसी दूसरे परिवार का चिराग इस तरह न बुझे।
0
0
Report
Advertisement

गोवर्धन पूजा पहाड़ों में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई

Bageshwar, Uttarakhand:एंकर: दीपावली के बाद पहाड़ में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बागेश्वर समेत कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों ने गाय की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पहाड़ में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने चावल आटे से गाय बैल आदि जानवरों के शरीर पर आकृति बनाई, फूल, अक्षत और पारंपरिक पकवानों से पूजा की। कई स्थानों पर पशुधन की पूजा की गई।
0
0
Report

बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

Alwar, Rajasthan:अलवर के बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी प्रवीण पुत्र रामजीत वर्तमान में दिल्ली के समयपुर बादली में रहते हैं। उनके साथ दिल्ली निवासी अरविंद ठाकुर पुत्र भागीरथ भी कार में सवार थे। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिल्ली से अलवर में रह रहे बिहार निवासी अपने एक परिचित से मिलने आए थे। परिचित को छठ पूजा के लिए बिहार जाना था। उनसे मुलाकात के बाद दोनों कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान बहाला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर उससे टकरा गई। हादसे में प्रवीण के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अरविंद ठाकुर को अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
0
0
Report

पटाखे विस्फोट से 12 वर्षीय बच्चे की आंखें जलीं, इलाज के लिए मदद चाहिए

Alwar, Rajasthan:पटाखे के बारूद में विस्फोट से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे की दोनों आंखें बुरी तरह झुलस गईं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी आंखें लगभग 90 प्रतिशत तक बर्न हो चुकी हैं। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में परेशानी आ रही है। जानकरी के अनुसार बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले संतोष यादव अलवर की प्याज मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ शहर में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह उनका 12 वर्षीय बेटा दिलखुश यादव पटाखे से बारूद निकालकर उससे खेल रहा था; इसी दौरान बारूद विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे की दोनों आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद बच्चे की मां आसपास के लोगों की मदद से उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचीं। यहाँ चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मां के सामने बेटे को जयपुर ले जाकर उपचार करवाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे में बच्चे की आंखों की रोशनी बचाने के लिए समय पर बेहतर इलाज बेहद जरूरी है। बाइट:परिजन परिवार ने आमजन और भामाशाहों से मदद की अपील की है, ताकि आर्थिक सहयोग के जरिए बच्चे का समय पर उपचार हो सके और उसकी आंखों की रोशनी बचाने की उम्मीद कायम रहे।
0
0
Report
Advertisement

दिवाली की आतिशबाजी से बागेश्वर में आग, 15 से अधिक लोग झुलसे

Bageshwar, Uttarakhand:दिवाली के जश्न के बीच बागेश्वर जिले में आतिशबाजी से आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। बागेश्वर से गरुड़ तक अलग-अलग स्थानों पर रॉकेट गिरने से आग लग गई। बागेश्वर में नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में आग लगने से चिल्ड्रन पार्क और विद्युत ट्रांसफार्मर को भी भारी नुकसान पहुंचा। इसके चलते इलाके में कई घंटे बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, चंडिका मंदिर के पास जंगल में रॉकेट गिरने से आग लग गई, जिससे जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। गरुड़ में भी ग्रामीणों के घास के कई ढेर आग की चपेट में आकर जल गए। उधर, पटाखे जलाने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 15 से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
0
0
Report

कन्हीवाड़ा में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का घेराव: थाने के बाहर गुस्सा

Seoni, Madhya Pradesh:कान्हीवाड़ा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा थाने का किया घेराव महिलाओं का आरोप शिकायत के बाद भी नहीं होती करवाई महिलाओं को धमकाते हैं शराब विक्रेता घर में भी पति करते हैं प्रताड़ित सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के नवोदय नगर बड़टोला और बैगा मोहल्ले की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाने का घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है。 शराब विक्रेता शिकायत करने वाली महिलाओं को धमकाते और प्रताड़ित करते हैं。 वहीं, शराब बिक्री की शिकायत करने पर उनके पति भी घर में उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना करते हैं。 क्षेत्र में आए दिन गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बन रही है। महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur SBI ATM डकैती: पुलिस गोलीबारी के बावजूद अपराधी फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एटीएम लूटने पहुंचे अपराधी, तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम उखाड़ कर ले जा रहे अपराधियों पर गोली चलाई. अपराधी स्कार्पियो से चकमा देकर फरार हो गए और एटीएम छोड़ कर हो गए फरार. घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र डुमरी चौक के समीप SBI के ATM के पास हुई, जहाँ देर रात पुलिस को सूचना मिली कि स्कार्पियो सवार कुछ अपराधी एटीएम लूटने आए हैं; पुलिस पहुंची तो अपराधी अपनी स्कार्पियो पर बैठकर भागने लगे. गोली चलाने के बाद भी वे मौके से फरार हो गए, लेकिन एटीएम लूट होने से बच गया. पूरी घटना के संबंध में SDPO दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से कुछ अपराधी एसबीआई के एटीएम को लूट रहे थे और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे और एटीएम को मौके पर ही छोड़कर चले गए. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. बाइट - दीपक कुमार, एसडीपीओ टाउन टू
0
0
Report
Advertisement

Begusarai के बाजारों में छठ पूजा की तैयारी और चहल-पहल तेज

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी अब जोर-शोर से शुरू हो गई है। छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खासकर छठ पर्व में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप और दौरा की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। बाजारों में सुबह से ही लोग सूप और दौरा की खरीदारी करने पहुंचे हैं। तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर अलग-अलग आकार के बांस के सूप और दौरा सजाए गए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अपनी जरूरत के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि छठ पूजा नजदीक आते ही सूप और दौरा की मांग बढ़ने लगी है। वहीं, खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि छठ महापर्व में बांस से बने सूप और दौरा का विशेष धार्मिक महत्व है। व्रती इन्हीं सूप और दौरा में फल, प्रसाद और पूजा की अन्य सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ घाट पहुंचते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व को लेकर पूरे देश में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल रहता है। फिलहाल बेगूसराय के बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है और दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
0
0
Report

लखीसराय में छठ महापर्व के लिए सुरक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था तेज

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले प्रशासन लोक आस्था महापर्व छठ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई एवं सुरक्षा के इंतजाम के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न घाटों एवं तालाबों का निरीक्षण किया। डीएम ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और बिजली की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों को मेडिकल टीम की व्यवस्था करने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को भी घाटों पर जरूरत के अनुसार दमकल दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के मद्देनजर वाच टावर का निर्माण कराने का निर्देश दिया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है ताकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलें। निरीक्षण के दौरान एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top