icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची नगर निगम की कार्रवाई: बहू बाजार से 19 दुकानों के हटने पर दुकानदार नाराज़

Ranchi, Jharkhand:रांची में आज नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम ने बहू बाजार इलाके में बुलडोजर चलाकर लगभग 19 दुकानों को हटाया।हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने नाराज़गी जताई। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानें 1960 से संचालित हो रही थीं और उनके परिवार की आजीविका का यही एकमात्र सहारा है। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानें हटा दी गईं, जिससे वे बेरोजगार हो जाएंगे और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। दुकानदारों ने सरकार और नगर निगम से मांग की है कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर दुकान आवंटित की जाए, ताकि उनका रोजगार बना रहे。
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के गैवीपुर में चोरों ने ताला तोड़ लाखों के आभूषण-नकद लूटे

Madhubani, Bihar:मैथुबनी में बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी, घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गैवीपुर गाँव की है। पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था, इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। गैवीपुर गाँव निवासी सुजय कुमार साफी पूरे परिवार के साथ 30 जून को घर में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वे 1 जुलाई को सुबह वापस लौटे, तो घर का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गयी। मुख्य द्वार और चारों कमरे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी को भी तोड़ा गया था। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित सुजय कुमार साफी ने बताया कि चोरों ने घर के तीन कमरों को खंगाला। चोरी गए सामानों में 5 लाख नगद और 50 लाख से अधिक का आभूषण है। इतनी बड़ी मात्रा में आभूषण और नकदी की चोरी से परिवार सदमे में है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया और थाना में मामला दर्ज कराकर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों के गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

भारत- पाकिस्तान ने हिरासत में नागरिकों और मछुआरों की सूची साझा की

Noida, Uttar Pradesh:विदेश मंत्रालय: भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के ज़रिये एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद आम नागरिकों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद 386 आम नागरिकों और 53 मछुआरों (जो पाकिस्तानी हैं या जिनके पाकिस्तानी होने का संदेह है) की सूची साझा की। पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 52 आम नागरिकों और 198 मछुआरों (जो भारतीय हैं या जिनके भारतीय होने का संदेह है) की सूची साझा की। भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह सभी भारतीय और भारतीय होने के संदेह वाले कैदियों की रिहाई और भारत वापसी तक उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करे।
0
0
Report

एसएसबी के 70 से अधिक जवानों ने डॉक्टर्स डे पर रक्तदान किया

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एसएसबी की 44 वीं बटालियन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इस शिविर में एसएसबी के 70 से अधिक जवानो और अधिकारियों ने रक्तदान किया। एसएसबी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि एसएसबी सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों के कल्याण और सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका में रहती है। आज के शिविर में 70 से अधिक जवानो ने रक्तदान किया है जिससे आपातकाल परिस्थितियों में सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वाले सभी जवानों को कमांडेंट से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजन किया गया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में Forest Green Drive Portal से 70 लाख पेड़ लगाने की mega योजना

New Delhi, Delhi:CM Rekha Gupta and environment minister Manjinder Singh Sirsa will launch 'Forest Green Drive' Portal, a significant initiative of the Delhi Government aimed at promoting environmental conservation, enhancing green cover and encouraging greater public participation in tree plantation and ecological sustainability. एक पेड़ मां के नाम कैंपेन के तहत अब दिल्ली की सरकार मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है जिसके दौरान पूरी राजधानी में 70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार शुरू करने जा रही हैं मेगा वृक्षारोपण अभियान जिसके दौरान पूरी राजधानी में 70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे और इस अभियान को प्रधानमंत्री का एक पेड़ मां के नाम कैंपेन से जोड़ा जाएगा. सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और सामुदायिक संगठनों को अभियान में शामिल किया जाएगा. अभियान में विशेष ‘वृक्ष रथ’ कॉलोनियों, स्कूलों, कॉलेजों, आरडब्ल्यूए और धार्मिक संस्थानों तक निःशुल्क पौधे पहुंचाएंगे. कोशिश है कि बच्चों से लेकर बुजर्गों तक सभी आयु वर्गों वृक्ष लगाने के प्रति जागरूक किया जाए. इस पूरे कैंपेन को तीन चरण में बांटा गया है जिसका पहला चरण 22 जून से शुरू होगा. 22 जून से 4 जुलाई तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. पहले चरण के दौरान डिजिटल माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया गया. ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल और अभियान का आधिकारिक वीडियो लॉन्च किया गया
0
0
Report

घोंडा विधानसभा क्षेत्र की 28 गलियों का कायाकल्प; 4.75 करोड़ से सड़कों-जलनिकासी सुधरे

New Delhi, Delhi:घोंडा विधानसभा क्षेत्र के संजय मोहल्ला (डी-ब्लॉक) और भजनपुरा के सीए ब्लॉक की 28 गलियों के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के समन्वय से घोंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर गली, कूचे और मोहल्ले तक सड़क, पानी, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरते हुए विकास के सभी वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। घोंडा के विधायक अजय महावर ने कहा कि संजय मोहल्ला और भजनपुरा की इन 28 गलियों के निर्माण से वर्षों से चली आ रही आवागमन और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों का जीवन अधिक सुगम बनेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की हर जायज मांग के अनुरूप विकास कार्य बिना रुके आगे भी जारी रहेंगे。 कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, पूर्व विधायक दत्त शर्मा, निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता, रेखा रानी, नव-नियुक्त जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी और आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

बिहार में मनरेगा समाप्ति के विरोध में भारी प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Khajuria Khurd, Bihar:बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी। केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 'बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन' ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के राज्य अध्यक्ष रंगलाल पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने पटेल चौक, जयप्रकाश चौक और एकता चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मीडिया से बातचीत करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रंगलाल पासवान ने कहा कि यह प्रदर्शन अखिल भारतीय कमेटियों के फैसले के आलोक में पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मोदी सरकार वर्ष 2005 में बनी ऐतिहासिक मनरेगा (MNREGA) योजना को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रच रही है। पासवान ने स्पष्ट किया कि मनरेगा एक 'योजना' नहीं बल्कि मजदूरों का कानूनी अधिकार (डिमांड) था, जिसके तहत काम न मिलने पर सरकार 15 दिनों के भीतर एक-चौथाई भुगतान और 30 दिनों के भीतर आधी मजदूरी बेरोजगारी भत्ते के रूप में देने के लिए बाध्य थी। अब सरकार इसे खत्म कर 'जीबीजी रामजी' जैसी दिखावटी योजना लाना चाहती है, जो केवल मजदूरों को ठगने और उनका शोषण करने का जरिया बनेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मजदूरों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं किया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा और सरकार को झुकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

यूपी में सहकारिता सप्ताह शुरू, अमित शाह मार्गदर्शन में विभाग बेहतर; दानचोरी पर निष्पक्ष जांच

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश में सहकारिता सप्ताह का प्रारंभ किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय बनाने के बाद जो भी विशेष कार्य किए हैं, उन सबकी यहां प्रदर्शनी लगाई गई है...मैं सभी को बधाई देता हूं...केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में सहकारिता विभाग बहुत अच्छा काम कर रहा है..."अयोध्या राम मंदिर के कथित दानचोरी मामले पर उन्होंने कहा, "इसमें निष्पक्ष जांच हो और दोषी बचे ना, सरकार इसको सुनिश्चित करेगी..."
0
0
Report

झज्जर स्पेशल स्टाफ ने 4 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Jhajjar, Haryana:स्पेशल स्टाफ झज्जर की बड़ी कार्रवाई 4 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार\n\nझज्जर-रेवाड़ी रोड स्थित अहरी मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा, पुलिस रिमांड पर लेकर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू\n\nनशा तस्करों पर लगातार प्रहार: इस वर्ष 11 केस दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार, गांजा, स्मैक, अफीम व नशीले इंजेक्शन बरामद\n\nझज्जर\n\nपुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति झज्जर-खेड़ी रोड स्थित अहरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा होकर अवैध अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी को उसके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया गया तथा उसकी इच्छा अनुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना माछरौली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्गा शंकर निवासी ग्राम चामेरा, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान उससे बरामद अफीम के स्रोत, खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।\n\nपुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान अब तक झज्जर पुलिस ने नशीले पदार्थों से संबंधित 11 आपराधिक मामले दर्ज कर करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में गांजा, स्मैक, अफीम तथा नशीले इंजेक्शन सहित विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।\n\nझज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित कोई सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी। झज्जर पुलिस नशा मुक्त, सुरक्षित एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
0
0
Report

हरियाणा सरकार पर दबाव बढ़ा: कच्चे कर्मचारियों के ज्ञापन से आंदोलन की चेतावनी

Nuh, Haryana:कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।\n\nभारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले बुधवार को नूंह जिला सचिवालय पर प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।\nभारतीय मजदूर संघ हरियाणा के जिला मंत्री अनिल भारद्वाज ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह के दौरान भारतीय मजदूर संघ की ओर से मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। उस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी कि 15 जून 2026 तक सेवा सुरक्षा के पात्र सभी योग्य कर्मचारियों को ऑफर लेटर जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही अन्य मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने का भी आश्वासन दिया गया था।\nउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक न तो कोई उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई और न ही कर्मचारी संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया गया। इसके अलावा 15 जून तक ऑफर लेटर जारी करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। इससे प्रदेशभर के कच्चे कर्मचारियों में भारी निराशा और रोष है।\nअनिल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों से किए गए अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। इसी के विरोध में 1 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कच्चे कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में नूंह जिला सचिवालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।\nउन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ज्ञापन सौंपने के एक महीने के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भारतीय मजदूर संघ प्रदेश स्तर पर व्यापक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top