श्रावस्ती जिले में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Bankatwa, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। सूचना के अनुसार इकौना के जगत जीत इंटर कॉलेज में बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय ने योगाभ्यास में भाग लिया। वहीं पुलिस लाइन और स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में देवीपाटन मंडल के कमिश्नर सहित जिला अधिकारियों ने योग किया। इस कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
